भारत और वेस्टइंडीज के बीच आईसीसी विश्व कप 2019 का 34वां मुकाबला मैनचेस्टर में खेला गया, जिसमें इंडिया ने 125 रनों से जीत हासिल की है। रनों के लिहाज से यह भारत की इस वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी जीत है। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला लिया था। टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन कोहली ने पारी को संभाला और 72 रनों की पारी खेली। इसके बाद एमएस धोनी और हार्दिक पंड्या के बीच एक साझेदारी हुई और धोनी ने नाबाद 56 रन बनाकर टीम इंडिया का स्कोर 268 पर पहुंचा दिया था।

इसके जवाब में उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत निराशाजनक रही और शमी ने दो शुरुआती विकेट झटककर विंडीज की कमर तोड़ दी। इसके बाद लगातार मानो विकेटों का पतझड़ सा लग गया। एक के बाद एक बल्लेबाज आउट होते गए और पूरी विंडीज की पारी 143 के स्कोर पर ही सिमट गई। ये रनों के लिहाज से टीम इंडिया की इस विश्वकप में सबसे बड़ी जीत है। भारतीय टीम अभी तक इस वर्ल्ड कप में अपराजेय रही है। टीम इंडिया अंक तालिका में भी दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

IND vs WI, LIVE UPDATES: यहां देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

India vs West Indies Live Cricket Score, World Cup 2019 Live: Full Scorecard 

 

Live Blog

21:53 (IST)27 Jun 2019
कॉट्रेल आउट

124 के स्कोर पर विंडीज को नौवां झटका लगा है और कॉट्रेल आउट हो गए हैं। चहल ने की शानदार गेदबाजी।

21:35 (IST)27 Jun 2019
बुमराह ने दो गेंद में झटके दो विकेट

107 के स्कोर पर विंडीज को सातवां झटका लगा है और एलन आउट हो गए हैं। बुमराह ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट झटके हैं।

21:08 (IST)27 Jun 2019
पूरन भी आउट

सुनील एम्ब्रिस के आउट होने के बाद टीम संभली नहीं थी कि वेस्टइंडीज को कुलदीप ने एक और झटका दे दिया। भारत को चौथी सफलता मिली है। उन्होंने 50 गेंद में 28 रन की पारी खेली।

20:57 (IST)27 Jun 2019
एम्ब्रिस आउट

सुनील एम्ब्रिस पवेलियन लौट गए 40 गेंद में 31 बनारकर वह हार्दिक का शिकार बने। हार्दिक पांड्या ने उन्हें पगबाधा आउट किया, वेस्टइंडीज की टीम को तीसरा झटका लगा है। शिमरॉन हेटमायर आए हैं बल्लेबाजी करने ।

20:34 (IST)27 Jun 2019
पनप रही साझेदारी

दो विकेट गिरने के बाद अब सुनील और पूरन के बीच एक साझेदारी पनप रही है। दोनों संभलकर खेलते दिख रहे हैं। इसी की जरूरत है अभी इस टीम को।

20:03 (IST)27 Jun 2019
पूरन मैदान में

शाई होप के आउट होने के बाद अब निकोलस पूरन मैदान में आ गए हैं। बुमराह और शमी ने कमाल की गेंदबाजी की है।

19:52 (IST)27 Jun 2019
शाई होप मैदान में

क्रिस गेल के आउट होने के बाद अब मैदान में शाई होप आ गए हैं। 5 ओवर के बाद 269 के जवाब में उतरी विंडीज का स्कोर 10 रन है।

19:45 (IST)27 Jun 2019
एक और कमाल ओवर

इस मैच का चौथा ओवर बुमराह लेकर आए थे और इस ओवर से भी केवल 2 रन ही आए। 4 ओवर के बाद विंडीज का स्कोर केवल 9 रन है।

19:35 (IST)27 Jun 2019
बुमराह ने डाला कमाल ओवर

इस मैच का दूसरा ओवर बुमराह लेकर आए थे और इस ओवर में केवल 1 रन ही आए। दो ओवर के बाद कुल 5 रन है। कमाल की गेंदबाजी।

19:27 (IST)27 Jun 2019
शमी डाल रहे पहला ओवर

269 रनों के जवाब में उतरी विंडीज की टीम में बतौर सलामी बल्लेबाज गेल और सुनील मैदान में उतरे हैं। शमी पहला ओवर डाल रहे हैं। भारत को विकेट की तलाश है।

18:54 (IST)27 Jun 2019
269 रनों का लक्ष्य

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान कोहली के अर्धशतक और पंड्या धोनी की कमाल पारी के चलते वेस्टइंडीज को 269 रनों का लक्ष्य दिया है। 

18:52 (IST)27 Jun 2019
धोनी की फिफ्टी पूरी

चौके के साथ एमएस धोनी ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। भारत का स्कोर 262 पर पहुंच गया है।

18:47 (IST)27 Jun 2019
शमी भी आउट

252 के स्कोर पर टीम इंडिया को सातवां झटका लगा है और शमी बिना खाता खोले आउट हो गए हैं। 

18:42 (IST)27 Jun 2019
अर्धशतक के करीब हार्दिक

हार्दिक पंड्या अब अपने अर्धशतक के करीब आ गए हैं। 48 ओवर के बाद टीम का स्कोर अब 249 पर आ गया है।

18:32 (IST)27 Jun 2019
इस ओवर से 10 रन

46वें ओवर से धोनी के चौके के चलते 10 रन आए हैं। अब देखना होगा कि आखिर 24 गेंदों पर और कितने रन बनते हैं। 

18:24 (IST)27 Jun 2019
36 गेंदों का खेल और शेष

टीम इंडिया के बल्लेबाजों के पास अभी 36 गेंदों का खेल है देखना होगा कि आखिर पंड्या और धोनी इसमें कितने रन और जोड़ते हैं।

18:13 (IST)27 Jun 2019
पंड्या का चौका

42वें ओवर में हार्दिक पंड्या ने एक कमाल का चौका जड़ा है और इस ओवर से टीम इंडिया ने कुल 13 रन बटोरे। इसी के साथ भारत के 200 रन भी पूरे हो गए हैं।

18:00 (IST)27 Jun 2019
पंड्या ने जड़ा चौका

39वें ओवर की आखिरी गेंद पर हार्दिक पंड्या ने चौके के साथ अपना खाता खोला है। पंड्या के पास आज मौका है कि वो एक आतिशी पारी खेलें।

17:55 (IST)27 Jun 2019
धीमी बल्लेबाजी कर रहे हैं धोनी

एमएस धोनी इस मुकाबले में भी बेहद धीमे अंदाज में रन बना रहे हैं। कोहली और धोनी को अब रनों की रफ्तार थोड़ी तेज करनी होगी।

17:38 (IST)27 Jun 2019
बाल-बाल बचे धोनी

34वें ओवर की पहली गेंद पर एमएस धोनी बाल बाल बच गए हैं और स्टंप आउट होने से बच गए हैं। भारत को एक बड़ा जीवनदान मिला है।

17:28 (IST)27 Jun 2019
150 के पार भारत

31 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर अब 150 के पार चला गया है। धोनी और विराट कोहली की जोड़ी इस वक्त मैदान में है।

17:20 (IST)27 Jun 2019
केदार जाधव लौटे पवेलियन

भारत को चौथा झटका लगा है , केदार जाधव  10 गेंद में सात रन बनाकर पवेलियन लौटे, विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के कंधों पर टीम की जिम्मेदारी है।

17:06 (IST)27 Jun 2019
विराट कोहली का अर्धशतक पूरा

विराट कोहली ने एक और शानदार अर्धशतक पूरा कर लिया है। कमाल की लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं विराट कोहली।

17:00 (IST)27 Jun 2019
विजय शंकर आउट

126 के स्कोर पर भारत को तीसरा झटका लगा है और विजय शंकर आउट हो गए हैं। एक अच्छी साझेदारी पनप रही थी। 

16:50 (IST)27 Jun 2019
20 हजारी बने विराट

विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 हजार रन बनाने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बन गए हैं। इस मैच में 37 रन बनाते ही विराट ने ये कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। 

16:38 (IST)27 Jun 2019
100 रन पूरे

22वें ओवर में टीम इंडिया ने दो विकेट खोकर 100 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। विजय शंकर और विराट कोहली की जोड़ी मैदान में है।

16:32 (IST)27 Jun 2019
केएल राहुल बोल्ड

98 के स्कोर पर टीम इंडिया को पहला झटाक लगा है और केएल राहुल 48 रन बनाकर आउट हो गए हैं। होल्डर ने झटका विकेट।

16:26 (IST)27 Jun 2019
होल्डर कर रहे कमाल गेंदबाजी

अब तक होल्डर ने 4 ओवर की गेंदबाजी की है और केवल 7 रन ही दिए हैं, जिसमें से दो ओवर उन्होंने मेडन डाला है। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 89 रन है।

16:17 (IST)27 Jun 2019
केएल राहुल का चौका

17वें ओवर की तीसरी गेंद पर केएल राहुल ने एक और शानदार चौका जड़ दिया है। दोनों बल्लेबाजों के बीच अब साझेदारी पनप रही है। 

16:04 (IST)27 Jun 2019
पनप रही अच्छी साझेदारी

रोहित शर्मा के आउट होने के बाद अब केएल राहुल और विराट कोहली के बीच एक साझेदारी पनप रही है। दोनों अच्छी लय में संभलकर खेल रहे हैं।

15:52 (IST)27 Jun 2019
हाथ खोल रहे बल्लेबाज

रोहित शर्मा का विकेट गिरने के बाद अब केएल राहुल और विराट कोहली दोनों तेजी से रन बनाते दिख रहे हैं। विराट अच्छी लय में दिख रहे हैं।

15:42 (IST)27 Jun 2019
बचे केएल राहुल

9वां ओवर थॉमस लेकर आए थे और इस ओवर में केएल राहुल बाल बाल बच गए हैं। कैच फील्डर तक पहुंचा ही नहीं। विराट और केएल राहुल से एक बड़ी  पारी की उम्मीद है। 

15:34 (IST)27 Jun 2019
विराट कोहली ने जड़ा चौका

7वें ओवर की आखिरी गेंद पर विराट कोहली ने कमाल का के चौके के साथ अपना खाता खोला है। टीम इंडिया का स्कोर अब 35 पर पहुंच गया है। 

15:29 (IST)27 Jun 2019
रोहित शर्मा आउट

केमार रोच ने टीम इंडिया को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में दिया है। 6 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 29 रन है। 

15:24 (IST)27 Jun 2019
रोहित ने जड़ा छक्का

छठां ओवर लेकर केमार रोच आए थे और इस ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने कमाल का छक्का जड़ा है। टीम इंडिया का स्कोर 23 पर पहुंच गया है।

15:20 (IST)27 Jun 2019
रोहित ने जड़ा चौका

5वें ओवर में टीम इंडिया को पहला चौका मिला है और वो भी रोहित शर्मा के बल्ले से उन्होंने कॉट्रेल की गेंद पर कमाल चौका जड़ा। 

15:13 (IST)27 Jun 2019
कॉट्रेल का एक और शानदार ओवर

इस मैच का तीसरा ओवर कॉट्रेल लेकर आए थे और इस ओवर में केवल उन्होंने 2 रन ही दिए। 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 7 रन है।

15:04 (IST)27 Jun 2019
रोहित शर्मा ने खोला खाता

पहले ओवर की चौथी गेंद पर रोहित शर्मा ने 1 रनों के साथ अपना खाता खोला। एक ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 4 रन है। 

15:04 (IST)27 Jun 2019
रोहित शर्मा ने खोला खाता

पहले ओवर की चौथी गेंद पर रोहित शर्मा ने 1 रनों के साथ अपना खाता खोला। एक ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 4 रन है। 

15:01 (IST)27 Jun 2019
कॉट्रेल डाल रहे पहला ओवर

इस मैच का पहला ओवर लेकर कॉट्रेल लेकर आए हैं और केएल राहुल और रोहित शर्मा इस पारी का आगाज कर रहे हैं। दोनों टीमें दमदार शुरुआत करना चाहेंगी।