India (IND) vs South Africa (SA) 2nd T20 Match Date, Time, Squad, Venue, Playing 11 Prediction: सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम गुरुवार (10 दिसंबर) को चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में एडेन मार्करम की साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। मेजबान टीम ने पहले टी20 में मेहमान टीम को बुरी तरह हराया था। बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर हार्दिक पंड्या की शानदार पारी के दम पर 175 रन बनाने में कामयाब रहा। इसके बाद गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका को 74 रन पर समेट दिया। 101 रनों की जीत के बाद भारतीय टीम दूसरे टी20 से पहले आत्मविश्वास से लबरेज होगी।
आइए जानते हैं स्क्वाड, वेन्यू, मौसम, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग 11 समेत दूसरे टी20 से जुड़ी पूरी जानकारी
भारत का स्क्वाड
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।
साउथ अफ्रीका स्क्वाड
क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, एनरिक नॉर्खिया, लुंगी एनगिडी, रीजा हेंड्रिक्स, ओटनील बार्टमैन, डोनोवन फरेरा, क्वेना मफाका, जॉर्ज लिंडे।
अभिषेक शर्मा-शुभमन गिल ओपनर, संजू सैमसन बाहर; दूसरे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।
साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11
क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसेन, केशव महाराज, लुथो सिपामला, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया।
हेड टू हेड
32 मैचों में भारत ने 19 में जीत दर्ज की है और साउथ अफ्रीका को 12 में जीत मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा है।
भारत-साउथ अफ्रीका दूसरा टी20 तारीख, समय और जगह
भारत-साउथ अफ्रीका दूसरा टी20 गुरुवार (11 दिसंबर) को चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।
भारत ने T20I में नौवीं बार 100 या ज्यादा रन से जीता मैच, ये है पूरी लिस्ट
मौसम और पिच रिपोर्ट
महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बड़े स्टैंड न होने की वजह से यहां ओस का ज्यादा असर नहीं पड़ता। आईपीएल में पहले बैटिंग करने वाली टीमों का न्यू चंडीगढ़ में रिकॉर्ड 6-5 का है। 200 से ज्यादा के स्कोर को कामयाबी से बचाया गया है। 111 के स्कोर का भी बचाव हुआ है। यहां तेज गेंदबाजों का दबदबा रहता है।
भारत-साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज का शेड्यूल
| मैच | तारीख | दिन | समय | वेन्यू |
| पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच | 09-दिसंबर-25 | मंगलवार | शाम 7:00 बजे | कटक |
| दूसरा टी20 मैच | 11-दिसंबर-25 | गुरुवार | शाम 7:00 बजे | नया चंडीगढ़ |
| तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच | 14-दिसंबर-25 | रविवार | शाम 7:00 बजे | धर्मशाला |
| चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच | 17-दिसंबर-25 | बुधवार | शाम 7:00 बजे | लखनऊ |
| 5वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच | 19-दिसंबर-25 | शुक्रवार | शाम 7:00 बजे | अहमदाबाद |
