टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद भारतीय टीम को जिम्बाब्वे दौरे पर टी20 सीरीज खेलने जाना है। इस दौरे के कार्यक्रम और टीम की घोषणा हो गई है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम यह सीरीज खेलेगी। अभिषेक शर्मा, ध्रुव जुरेल और तुषार देशपांडे जैसे नए चेहरों को मौका मिला है। रियान पराग को भी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024)में अच्छा प्रदर्शन करने का उपहार मिला है। नितीश रेड्डी भी चुने गए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के हिस्सा यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन भी चुने गए हैं। इसके अलावा रिजर्व खिलाड़ी रिंकू सिंह और आवेश खान को भी चुना गया है। रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल शुभमन गिल और आवेश खान भारत लौट आए हैं, जबकि रिंकू और खलील अहमद टीम के साथ ही हैं। ऋतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई और मुकेश कुमार को भी चुना गया है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले इन खिलाड़ियों को मौका मिलता रहा है।

इस प्रकार है जिम्बाब्वे दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे।

India’s Tour of Zimbabwe, 2024: ये है भारत के जिम्बाब्वे दौरे का शेड्यूल

मैच नंबरतारीखदिनमैचमैदानसमय
पहला टी20 इंटरनेशनल06 जुलाई 2024शनिवारभारत बनाम जिम्बाब्वेहरारे स्पोर्ट्स क्लबदोपहर 1:00 बजे से (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से)
दूसरा टी20 इंटरनेशनल07 जुलाई 2024रविवारभारत बनाम जिम्बाब्वेहरारे स्पोर्ट्स क्लबदोपहर 1:00 बजे से (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से)
तीसरा टी20 इंटरनेशनल10 जुलाई 2024बुधवारभारत बनाम जिम्बाब्वेहरारे स्पोर्ट्स क्लबदोपहर 1:00 बजे से (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से)
चौथा टी20 इंटरनेशनल13 जुलाई 2024शनिवारभारत बनाम जिम्बाब्वेहरारे स्पोर्ट्स क्लबदोपहर 1:00 बजे से (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से)
पांचवां टी20 इंटरनेशनल14 जुलाई 2024रविवारभारत बनाम जिम्बाब्वेहरारे स्पोर्ट्स क्लबदोपहर 1:00 बजे से (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से)