पहले टेस्ट मैच को जीतने के लिए दक्षिण अफ्रीका को 395 रन बनाने होंगे। चौथे दिन अफ्रीकी ने एक विकेट खोकर 11 रन बना लिए हैं। वहीं भारत ने अपनी दूसरी पारी 323 रनों पर घोषित कर दी थी। भारत की ओर से रोहित शर्मा ने एक बार फिर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और टीम के लिए शानदार शतक जड़ने का काम किया। भारत ने अपनी दूसरी पारी 4 विकेट खोकर 323 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 127 तो वहीं चेतेश्वर पुजारा ने 81 रनों की पारी खेली।
चौथे दिन का खेल शुरू होने पर अश्विन ने दो विकेट जल्दी झटककर 431 पर साउथ अफ्रीका की पहली पारी को रोक दिया था। इसके चलते टीम इंडिया के पास अभी 71 रनों की बढ़त था। अश्विन ने 7 विकेट झटके हैं। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ शुरूआती टेस्ट के तीसरे दिन स्टंप तक पहली पारी में आठ विकेट पर 385 रन बनाये। भारत ने पहली पारी सात विकेट पर 502 रन पर घोषित की थी। इससे दक्षिण अफ्रीकी टीम 117 रन से पिछड़ रही है और उसके दो विकेट बाकी हैं। केशव महाराज तीन और सेनुरान मुथुसैमी 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
भारतीय गेंदबाजों की कोशिश जल्द से जल्द दो विकेट झटकर मैच में एक बार फिर पकड़ मजबूत करने की होगी। साउथ अफ्रीका ने दूसरे दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 39 रन से की और तब मैच एकतरफा लग रहा था लेकिन इसके बाद एल्गर ने पारी को अच्छी तरह से संवारा और उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग मिला। एल्गर और कप्तान फाफ डुप्लेसिस (55) ने पांचवें विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी की। इसके बाद डि कॉक ने बखूबी उनका साथ दिया। इन दोनों ने छठे विकेट के लिए अब तक 164 रन जोड़े।


रविंद्र जडेजा ने डीन एल्गर को आउट कर अफ्रीका को बड़ा झटका दिया। जडेजा ने एलबीडब्ल्यू की अपील की जिसे अंपायर ने नकार दिया। इसके बाद कप्तान कोहली ने रिव्यू लिया और भारत को सफलता दिलाई।
पहले टेस्ट मैच को जीतने के लिए दक्षिण अफ्रीका को 395 रन बनाने होंगे। भारत ने अपनी दूसरी पारी 323 रनों पर घोषित कर दी।
कगिसो रबाडा की गेंद पर रविंद्र जडेजा क्लीन बोल्ड हो गए। जडेजा के आउट होने के बाद कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी करने आए हैं। भारतीय बल्लेबाज तेज गति से रन बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
पहली पारी में 176 रनों का शानदार पारी खेलने वाले रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में भी शतक जड़ दिया है। कमाल की लय में दिख रहे हैं हिटमैन शर्मा।
पुजारा के आउट होने के बाद अब जडेजा मैदान में आए थे और उन्होंने छक्के के साथ अपना खाता खोल लिया है। अब भारत की लीड 268 की हो गई है।
दूसरी पारी में दूसरे सेशन के खेल तक टीम इंडिया ने एक विकेट खोकर 175 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 84 तो पुजारा 75 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की लीड अब 246 रनों की हो गई है।
पहली पारी में 176 रनों की आतिशी पारी खेलने वाले रोहित शर्मा अब 84 रन बनाकर खेल रहे हैं। वो अपने लगातार दूसरे शतक से केवल16 रन दूर हैं।
रोहित-पुजारा के शानदार अर्धशतक की बदौलत अब भारत की लीड 200 के पार चली गई है। अब दोनों बल्लेबाजों की कोशिश होगी कि वो आतिशी लय में खेल दिखाएं।
मयंक अग्रवाल के बाद रोहित और पुजारा के बीच कमाल की साझेदारी पनप रही है। दोनों ही बल्लेबाजों ने कमाल का अर्धशतक जड़ दिया है। इसकी बदौलत भारत की बढ़त अब 200 के करीब पहुंच गई है।
रोहित शर्मा के बाद चेतेश्वर पुजारा आतिशी लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत का स्कोर अब 90 पर पहुंच गया है। वहीं, भारत की बढ़त 162 की हो गई है।
हिटमैन शर्मा ने तीन चौके और तीन छक्के की मदद से दूसरी पारी में भी अर्धशतक लगा दिया है। भारत का स्कोर अब 74 पर पहुंच गया है। अब बढ़त 145 की हो गई है।
रोहित शर्मा ने शानदार चौका जड़कर दूसरी पारी में भी टीम इंडिया का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया है। अब भारत 123 रनों से आगे चल रहा है। रोहित 40 रन पर खेल रहे हैं।
लंच के बाद का खेल शुरू हो गया है। टीम इंडिया का स्कोर अभी 35-1 है। रोहित और पुजारा इस सेशन में तेजी से रन बनाना चाहेंगे।
चौथे दिन के पहले सेशन का खेल हो गया है और भारत ने दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 35 रन जोड़ लिए हैं और अब बढ़त 10 रनों की हो गई है। रोहित और पुजारा बल्लेबाजी कर रहे हैं।
रोहित इस दूसरी पारी में संभलकर खेल रहे हैं लेकिन कमजोर गेंदों पर जमकर प्रहार कर रहे हैं और अपनी 24 रनों की पारी में अबतक उन्होंने 2 छक्के और एक चौका जड़ दिया है।
मयंक अग्रवाल 7 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत को 21 के स्कोर पर पहला झटका लगा है। अब उनकी जगह पुजारा मैदान में आ गए हैं।
रोहित शर्मा ने दूसरी पारी के छठें ओवर में केशव की गेंद पर कमाल का छक्का जड़ा है। इसी ओवर में उनकी स्टंपिंग को लेकर अपील भी हुई थी।
दूसरी पारी में भी रोहित शर्मा ने धमाकेदार अंदाज में अपनी पारी की शुरुआत की है और चौका जड़कर अपना और टीम का खाता खोला है।
71 रनों की बढ़त के बाद अब दूसरी पारी के लिए रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान में आ गए हैं। दोनों से एक बार फिर कमाल की बल्लेबाजी की उम्मीद होगी।
रविचंद्रन अश्विन ने सातव विकेट झटककर साउथ अफ्रीका की टीम को 431 रन पर समेट दिया है। इसके चलते अभी टीम इंडिया के पास पहली पारी से 71 रनों की बढ़त बरकरार है।
अब साउथ अफ्रीका टीम इंडिया का पहली पारी के स्कोर से केवल 75 रन पीछे है। मुथुस्वामी और रबाडा आखिरी जोड़ी मैदान में है जो कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं।
396 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका को 9वां झटका लगा है और अश्विन को छठीं सफलता मिली है। भारत को पहले विकेट की तलाश है।
चौथे दिन के खेल का आगाज हो गया है और केशव महाराज और मुथुसैमी मैदान में आ गए हैं। साउथ अफ्रीका का स्कोर अभी 385 रन है। उसने 8 विकेट गंवा दिए हैं।
इस मुकाबले में टीम इंडिया के गेंदबाजों की कोशिश होगी कि वो साउथ अफ्रीका की पहली पारी को जल्द ही समेट दें। जिससे कि तेजी से कुछ रन जोड़कर इस मैच में पकड़ को मजबूत किया जा सके।