India vs Sri Lanka (Ind vs SL) 1st ODI: भारत ने श्रीलंका दौरे पर जीत के साथ शुरुआत की। उसने 18 जुलाई 2021 को कोलंबो के आर प्रेमदास स्टेडियम में खेले गए तीन मैच की सीरीज के पहले वनडे में श्रीलंका को 7 विकेट से हराया। भारत ने 80 गेंदें शेष रहते मैच जीत लिया। भारत की श्रीलंका के खिलाफ वनडे में यह लगातार 9वीं जीत है।

बतौर कप्तान पहला वनडे खेल रहे शिखर धवन 86 और अपना पहला वनडे इंटरनेशनल खेल रहे सूर्यकुमार यादव 31 रन बनाकर नाबाद रहे।धवन ने 95 गेंद की अपनी पारी के दौरान 6 चौके और एक छक्का, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 20 गेंद में 5 चौके लगाए। इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी।

श्रीलंका ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 262 रन बनाए। भारत ने 36.4 ओवर में 3 विकेट पर 263 रन बना मैच अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से पृथ्वी शॉ ने 24 गेंद में 43, इशान किशन ने 42 गेंद में 59 और मनीष पांडे ने 40 गेंद में 26 रन बनाए। पृथ्वी ने 9 चौके लगाए। इशान ने 8 चौके और 2 छक्के, जबकि मनीष ने एक चौका और एक छक्का लगाया।

श्रीलंका की ओर से चामिका करुणारत्ने टीम के हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने एक चौके और 2 छक्के की मदद से 35 गेंद में नाबाद 43 रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और दीपक चाहर ने 2-2 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या भी एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।

छोटा डायनामाइट इशान किशन की गर्लफ्रेंड भी हैं बेहद हॉट, फैशन मॉडल के आगे फेल हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस

भुवनेश्वर ने पारी का आखिरी ओवर फेंका। उन्होंने आखिरी गेंद पर दसमंथा चमीरा का रन आउट किया। हालांकि, उन्होंने आखिरी ओवर में 19 रन लुटाए। वह सबसे महंगे साबित हुए। भुवी ने 9 ओवर में 63 रन दिए। उन्हें कोई विकेट भी नहीं मिला। इस मैच से श्रीलंका के लिए भानुका राजपक्षा ने डेब्यू किया। भारत के लिए इशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने वनडे इंटरनेशनल में कदम रखा।

India vs Sri Lanka 1st ODI Live Score Online: यहां जानिए भारत-श्रीलंका वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग

Live Blog

22:28 (IST)18 Jul 2021
भारत ने जीता मैच

गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बाद कप्तान के रूप में पहले ही मैच में शिखर धवन और पदार्पण कर रहे इशान किशन के अर्धशतक से भारत ने पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को यहां श्रीलंका को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाई। 

21:19 (IST)18 Jul 2021
धवन ने रचा इतिहास

शिखर धवन ने बतौर कप्तान अपना पहला वनडे अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही वह अजित अगरकर, रवि शास्त्री, सचिन तेंदुलकर, अजय जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी के क्लब में शामिल हो गए। इन सब दिग्गजों ने भी बतौर कप्तान पहला वनडे खेलते हुए अर्धशतक लगाया था। ओवरऑल यह उनकी 33वीं वनडे फिफ्टी है। उन्होंने 61 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उनके और मनीष पांडे के बीच तीसरे विकेट के लिए 40 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। 

20:52 (IST)18 Jul 2021
इशान किशन लौटे पवेलियन

इशान किशन 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 59 रन के स्कोर पर आउट हो गए। उन्होंने अपनी 42 गेंद की पारी के दौरान 8 चौके और 2 छक्के लगाए। उनकी जगह मनीष पांडे क्रीज पर आए। इस बीच, शिखर धवन ने श्रीलंका के खिलाफ 1000 वनडे रन पूरे किए। वह श्रीलंका के खिलाफ सबसे कम पारियों में 1000 वनडे रन पूरे करने वाले बल्लेबाज हैं।

20:34 (IST)18 Jul 2021
इशान ने वनडे डेब्यू में भी जड़ा पचासा

इशान किशन ने डेब्यू वनडे में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 33वीं गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी की। खास यह है कि उन्होंने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू में भी अर्धशतक लगाया था। भारत ने 15 ओवर में एक विकेट पर 127 रन बना लिए हैं। इशान 34 गेंद में 53 और धवन 32 गेंद में 19 रन बनाकर नाबाद हैं।

20:08 (IST)18 Jul 2021
पृथ्वी के बाद इशान किशन ने दिखाया रंग

छठे ओवर में भारत को पहला झटका लगा। पृथ्वी शॉ ओवर की तीसरी गेंद पर 24 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हो गए। धनंजय डिसिल्वा ने उन्हें अविष्का फर्नांडो के हाथों मिडविकेट पर कैच कराया। पृथ्वी की जगह इशान किशन बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने आते ही गेंदबाजों की कुटाई शुरू कर दी। उन्होंने छक्के से खाता खोला। अगली गेंद पर चौका जड़ा। वह 11 गेंद में 23 रन बना चुके थे। 

19:48 (IST)18 Jul 2021
पृथ्वी गेंद को पहुंचा रहे आसमान

पृथ्वी शॉ की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी है। वह 23 गेंद में 43 रन बनाकर खेल रहे हैं। वह अब तक 9 चौके लगा चुके हैं। टीम इंडिया ने 5 ओवर में बिना विकेट खोए 57 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया ने 27वीं गेंद पर अपना पचासा पूरा किया। धवन ने 7 गेंद में 7 रन बनाए हैं।

19:37 (IST)18 Jul 2021
भारत की शानदार शुरुआत

भारत की ओर से पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने पारी की शुरुआत की। पृथ्वी शॉ ने भारतीय टीम की शानदार शुरुआत कराई। उन्होंने 3 ओवर में 12 गेंदें खेलीं और 22 रन बनाए। शिखर धवन ने 6 गेंद में 6 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से चमीरा पहला ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर में 9 रन बने। दूसरा ओवर इसरू उडाना ने फेंका। उनके इस ओवर में पृथ्वी ने 13 रन बटोरे। तीसरे ओवर में धवन ने चौके से अपना खाता खोला। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 31 रन था।

18:58 (IST)18 Jul 2021
वनडे के जरिए टी20 वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने की तैयारी

इस मैच में भारतीय युवा खिलाड़ी टी20 विश्व कप टीम में जगह बनाने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को बेताब हैं। शिखर धवन को 35 साल 225 दिन की उम्र में भारतीय वनडे टीम का कप्तान बनने का मौका मिला है। शिखर धवन भारत की ओर से कप्तानी में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। इसके साथ ही शिखर धवन भारत के 25वें ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने वनडे टीम की अगुआई की।

18:38 (IST)18 Jul 2021
श्रीलंका का 8वां विकेट गिरा

श्रीलंका का 8वां विकेट 47वें ओवर में गिरा। हार्दिक पंड्या ने पांचवीं गेंद पर इसरू उडाना को डीप मिड-ऑन पर दीपक चाहर के हाथों कैच कराया। इसरू उडाना 9 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह दशमंथा चमीरा क्रीज पर आए। 47वां ओवर भुवनेश्वर कुमार लेकर आए। उनके इस ओवर में श्रीलंका ने 7 रन बनाए। करुणारत्ने 23 और चमीरा एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

18:28 (IST)18 Jul 2021
युजवेंद्र चहल ने श्रीलंकाई कप्तान को भेजा पवेलियन

भारतीय टीम को युजवेंद्र चहल ने 7वीं सफलता दिलाई। उनका इस मैच में यह दूसरा विकेट है। उन्होंने 44वें ओवर की 5वीं गेंद पर श्रीलंका कप्तान दासुन शनाका को हार्दिक पंड्या के हाथों कैच कराया। शनाका 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 50 गेंद की अपनी पारी में 2 चौके और एक छक्का लगाया। उनकी जगह इसरू उडाना क्रीज पर आए। 46 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 218 रन था। इसरू 6 और करुणारत्ने 14 रन बनाकर क्रीज पर थे।

18:27 (IST)18 Jul 2021
युजवेंद्र चहल ने झटका दूसरा विकेट

युजवेंद्र चहल ने भारतीय टीम को 7वीं सफलता दिलाई। उन्होंने श्रीलंका कप्तान दासुन शनाका को हार्दिक पंड्या के हाथों कैच कराया। शनाका 44वें ओवर की 5वीं गेंद पर 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 50 गेंद की अपनी पारी में 2 चौके और एक छक्का लगाया। उनकी जगह इसरू उडाना क्रीज पर आए। 46 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 218 रन था। इसरू 6 और करुणारत्ने 14 रन बनाकर क्रीज पर थे।

18:02 (IST)18 Jul 2021
दीपक चाहर ने 2 ओवर में झटके 2 विकेट

श्रीलंका के 6 विकेट गिर चुके हैं। आखिरी दोनों विकेट दीपक चाहर ने लिए। उन्होंने 38वें ओवर में चरिथ और 40वें ओवर में हसरंगा को पवेलियन की राह दिखाई। चरिथ 65 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हुए। वानिदु हसरंगा 7 गेंद में 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। चरिथ का कैच बर्थडे बॉय इशान किशन ने लिया, जबकि धवन ने मिड-विकेट पर हसरंगा को लपका। 40 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 6 विकेट पर 186 रन है। कप्तान शनाका 29 रन पर हैं। चामिका करुणारत्ने ने अभी खाता नहीं खोला है।

17:36 (IST)18 Jul 2021
श्रीलंका 150 के पार

श्रीलंका का स्कोर 150 के पार हो गया है। अभी उसके 4 विकेट गिरे हैं। 35 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 4 विकेट पर 151 रन है। कप्तान शनाका 26 गेंद में 13 और चरिथ 57 गेंद में 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले 31वें ओवर की तीसरी गेंद पर शनाका ने चौका लगाया। भुवनेश्वर की इस गेंद पर शनाका ने पॉइंट के ऊपर से बाउंड्री लगाई। श्रीलंका के लिए यह बाउंड्री करीब 10 ओवर बाद आई है। इससे पहले 21वें ओवर की चौथी गेंद पर धनंजय डिसिल्वा ने कुलदीप यादव को चौका जड़ा था।

17:04 (IST)18 Jul 2021
क्रुणाल ने दिलाई भारत को चौथी सफलता

श्रीलंका का चौथा विकेट भी गिर गया। धनंजय डिसिल्वा क्रुणाल पंड्या की गेंद पर 14 रन (27 गेंद) बनाकर आउट हुए। 25वें ओवर की चौथी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने उनका कैच लपका। धनंजय की जगह दासुन शनाका क्रीज पर आए। धनंजय ने आउट होने से पहले चरिथ के साथ चौथे विकेट के लिए 28 रन की साझेदारी की।

16:32 (IST)18 Jul 2021
कुलदीप ने 17वें में झटके दो विकेट

कुलदीप यादव ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने 17वें ओवर की पहली गेंद पर राजपक्षा को शिखर धवन के हाथों कैच कराया। राजपक्षा 22 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए। चौथी गेंद पर उन्होंने भानुका को पवेलियन की राह दिखा दी। भानुका 44 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हुए। भानुका का कैच पृथ्वी शॉ ने लपका। भानुका की जगह चरिथ असलांका और राजपक्षा की जगह धनंजय डिसिल्वा क्रीज पर आए।

15:56 (IST)18 Jul 2021
भानुका राजपक्षा ने छक्के के साथ करियर की शुरुआत की

अपना वनडे डेब्यू कर रहे भानुका राजपक्षा ने छक्के के साथ करियर की शुरुआत की है।  बाएं हाथ के बल्लेबाज राजपक्षा ने चहल की गेंद पर स्लॉग स्वीप जमाया और मिडविकेट के पार छक्का जड़ डाला। 

15:13 (IST)18 Jul 2021
अविष्का फर्नांडो ने दीपक चहर के ओवर में दो चौके लगाए

भारत के लिए दूसरा ओवर दीपक चहर ने किया। इस ओवर में अविष्का फर्नांडो ने उन्हें दो चौके लगाए। इसी के साथ श्रीलंका ने दो ओवर के बाद बिना किसी विकेट के नुकसान के 14 रन बना लिए हैं।

15:07 (IST)18 Jul 2021
पहले ओवर में श्रीलंका ने 4 रन बनाए

श्रीलंका ने एक ओवर में बिना कोई विकेट खोये 4 रन बना लिए हैं। क्रीज़ पर अविष्का फर्नांडो और मिनोड भानुका बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत के लिए पहला ओवर उपकप्तान भुवनेश्वर कुमार ने किया।