India vs Australia, Ind vs Aus: वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मैच में भारत के दिए 353 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम 50 ओवर में 316 पर ऑल आउट हो गई। टीम इंडिया ने ऑस्‍ट्रेलिया को 36 रनों से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। इससे पहले भारत ने पहले मैच में बुधवार को दक्षिण अफ्रीका को हराया था। ऑस्ट्रेलिया का आखिरी विकेट एडम जैंपा के रूप में गिरा। वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया पर भारत की ये चौथी जीत है। इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 1983 में 118 रन से, 1987 में 56 रन से, 2011 में 5 विकेट से और 2019 में 36 रन से हराया है।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई की टीम को डेविड वॉर्नर और एरोन फिंच ने अच्छी शुरुआत दी। फिंच 36, वॉर्नर 56 और ख्वाजा ने 42 रनों की पारी खेली। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 352 रन बनाए।  ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का बल्ला जमकर हल्ला बोला। धवन ने 95 गेंदों में शानदार शतक अपने नाम किया।

धवन की इस पारी की बदौलत भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़े स्कोर की ओर अग्रसर है। शिखर धवन 117 रन बनाकर मिचेल स्टार्क के शिकार हुए। इसके बाद हार्दिक पंड्या ने 27 गेंदों में 48 रनों की पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। धवन के अलावा रोहित शर्मा ने भी टीम के लिए अहम 57 रन बनाया।

Ind vs Aus Live Cricket Score : यहां जानिए पल-पल की अपडेट

आईसीसी विश्वकप 2019 का 14वां मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। यह मैच Star Sport 1, Star Sport 2, Star Sport 3 और स्टार के अन्य चैनल्स पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप  मैच का लाइव स्कोर Jansatta.com पर भी लाइव स्कोर देख सकते हैं। हमारे लाइव ब्लॉग पर आप पल -पल की अपडेट देख सकते हैं।

Live Blog

Highlights

    23:22 (IST)09 Jun 2019
    भारत ने जीता मैच, आखिरी गेंद पर ऑल आउट हुई ऑस्ट्रेलिया टीम

    वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया पर भारत की ये चौथी जीत है। इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 1983 में 118 रन से, 1987 में 56 रन से, 2011 में 5 विकेट से और 2019 में 36 रन से हराया है।

    23:04 (IST)09 Jun 2019
    एलेक्स कैरी का अर्थशतक पूरा

    48वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया की ओर से एक छोर को संभाले हुए एलेक्स कैरी ने 25 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। दूसरे छोर पर मिचल स्टार्क कैरी का साथ देने क्रीज पर आए हैं।

    22:28 (IST)09 Jun 2019
    मैक्सवेल आउट होकर लौटे पवेलियन

    ऑस्ट्रेलिया को 58 गेंदों में 113 रनों की जरूरत है। ग्लेन मैक्सवेल और एलेक्स कैरी मैदान पर मौजूद हैं, दोनों ही खिलाड़ी तेजी से रन बना रहे हैं। इसी बीच जडेजा ने दौड़ते हुए मैक्सवेल का गजब का कैच पकड़ा।

    22:16 (IST)09 Jun 2019
    ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं मैक्सवेल

    ग्लेन मैक्सवेल ने आते ही शॉट्स लगाने शुरू कर दिए हैं। महज 9 गेंद पर 21 रनों बल्लेबाजी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया को अगर मैच जीतना है तो मैक्सवेल को अंत तक खेलना होगा।

    22:06 (IST)09 Jun 2019
    भारत को तीसरी सफलता

    डेविड वार्नर के आउट होने के बाद ख्वाजा और स्मिथ के बीच 69 रनों की साझेदारी हुई। बुमराह ने ख्वाजा को 42 के स्कोर पर बोल्ड कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई।

    21:53 (IST)09 Jun 2019
    स्मिथ अर्धशतक के करीब

    स्मिथ अर्धशतक के करीब है। 17 ओवर का खेल बचा है, ऑस्ट्रेलिया को हर ओवर में 10 से अधिक रन बनाने हैं। मैक्सवेल, स्टोइनिस का आना अभी बाकी है।

    21:44 (IST)09 Jun 2019
    कुलदीप और चहल की शानदार गदेंबाजी

    कुलदीप और चहल की जोड़ी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दे रहे हैं। दोनों ही गेंदबाज कसी हुई गेंदबाजी कर रहे हैं।

    21:31 (IST)09 Jun 2019
    युजवेंद्र चहल की शानदार गेंदबाजी

    फिंच के आउट होने के बाद दूसरे विकेट के लिए स्टीव स्ंमिथ और डेविड वॉर्नर के बीच 72 रनों की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को युजवेंद्र चहल ने तोड़ने का काम किया और वॉर्नर को 56 के स्कोर पर पवेलियन भेजा।

    21:15 (IST)09 Jun 2019
    डेविड वॉर्नर आउट

    केदार जाधव और हार्दिक पांड्या की गेंदों पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बड़ा शॉट्स लगा रहे हैं। इसी बीच चहल ने डेविड वॉर्नर को पवेलियन भेजने का काम किया।

    21:04 (IST)09 Jun 2019
    वॉर्नर ने जड़ा अर्धशतक

    डेविड वॉर्नर ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए पचास का आकड़ा पूरा किया। वॉर्नर ने 77 गेंदों में अपना अर्धशतक जमाया। वॉर्नर अब रनों की गति को तेजी से बढ़ाना चाहेंगे।

    20:51 (IST)09 Jun 2019
    अर्धशतक के करीब वॉर्नर

    शुरुआती ओवर में धीमी गति से बल्लेबाजी करने वाले डेविड वॉर्नर अब तेजी से रन बना रहे हैं। वॉर्नर 42 के स्कोर पर पहुंच गए हैं, यहां से वह एक बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे।

    20:41 (IST)09 Jun 2019
    साझेदारी बनाने की कोशिश

    डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ की कोशिश यहां एक साझेदारी बनाने की होगी। ये दोनों ही बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने मुसीबत खड़ी कर सकते हैं।

    20:30 (IST)09 Jun 2019
    भारत को बड़ी सफलता

    एरोन फिंच के रूप में ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका लगा। फिंच 36 रन बनाकर रन आउट होकर पवेलियन लौटे।

    20:29 (IST)09 Jun 2019
    एरोन फिंच आउट

    एरोन फिंच और डेविड वॉर्नर ने संभली शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाज ने पहले विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की। एरोन फिंच 36 के स्कोर पर केदार जाधव और हार्दिक पंड्या के हाथों रन आउट हो गए।

    20:17 (IST)09 Jun 2019
    24 रन खर्च चुके हैं पंड्या

    पहले दो ओवर में हार्दिक पंड्या 24 रन खर्च चुके हैं। भारत के सामने पांचवें गेंदबाज की समस्या पैदा हो सकती है। पंड्या के अलावा कप्तान कोहली के पास केदार जाधव का विकल्प है।

    20:06 (IST)09 Jun 2019
    पंड्या के ओवर से 5 रन

    जसप्रीत बुमराह की जगह हार्दिक पंड्या को गेंद सौंपी गई। पंड्या ने पहले ओवर में पांच रन खर्चे। पंड्या के ओवर में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज अधिक से अधिक रन बटोरना चाहेंगे।

    19:55 (IST)09 Jun 2019
    6 ओवर में 18 रन

    वॉर्नर और फिंच पहले 6 ओवर में 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों ही बल्लेबाज पूरा समय लेकर पिच को समझने का प्रयास कर रहे हैं।

    19:41 (IST)09 Jun 2019
    शानदार गेंदबाजी

    भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह लगातार अच्छी लाइन और लैंथ पर गेंदबाजी कर रहे हैं। दोनों ही गेंदबाज वॉर्नर और फिंच को हाथ खोलने का मौका नहीं दे रहे हैं।

    19:31 (IST)09 Jun 2019
    पहले दो ओवर से 8 रन

    पहले दो ओवर का खेल हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती दो ओवर में 8 रन बना लिए हैं। इस दौरान डेविड वॉर्नर आउट होते-होते बाल-बाल बचे।

    18:53 (IST)09 Jun 2019
    ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 353 का लक्ष्य

    भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 353 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली और शिखर धवन ने कमाल की पारी खेली।

    18:34 (IST)09 Jun 2019
    पंड्या ने बनाए 27 गेंद में ताबड़तोड़ 41 रन

    चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हार्दिक पंड्या ने 27 गेंद में ताबड़तोड़ 41 रनों की पारी खेली। पंड्या के आउट होने के बाद धोनी बल्लेबाजी करने आए हैं।

    18:22 (IST)09 Jun 2019
    कोहली का शानदार सिक्स

    मिचेल स्टार्क की गेंद पर विराट कोहली ने खड़े-खड़े सामने की ओर शानदार छक्का लगाया। कोहली इसके साथ ही 70 के स्कोर पर पहुंच गए हैं।

    18:13 (IST)09 Jun 2019
    पंड्या ने जड़ा छक्का

    एडम ज़म्पा के ओवर में हार्दिक पंड्या ने सामने की ओर जोरदार छक्का लगाया। पंड्या यहां से अधिक से अधिक शॉट्स लगाना चाहेंगे।

    18:00 (IST)09 Jun 2019
    5 ओवर में 30 रन

    पिछले 5 ओवर में 30 रन आए हैं। कोहली और पंड्या तेजी से रन बटोरना चाहेंगे। अंतिम के दस ओवर में भारतीय टीम अधिक से अधिक विकेट झटकना चाहेंगे।

    17:49 (IST)09 Jun 2019
    भारत को दूसरा झटका

    रोहित शर्मा के आउट होने के बाद विराट कोहली और शिखर धवन के बीच दूसरे विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी हुई। शिखर धवन 117 रनों की पारी खेलने के बाद मिचेल स्टार्क की गेंद पर कैच आउट हो गए।

    17:38 (IST)09 Jun 2019
    धवन-विराट के बीच लंबी साझेदारी

    रोहित शर्मा के आउट होने के बाद विराट कोहली और शिखर धवन ने टीम को संभालने का काम किया। दोनों ही बल्लेबाजों के बीच 77 गेंदों में 81 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

    17:25 (IST)09 Jun 2019
    भारत की स्थिति मजबूत

    ओवल के मैदान पर शिखर धवन ने जड़ा शानदार शतक। धवन की पारी से भारतीय टीम इस मैच में अपना दबदबा बनाने में कामयाब रही है।

    17:15 (IST)09 Jun 2019
    30 ओवर के बाद 170/1

    भारतीय टीम 30 ओवर के बाद 170 रन पर पहुंच गई है। टीम की कोशिश इस लय को बरकार रखने की होगी। भारत अंत के ओवर में तेज गति से रन बना सकती है।

    17:04 (IST)09 Jun 2019
    शतक बनाना चाहेंगे धवन

    शिखर धवन रोहित शर्मा के आउट होने के बाद भी उसी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। धवन की कोशिश इस पारी को शतक में तब्दील करने की होगी।

    16:53 (IST)09 Jun 2019
    पहले विकेट के लिए 127 रनों की साझेदारी

    रोहित शर्मा और शिखर धवन ने मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाज ने पहले विकेट के लिए 127 रनों की साझेदारी की। रोहित शर्मा को कुल्टर नाइल ने 57 के स्कोर पर एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट कराया।

    16:43 (IST)09 Jun 2019
    रोहित शर्मा आउट

    नाथन कुल्टर नाइल की तेज गति गेंद को समझने में रोहित भूल कर बैठे और विकेट के पीछे एलेक्स कैरी को अपना कैच थमा बैठे। रोहित 70 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हुए।

    16:34 (IST)09 Jun 2019
    रोहित के पचास रन पूरे

    मिचेल स्टार्क की गेंद पर चौका लगाकर रोहित शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा किया। रोहित इस अर्धशतक को शतक में तब्दील करना चाहेंगे।

    16:25 (IST)09 Jun 2019
    धवन ने जड़ा अर्धशतक

    शिखऱ धवन ने इस वर्ल्ड कप का अपना पहला अर्धशतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ा। धवन इस पारी को शतक में तब्दील करना चाहेंगे।

    16:14 (IST)09 Jun 2019
    तेजी के साथ बढ़ता हुआ रन रेट

    शिखर धवन और रोहित शर्मा एडम ज़म्पा, मार्कस स्टोइनिस और ग्लेन मैक्सवेल के खिलाफ तेजी से रन बटोर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की कमजोरी को पऱख कर दोनों ही बल्लेबाज एक रणनीति के तहत बल्लेबाजी कर रहे हैं।

    16:03 (IST)09 Jun 2019
    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित के 2000 रन पूरे

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा ने महज 37 पारियों के दौरान अपने 2000 रन पूरा किया। रोहित की कोशिश एक बार इस टीम के खिलाफ बड़ी पारी खेलने की होगी।

    15:52 (IST)09 Jun 2019
    रोहित शर्मा के पास बड़ा मौका

    रोहित शर्मा के पास आज शतक जड़ने का शानदार मौका है। रोहित अब तक 37 बार शुरुआती दस ओवर खेल चुके हैं, जिस दौरान उनके बल्ले से 16 अर्धशतक और 16 शतक निकले हैं।

    15:45 (IST)09 Jun 2019
    27 पर पहुंचे धवन

    पहले ओवर में 14 रन देने वाले कुल्टर नाइल यहां वापसी करना चाहेंगे। पहली तीन गेंदों से दो रन। धवन चार चौकों की मदद से 27 रन पर पहुंच गए हैं।

    15:34 (IST)09 Jun 2019
    धवन ने जड़ा चौका

    कमिंस और स्टार्क के बाद नाथन कुल्टर नाइल गेंदबाजी करने आए हैं। नाइल के ओवर की तीसरी गेंद पर धवन ने सामने की तरफ जोरदार चौका लगाया।

    15:25 (IST)09 Jun 2019
    फॉर्म में धवन

    शिखर धवन ने चौके के साथ भारत के रन रेट को बढ़ाने का काम किया है। धवन के बाद अब रोहित भी गियर चेंज करने का प्रयास कर रहे हैं। 

    15:16 (IST)09 Jun 2019
    3 ओवर के बाद 9 रन

    रोहित शर्मा और शिखर धवन के बल्ले से पहले तीन ओवर के दौरान सिर्फ 9 रन निकले हैं। दोनों ही बल्लेबाज संभलकर पारी को आगे बढ़ा रहे हैं।