India vs England 2nd Test Day 3: भारत-इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स मैदान पर दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड अपनी पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 357 रन बना चुका है। टीम को जेनिंग्स के रूप में पहला झटका लगा था। जेनिंग्स टीम के खाते में महज 11 ही रन का योगदान दे सके। इसके कुछ देर बाद ही एलिस्टर कुक (21) भी चलते बने। अपना डेब्यू टेस्ट खेल रहे ओले पोप 28 रन ही बना सके, जबकि कप्तान जो रूट (19) के रूप में टीम इंडिया को बड़ी सफलता हाथ लगी। आलम ये रहा कि इंग्लैंड 131 रन तक अपने 5 विकेट खो चुका था। इसके बाद क्रिस वोक्स और जॉनी बेयरस्टॉ के बीच 189 रन की साझेदारी हुई, जिसने टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। बेयरस्टॉ (93) अपने शतक से महज 7 रन से चूके। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम ने 81 ओवर में 357 रन बनाए हैं।
बता दें कि पहली पारी में भारतीय टीम महज 107 रन पर ही सिमट गई थी। एंडरसन ने मुरली विजय (0) को बोल्ड करके अपने तेवर जाहिर कर दिये थे। वहीं के एल राहुल पहले सत्र में उनका दूसरा शिकार बने जो आठ रन ही बना सके। चेतेश्वर पुजारा ने 25 गेंद में एक रन बनाया लेकिन वह रन आउट हो गए जब कप्तान कोहली ने पहले रन लेने बुलाया लेकिन बाद में वापिस भेज दिया।
कोहली और अजिंक्य रहाणे (18) ने 13.1 ओवर में 34 रन जोड़े। एंडरसन के अलावा वोक्स ने भी दोनों के लिए काफी मुश्किलें खड़ी की। कोहली 57 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए । वोक्स की गेंद पर कोहली ने स्लिप में जोस बटलर को कैच थमाया। इसके बाद पूरी टीम महज 107 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड के लिये जेम्स एंडरसन ने 20 रन देकर पांच विकेट लिये। एक पारी में पांच या अधिक विकेट लेने का कारनामा उन्होंने 26वीं बार किया। क्रिस वोक्स ने दो जबकि सैम कुरेन और स्टुअर्ट ब्रॉड ने एक एक विकेट लिया। बारिश के कारण शुक्रवार को सिर्फ 35.2 ओवर फेंके जा सके।
India vs England 2nd Test Live Cricket Streaming, Ind vs Eng Live Score at Sony Ten 3, Sony Liv Live
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम ने 81 ओवर में 357 रन बना लिए थे। क्रीज पर क्रिस वोक्स (159 गेंदों में 120 रन) और सैम कुरैन (24 गेंदों में 22 रन) मौजूद थे।
81 ओवर का खेल खत्म होने के बाद खराब रोशनी की वजह से मैच रोक दिया गया है। इस वक्त तक इंग्लैंड की टीम ने 6 विकेट खोकर 357 रन बना लिए हैं। पिच पर वोक्स और सैम कुरैन मौजूद हैं। वोक्स 159 गेंदों में 120 रन तथा कुरैन 24 गेंदों में 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।
इंग्लैंड ने 6 विकेट खोकर 344 रन बना लिए हैं। वोक्स 111 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। उनका सैम कुरेन 19 रन बनाकर बखूबी साथ निभा रहे हैं। इंग्लैंड इस वक्त भारत से 237 रन आगे हैं।
भारत को छठी सफलता मिल चुकी है। बेयरस्टॉ (93) अपने शतक से महज 7 रन से चूके। वोक्स के साथ बेयरस्टॉ की 189 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई।
वोक्स-जॉनी बेयरस्टॉ ने छठे विकेट के लिए सर्वाधिक रन की साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया। इंग्लैंड ने 73 ओवर के खेल तक 5 विकेट के नुकसान पर 308 रन बना लिए हैं।
इंग्लैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 272 रन बना लिए हैं। भारत की ओर से अभी तक मोहम्मद शमी ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए हैं। उनके अलावा इशांत शर्मा और हार्दिक पांड्या को 1-1 सफलता हाथ लगी है।
जॉनी बेयरस्टॉ और क्रिस वोक्स के बीच छठे विकेट के लिए 151 रन की साझेदारी हो चुकी है। बेयरस्टॉ 79, जबकि वोक्स 66 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत को जल्द ये साझेदारी तोड़नी होगी। इंग्लैंड- 258/5
तीसरे दिन के आखिरी सेशन का खेल शुरू हो चुका है। क्रिस वोक्स और बेयरस्टॉ के बीच शतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। इन बल्लेबाजों के दम इंग्लैंड इस वक्त बेहद मजबूत स्थिति में आ चुका है।
इस सत्र में 30.1 रन बने हैं, जिसमें भारत को सिर्फ 1 ही सफलता हाथ लग सकी है। वोक्स-बेयरस्टॉ ने भारत की पकड़ से एक बार फिर मैच छीन लिया है।
71वीं गेंद पर क्रिस वोक्स ने अर्धशतक जड़ दिया है। वोक्स और बेयरस्टॉ के बीच शानदार साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 224 रन बना लिए हैं।
बेयरस्टॉ ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वहीं क्रिस वोक्स (28) भी उनका बखूबी साथ निभा रहे हैं। टीम इंडिया को जल्द इस साझेदारी को तोड़ने की जरूरत है। दोनों के बीच 62 रन की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड- 193/5
जॉनी बेयरस्टॉ और क्रिस वोक्स के बीच छठे विकेट के लिए 28 रन की साझेदारी हो चुकी है। बेयरस्टॉ 30, जबकि वोक्स 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत को जल्द ये साझेदारी तोड़नी होगी। इंग्लैंड- 159/5
टीम इंडिया को पांचवीं सफलता हाथ लग चुकी है। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए क्रिस वोक्स आ चुके हैं। मोहम्मद शमी की गेंद पर जोस बटलर पगबाधा आउट। इंग्लैंड के पास फिलहाल 24 रन की लीड है। इंग्लैंड- 131/5
लंच के बाद दूसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है। बेयरस्टॉ और जोस बटलर क्रीज पर आ चुके हैं। इंग्लैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 99 रन बना लिए हैं। भारत के पास 8 रन की लीड शेष
लंच तक 24.4 ओवर का खेल हो चुका है। इंग्लैंड ने कप्तान जो रूट के रूप में चौथा विकेट भी गंवा दिया है। लंच तक भारत ने मुकाबले में वापसी कर ली है। जो रूट के रूप में टीम इंडिया को बड़ा विकेट हाथ लग चुका है।
21.2 ओवर में हार्दिक पांड्या ने पोप को पगबाधा आउट किया। इसी के साथ टीम इंडिया को तीसरी सफलता हाथ लग चुकी है। इंग्लैंड फिलहाल 77 ही रन बना चुका है। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए बेयरस्टॉ क्रीज पर आ चुके हैं।
हार्दिक पांड्या अपने तीसरे ओवर में। पहली तीन गेंदें डॉट। अगली बॉल पर भी रूट कोई रन नहीं ले सके। पांचवीं गेंद पर रूट ने सिंगल के लिए दौड़ लगाई। लास्ट गेंद पर भी एक रन। इस ओवर से मेजबान टीम के खाते में कुल 2 रन आए। इंग्लैंड- 70/2 (20)
इंग्लैंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 49 रन बना लिए हैं। जो रूट 5, जबकि पोप 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। कप्तान कोहली ने कुलदीप यादव को गेंदबाजी पर लगा दिया है। कुलदीप ने अपने पहले ओवर में 5 रन दिए।
7.3 ओवर में मोहम्मद शमी ने भारत को पहली सफलता दिलाई। जेनिंग्स पगबाधा आउट। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए जो रूट क्रीज पर आ चुके हैं।
इंग्लैंड ने 5 ओवर के खेल तक बगैर किसी नुकसान के 20 रन बना लिए हैं। इशांत ने अपने तीसरे ओवर में कोई भी रन नहीं दिया। इंग्लैंड काफी संभलकर खेलता दिख रहा है। भारत के पास स्पिर्नस में अश्विन और कुलदीप यादव मौजूद हैं।
तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। भारतीय खिलाड़ी मैदान पर आ चुके हैं। वहीं इंग्लैंड की ओर से सलामी जोड़ी के रूप में एलिस्टर कुक और जेनिंग्स क्रीज पर आ चुके हैं। टीम इंडिया की ओर से पहला ओवर इशांत शर्मा डालते हुए। पहली गेंद पर कुक ने सिंगल लेकर टीम का खाता खोला। अगली चार गेंदें डॉट। लास्ट बॉल पर जेनिंग ने तीन रन के लिए दौड़ लगाई। इंग्लैंड- 4/0 (1)
दूसरे दिन ही मैच का टॉस हुआ, जिसे इंग्लैंड के कप्तान जोए रूट ने जीता और भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। स्थिति गेंदबाजों के लिए बिल्कुल मुफीद थीं। गेंद अच्छी तरह स्विंग कर रही थी। ऐसी ही स्विंग लेती एंडरसन की एक खूबसरत गेंद पारी के पहले ओवर में मुरली विजय के स्टम्प उड़ा दिए। मुरली पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। एंडरसन और ब्रॉड की स्विंग लेती गेंदों को खेलना भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुश्किल हो रहा था। लोकेश राहुल (8) भी एंडरसन की स्विंग को समझ नहीं पाए और गेंद उनके बल्ले का बेहद बारीक किनारा लेकर विकेटकीपर जॉनी बेर्यर्सटो के दस्तानों में समा गई।
दूसरे दिन के खेले में एंडरसन ने 20 रन देकर पांच विकेट लिए। क्रिस वोक्स को दो सफलताएं मिलीं। स्टुअर्ट ब्रॉड और सैम कुरैन को एक-एक विकेट मिला। इस मैच में सब कुछ इंग्लैंड के पक्ष में हुआ सिवाए फील्डिंग के। इंग्लैंड के फील्डर अगर आए मौकों को लपक लेते तो भारत पहले ही पवेलियन लौट गया होता और इंग्लैंड अपनी पहली पारी में कुछ रन बनाकर दिन का समापन करता। भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए।
दूसरे दिन शुक्रवार को सिर्फ 35.2 ओवरों का खेल हो सका जिसमें भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 107 पनों पर ही ढेर हो गई। मैच का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया था और बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया गया था।
खराब मौसम के बीच भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन किसी तरह शुरू हुआ और मेजबान टीम के गेंदबाजों खासकर जेम्स एंडरसन ने पिच से मिल रही मदद का भरपूर फायदा उठाते हुए भारत को आधे दिन के खेल में ही समटे दिया।