न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल मुकाबले में वर्ल्ड कप की प्रबल दावेदार मानी जाने वाली टीम भारत को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के हाथों 18 रनों से हारकर वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और रोहित शर्मा दूसरे ओवर में ही अपना विकेट खो बैठे।ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर अंपायर ने विराट कोहली को एलबीडब्ल्यू आउट करार दिया। जिसके बाद कोहली ने रिव्यू लिया और अंपायर कॉल्स होने की वजह से वह आउट दिए गए। इसके बाद केएल राहुल को मैट हेनरी ने पवेलियन भेजकर भारत को तीसरा झटका दिया। हेनरी ने इस मैच का यह दूसरा विकेट अपने नाम किया। भारत की पूरी टीम सिर्फ 221 रन ही बना सकीं।
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने सेमीफाइनल मुकाबले में जीत के लिए 240 रनों का लक्ष्य रखा है। न्यूजीलैंड की ओर से रॉस टेलर ने सबसे अधिक 74 रन बनाया। इससे पहले 211 रन से आगे बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को रॉस टेलर के रूप में बड़ा झटका लगा। जसप्रीत बुमराह की गेंद पर तेजी से दो रन भागने की कोशिश में रॉस टेलर 74 रन बनाकर रन आउट हो गए। टेलर क्रीज से काफी पीछे रह गए। इसकी अगले ही ओवर में जडेजा ने गजब का कैच पकड़ लेथम को पवेलियन लौट गए।
India vs New Zealand Live Cricket Score Streaming Online
लॉकी फर्गियुसन की गेंद पर धोनी दो रन भागने की कोशिश में रन आउट हो गए। धोनी के साथ ही भारतीय टीम की जीत भी खत्म हुई। भारत 49.3 ओवर में 221 रनों पर ऑल आउट हो गई।
भारत को जीत के लिए 18 गेंदों में 37 रनों की जरूरत है। ट्रेंट बोल्ट की पहली गेंद से दो रन आए। दूसरी गेंद पर धोनी ने सिंगल लिया। चौथी गेंद पर जडेजा 77 रन बनाकर कैच आउट हो गए।
धोनी और जडेजा ने 97 गेंदों पर 100 रनों की साझेदारी की। इसमें जडेजा के बल्ले से 69 और धोनी के बल्ले से 24 रन निकले। इस दौरान 7 अतिरिक्त रन भी आए। भारत को जीत के लिए 24 गेंदों में 42 रनों की जरूरत है।
आखिरी 7 ओवरों में भारत को जीत के लिए 69 रनों की जरूरत है। जडेजा और धोनी की कोशिश यहां से अंत तक खेलने की होगी। धोनी अभी भी धीमी गति से बल्लेबाजी कर रहे हैं।
रविंद्र जडेजा 34 गेंदों में 39 रनों पर पहुंच गए हैं। जडेजा अपनी पारी के दौरान 2 छक्के और 2 चौके लगा चुके हैं। जडेजा आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी कर गेंदबाजों पर लगातार दबाब बनाने का काम कर रहे हैं।
पिछले पांच ओवर में भारतीय बल्लेबाज 25 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। भारत को जीत के लिए 72 गेंदों में 109 रनों की जरूरत है। यहां से मैच को जीतने के लिए धोनी-जडेजा को अंत तक खेलना होगा।
महेंद्र सिंह धोनी ने 33 गेंदों के बाद पारी का पहला चौका लगाया। धोनी ने बोल्ट की गेंद पर साने की ओर शॉट खेलकर चौका लगाया। धोनी-जडेजा भारतीय टीम की मुश्किलों को कम करने की कोशिश कर रहे हैं।
भारतीय बल्लेबाजों द्वारा काफी धीमी बल्लेबाजी की जा रही है। धोनी और पंड्या के बीच 43 गेंदों में 21 रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है। भारतीय फैंस चाहेंगे कि ये दोनों अंत तक खेलते रहे। लेकिन इसी बीच पंड्या अपना विकेट खो बैठे।
भारतीय फैंस का रिएक्शन ऋषभ पंत के आउट होने के बेहद गमगीन रहा। फैंस के साथ-साथ विराट कोहली और रोहित शर्मा भी ड्रेसिंग रूम में पंत के शॉट से नाराज नजर आए।
ऋषभ पंत मिशेल सेंटनर की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कॉलिन डि ग्रैंडहोम को अपना कैच थमा बैठे। पंत 56 गेंदों में 32 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत अब रन रेट को तेजी से बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। दोनों ही बल्लेबाज खराब गेंद पर शॉट लगाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
पंड्या और पंत ने मिलकर भारत को 50 के पार पहुंचाया। दोनों ही खिलाड़ियों के बीच 44 गेंदों में 30 रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है। पंत 39 गेंदों में 24 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
मैट हेनरी की गेंद पर हार्दिक पंड्या ने पारी का दूसरा चौका लगाया। पंड्या 16 गेंदों में 9 के स्कोर पर आ गए हैं। पंड्या और पंत के बीच 33 गेंदों में 22 रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है।
लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर ऋषभ पंत ने शॉट खेला, गेंद जाकर सीधा लॉकी फर्ग्यूसन के हाथ में लगी। पंत कैच आउट होने से यहां बाल-बाल बच गए। 28 गेंदों में पंत 19 के स्कोर पर पहुंच गए हैं।
20 गेंद डॉट खेलने के बाद दिनेश कार्तिक ने 21वीं गेंद पर चौके साथ अपना खाता खोला। इसकी अगली गेंद पर दो रन लेकर कार्तिक 6 के स्कोर पहुंच गए हैं। अगले ही ओवर में नीशम ने कार्तिक का कैच पकड़ दिनेश को वापस पवेलियन भेजा।
ऋषभ पंत के पास सेमीफाइनल मुकाबले में बड़ा स्कोर बनाने का शानदार मौका है। पंत अगर आज बड़ी पारी खेलने में कामयाब होते हैं तो वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम में उनका स्थान पक्का हो सकता है।
ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक की कोशिश यहां एक साझेदारी बनाने की होगी। दिनेश कार्तिक सिनियर बल्लेबाज हैं और पूरी जिम्मेदारी उन्हें उठानी होगी।
विराट कोहली के रूप में भारतीय टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा है। रोहित के बाद विराट कोहली को ट्रेंट बोल्ट ने एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन भेज दिया।
भारत को रोहित के रूप में बड़ा झटका लगा है। रोहित शर्मा दूसरे ओवर में ही मैट हेनरी की गेंद पर कैच आउट हो गए। रोहित के आउट होने से भारतीय टीम की परेशानिया बढ़ गई है।
ट्रेंट बोल्ट ने गेंदबाजी में अच्छी शुरुआत की। पहले ओवर में भारतीय बल्लेबाज सिर्फ दो रन बनाने में कामयाब रहे। रोहित शर्मा ने पारी की पहली गेंद पर सिंगल लेकर अपना खाता खोला।
रविंद्र जडेजा ने कमाल की फील्डिंग करते हुए पहले रॉस टेलर को 74 के स्कोर पर रन आउट किया। इसके बाद जडेजा लेथम का कैच लपक उन्हें भी पवेलियन का रास्ता दिखाया।
जसप्रीत बुमराह की गेंद पर टॉम लेथम और रॉस टेलर रनों की गति को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। पहली तीन गेंदों से 4 रन आए। अगली दो गेंदों से तीन रन। अभी भी खिलाड़ी चौका नहीं लगा पा रहे हैं।
टेलर और टॉम लेथम बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतर चुके हैं। भुवनेश्वर कुमार गेंदबाजी करने आए हैं। भुवी के दूसरी गेंद से एक रन। चौथी गेंद से दो रन आए। इस ओवर से 8 रन आए।
India vs New Zealand, 1st Semi-Final मैच को आप Star Sport 1 Star Sport 1 hd, Star Sport 1 hindi, Star Sport 1 hd hindi, Star Sport 1, tamil, Star Sport 1 telgu, Star Sport 1 kannad, Star Sport 1 bangla, Star Sport select 1 और Star Sport select 1 hd पर देख सकते हैं।