Duleep Trophy 2024 Match Highlights Of India A vs India D and India B vs India C: दलीप ट्रॉफी के दूसरे राउंड के मुकाबले जारी हैं। दो दिन का खेल हो चुका है। इंडिया ए का सामना इंडिया डी से है। इंडिया बी का सामना इंडिया सी से है।

दूसरे दिन इंडिया डी की पारी 183 रन पर सिमट गई। रिकी ने 23 और यश दुबे ने 14 रन बनाए। इंडिया ए की ओर से खलील अहमद ने 39 और आकिब खान ने 41 रन देकर 3-3 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा, तनुष कोटियान और शम्स मुलानी ने 1-1 विकेट लिए। टीम के लिए देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज्यादा 92 रन बनाए।

इसके बाद इंडिया ए ने बल्लेबाजी शुरू की। दिन का खेल खत्म होने तक उन्होंने एक विकेट खोकर 115 रन बना लिए थे। प्रथम सिंह 59 रन के स्कोर पर नाबाद थे वहीं मयंक अग्रवाल 56 रन बनाकर श्रेयस अय्यर की गेंद पर आउट हुए। इंडिया ए की लीड 222 तक पहुंच गई है।

वहीं दूसरे दिन इंडिया बी ने अपनी पहली शुरू की और दिन का खेल खत्म होने तक 36 ओवर में 124 रन बनाए। इशव्रन 91 गेंदों में 51 और जगदीशन 126 गेंदों में 67 रन बनाकर खेल रहे थे। टीम अब भी 404 रन पीछे हैं।

इससे पहले इंडिया ए पहली पारी में 290 रन पर ऑलाउट हुई। इंडिया ए की ओर से शम्स मुलानी ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए। उनके अलावा तनुष कोटियान ने 53 और रियान पारग ने 37 रन की पारी खेली। इंडिया डी की ओर से हर्षित राणा ने चार, विद्धुत कावेरप्पा, अर्शदीप सिंह ने 2-2, सारांश जैन और सौरभ कुमार ने 1-1 विकेट लिये।

Live Updates
17:21 (IST) 13 Sep 2024
India A vs India D, live Score: इंडिया ए के 1 विकेट पर 115 रन

इंडिया ए बनाम इंडिया डी मैच की बात करें तो दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय इंडिया ए का स्कोर 28.1 ओवर में एक विकेट पर 115 रन था। प्रथम सिंह 59 रन बनाकर नाबाद थे। कप्तान मयंक अग्रवाल 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

17:13 (IST) 13 Sep 2024
India B vs India C, live Score: 525 के जवाब में इंडिया बी की शानदार शुरुआत

दलीप ट्रॉफी के तीसरे और चौथे टेस्ट मैच में दो दिन का खेल हो चुका है। दो दिन के खेल के बाद इंडिया बी बनाम इंडिया सी के मैच का स्कोरकार्ड ऐसा था। इंडिया सी ने पहली पारी में 525 रन बनाए। इंडिया बी की शुरुआत भी शानदार रही। उसने दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय तक 36 ओवर में बिना विकेट खोए 124 रन बना लिए थे। अभिमन्यु ईश्वरन 51 और एन जगदीशन 67 रन बनाकर क्रीज पर थे।

16:18 (IST) 13 Sep 2024
India B vs India C, live Score: अर्धशतक के करीब जगदीशन

जशदीशन और इश्वरन ने अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दी है। 25 ओवर में टीम का स्कोर 80 तक पहुंच गया है। जगदीशन 48 रन बना चुके हैं और अर्धशतक से केवल दो ही रन दूर हैं।

16:15 (IST) 13 Sep 2024
India A vs India D, live Score: 15 ओवर में इंडिया ए ने बनाए 75 रन

15 ओवर के खेल के बाद इंडिया ए ने बिना कोई विकेट खोए 75 रन बना लिए हैं। पहली पारी में सस्ते में पवेलियन लौटे मयंक अग्रवाल अपने अर्धशतक के करीब हैं। उनकी टीम ने 182 रनों की लीड हासिल कर ली है।

15:54 (IST) 13 Sep 2024
India B vs India C, live Score: इंडिया बी का स्कोर 50 के पार

20.3 ओवर में इंडिया बी ने बिना कोई विकेट खोए 68 रन बना लिए हैं। एआर इश्वरन 23 और एन जगदीशन 44 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम अभी भी 456 रन पीछे हैं।

15:37 (IST) 13 Sep 2024
India A vs India D, live Score: इंडिया ए की बल्लेबाजी शुरू

इंडिया ए की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। मयंक अग्रवाल और प्रथम सिंह ओपनिंग करने आए हैं। टीम ने पांच ओवर में 25 रन बना लिए हैं।

14:52 (IST) 13 Sep 2024
India A vs India D, live Score: हर्षित के पवेलियन लौटे ही इंडिया डी ऑलआउट

शम्स मुलानी 53वां ओवर लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर हर्षित राणा को बोल्ड कर दिया। हर्षित राणा तेज खेल रहे थे। लग रहा था कि वह अपना अर्धशतक पूरा कर लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वह 29 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 2 छक्के लगाए। इसके साथ ही इंडिया डी की पारी 183 रन पर ऑलआउट हो गई। इंडिया ए ने अपनी पारी में 290 रन बनाए थे।

14:35 (IST) 13 Sep 2024
India A vs India D, live Score: बिना खाता खोले पवेलियन लौटे अर्शदीप सिंह

हर्षित राणा बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। प्रसिद्ध कृष्णा 50वां ओवर लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद पर मयंक अग्रवाल ने अर्शदीप सिंह को रन आउट कर दिया। अर्शदीप सिंह अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा के बीच हां और नहीं यानी भ्रम की स्थिति पैदा हुई और 10वें नंबर के बल्लेबाज को अपना विकेट गंवाना पड़ा।

14:27 (IST) 13 Sep 2024
India A vs India D, live Score: देवदत्त पडिक्कल आउट

देवदत्त पडिक्कल भी प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने। 48वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पडिक्कल ने ड्राइव की कोशिश की लेकिन गेंद बाहरी किनारे पर लगकर विकेटकीपर कुशाग्र के हाथों में गई। पडिक्कल ने रिव्यू लिया लेकिन फायदा नहीं हुआ। 124 गेंदों में 92 रन बनाकर वह आउट हो गए।

14:20 (IST) 13 Sep 2024
India B vs India C, live Score: इंडिया बी की बल्लेबाजी शुरू

इंडिया बी की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। इशवरन और जगदीशन ओपनिंग करने उतरे हैं। 5.4 ओवर में उन्होंने बिना कोई विकेट खोए 15 रन बना लिए हैं।

14:03 (IST) 13 Sep 2024
India A vs India D, live Score: सौरभ कुमार आउट

44वें ओवर की पहली दो गेंद पर देवदत्त पडिक्कल ने बैक टू बैक दो चौके लगाए। हालांकि चौथी गेंद पर सौरभ कुमार आकिब का शिकार बने। सौरभ ने स्लिप और गली के गैप में गेंद को खेला, शाश्वस्त ने कैच लकर पारी का अंत किया। सौरभ 6 गेंदों में 1 रन ही बना पाए।

इंडिया डी - 146/7

14:01 (IST) 13 Sep 2024
India A vs India D, live Score: सारांश जैन आउट

41वें ओवर में तनुष कोटियान ने सारांश जैन को आउट किया। सारांश ने एलबीडब्ल्यू के खिलाफ डीआरएस लिया था। हालांकि इसका फायदा नहीं हुआ। सारांश जैन को 39 गेंदों में 8 रन बनाकर लौटना पड़ा।

13:58 (IST) 13 Sep 2024
India A vs India D, live Score: देवदत्त पडिक्कल का अर्धशतक

31वें ओवर की दूसरी गेंद पर देवदत्त पडिक्कल ने सिंगल लेकर 74 गेंदों अपना अर्धशतक पूरा किया। पडिक्कल का यह लगातार दूसरा अर्धशतक है। उन्होंने मुश्किल समय में एक छोर से टीम की पारी को संभाले रखा है।

13:46 (IST) 13 Sep 2024
India C vs India B, live Score: इंडिया सी की पहली पारी 525 पर सिमटी

इंडिया सी की टीम पहली पारी में 525 के स्कोर पर सिमट गई। टीम के लिए इशान किशन ने 111, मानव सुतार ने 82 और बाबा इंद्रजीत ने 78 रन बनाए। इंडिया बी के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और राहुल चाहर ने चार-चार विकेट लिए। वहीं नवदीप सैनी और नितीश कुमार रेड्डी के नाम 1-1 विकेट रहा।

13:24 (IST) 13 Sep 2024
India C vs India B, live Score: इंडिया सी ने खोए 9 विकेट

इंडिया डी के अंशुल कंबोज ने 27 गेंदों में 38 रन बनाए। वह राहुल चाहर की गेंद पर बोल्ड हुए। वहीं विशक 29 गेंदों में 12 रन बनाकर राहुल चाहर की ही गेंद पर एआर इश्वरन को कैच दे बैठे।

12:41 (IST) 13 Sep 2024
India C vs India B, live Score: मानव सुतार का अर्धशतक

112 ओवर में इंडिया सी ने 8 विकेट खोकर 483 रन बना लिए हैं। मानव सुतार अर्धशतक जमा चुके हैं और एक छोर से क्रीज पर जमे हुए हैं। सुथार ने 118 गेंदों में 56 रन बनाए हैं। उनकी पारी में नौ चौके और एक छक्का शामिल है।

12:18 (IST) 13 Sep 2024
India A vs India D, live Score: लंच तक इडिया डी का स्कोर 84/4

लंच ब्रेक तक इंडिया डी ने चार विकेट खोकर 84 रन बना लिए हैं। ब्रेक तक रिकी भुई ने 38 गेंदों में 22 रन बनाकर और वहीं देवदत्त पडिक्कल 67 गेंदों में 40 रन बनाकर खेल रहे हैं। चार में से तीन विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने लिए हैं।

11:49 (IST) 13 Sep 2024
India A vs India D, live Score: संजू सैमसन आउट

आकिब खान ने संजू सैमसन को आउट किया। सैमसन ने मिड ऑन पर गेंद को खेला और प्रसिद्ध कृष्णा ने डाइव लगाकर कैच लपका। सैमसन ने 6 गेंदों में 5 रन बनाए।

11:44 (IST) 13 Sep 2024
India C vs India B, live Score: यश दूबे हुए आउट

14वें ओवर में आकिब खान ने यश दूबे को आउट किया। तीसरी गेंद पर दुबे ने बैकफुट पर जाकर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। हालांकि गेंद बल्ले के किनारे पर लगी विकेटकीपर ने कैच लपका। दूबे ने 41 गेंदों में 14 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके लगाए।

10:54 (IST) 13 Sep 2024
India A vs India D, live Score: ऋतुराज गायकवाड़ भी हो गए थे आउट

इंडिया सी के कप्तान ऋतुराज गायकवाड भी अर्धशतक लगाकर आउट हो गए थे। मुकेश कुमार ने उन्हें बोल्ड किया। कप्तान गायकवाड़ रिटायर हर्ट होने के बाद लौटे थे। उन्होंने 74 गेंदों में 58 रन बनाए। इस पारी में नौ चौके और दो छक्के शामिल थे।

10:53 (IST) 13 Sep 2024
India A vs India D, live Score: मयंक मार्केंडे भी लौटे पवेलियन

मयंक मार्केंडे भी पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें नितीश कुमार रेड्डी ने आउट किया। मयंक ने 21 गेंदों में 17 रन बनाए और इसके बाद नितीश की गेंद पर बोल्ड हो गए।

10:10 (IST) 13 Sep 2024
India A vs India D, live Score: श्रेयस अय्यर आउट

अपने दूसरे ओवर में खलील अहमद ने श्रेयस अय्यर को अपना शिकार बनाया। अय्यर ने ड्राइव करने की कोशिश की लेकिन वह मिड ऑन पर आकिब खान को कैच थमा बैठे। अय्यर अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

10:01 (IST) 13 Sep 2024
India A vs India D, live Score: आर्थव तायडे हुए आउट

इंडिया डी की पारी शुरू हुई और पहले ही ओवर में उन्हें झटका लगा। खलील अहमद की पहली गेंद पर आर्थव तायडे ने चौका जमाया। इसके बाद खलील ने तीसरी गेंद पर आथर्व तायडे को एलबीडब्ल्यू किया। तायडे तीन गेंदों में चार ही रन बना सके।

09:57 (IST) 13 Sep 2024
India A vs India D, live Score: इंडिया ए की पारी सिमटी

इंडिया एक की पारी 290 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से शम्स मुलानी ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए। उनके अलावा तनुष कोटियान ने 53 और रियान पारग ने 37 रन की पारी खेली। इंडिय डी की ओर से हर्षित राणा नेचाक, कवेरप्पा, अर्शदीप सिंह ने 2-2, सारांश जैन और सौरभ कुमार ने 1-1 विकेट लिया।

17:27 (IST) 12 Sep 2024
India C vs India B, live Score: इंडिया सी ने दिन के अंत तक बनाए 357 रन

इंडिया सी ने दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट खोकर 357 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने तक रिटायर हर्ट होने के बाद लौटे ऋतुराज गायकवाड़ 46 और मानव सुथार 8 रन बनाकर खेल रहे थे। इससे पहले बाबा इंद्रजीत 78 और इशान किशन 111 रन बनाकर आउट हुए। साई सुदर्शन ने 43 और रजत पाटीदार ने 40 रन की पारी खेली। इंडिया बी की ओर से मुकेश कुमार ने तीन विकेट लिए। नवदीप सैनी और राहुल चाहर ने 1-1 विकेट लिया है।

17:24 (IST) 12 Sep 2024
India A vs India D, live Score: दिन का खेल खत्म

पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया ए ने 8 विकेट खोकर 288 रन बनाए हैं। दिन का खेल खत्म होने तक शम्स मुलानी 174 गेंदों में 88 और खलील अहमद 14 गेंदों में 15 रन बनाकर खेल रहे थे। इससे पहले तनुष कोटियान 53 और रियान पराग 37 रन बनाकर आउट हुए। इंडिया डी की ओर से हर्षित राणा, विद्धत कावेरप्पा और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट लिए हैं।

17:03 (IST) 12 Sep 2024
India A vs India D, live Score: शतक के करीब शम्स मुलानी

80वें ओवर में हर्षित राणा ने 12 रन दिए। ओवर की पहली गेंद पर खलील अहमद ने चौका जमाया वहीं पांचवीं गेंद पर शम्स मुलानी ने भी चौका जड़ दिया। शम्स 86 रन के स्कोर पर पहुंच गए हैं।

इंडिया ए - 285/8

16:47 (IST) 12 Sep 2024
India A vs India D, live Score: प्रसिद्ध कृष्णा आउट

75वें ओवर में हर्षित राणा ने प्रसिद्ध कृष्णा को आउट करके अपनी टीम को आठवीं सफलता दिलाई। प्रसिद्ध गेंद को डिफेंड करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन गेंद स्लिप पर खड़े श्रीकर भरत के पास गई। 34 गेंदों में 8 रन बनाकर कृष्णा को लौटना पड़ा।

16:26 (IST) 12 Sep 2024
India A vs India D, live Score: इंडिया ए का स्कोर 250 पार

74वें ओवर में अर्शदीप सिंह दो रन दिए। इंडिया ए ने खराब शुरुआत के बावजूद टीम अब एक अच्छा स्कोर बना लिया। टीम का स्कोर 251 पहुंच गया है। शम्स मुलानी 67 और प्रसिद्ध कृष्णा 67 रन बनाकर खेल रहे हैं।

16:05 (IST) 12 Sep 2024
India C vs India B, live Score: इशान किशन हुए बोल्ड

मुकेश कुमार ने इशान किशन को बोल्ड करके इंडिया बी को तीसरा विकेट दिलाया। इशान केवल 111 रन ही बना पाए।