मुंबई के ब्रेबॉर्न स्‍टेडियम में 29 अक्टूबर को भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच एकदिवसीय श्रृंखला का चौथा मैच खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने 224 रन से जीत दर्ज की। मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 377 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज 36.2 ओवर में महज 153 रन पर ही सिमट गई। ये रनों के लिहाज से भारत की तीसरी सबसे बड़ी जीत रही। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 से लीड बना ली है।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत बेहतरीन रही और सलामी जोड़ी के रूप में रोहित शर्मा और शिखर धवन के बीच पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई। शिखर धवन 38 रन बनाकर आउट हुए। इसके कुछ देर बाद ही कप्तान विराट कोहली (16) भी चलते बने। हालांकि रोहित शर्मा दूसरे छोर पर टिके रहे और अपना शतक पूरा किया। ये उनके वनडे करियर की 21वीं सेंचुरी रही। रोहित 137 गेंदों में 20 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 162 रन की आतिशी पारी खेल आउट हुए। इस दौरान रोहित का अंबाती रायडू ने बेहतरीन साथ दिया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 211 रन की जबरदस्त साझेदारी हुई। रायडू ने 81 गेंदों में 12 बाउंड्री की मदद से 100 रन बनाए। हालांकि धोनी एक बार फिर निराश कर गए और महज 23 रन की ही पारी खेल सके। पारी के अंत में केदार जाधव (16) और रवींद्र जडेजा (7) ने तेज खेल दिखाकर टीम को 377 तक पहुंचाया। वेस्टइंडीज की ओर से कीमार रोच को 2, जबकि एश्ले नर्स-कीमो पॉल को 1-1 सफलता हाथ लगी।

वेस्टइंडीज को हेमराज (14) के रूप में जल्द पहला झटका लगा। वहीं शाई होप (0) और किरेन पॉवेल (4) भी कुछ खास नहीं कर सके। आलम ये रहा कि आधी टीम महज 47 रन तक तक ही सिमट चुकी थी। हालांकि जेसन होल्डर ने 70 गेंदों में नाबाद 54 रन की पारी जरूर खेली, लेकिन टीम को इस शर्मनाक हार से बचा नहीं सके। भारत की ओर से कुलदीप यादव और खलील अहमद को 3-3 सफलता मिली। उनके अलावा बुमराह-जडेजा ने 1-1 विकेट चटकाया।

Live Blog

India vs West Indies 4th ODI Updates:

Highlights

    20:38 (IST)29 Oct 2018
    भारत ने दर्ज की 224 रन से जीत

    भारत ने वेस्टइंडीज को 224 से मुकाबले में जीत दर्ज कर ली है। ये भारत की अपने देश में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है।

    20:17 (IST)29 Oct 2018
    होल्डर ने जड़ा अर्धशतक

    जेसन होल्डर ने 61 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। केमार रोच 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। वेस्टइंडीज- 145/9 (33)

    19:52 (IST)29 Oct 2018
    वेस्टइंडीज को 262 रन की दरकार

    वेस्टइंडीज 25 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 116 रन बना चुका है। पॉल 13, जबकि होल्डर 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम को जीत के लिए 262 रन की दरकार है।

    19:37 (IST)29 Oct 2018
    21 ओवर का खेल समाप्त

    वेस्टइंडीज की पारी के 21 ओवर समाप्त हो चुके हैं। टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं। भारत जीत से महज 3 विकेट दूर।

    18:59 (IST)29 Oct 2018
    वेस्टइंडीज की आधी टीम लौटी पवेलियन

    वेस्टइंडीज को महज 47 रन पर पांचवां झटका लग चुका है। भारत यहां से जीत की ओर अग्रसर नजर आ रहा है। भारत की ओर से अभी तक बुमराह और खलील अहमद ही विकेट ले सके हैं।

    18:52 (IST)29 Oct 2018
    भारत को चौथी सफलता

    टीम इंडिया को 9.3 ओवर में हेटमायर के रूप में बड़ा झटका लगा। हेटमायर महज 13 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। भारत मैच में बेहद हावी नजर आ रहा है। भारत- 47/4 (11)

    18:37 (IST)29 Oct 2018
    वेस्टइंडीज की हालत पतली

    वेस्टइंडीज की हाल इस वक्त बेहद पतली नजर आ रही है। टीम ने 8 ओवर के खेल तक 3 विकेट के नुकसान पर 29 रन बना लिए हैं। हेटमायर 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। वेस्टइंडीज- 33/3 (8)

    18:24 (IST)29 Oct 2018
    भारत को दूसरी सफलता

    टीम इंडिया को 4.5 ओवर में दूसरा झटका लग चुका है। शाई होप बगैर खाता खोले रन आउट हुए। भारत ने यहां से जबरदस्त दबाव बना लिया है। बल्लेबाजी के लिए सैमुएल्स आ चुके हैं। वेस्टइंडीज- 20/2 (5)

    18:04 (IST)29 Oct 2018
    बल्लेबाजी के लिए उतरी वेस्टइंडीज

    वेस्टइंडीज की टीम बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतर चुकी है। हेमराज और कायरन मैदान पर। वेस्टइंडीज की टीम ने पहले 2 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 9 रन बना लिए हैं।

    17:24 (IST)29 Oct 2018
    वेस्टइंडीज को 367 रन की दरकार

    अंबाती रायडू और रोहित शर्मा के दम भारत ने वेस्टइंडीज को जीत के लिए 378 रन का टारगेट दिया है।

    17:19 (IST)29 Oct 2018
    धोनी लौटे पवेलियन

    भारत को 48.3 ओवर में महेंद्र सिंह धोनी के रूप में पांचवां झटका लगा। धोनी 15 गेंदों में 23 रन बनाकर रोच के शिकार बने। वेस्टइंडीज के लिए कठिर टारगेट नजर आ रहा है। भारत- 362/5 (49)

    17:08 (IST)29 Oct 2018
    रायडू ने जड़ा शतक

    अंबाती रायडू ने लगभग डेढ़ साल बाद अपना वनडे करियर में दूसरा शतक जड़ा। दूसरे छोर पर महेंद्र सिंह धोनी मौजूद हैं। भारत विशाल स्कोर की ओर अग्रसर है। भारत- 344/3 (47)

    16:48 (IST)29 Oct 2018
    रोहित शर्मा आउट

    भारत को 43.5 ओवर में रोहित शर्मा के रूप में तीसरा झटका लगा। रोहित 162 रन बनाकर आउट हुए। बल्लेबाजी के लिए धोनी आ चुके हैं। भारत- 312/3 (43.5)

    16:44 (IST)29 Oct 2018
    रोहित शर्मा के 150 रन पूरे

    रोहित शर्मा ने वनडे करियर का सातवां 150 या उससे अधिक का स्कोर पूरा कर लिया है। इस मामले में रोहित नंबर-1 बल्लेबाज हैं। उनसे पीछे सचिन तेंदुलर हैं, जिनके नाम 5 बार ये कारनाम दर्ज है। भारत- 304/2 (43)

    वनडे में सबसे ज्यादा बार 150+ बनाने वाले बल्लेबाज:
    7 रोहित शर्मा
    5 सचिन तेंदुलकर
    4 सनथ जयसूर्या/ क्रिस गेल/ हाशिम अमला/ डेविड वॉर्नर

    16:17 (IST)29 Oct 2018
    अंबाती रायडू ने जड़ा अर्धशतक

    36.2 ओवर में अंबाती रायडू अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। उन्होंने इसके लिए 51 गेंदों का सामना करना पड़ा। रोहित-रायडू के बीच 126 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत- 227/2 (37)

    16:08 (IST)29 Oct 2018
    रोहित शर्मा ने जड़ा शतक

    रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का 21वां शतक जड़ दिया है। फैंस बेहद उत्सुक नजर आ रहे हैं। भारत- 210/2 (34)

    16:08 (IST)29 Oct 2018
    रोहित शर्मा ने जड़ा शतक

    रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का 21वां शतक जड़ दिया है। फैंस बेहद उत्सुक नजर आ रहे हैं। भारत- 210/2 (34)

    15:58 (IST)29 Oct 2018
    रायडू ने लगाया पहला छक्का

    31.1 ओवर में अंबाती रायडू ने अपना पहला छक्का लगाया। रोहित शर्मा अपने शतक से महज 4 रन दूर हैं। भारत 200 के करीब। टीम इंडिया- 192/2 (32)

    15:35 (IST)29 Oct 2018
    सफलता की तलाश में नर्स

    एश्ले नर्स अपने 4 ओवर में 24 रन दे चुके हैं। हालांकि उन्हें कोई भी सफलता हाथ नहीं लग सकी है। भारत की स्थिति इस वक्त बेहद मजबूत नजर आ रही है। भारत- IND 141/2 (26)

    15:21 (IST)29 Oct 2018
    रोहित शर्मा ने जड़ा अर्धशतक

    रोहित शर्मा अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। टीम इंडिया ने 22 ओवर के खेल तक 2 विकेट के नुकसान पर 124 रन बना लिए हैं। 

    14:58 (IST)29 Oct 2018
    विराट कोहली आउट

    टीम इंडिया को 16.4 ओवर में दूसरा झटका लगा। विराट कोहली 16 रन बनाकर रोच का शिकार बने। अंबाती रायडू मैदान पर आ चुके हैं। भारत- 102/2 (17)

    14:40 (IST)29 Oct 2018
    भारत की शानदार बल्लेबाजी

    भारत 14 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 85 रन बना चुका है। विराट कोहली 6, जबकि रोहित शर्मा 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया का इस वक्त रनरेट 6 से भी ऊपर है।

    14:28 (IST)29 Oct 2018
    भारत को पहला झटका

    भारतीय टीम को 11.5 ओवर में शिखर धवन के रूप में पहला झटका लगा। धवन 40 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए। मैदान पर बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली आ चुके हैं। भारत- 72/1 (12)

    14:13 (IST)29 Oct 2018
    रोहित-धवन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

    पहले 9 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है। भारत फिलहाल 5.78 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा है। धवन-रोहित के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी। भारत- 53/0 (9)

    14:11 (IST)29 Oct 2018
    रोहित-धवन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

    रोहित शर्मा और शिखर धवन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। भारत 9 ओवर के खेल तक 6.3 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा है। टीम इंडिया- 53/0 (9)

    14:01 (IST)29 Oct 2018
    रोहित-धवन ने खोले हाथ

    कीमार रोच के चौथे ओवर की शुरुआत शिखर धवन ने छक्के के साथ की। दोनों बल्लेबाज अपने हाथ खोल चुके हैं। मैदान थोड़ा छोटा है, तो यहां पर ज्यादा बाउंड्री देखने को मिल सकती है। भारत- 42/0 (7)

    13:52 (IST)29 Oct 2018
    रोहित ने लगाया छक्का

    4.5 ओवर में रोच की गेंद पर रोहित शर्मा ने डीप मिड विकेट की दिशा में छक्का लगाया। ये मुकाबले का पहला छक्का रहा। भारत इस वक्त 5 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा है। टीम इंडिया- 25/0 (5)

    13:37 (IST)29 Oct 2018
    मैच की पहली गेंद पर रोहित का चौका

    रोहित शर्मा और शिखर धवन भारत की ओर से बल्‍लेबाजी करने उतरे हैं। वेस्‍टइंडीज की ओर से कीमार रोच ने गेंदबाजी की शुरुआत की। मैच की पहली गेंद पर ही रोहित ने कवर्स के ऊपर से शॉट लगा चार रन बटोरे। जेसन होल्‍डर के अगले ओवर की पहली गेंद पर भी रोहित ने चौका मारा। धवन अभी तक खाता नहीं खोल सके हैं।

    13:25 (IST)29 Oct 2018
    यह है दोनों देशों की प्‍लेइंग 11

    भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायडू, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद और जसप्रीत बुमराह। वेस्टइंडीज : जेसन होल्डर (कप्तान), कीरेन पॉवेल, चंद्रपाल हेमराज, शाई होप (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमेर, मार्लन सैमुअल्स, रोवमैन पॉवेल, एश्ले नर्स, फेबियन एलीन, केमार रोच और कीमो पॉल।

    13:03 (IST)29 Oct 2018
    पिछले मैच में विराट कोहली ने बनाया था रिकॉर्ड

    कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के गुवाहाटी में खेले गए पहले मैच में 140 रन बनाए थे। वहीं, विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे मैच में नाबाद 157 रन बनाए थे। तीसरे मैच में शतक लगाते ही विराट वनडे में लगातार तीन शतक लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए।

    12:47 (IST)29 Oct 2018
    कोहली ने बताया था, क्‍यों हारे तीसरा वनडे

    तीसरे मैच के बाद कोहली ने कहा, "हमने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन पहले 35 ओवरों में विकेट में कुछ नहीं था। दूसरे हाफ में यह मुश्किल हो गई थी। हमें 250-260 तक वेस्टइंडीज को रोकना चाहिए था, लेकिन फिर भी गेंदबाजी अच्छी थी। आखिरी 10 ओवरों में हम थोड़े ज्यादा रन दे गए। हम साझेदारियां नहीं कर सके जो बेहद कम होता है। वेस्टइंडीज की टीम जीत की हकदार थी।"