Duleep Trophy 2024 Match Highlights Of India A vs India D and India B vs India C: दलीप ट्रॉफी के दूसरे राउंड के मुकाबले जारी हैं। दो दिन का खेल हो चुका है। इंडिया ए का सामना इंडिया डी से है। इंडिया बी का सामना इंडिया सी से है।

दूसरे दिन इंडिया डी की पारी 183 रन पर सिमट गई। रिकी ने 23 और यश दुबे ने 14 रन बनाए। इंडिया ए की ओर से खलील अहमद ने 39 और आकिब खान ने 41 रन देकर 3-3 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा, तनुष कोटियान और शम्स मुलानी ने 1-1 विकेट लिए। टीम के लिए देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज्यादा 92 रन बनाए।

इसके बाद इंडिया ए ने बल्लेबाजी शुरू की। दिन का खेल खत्म होने तक उन्होंने एक विकेट खोकर 115 रन बना लिए थे। प्रथम सिंह 59 रन के स्कोर पर नाबाद थे वहीं मयंक अग्रवाल 56 रन बनाकर श्रेयस अय्यर की गेंद पर आउट हुए। इंडिया ए की लीड 222 तक पहुंच गई है।

वहीं दूसरे दिन इंडिया बी ने अपनी पहली शुरू की और दिन का खेल खत्म होने तक 36 ओवर में 124 रन बनाए। इशव्रन 91 गेंदों में 51 और जगदीशन 126 गेंदों में 67 रन बनाकर खेल रहे थे। टीम अब भी 404 रन पीछे हैं।

इससे पहले इंडिया ए पहली पारी में 290 रन पर ऑलाउट हुई। इंडिया ए की ओर से शम्स मुलानी ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए। उनके अलावा तनुष कोटियान ने 53 और रियान पारग ने 37 रन की पारी खेली। इंडिया डी की ओर से हर्षित राणा ने चार, विद्धुत कावेरप्पा, अर्शदीप सिंह ने 2-2, सारांश जैन और सौरभ कुमार ने 1-1 विकेट लिये।

Live Updates
08:19 (IST) 12 Sep 2024
India B vs India C Live Updates: इंडिया बी की टीम

अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), सरफराज खान, मुशीर खान, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, मुकेश कुमार, राहुल चाहर, आर साई किशोर, मोहित अवस्थी, एन जगदीसन (विकेटकीपर), सुयश प्रभुदेसाई, रिंकू सिंह, हिमांशु मंत्री (विकेटकीपर)।

08:03 (IST) 12 Sep 2024
India A vs India D Live Updates: इंडिया ए स्क्वाड

मयंक अग्रवाल (कप्तान), रियान पराग, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, तनुश कोटियान, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, आवेश खान, कुमार कुशाग्र, शाश्वत रावत, प्रथम सिंह, अक्षय वाडकर, शेख रशीद, शम्स मुलानी, आकिब खान।

07:43 (IST) 12 Sep 2024
Duleep Trophy 2024 LIVE Cricket Score: दलीप ट्रॉफी का दूसरा राउंड

दलीप ट्रॉफी का दूसरा राउंड 12 सितंबर से आंध्र प्रदेश को अनंतपुर में होगा। इंडिया ए का सामना इंडिया डी से होगा। इंडिया बी का सामना इंडिया सी से होगा।