India vs New Zealand (Ind vs NZ) 2nd T20 : 133 रनों के जवाब में उतरी टीम इंडिया ने केएल राहुल की 57 रनों की शानदार पारी और अय्यर के 44 रनों की तूफानी बल्लेबाजी के चलते इस मैच को 7 विकेट से जीत लिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने 5 मैैचों की इस टी20 सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है।

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को मार्टिन गप्टिल ने अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन उनका विकेट गिरते ही कीवी टीम लड़खड़ाती नजर आई। 20 ओवर में 5 विकेट खोकर न्यूजीलैंड ने भारत को 133 रनों का लक्ष्य दिया था।

इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। टिम साउदी ने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा को आउट कर भारत को बड़ा झटका दिया। इसके बाद विराट कोहली भी 11 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन, अय्यर और राहुल एक बार फिर लय में दिखे और दोनों ने कमाल बल्लेबाजी करते हुए टीम को यह मुकाबला जिता दिया।

 

LIVE क्रिकेट स्कोर, India vs New Zealand 2nd T20 Live Cricket Score Online

Live Blog

15:32 (IST)26 Jan 2020
भारत ने 7 विकेट से जीता मुकाबला

शिवम दूबे ने छ्क्के के साथ इस मैच को 7 विकेट से जीत लिया। 15 गेंद शेष रहते ही टीम इंडिया ने इस मुकाबले को जीत लिया है। अब टीम इंडिया 2-0 से सीरीज में आगे चल रही है। 

15:26 (IST)26 Jan 2020
अय्यर आउट

125 के स्कोर पर टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा है और अय्यर 44 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत जीत से केवल 8 रन दूर है। 

15:16 (IST)26 Jan 2020
केएल राहुल ने जड़ा अर्धशतक

केएल राहुल ने बैक टू बैक दूसरा अर्धशतक पूरा कर लिया है। छक्के और फिर उसके बाद चौके के साथ उन्होंने अपना अर्धशतक जड़ा। इसी के साथ टीम इंडिया का शतक भी पूरा कर लिया है। 

15:02 (IST)26 Jan 2020
अय्यर ने जड़ा छक्का

12वें ओवर की पाचवीं गेंद पर श्रेयस अय्यर ने कमाल का छक्का जड़ा है। यह शॉट टीम के लिए इस वक्त पर काफी जरूरी था। अय्यर कमाल की लय में दिख रहे हैं। 

14:50 (IST)26 Jan 2020
केएल राहुल का चौका

9वें ओवर में केएल राहुल ने एक नजाकत के साथ शॉट खेलकर चौका जड़ दिया है। अब भारत का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है। अय्यर-राहुल को बड़ी साझेदारी करनी होगी। 

14:38 (IST)26 Jan 2020
अय्यर मैदान में

विराट कोहली के आउट होने के बाद अब मैदान में पिछले मुकाबले के हीरो रहे श्रेयस अय्यर मैदान में आ गए हैं। भारत को एक साझेदारी की जरूरत है।

14:33 (IST)26 Jan 2020
केएल राहुल ने जड़ा छक्का

5वें ओवर में टिकनर को पहले विराट ने जड़ा चौका तो उसके बाद पांचवी गेंद पर केएल राहुल ने अपर कट स्टाइल में एक शानदार छक्का जड़ा।

14:24 (IST)26 Jan 2020
पिच में बदलाव

पिच पहले मैच की तुलना में आज काफी अलग दिखाई दे रही है। न्यूजीलैंड की तरह भारतीय बल्लेबाजों को भी यहां बल्लेबाजी करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। 

14:13 (IST)26 Jan 2020
रोहित ने जड़ा चौका

टिम साउदी की गेंद पर चौका जड़कर रोहित शर्मा ने अपना और टीम का खाता खोला। पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर रोहित शर्मा ने एक और चौका लगाया। 

14:01 (IST)26 Jan 2020
133 रनों का टारगेट

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 133 रनों का टारगेट टीम इंडिया को दिया है। अब देखना होगा कि आखिर भारतीय बल्लेबाज किस तरह से इसे चेज करते हैं।

13:50 (IST)26 Jan 2020
कोहली ने छोड़ा कैच

18वां ओवर लेकर बुमराह आए थे और इस ओवर में कप्तान कोहली ने आसान सा कैच छोड़ दिया। इसके बाद कोहली काफी हैरान दिखे। 18 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 118 रन है। 

13:31 (IST)26 Jan 2020
टेलर से बड़ी उम्मीदें

न्यूजीलैंड के 4 झटटके के बाद अब टेलर से न्यूजीलैंड की पारी को आगे ले जाने की उम्मीद होगी। 14 ओवर के बाद कीवी का स्कोर 90 रन है। 

13:20 (IST)26 Jan 2020
11 ओवर में 76 रन

न्यूजीलैंड ने मुनरो के बाद कॉलिन डि ग्रैंडहोम का विकेट भी गंवा दिया है। न्यूजीलैंड 11 ओवर में तीन विकेट खोकर 76 रन बना चुके हैं। 

13:12 (IST)26 Jan 2020
मुनरो लौटे पवेलियन

पहले मैच में शानदार अंदाज में गेंदबाजी करने वाले शिवम दुबे ने मुनरो का विकेट झटका। दुबे की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में मुनरो कैच आउट हो गए।

13:02 (IST)26 Jan 2020
चहल का शानदार ओवर

गप्टिल के आउट होने के बाद न्यूजीलैंड के रन रेट में कमी आई है। दूसरी ओर चहल ने अपने दो ओवर के स्पेल में सिर्फ 12 रन खर्चे हैं। चहल का ओवर शानदार गुजरा है। 

12:52 (IST)26 Jan 2020
गप्टिल आउट

48 के स्कोर पर छठे ओवर की आखिरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने भारत को पहली साफलता दिलाई है। गप्टिल 33 रन बनाकर आउट हो गए हैं। कोहली ने शानदार कैच लपका है।

12:50 (IST)26 Jan 2020
चहल की जोरदार अपील

पारी का पांचवां ओवर लेकर आए चहल ने मुनरो और गप्टिल को बखूबी तरीके संभाला। चहल की गेंद पर गप्टिल को लेकर एलबीडब्ल्यू कू जोरदार अपील हुई, लेकिन अंपायर ने नकार दिया। 

12:42 (IST)26 Jan 2020
बुमराह का शानदार ओवर

पहले दो ओवर में अधिक रन आने के बाद जसप्रीत बुमराह ने रन रेट की गति पर लगाम लगाने का काम किया। बुमराह के ओवर से सिर्फ 5 रन ही आए। बुमराह विकेट की तलाश में हैं। 

12:33 (IST)26 Jan 2020
बाल बाल बचे मुनरो

मोहम्मद शमी की गेंद पर कॉलिन मुनरो ने लेग साइड की तरफ शॉट लगाने का प्रयास किया। गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से में लगकर हवा में चली गई। मुनरो आउट होने से बाल बाल बच गए।  

12:25 (IST)26 Jan 2020
गप्टिन ने जड़े दो छक्के

शार्दुल ठाकुर पारी का पहला ओवर लेकर आए हैं। तीसरी गेंद पर गप्टिल ने छक्के के साथ पारी की शुरुआत की। अगली गेंद पर गप्टिल ने एक और छक्का लगाया। 

12:13 (IST)26 Jan 2020
न्यूजीलैंड का हाल

न्यूजीलैंड ने अब तक 13 मैच खेले। इसमें वह 7 में ही जीत हासिल कर पाई, जबकि 5 में उसे हार का सामना करना पड़ा। एक मैच टाई रहा। इस दौरान टीम इंडिया ने विदेशी मैदान पर 5 में से 3 मुकाबले जीते, जबकि 2 में उसे हार झेलनी पड़ी। वहीं, न्यूजीलैंड ने घरेलू मैदान पर 3 में से 2 मैच जीते, एक में उसे हार झेलनी पड़ी।

11:55 (IST)26 Jan 2020
भारत की पहले बल्लेबाजी

केन विलियमसन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी गेंदबाजी से एक बार फिर भारत के लिए शानदार आगाज करना चाहेंगे।