India A vs India B (Ind A vs Ind B) 1st ODI Live Cricket Score Streaming Online: देवधर ट्रॉफी के पहले मैच में गुरुवार यानी 31 अक्टूबर 2019 को रांची में खेले गए मैच में इंडिया बी ने इंडिया ए को 108 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया बी ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 302 रन बनाए। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया ए ने ठीक शुरुआत जल्दी-जल्दी विकेट गंवाए। एक समय उसका स्कोर 27 ओवर में 4 विकेट पर 107 रन था। इसके बाद कप्तान हनुमा विहारी और ईशान किशन ने 61 रन की साझेदारी की, लेकिन 168 रन के स्कोर पर दोनों ही बल्लेबाज आउट हो गए।

हनुमा और ईशान के पवेलियन लौटने के बाद टीम आयाराम-गयाराम हो गई। 48वें ओवर की दूसरी गेंद पर रूश कलारिया ने शाहबाज अहमद का विकेट लिया। उस समय इंडिया ए का स्कोर 9 विकेट पर 194 रन था। चूंकि संदीप वारियर चोट लगने के कारण पहले ही रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट चुके थे। वे दोबारा बल्लेबाजी करने की स्थिति में नहीं थे। ऐसे में अंपायर के उन्हें रिटायर्ड आउट देते ही इंडिया बी ने 108 रन से मुकाबला जीत लिया।

इंडिया बी की ओर से रूश कलेरिया ने 20 रन देकर 3 और मोहम्मद सिराज ने 30 रन देकर 2 विकेट लिए। कृष्णप्पा गौतम भी 40 रन देकर एक विकेट लेने में सफल रहे। इससे पहले इंडिया बी की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ (113 रन) और बाबा अपराजित (101) रन बनाए। ऋतुराज और बाबा के अलावा यशस्वी जायसवाल ने 31 रन का योगदान दिया। विजय शंकर 26 रन बनाकर आउट हुए। कृष्णप्पा गौतम 19 रन बनाकर नाबाद रहे। इंडिया ए की ओर से रविचंद्रन अश्विन और जयदेव उनादकट ने 2-2 विकेट लिए। सिद्धार्थ कौल सबसे महंगे साबित हुए। उन्होंने 10 ओवर में 77 रन दिए और सिर्फ यशस्वी का विकेट झटक पाए।

Live Blog

16:06 (IST)31 Oct 2019
इंडिया ए के सामने कठिन लक्ष्य

इंडिया ए को जीत के लिए 30 गेंद में 119 रनों की जरूरत है। उसके सिर्फ 3 विकेट ही गिरना बाकी हैं। ऐसे में उसके लिए यह लक्ष्य असंभव नजर आ रहा है। हालांकि, क्रिकेट अनिश्चिताओं का खेल है। आईपीएल के मुकाबले इसके साक्षात उदाहरण हैं।

15:54 (IST)31 Oct 2019
इंडिया ए की हालत पतली

इंडिया ए पर हार का खतरा मंडरा रहा है। उसके 7 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। रविचंद्रन अश्विन बिना खाता खोले आउट हुए। हनुमा विहारी अर्धशतक बनाने के बाद रूश कलारिया का शिकार बन गए। इस समय क्रीज पर शाहबाज नदीम और जयदेव उनादकट हैं। 

15:14 (IST)31 Oct 2019
विहारी का अर्धशतक पूरा

4 विकेट गिरने के बाद अब ईशान किशन और हनुमा विहारी के बी कमाल की साझेदारी हो रही है और विहारी ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया है। 33 ओवर के बाद इंडिया का स्कोर 143 पर पहुंच गया है।

14:50 (IST)31 Oct 2019
100 के पार इंडिया ए

26 ओवर के खेल के बाद खरे और विहारी के शानदार साझेदारी के चलते इंडिया ए का स्कोर 100 के पार चला गया है। दोनों से और बड़ी साझेदारी की दरकार होगी।

14:35 (IST)31 Oct 2019
पनप रही है साझेदारी

3 झटके लगने के बाद अब हनुमा विहारी और खरे के बीच शानदार साझेदारी पनप रही है और इंडिया ए का स्कोर अब 21 ओवर के बाद 80 पर पहुंच गया है। 

14:02 (IST)31 Oct 2019
हनुमा विहारी से उम्मीदें

303 के जवाब में उतरी इंडिया ए को 12 ओवर के बाद दो झटके लगे हैं और 50 के आंकड़े को उन्होंने पार कर लिया है। हनुमा विहारी मैदान में मौजूद हैं और उनसे एक बड़ी पारी की दरकार है।

13:50 (IST)31 Oct 2019
इंडिया ए को पहला झटका

303 के जवाब में उतरी इंडिया ए को 33 के स्कोर पर पहला झटका लगा है। देवदत्त आउट हो गए हैं। इंडिया ए को बड़ी साझेदारी की दरकार होगी। 

13:07 (IST)31 Oct 2019
इंडिया ए की बल्लेबाजी शुरू

इंडिया ए की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। उसकी ओर से अभिमन्यु ईश्वरन और देवदत्त पड्डीकल ने पारी का आगाज किया है। इंडिया बी की ओर से पहला ओवर रूश कलारिया लेकर आए। 

12:36 (IST)31 Oct 2019
पारी की आखिरी गेंद पर गिरा विकेट

इंडिया बी ने इंडिया ए को जीत के लिए 303 रन का लक्ष्य दिया है। उसने 50 ओवर में 6 विकेट पर 302 रन बनाए। विजय शंकर छठे विकेट के तौर पर 50वें ओवर की आखिरी गेंद पर पवेलियन लौटे। जयदेव उनादकट ने उन्हें अपनी ही गेंद पर कैच किया।

12:14 (IST)31 Oct 2019
बाबा रन आउट

बाबा अपराजित ने अपना शतक तो पूरा कर लिया, लेकिन वे अपने खाते में और ज्यादा रन नहीं जोड़ पाए। उनका शिकार भी अश्विन ने किया। वे अश्विन के सीधे थ्रो पर रन आउट हुए।

11:58 (IST)31 Oct 2019
अश्विन ने लिए 2 विकेट

शतक बनाने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाए। उन्हें रविचंद्रन अश्विन ने एलबीडब्ल्यू किया। उनकी जगह आए केदार जाधव भी 5 रन के स्कोर पर आउट हो गए। उनका विकेट भी अश्विन ने लिया।

11:40 (IST)31 Oct 2019
ऋतुराज ने जड़ा छक्का

ऋतुराज ने 41वें ओवर की दूसरी ही गेंद पर छक्का जड़ा। 41वां ओवर संदीप वारियर लेकर आए। इंडिया बी का स्कोर भी 200 के पार पहुंच चुका है। ऋतुराज और बाबा अपराजित के बीच अब तक 150 रन की साझेदारी हो चुकी है। 

11:33 (IST)31 Oct 2019
10 बाउंड्री से बनाया शतक

ऋतुराज गायकवाड़ ने अपना शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने भी सिद्धार्थ कौल की गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 117 गेंद पर 7 चौके और 3 छक्के की मदद से अपनी सेंचुरी पूरी की।

11:25 (IST)31 Oct 2019
64 गेंद पर 50 रन

बाबा अपराजित ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने सिद्धार्थ कौल की गेंद पर 2 रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 64 गेंद पर फिफ्टी लगाई। ऋतुराज भी शतक के और करीब पहुंच गए हैं। वे 94 रन पर खेल रहे हैं।

11:10 (IST)31 Oct 2019
शतक के करीब पहुंचे ऋतुराज

ऋतुराज गायकवाड़ 88 और बाबा अपराजित 44 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 100 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। इंडिया बी की ओर से जो बल्लेबाज अभी आउट हुए हैं, उनमें यशस्वी जायसवाल और प्रियंक पांचाल शामिल हैं।

10:41 (IST)31 Oct 2019
ऋतुराज की फिफ्टी

ऋतुराज गायकवाड़ अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। उन्होंने 70 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले इंडिया बी का स्कोर भी 100 रन के पार पहुंच गया।  इस समय क्रीज पर गायकवाड़ का साथ देने के लिए बाबा अपराजित मौजूद हैं। वे 28 रन पर खेल रहे हैं।

10:03 (IST)31 Oct 2019
बाबा ने संभाली क्रीज

यशस्वी की जगह बाबा अपराजित ने क्रीज संभाली है। बाबा दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। बाबा ने विजय हजारे ट्रॉफी में इसी महीने की 25 तारीख को कर्नाटक के खिलाफ 66 रन की पारी खेली थी।

10:01 (IST)31 Oct 2019
यशस्वी पवेलियन लौटे

इंडिया बी को 50 के पार पहुंचाने के बाद यशस्वी जायसवाल ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाए। वे अपने खाते में 6 रन ही जोड़ पाए थे कि सिद्धार्थ कौल की गेंद पर रविचंद्रन अश्विन ने उनका कैच लपक लिया।

09:49 (IST)31 Oct 2019
बराबर का योगदान

ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल ने मिलकर इंडिया बी का स्कोर 50 के पार पहुंच दिया है। दोनों ही 25-25 के स्कोर पर खेल रहे हैं। दोनों ही 3-3 चौके और 1-1 छक्के लगा चुके हैं।

09:26 (IST)31 Oct 2019
यशस्वी ने चौका जड़ा

यशस्वी जायसवाल ने अपनी 12वीं गेंद पर खाता खोला। हालांकि, खाता खोलने के 2 गेंद के बाद उन्होंने जयदेव उनादकट की बॉल को सीमा रेखा के पार भेज दिया।

09:23 (IST)31 Oct 2019
देखें वीडियो
09:14 (IST)31 Oct 2019
रिकॉर्डधारी मैदान पर

प्रियंक पांचाल जब आउट हुए तब इंडिया बी का स्कोर 16 रन था। उनकी जगह यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं। 17 साल के यशस्वी वनडे क्रिकेट (लिस्ट ए) में दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज हैं।

09:12 (IST)31 Oct 2019
पांचाल नहीं दिखा पाए कमाल

इंडिया बी के ओपनर प्रियंका पांचाल ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाए। वे महज 3 रन के स्कोर पर जयदेव उनादकट का शिकार बने। शाहबाज अहमद ने उनका कैच पकड़ा।

08:58 (IST)31 Oct 2019
इंडिया बी की प्लेइंग इलेवन

इंडिया बी : पार्थिव पटेल (कप्तान और विकेटकीपर), प्रियंक पांचाल, ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, बाबा अपराजित, विजय शंकर, केदार जाधव, कृष्णाप्पा गौतम, शाहबाज़ नदीम, रोश कलारिया, मोहम्मद सिराज।

08:57 (IST)31 Oct 2019
इंडिया ए की प्लेइंग इलेवन

इंडिया ए : हनुमा विहारी (कप्तान), देवदत्त पडीक्कल, अभिमन्यु ईश्वरन, विष्णु विनोद, ईशान किशन (विकेटकीपर), अमनदीप खरे, रविचंद्रन अश्विन, शाहबाज अहमद, संदीप वारियर, जयदेव उनादकट, सिद्धार्थ कौल।