इंग्लैंड ने हेडिंग्ले मैदान पर खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में मंगलवार को पहले गेंद और फिर बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारत को पस्त कर आठ विकेट से जीत सीरीज 2-1 से अपने नाम कर मेहमानों के लगातार सीरीज जीतने के क्रम पर फुल स्टॉप लगा दिया। इंग्लैंड की कसी हुई गेंदबाजी के कारण भारतीय टीम आठ विकेट के नुकसान पर 256 रन ही बना सकी। इंग्लैंड ने यह लक्ष्य 44.3 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।

तीन मैचों की सीरीज इस मैच से पहले 1-1 की बराबरी पर थी। तीसरा मैच निर्णायक था, जहां मेजबान ने भारत को एकतरफा तरीके से मात दे टी-20 सीरीज में मिली हार का हिसाब बराबर किया। भारत को लगातार नौ सीरीज जीतने के बाद वनडे में किसी द्विपक्षीय सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले भारत को आस्ट्रेलिया में 2015-16 आस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-4 से हार मिली थी। वहीं विराट कोहली की कप्तानी में भारत को मिली यह पहली सीरीज हार है।

India vs England 3rd ODI , भारत बनाम इंग्लैंड हाईलाइट्स

भारत-इंग्लैंड मैच का लाइव टेलीकास्ट Sony Six, Sony Six HD पर अंग्रेजी, जबकि Sony Ten 3, Sony Ten 3 HD पर हिंदी में देखा जा सकता है। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग JioTV, SonyLiv और Airtel TV app पर उपलब्ध रहेगी।

[matchcode-to-post id=”enin07172018184501″]

India vs England 3rd ODI, भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्कोर अपडेट्स:

-हार्दिक पांड्या अपने पांचवें ओवर में। पहली बॉल डॉट। अगली गेंद पर सिंगल। तीसरी बॉल पर भुवनेश्वर से कैच छूटा। अगली दो डिलीवरी वाइड। चौथी गेंद पर मॉर्गन ने सिंगल लिया। लास्ट दो बॉल पर एक-एक रन के लिए दौड़। इंग्लैंड- 250/2 (43)

-इंग्लैंड ने 40 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 236 रन बना लिए हैं। इयोन मॉर्गन 84, जबकि जो रूट 84 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम को जीत के लिए 21 रन की दरकार।

– 34वां ओवर डालते हुए कुलदीप यादव। पहली पर सिंगल और दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं दिया। तीसरी गेंद पर एक रन आया। कुलदीप अभी भी इस मैच में अपने पहले विकेट का इंताजर कर रहे हैं। इस ओवर में उन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 3 रन दिए। इंग्लैंड- 196/2 (34)

कुलदीप यादव को 32वां ओवर सौंपा गया। पहली गेंद पर सिंगल आया। दूसरी गेंद पर 2 रन आए। तीसरी गेंद डॉट और चौथी गेंद पर सिंगल। इस ओवर में कुलदीप ने कुल चार रन दिए। इंग्लैंड- 188/2 (32)

– 30वां ओवर शार्दुल ठाकुर को सौंपा गया। पहली गेंद पर चौका। दूसरी गेंद पर सिंगल आया। इंग्लैंड के दोनों बल्लेबाजों के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। तीसरी और चौथी गेंद पर कोई रन नहीं। चौथी बल्ले से लगी लेकिन गेंद धोनी के बिल्कुल आगे गिरी। इंग्लैंड- 181/2 (30)

– अपना तीसरा ओवर डालने आए हार्दिक पांड्या। पहली गेंद पर रूट ने सिंगल लिया। दूसरी गेंद पर मोर्गन ने 2 रन लिए। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं आया। पांड्या की चौथी गेंद पर मोर्गन ने सिंगल लेकर स्ट्राइक जो रूट को दी। पांचवी और आखिरी गेंद पर सिगंल। इंग्लैंड-  165/2 (27)

-इंग्लैंड ने 18 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 113 रन बना लिए हैं। इयोन मॉर्गन 13, जबकि जो रूट 38 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड इस वक्त 6.28 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा है। टीम को जीत के लिए 144 रन की दरकार।

-चहल अपना तीसरा ओवर डालते हुए। पहली तीन गेंदें डॉट। अगली गेंद पर रूट ने मिड विकेट की दिशा में चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर सिंगल और आखिरी बॉल डॉट। इंग्लैंड- 96/2 (14)

-कुलदीप यादव को गेंद सौंप दी गई है। पहली बॉल पर सिंगल। अगली गेंद डॉट। तीसरी बॉल पर सिंगल और अगली गेंद पर रूट ने डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की दिशा में चौका लगाया। इस ओवर से कुल 6 रन। इंग्लैंड- 84/2 (11)

-इंग्लैंड ने 9 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 74 रन बना लिए हैं। जेम्स विंस 27, जबकि जो रूट 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड इस वक्त 8.22 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रहा है। टीम को जीत के लिए 182 रन की दरकार।

शार्दुल ठाकुर को गेंदबाजी पर लगा दिया गया है। पहली ही बॉल पर विन्स ने चौका लगाया। अगली गेंद पर पेस कम और डॉट। चौथी बॉल पर बेयरस्टॉ कैच आउट। भारत को पहली सफलता। आखिरी दो गेंदें डॉट। इंग्लैंड- 43/1 (5)

-हार्दिक पांड्या अपने दूसरे ओवर में। पहली बॉल पर सिंगल। अगली दो गेंदों पर बेयरस्टॉ ने चौके जड़े। चौथी और पांचवीं बॉल पर सिंगल। लास्ट बॉल पर बेयरस्टॉ ने चौका लगाया। इंग्लैंड- 38/0 (4)

-हार्दिक पांड्या भारत की ओर से दूसरे गेंदबाज। पहली चार गेंदों पर कोई रन नहीं। लास्ट दो बॉल पर एक-एक रन के लिए दौड़। इस ओवर से कुल 2 रन। इंग्लैंड- 7/0 (2)

-भारत ने 47 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 224 रन बना लिए हैं। भुवनेश्वर कुमार 11, जबकि शार्दुल ठाकुर 1 रन बनाकर क्रीज पर खेल रहे हैं। टीम इंडिया फिलहाल 4.77 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।

बेन स्टोक्स अपना पांचवां ओवर डालते हुए। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। अगली बॉल पर भुवनेश्वर ने सिंगल लेकर स्ट्राइक धोनी को दी। चौथी गेंद पर धोनी ने डीप स्क्वायर और डीप फाइन लेग के बीच से चौका लगाया। भारत- 214/6 (44)

-बेन स्टोक्स अपने तीसरे ओवर में। पहली चार गेंदों पर कोई रन नहीं। अगली बॉल पर धोनी ने सिंगल निकाला। लास्ट गेंद पर कोई रन नहीं। इस ओवर से महज 1 रन। दूसरा पावरप्ले खत्म। भारत- 196/6 (40)

-भारत ने 37 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 190 रन बना लिए हैं। हार्दिक पांड्या 18, जबकि महेंद्र सिंह धोनी 26 रन बनाकर क्रीज पर खेल रहे हैं। टीम इंडिया फिलहाल 5.14 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।

मोईन अली अपने सातवें ओवर में। पहली बॉल डॉट। अगली गेंद पर धोनी के खिलाफ पगबाधा की अपील और अंपायर ने अंगुली उठाई। रिव्यू में धोनी सेफ। लास्ट बॉल पर चौका। भारत- 163/5 (32)

-भारत ने 30 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 156 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 71, जबकि महेंद्र सिंह धोनी 13 रन बनाकर क्रीज पर खेल रहे हैं। टीम इंडिया फिलहाल 5.2 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।

-मोईन अली चौथा ओवर डालते हुए। पहली चार गेंदों पर सिंगल। अली ने पिछले मैच में भी शानदार गेंदबाजी की थी। पांचवीं गेंद पर धोनी ने कोई रन नहीं लिया। लास्ट बॉल पर धोनी बीट। भारत- 132/3 (26)

-लियाम प्लंकेट अपने पांचवें ओवर में। पहली बॉल डॉट। अगली दो गेंदों पर सिंगल और चौथी बॉल पर चौके के साथ विराट कोहली ने अर्धशतक जड़ा। पांचवीं गेंद पर एक रन। लास्ट बॉल पर कार्तिक ने चौका लगाया। भारत- 124/2 (24)

लियाम प्लंकेट को उनका चौथा ओवर सौंपा गया है। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। अगली गेंद पर कार्तिक ने डबल लिया। चौथी बॉल पर सिंगल और स्ट्राइक कोहली के पास। कोहली ने पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। भारत- 110/2 (22)

-भारत ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 98 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 41, जबकि दिनेश कार्तिक 10 रन बनाकर क्रीज पर खेल रहे हैं। टीम इंडिया फिलहाल 5 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।

मोईन अली अपने तीसरे ओवर में। पहली दो गेंदों पर सिंगल। अगली गेंद डॉट। चौथी बॉल पर रन चुराने की कोशिश में धवन रन आउट। भारत को इसी के साथ दूसरा झटका लगा। भारत- 89/2 (18)

-मोईन अली अपने दूसरे ओवर में। पहली दो गेंदों पर सिंगल। अगली बॉल डॉट। चौथी गेंद पर धवन ने सिंगल लिया। स्ट्राइक कोहली के पास। पांचवीं बॉल डॉट। लास्ट गेंद पर कोहली ने सिंगल के लिए दौड़ लगाई। भारत- 71/1 (16)

-इंग्लैंड ने स्पिन अटैक लगा दिया है। मोईन अली के हाथों में गेंद। पहली बॉल डॉट। अगली तीन गेंदों पर सिंगल। चौथी और पांचवीं बॉल पर दोनों बल्लेबाजों ने फिर से एक-एक रन के लिए दौड़ लगाई। भारत-60/1 (14)

डेविड विली अपने पांचवें ओवर में। पहली ही गेंद पर कोहली ने मिड विकेट की दिशा में चौका लगाया। अगली दो गेंदों पर सिंगल और विराट कोहली वनडे में बतौर कप्तान 3000 रन पूरा कर चुके हैं। चौथी और पांचवीं गेंद डॉट। लास्ट बॉल पर सिंगल। भारत- 32/1 (10)

-भारत ने 8 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 23 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 8, जबकि शिखर धवन 13 रन बनाकर क्रीज पर खेल रहे हैं। टीम इंडिया फिलहाल 2.88 के रनरेट से बल्लेबाजी कर रही है।

डेविड विली तीसरा ओवर डालते हुए। पहली गेंद पर कोई रन नहीं। अगली बॉल पर धवन ने सिंगल निकाला। तीसरी गेंद डॉट। सुरेश रैना इस मैच में नंबर-4 पर खेल सकते हैं। अगली गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में रोहित को मार्क वुड ने कैच किय। भारत को पहला झटका। विराट कोहली ने आते ही चौके के साथ खाता खोला। लास्ट बॉल पर सिंगल। भारत- 18/1 (6)

-डेविड विली अपने दूसरे ओवर में। पहली बॉल पर रोहित ने सिंगल लिया। स्ट्राइक धवन के पास। दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर कोई रन नहीं। लास्ट गेंद को आउटसाइड ऑफ खेल धवन ने सिंगल लेने की कोशिश की लेकिन रोहित ने मना किया। भारत- 12/0 (4)

-पहले ओवर में भारत कोई भी रन नहीं बना सका। दूसरा ओवर डेविड विली के हाथों में। पहली बॉल पर कोई रन नहीं। दूसरी गेंद पर ओवर थ्रो के रूप में सिंगल और भारत का खाता खुला। अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। पांचवीं और छठी बॉल पर सिंगल। भारत- 3/0 (2)