भारतीय महिला टीम आज टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका को मात दी। भारत ने 82 रन से जीत हासिल की जो कि वर्ल्ड कप इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत है। टूर्नामेंट में यह भारत की दूसरी जीत है। इस जीत से भारत की सेमीफाइनल की उम्मीदें बची हुई हैं।

भारतीय टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। यह पहला मौका था जब भारत टूर्नामेंट में पहले बल्लेबाजी करने उतरा। टीम ने तूफानी अंदाज में शुरुआत की। स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी की। आखिरी ओवर्स में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी अपना तूफानी अंदाज दिखाया। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 172 रन बनाए। टीम के लिए शैफाली वर्मा ने 40 गेंदों में 43 रन बनाए जिसमें चार चौके शामिल थे। वहीं स्मृति मंधाना ने 38 गेंदों में 50 रन बनाए। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 8 चौके और एक छक्के की मदद से 27 गेंदों में 52 रन ठोक डाले। श्रीलंका की ओर से चमारी अट्टापट्टू और अमा कंचना ने 1-1 विकेट लिया।

भारतीय टीम के लिए यह मैच 45 रन से जीतना जरूरी थी। इससे टीम का नेटरनरेट पॉजिटिव हो जाता और यही हुआ। भारत ने ने श्रीलंका को पूरी पारी में टिकने का मौका ही नही दिया। रेणुका ठाकुर ने पहले ही ओवर से अटैक शुरु किया। श्रीलंका ने छह रन के स्कोर पर तीन विकेट खो दिए थे। श्रीलंका की टीम केवल 90 रन बनाकर आउट आउट हो गई। रत के लिए अरुंधति रेड्डी और आशा शोभना ने 3-3 विकेट लिए। वहीं रेणुका सिंह ठाकुर ने दो, श्रेयंका पाटिल और दीप्ति शर्मा ने 1-1 विकेट लिया।

Live Updates
23:07 (IST) 9 Oct 2024
India vs Sri Lanka W LIVE: भारत ने 82 रन से जीता मैच

भारतीय टीम ने श्रीलंका को 82 रन से मात दी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 172 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका ने 90 बनाए। भारत के लिए अरुंधति रेड्डी और आशा शोभना ने 3-3 विकेट लिए। वहीं रेणुका सिंह ठाकुर ने दो, श्रेयंका पाटिल और दीप्ति शर्मा ने 1-1 विकेट लिया।

22:43 (IST) 9 Oct 2024
India vs Sri Lanka W LIVE: अरुंधति रेड्डी ने एमा कंचना को आउट

19वें ओवर में अरुंधति रेड्डी ने एमा कंचना को भी पवेलियन भेजा। दूसरी गेंद पर कंचना ने रिवर्स कप खेला और वह राधा यादव को पवेलियन भेज दिया। 22 गेंदों 19 रन बनाकर वह लौट गए।

22:33 (IST) 9 Oct 2024
India vs Sri Lanka W LIVE: शोभना ने दिलाई सातवीं सफलता

भारतीय टीम के खाते में सातवां विकेट। आशा शोभना ने तीसरा विकेट जमाया। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर इनोशी प्रियदर्शनी ने स्वीप करने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी किनारे पर लगी और राधा यादव ने कैच लपका। 2 गेंदों में एक रन बनाकर वह पवेलियन लौटीं।

श्रीलंका का लाइव स्कोर - 69/8

22:24 (IST) 9 Oct 2024
India vs Sri Lanka W LIVE: भारत के खाते में सातवां विकेट

भारत के खाते में सातवां विकेट। ओवर की आखिरी गेंद पर सुगंडिका कुमारी आउट हुईं। वह स्वीप करने की कोशिश में थी लेकिन गेंद ऋचा के हाथों में गई और उन्होंने स्टंप भी करने की कोशिश की। सुगंडिका ने रिव्यू लिया लेकिन फैसला उनके पक्ष में नहीं रहा।

22:15 (IST) 9 Oct 2024
India vs Sri Lanka W LIVE: अरुंधति रेड्डी ने एक ओवर में झटके 2 विकेट

12वें ओवर में अरुंधति रेड्डी ने दो विकेट झटके और श्रीलंका को बैकफुट पर पहुंचा दिया। ओवर की दूसरी गेंद पर निलक्षी डी सिल्वा शेफाली वर्मा को कैच दे बैठे और वह आउट किया। वहीं कविशा दिलहारी 21 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय अब जीत के करीब हैं।

21:56 (IST) 9 Oct 2024
India vs Sri Lanka W LIVE: भारत को चौथी सफलता

भारतीय टीम को आठवें ओवर में बड़ी सफलता मिली। अनुष्का संजीवनी ने 22 गेंदों में 20 रन बनाए और आशा शोभना की गेंद पर स्टंप हो गईं। उन्होंने 22 गेंदों में 20 रन बनाए। उनकी पारी में दो चौके शामिल थे।

श्रीलंका का लाइव स्कोर - 43/4

21:47 (IST) 9 Oct 2024
India vs Sri Lanka W LIVE: श्रीलंका का पावरप्ले का स्कोर 28.3

पावरप्ले में श्रीलंका ने तीन विकेट खोकर 28 रन बना लिए हैं। भारत ने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन अब अनुष्का ने 12 और कविशा दिहारी टिक गई है।

भारत का लाइव स्कोर - 28/3

अनुष्का संजीवनी - 12 (15)

कविशा दिलहारी - 8 (9)

21:41 (IST) 9 Oct 2024
India vs Sri Lanka W LIVE: रेणुका ने दिलाई टीम को तीसरी सफलता

रेणुका सिंह को हर्षिता माडवी को पवेलियन वापस भेजा। हर्षिता के बल्ले के किनारे पर गेंद लगी और सीधा ऋचा घोष को वह कैच दे बैठी। पारी की सात गेंदों में उन्होंने तीन रन बनाए।

21:30 (IST) 9 Oct 2024
India vs Sri Lanka W LIVE: श्रेयंका पाटिल ने चमारी को किया आउट

श्रेयंका पाटिल ने चमारी अट्टापट्टू को आउट किया। भारत के लिए यह बड़ा विकेट है। चमारी ने ड्राइव की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले के किनारे पर लगी और दीप्ति शर्मा ने कैच लपका। तीन गेंदों में एक रन बनाकर चमारी आउट हो गई।

श्रीलंका का लाइव स्कोर 5/2

21:23 (IST) 9 Oct 2024
India vs Sri Lanka W LIVE: विशमी गुणरत्ने आउट

भारतीय टीम को पहली ही ओवर में सफलता हासिल हुई। रेणुका के ओवर की दूसरी गेंद पर विशमी गुणरत्ने राधा यादव को कैच दे बैठे। विशमी ने क्रीज से आगे निकलकर गेंद को खेला लेकिन वह ज्यादा दूर नहीं गई। दो गेंदों में वह खाता नहीं खोल पाई।

21:15 (IST) 9 Oct 2024
India vs Sri Lanka W LIVE: भारत ने श्रीलंका को दिया 173 का लक्ष्य

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रन बनाए। टीम के लिए शैफाली वर्मा ने 40 गेंदों में 43 रन बनाए जिसमें चार चौके शामिल थे। वहीं स्मृति मंधाना ने 38 गेंदों में 50 रन बनाए। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 8 चौके और एक छक्के की मदद से 27 गेंदों में 52 रन ठोक डाले। श्रीलंका की ओर से चमारी अट्टापट्टू और अमा कंचना ने 1-1 विकेट लिया।

21:12 (IST) 9 Oct 2024
India vs Sri Lanka W LIVE: हरमनप्रीत कौर का अर्धशतक

20वें ओवर में उदेशिका ने 14 रन दिए। इस ओवर की आखिरी दो गेंदों में दो चौके लगाए। इन दो चौकों के साथ ही हरमनप्रीत कौर ने अर्धशतक भी पूरा किया।

21:02 (IST) 9 Oct 2024
India vs Sri Lanka W LIVE: हरमनप्रीत कौर के बैक टू बैक चौके

19वें ओवर में हरमनप्रीत कौर ने बैक टू बैक दो चौके लगाए। तीसरी गेंद पर हरमनप्रीत कौर ने कट करके चौका लगाया। वहीं अगली गेंद पर कौर ने कवर्स पर चौका लगाया।

20:56 (IST) 9 Oct 2024
India vs Sri Lanka W LIVE: जेमिमा रोड्रिग्स आउट

17वें ओवर में अमा कंचना ने जेमिमा रोड्रिग्स को आउट किया। ओवर की दूसरी गेंद पर रोड्रिग्स ने बैकवर्ड पॉइंट पर गेंद को खेला लेकिन उदेशिका प्राबोधनी को कैच दे बैठे। पारी में रोड्रिग्स ने 10 गेंदों में 16 रन बनाए।

भारत का लाइव स्कोर - 133/3

हरमनप्रीत कौर - 18

ऋचा घोष - 1

20:47 (IST) 9 Oct 2024
India vs Sri Lanka W LIVE: इनोका ने नौ रन दिए

14वें ओवर में इनोका ने 9 रन दिए। ओवर की दूसरी गेंद पर रोड्रिग्स ने चौका जमाया। तीसरी गेंद पर श्रीलंका ने रिव्यू लिया। हरमनप्रीत कौर के खिलाफ एलबीडब्ल्यू के लिए रिव्यू लिया लेकिन रीप्ले में दिखा कि गेंद पैड पर नहीं लगी थी।

20:37 (IST) 9 Oct 2024
India vs Sri Lanka W LIVE: शैफाली वर्मा रनआउट

13वें ओवर में चमारी अट्टापट्टू ने शैफाली वर्मा को भी आउट किया। ओवर की पांचवीं गेंद पर शैफाली वर्मा ने फ्लिक करके गेंद को खेला और वह विष्णु गुणरत्ने को कैच दे बैठी। 40 गेंदों में उन्होंने 43 रन बनाए।

20:35 (IST) 9 Oct 2024
India vs Sri Lanka W LIVE: स्मृति मंधाना आउट

13वें ओवर में चमारी अट्टापट्टू ने मंधाना को आउट किया। ओवर की दूसरी गेंद पर मंधाना ने चौका जमाया और अपना अर्धशतक जमाया। हालांकि वह चौथी गेंद पर अगली गेंद पर रनआउट हो गई। मंधाना ने 38 गेंदों में 50 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया।

20:29 (IST) 9 Oct 2024
India vs Sri Lanka W LIVE: स्मृति मंधाना ने वर्ल्ड कप में बनाए 500 रन

स्मृति मंधाना ने महिला टी20 वर्ल्ड कप में 500 रन बना लिए हैं। वह ऐसा करने वाली भारत की तीसरी खिलाड़ी है। मिताली राज ने 726 और हरमनप्रीत कौर ने 620 रन बनाए हैं।

20:11 (IST) 9 Oct 2024
IND vs SL W LIVE: चमारी अट्टापट्टू का शानदार ओवर

चमारी अट्टापट्टू ने नौवें ओवर में 10 रन दिए। ओवर की चौथी गेंद पर मंधाना ने चौका लगाया। भारत ने नौ ओवर में बिना कोई विकेट खोए 71 रन बना लिए हैं। टीम आज शानदार बल्लेबाजी कर रही है।

भारत का लाइव स्कोर - 71/0

शैफाली - 33

स्मृति मंधाना- 38

20:03 (IST) 9 Oct 2024
IND vs SL W LIVE: स्मृति मंधाना ने जमाया पारी का पहला छक्का

सातवें ओवर में इनोका ने 10 रन दिए। ओवर की आखिरी गेंद पर स्मृति मंधाना ने छक्का जमाया। उन्होंने लॉन्ग ऑन पर छक्का जड़ा। यह भारत का इस टूर्नामेंट में पहला छक्का है।

भारत का लाइव स्कोर - 51/0

शैफाली - 30

स्मृति मंधाना - 21

20:00 (IST) 9 Oct 2024
IND vs SL W LIVE: भारत का वर्ल्ड कप में पावरप्ले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

सुगंडिका कुमारी ने 11 रन दिए। पावरप्ले में भारत ने बिना कोई विकेट खोए 41 रन बनाए हैं। यह भारत का इस वर्ल्ड कप में बेस्ट प्रदर्शन है।

भारत का लाइव स्कोर - 41/0

शैफाली - 28

स्मृति मंधाना - 13

19:47 (IST) 9 Oct 2024
IND vs SL W LIVE: शेफाली वर्मा का चौका

सुगनदिका ने दूसरा ओवर डाला और उन्होंने भी पांच रन दिए। वहीं अगले ओवर में उदेशिका प्राबोधनी ने 8 रन दिए। ओवर की दूसरी गेंद पर शेफाली वर्मा ने एक्सट्रा कवर पर चौका लगाया।

भारत का लाइव स्कोर - 18/0

स्मृति मंधाना - 5

शेफाली वर्मा - 13

19:36 (IST) 9 Oct 2024
IND vs SL W LIVE: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना क्रीज पर उतरीं। इनोशी प्रियदर्शनी ने इस ओवर में केवल पांच रन दिए।

भारत का लाइव स्कोर - 5/0

19:19 (IST) 9 Oct 2024
IND vs SL W LIVE: श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका महिला (प्लेइंग इलेवन): विशमी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (डब्ल्यू), अमा कंचना, सुगंधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी, उदेशिका प्रबोधनी, इनोका राणावीरा

19:12 (IST) 9 Oct 2024
IND vs SL W LIVE: भारत की प्लेइंग इलेवन

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, सजीवन सजना, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह

19:07 (IST) 9 Oct 2024
IND vs SL W LIVE: भारत ने जीता टॉस

भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। यह पहला मौका है जब भारत इस टूर्नामेंट में पहले बल्लेबाजी करने उतरेगा।

18:53 (IST) 9 Oct 2024
IND vs SL W LIVE: वॉर्म कर रहे खिलाड़ी

दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर हैं और वॉर्म अप कर रहे हैं। अब से कुछ देर में टॉस होगा।

17:56 (IST) 9 Oct 2024
IND vs SL W, LIVE: श्रीलंका की टीम

विशमी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, हासिनी परेरा, अनुष्का संजीवनी (डब्ल्यू), सुगंधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी, उदेशिका प्रबोधनी, इनोका राणावीरा, अमा कंचना, अचिनी कुलसुरिया, सचिनी निसानसाला, शशिनी गिम्हानी.

17:40 (IST) 9 Oct 2024
IND vs SL W, LIVE: भारतीय टीम

शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, सजीवन सजना, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, दयालन हेमलता, यास्तिका भाटिया.

17:18 (IST) 9 Oct 2024
IND W vs SL W, LIVE: भारतीय टीम को चाहिए बड़ी जीत

भारतीय टीम के लिए आज का मैच जीतना तो अहम है ही। यह भी अहम है कि वह जीत बड़े अंतर से हो ताकि भारत का नेटरनरेट भी बेहतर हो सके।