India vs Ireland T20 Highlights: सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (97) और शिखर धवन (74) के बीच पहले विकेट के लिए हुई 160 रन की शतकीय साझेदारी की बदौलत भारत ने आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में बुधवार को5 विकेट पर 208 रन की विशाल स्कोर बनाए। अपने 100वें अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम को उसके दोनों ओपनरों ने ठोस शुरुआत दी। रोहित ने 61 गेंदों पर आठ चौके और पांच छक्के जड़े। वहीं शिखर ने 45 गेंदों पर पांच चौके और इतने ही छक्के लगाए।

रोहित का यह 15वां अंतर्राष्ट्रीय टी-20 अर्धशतक है। वह अपने तीसरे टी-20 शतक से चूक गए। शिखर का सातवां अंतर्राष्ट्रीय टी-20 अर्धशतक है। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पांच गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की सहायता से 11, सुरेश रैना ने 10 और हार्दिक पांड्या ने नाबाद छह रन बनाए। कप्तान विराट कोहली खाता खोले बिना आउट हो गए। आयरलैंड के लिए पीटर चेज ने 35 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट हासिल किए। उन्होंने तीन विकेट आखिरी ओवर में झटके। केविन ओब्रायन को एक विकेट मिला।

मैचों का लाइव प्रसारण सोनी टेन स्पोर्ट्स और HD पर किया जाएगा। इसके अलावा सीरीज के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर की जा रही है।

[matchcode-to-post id=”irin06272018185900″]

India vs Ireland:

-आखिरी ओवर बुमराह के हाथ में है। आखिरी ओवर में आयरलैंड को 80 रन बनाने हैं। भारत की जीत तय है। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। तीसरी गेंद पर रैंकिन ने 1 रन लिया। चौथी गेंद पर चेस ने एक रन लिया। पांचवी गेंद पर सिंगल। आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं। आयरलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में  9 विकेट खोकर 132 रन ही बना पाई। इसी के साथ भारत ने 76 रनों से यह मैच अपने नाम कर लिया। 

-18वां ओवर बुमराह करा रहे हैं। पहली ही गेंद पर बुमराह ने डॉकरेल को क्लीन बोल्ड कर दिया। आयरलैंड को 9वां झटका लग चुका है। पीटर चेस नए बल्लेबाज के रूप में मैदान पर हैं। 

-16वें ओवर की पहली ही गेंद पर कुलदीप यादव ने एक विकेट और झटक लिया। स्टुअर्ट थॉमप्सन बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में हार्दिक पांड्या को कैच थमा बैठे। वह 8 गेंदों में 12 रन बनकर खेल रहे थे।  नए बल्लेबाज के रूप में जॉर्ज डॉकरेल आए हैं। आते ही डॉकरेल ने शानदार छक्का लगाया। कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी जारी है। ओवर की पांचवी गेंद पर स्टुअर्ट पोंटर को कुलदीप ने बोल्ड कर दिया। आयरलैंड 8 विकेट खोकर 123 रन बना चुका है। जीतने के लिए उसे अभी 25 गेंदों में 86 रनों की जरूरत है।

-13 ओवर समाप्त हो चुके हैं। आयरलैंड को जीत के लिए 42 गेंदों में 113 रन चाहिए। 6 विकेट गिर चुके हैं। स्टुअर्ट थॉमसन और स्टुअर्ट पोंटर क्रीज पर हैं। 14वां ओवर कुलदीप यादव को थमाया गया है।

-कुलदीप यादव को 12वें ओवर के लिए गेंद थमाई गई है। पहली दो गेंदों पर उन्होंने दो रन दिए। तीसरी गेंद पर विकेट। अच्छी पारी खेल रहे जेम्स शैनन कुलदीप की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। इसी के साथ आयरलैंड को चौथा झटका लगा।

-10वां ओवर कुलदीप यादव लेकर आए हैं। पहली दो गेंदों में कोई रन नहीं। तीसरी गेंद पर विकेट। कुलदीप यादव की गेंद पर सिमी सिंह कैच आउट हो गए। विराट कोहली ने उनका कैच लपका। नए बल्लेबाज कप्तान विल्सन मैदान पर हैं। कुलदीप यादव की कसी हुई गेंदबाजी के आगे आयरलैंड की टीम बैकफुट पर नजर आ रही है। फिलहाल, 10 ओवर की समाप्ति पर आयरलैंड ने तीन विकेट खोकर 72 रन बना लिए हैं।

-8वां ओवर हार्दिक पांड्या करा रहे हैं। पहली गेंद पर कोई रन नहीं। दूसरी गेंद पर सिमी सिंह ने 1 रन लिया। तीसरी गेंद पर शेनन ने शानदार चौका लगाया। अगली गेंद पर शैनन ने सिंगल लिया। पांचवी गेंद पर कोई रन नहीं। आखिरी गेंद पर सिमी सिंह ने डीप बैकवार्ड प्वाइंट पर चौका लगाया।

-6ठां ओवर भुवनेश्वर कुमार के हाथ में हैं। ओवर की पहली 5 गेंदो में महज 3 रन आए। वहीं आखिरी गेंद पर शेनोन ने चौका लगाकर स्कोर 43 रन पहुंचा दिया। आयरलैंड की टीम 6 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 43 रन बना चुकी है।

-जसप्रीत बुमराह भारत की ओर से दूसरा ओवर डालते हुए। पहली गेंद डॉट। अगली बॉल पर स्टर्लिंग कुलदीप यादव के हाथों कैच। बल्लेबाजी के लिए बैल्बरिनी आ चुके हैं। इस ओवर से 9 रन। आयरलैंड- 13/1 (2)

-चेस को उनका तीसरा ओवर सौंपा गया है। पहली बॉल पर सिंगल। अगली डिलीवरी वाइड। तीसरी बॉल पर रोहित ने छक्का लगाया। चौथी गेंद पर सिंगल। अगली दो डिलीवरी वाइड। पांचवीं गेंद पर पर रैना कैच आउट। इसी के साथ भारत को दूसरा झटका लगा। भारत- 187/2 (18)

के ओ ब्रायन तीसरा ओवर डालते हुए। पहली गेंद र धवन ने चौका लगाया। अगली बॉल पर सिंगल। दोनों बल्लेबाजों के बीच 150 रन की साझेदारी हो चुकी है। तीसरी बॉल को रोहित ने लॉन्ग ऑन की दिशा में ऊंचा उठा दिया और फील्डर कैच लपकने में नाकाम। अगली गेंद पर रोहित ने थर्ड मैन की दिशा में चौका लगाया। लास्ट गेंद पर धवन कैच आउट। 

के ओ ब्रायन अपने दूसरे ओवर में। पहली ही गेंद पर सिंगल के साथ रोहित ने अपना अर्धशतक पूरा किया। तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने गेंदबाज के सिर के ऊपर से छक्का लगाया। इस ओवर में एक वाइड की मदद से कुल 11 रन बने। भारत- 122/0 (13)

-रैंकिंग अपने तीसरे ओवर में। पहली गेंद डॉट। अगली दो बॉल पर सिंगल। चौथी गेंद पर रोहित ने मिड ऑफ की दिशा में छक्का लगाया। ये रोहित का दूसरा छक्का है।

चेस अपना दूसरा ओवर डालते हुए। पहली बॉल सिंगल। अगली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं। पांचवीं बॉल पर धवन ने दो रनों के लिए दौड़ लगाई। लास्ट बॉल पर छक्का। इस ओवर से कुल 9 रन। भारत- 59/0 (6)

-आयरलैंड की ओर से रैंकिन चौथा ओवर डाल रहे हैं। पहली बॉल डॉट। अगली गेंद पर रोहित ने चौका लगाया। तीसरी और चौथी बॉल पर कोई रन नहीं। पांचवीं गेंद पर रोहित ने एक और चौका जड़ा। भारत- 38/0 (4)