India vs Sri Lanka 2nd ODI: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे की सीरीज में अजेय बढ़त हासिल की। उसने 20 जुलाई 2021 को कोलंबो के आर प्रेमदास स्टेडियम में खेले गए सीरीज के दूसरे मैच में श्रीलंका को 3 विकेट से हराया।
भारत की जीत में दीपक चहर ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 7 चौके और एक छक्के की मदद से 82 गेंद में नाबाद 69 रन बनाए। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार के साथ 8वें विकेट के लिए 84 रन की नाबाद साझेदारी की। भुवनेश्वर कुमार 28 गेंद में 19 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 2 चौके लगाए।
दीपक चहर ने 53 रन देकर 2 विकेट भी झटके। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने भी बढ़िया पारी खेली। उन्होंने 6 चौके की मदद से 44 गेंद में 53 रन बनाए। श्रीलंकाई स्पिनर्स ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। हसरंगा ने गेंद के साथ एक समय भारतीय टीम को बैकफुट पर जाने को मजबूर कर दिया था। हालांकि, जिस तरह से दीपक चहर और भुवनेश्वर कुमार ने धैर्य का परिचय दिया वह अदभुत था।
भारत लक्ष्य से 160 रन दूर था जब उसकी आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। वनडे इतिहास में पहली बार भारत ने 2002 के बाद पहली बार 5 विकेट गिरने के बाद इतने रन बनाए हैं। इससे पहले उसने 2002 में लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ पांच विकेट गिरने के बाद 180 रन बनाकर मैच जीता था।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 275 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 49.1 ओवर में 7 विकेट पर 277 रन बना मैच और सीरीज अपने नाम कर ली।
श्रीलंका की ओर से चरिथ असालांका ने 65, जबकि अविष्का फर्नांडो ने 50 रन बनाए। असलंका ने 68 गेंद में छह चौकों की मदद से 65 रन की करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली जबकि फर्नांडो ने 71 गेंद में 50 रन बनाए। निचले क्रम में चमिका करूणारत्ने (33 गेंद में नाबाद 44, पांच चौके) ने तेजतर्रार पारी खेली जिससे टीम अंतिम 10 ओवर में 79 रन जोड़ने में सफल रही। करूणारत्ने ने असालांका के साथ सातवें विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी भी की।
कोहली को वार्म-अप मैच में इसलिए नहीं मिली कप्तानी, बीसीसीआई ने किया खुलासा
इस मैच में श्रीलंका ने एक बदलाव किया। इसुरु उडाना के स्थान पर कासुन रजिथा को टीम में शामिल किया है। श्रीलंका के खिलाफ 3 वनडे की सीरीज में भारतीय टीम अब 2-0 से आगे है। पहले वनडे में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी थी।


36वें ओवर की पहली गेंद: हसरंगा ने क्रुणाल पंड्या को बोल्ड किया। हसरंगा ने एक और विकेट लिया। उनके विकेटों की संख्या 3 हो गई है। क्रुणाल उनकी इस गेंद स्पिन के लिए खेलने गए थे लेकिन बॉल सीधी निकल गई और ऑफ स्टम्प को चूम लिया। यह ऑफ स्टंप की लाइन की लेंथ गेंद थी।
27वें ओवर की आखिरी गेंदः संदाकन ने सूर्यकुमार को एलबीडब्ल्यू कर दिया। यह गेंद अंदर की तरफ घूमी, पैड पर लगी। जोरदार अपील हुई, अंपायर की अंगली उठी, सूर्या ने रिव्यू लिया। काफी क्लोज कॉल थी यह। लेंथ गेंद, सूर्या रक्षात्मक शॉट खेलना चाहते थे लेकिन लाइन को पढ़ने में नाकाम, पिचिंग - इन लाइन, विकेट्स - हिटिंग, सूर्या की बेहतरीन पारी का अंत। भारत हार के मुहाने पर खड़ा।
27वें ओवर की दूसरी गेंदः संदाकन ने सूर्यकुमार यादव को गेंद फेंकी। सूर्यकुमार यादव ने एक्स्ट्रा कवर की ओर से खेलकर बाउंड्री जड़ दी। इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव ने वडने इंटरनेशनल में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। यह उनका दूसरा वनडे इंटरनेशनल मैच है। पहले मैच में वह नाबाद रहे थे। सूर्यकुमार की इस पारी से भारतीय खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। ड्रेसिंग रूम में तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दी। हालांकि, भारत को यह मैच जीतने के लिए अभी सूर्यकुमार यादव को और लंबी पारी खेलनी होगी।
18वें ओवर की आखिरी गेंद: शनाका की गेंद पर धनंजय डिसिल्वा ने लपका हार्दिक पंड्या का कैच। हार्दिक ने हार्ड हैंड से खेला, सीधे बल्ले से और गेंद सीधे शॉर्ट मिड विकेट के फील्डर के हाथ में जाकर समा गई। भारत को लगा बहुत बड़ा झटका। शानदार कैच, बैक ऑफ लेंथ गेंद को सीधे बल्ले से रोकने का था प्रयास लेकिन जमीन पर नहीं रख पाए, क्या ये भारत के लिए हार की घंटी है।
18वें ओवर की दूसरी गेंद: कप्तान शनाका ने मनीष पांडे को रन आउट किया। मनीष ने इस बार सीधे बल्ले से खेला, बॉलर ने गेंद को टच किया और गेंद जा लगी विकेट पर, रन आउट की अपील, तीसरे अंपायर से पूछा गया है, क्रीज से काफी बाहर हैं मनीष, पांडे जी के पारी का काफी दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से अंत हुआ, भारत मुश्किल में, काफी बाहर निकल गए थे मनीष।
12वें ओवर की आखिरी गेंद: हसरंगा ने धवन को आउट किया। पैरों पर आती लेंथ गेंद को फ्लिक का प्रयास, गेंद के टर्न से चूके धवन, गेंद पैड पर लगी, पगबाधा की बड़ी अपील, अंपायर ने नकारा, श्रीलंका ने डीआरएस लिया। डीआरएस में साफ दिखा कि गेंद मिडिल स्टंप पर लगती। इस कारण अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा और धवन को आउट देना पड़ा।
पांचवें ओवर की आखिरी गेंद: इशान किशन ऑफ स्टम्प से बाहर की गुड लेंथ गेंद को बैकफुट पंच करना चाहते थे, लेकिन सिर्फ बल्ला चलाया पैर बिल्कुल नहीं, बिल्कुल दूर से बल्ला फेंक दिया था और उसका खामियाजा उन्हें अपने विकेट के रूप में चुकाना पड़ा, गेंद बल्ले का भीतरी किनारा लेकर ऑफ स्टंप पर जा लगी।
पांचवें ओवर की आखिरी गेंद: इशान किशन ऑफ स्टम्प से बाहर की गुड लेंथ गेंद को बैकफुट पंच करना चाहते थे, लेकिन सिर्फ बल्ला चलाया पैर बिल्कुल नहीं, बिल्कुल दूर से बल्ला फेंक दिया था और उसका खामियाजा उन्हें अपने विकेट के रूप में चुकाना पड़ा, गेंद बल्ले का भीतरी किनारा लेकर ऑफ स्टंप पर जा लगी।
तीसरे ओवर की आखिरी गेंदः फिर से स्पिन के खिलाफ अपनी कमजोरी दिखा गए पृथ्वी शॉ। लेंथ गेंद थी लेकिन रूम बिल्कुल नहीं, कट के लिए गए लेकिन रूम ना होने की वजह से कट के लिए जगह नहीं मिला और गेंद ऑफ स्टंप उखाड़ कर चली गई, श्रीलंका की स्पिन की चाल कामयाब रही।
श्रीलंका ने भारत के खिलाफ दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मंगलवार को यहां नौ विकेट पर 275 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से चरिथ असालांका ने 65 जबकि अविष्का फर्नांडो ने 50 रन बनाए। भारत की तरफ से युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार ने तीन-तीन जबकि दीपक चाहर ने दो विकेट चटकाए।
असलंका की अर्धशतकीय पारी का अंत 65 रन पर हुआ। उन्हें भुवनेश्वर कुमार ने पवेलियन भेजा। असलंका ने 47वें ओवर की पहली गेंद बल्ला घुमाया है, हवा में गेंद , मिड विकेट की दिशा में गई और जाकर समा गई पडिक्कल के हाथ में, कटर गेंद, मिडिल स्टंप पर, स्लॉट में, ठीक से बल्ले पर आई नहीं गेंद, ऊंचाई मिली दूरी नहीं और सीमा रेख पर लपक लिए गए, श्रीलंका को लगा एक और झटका।
दीपक चाहर ने 40वें ओवर की पहली गेंद पर श्रीलंका को छठा झटका दिया। उन्होंने वानिंदु हसरंगा (8) को पवेलियन की राह दिखाई। दीपका चाहर का इस मैच में यह दूसरा विकेट है। इससे पहले उन्होंने धनंजय डिसिल्वा को अपना शिकार बनाया था।
युजवेंद्र चहल ने दूसरे वनडे में अपना तीसरा विकेट लिया। उन्होंने 36वें ओवर की दूसरी गेंद पर श्रीलंका के कप्तान दासुन शनका को बोल्ड किया। शनाका ने 24 गेंद में 16 रन बनाए। शनाका की जगह वानिंदु हसरंगा क्रीज पर आए।
श्रीलंका ने 15 गेंद के भीतर 2 विकेट गंवाए। 25वें ओवर की आखिरी गेंद पर भुवनेश्वर ने भारतीय टीम को तीसरी सफलता दिलाई। आविष्का फर्नांडो 50 रन बनाते ही पवेलियन लौट गए। आविष्का फर्नांडो का यह वनडे इंटरनेशनल में दूसरा अर्धशतक है। 28वें ओवर की दूसरी गेंद पर दीपक चाहर ने धनंजय डिसिल्वा को पवेलियन भेजा। धनंजय 32 रन बनाकर आउट हुए।
टीम इंडिया का 13 ओवरों से चला आ रहा इंतजार युजवेंद्र चहल ने खत्म किया। उन्होंने 14वें ओवर में दो गेंद में 2 विकेट झटके। उन्होंने पहले दूसरी गेंद पर मिनोद भानुका को मनीष पांडे के हाथों कैच कराया। भानुका 42 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हुए। फिर तीसरी गेंद पर भानुका भानुका राजपक्षा को विकेट के पीछे इशान किशन के हाथों लपकवाया। राजपक्षा खाता भी नहीं खोल पाए।
श्रीलंका का स्कोर 13 ओवर्स के बाद बिना विकेट 75 रन है। ओपनर मिनोद भानुका 34 और आविष्का फर्नांडो 30 रन बना चुके हैं। टीम इंडिया की ओर से पांच गेंदबाज (भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हार्दिक पंड्या, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव) ओवर फेंक चुके हैं, लेकिन किसी को भी सफलता नहीं मिली है।
पांचवां ओवर भुवनेश्वर कुमार लेकर आए। उनकी पहली ही गेंद नोबॉल रही। हालांकि, श्रीलंका के मिनोद भानुका इसका कोई लाभ नहीं उठा पाए। फ्री हिट में कोई रन नहीं बना। भुवनेश्वर ने अक्टूबर 2105 के बाद फेंकी पहली नो-बॉल। उन्होंने 3093 गेंद बाद फेंकी नोबॉल फेंकी है।
श्रीलंका की ओर से आविष्का फर्नांडो और मिनोड भानुका ने पारी की शुरुआत की। भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार पहला ओवर लेकर आए। फर्नांडो ने चौथी गेंद पर दो रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। पहले ओवर में 2 रन ही बने।
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): अविष्का फर्नांडो, मिनोड भानुका (विकेटकीपर), भानुका राजपक्षे, धनंजया डिसिल्वा, चरित असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, लक्ष्मण संदाकन, कसुन रजिथा।
भारत (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, शिखर धवन (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, कुणाल पंड्या, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव।