IND W vs SL W LIVE Score: भारत-श्रीलंका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच मंगलवार (23 दिसंबर) को विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। श्रीलंका ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 128 रन बनाए।

श्रीलंका के लिए विश्मी गुणारत्ने ने 1, चमारी अटापट्टू 31, हसिनी परेरा ने 22, हर्षिता समरविक्रमा ने 33, कविशा दिलहारी ने 14, नीलाक्षी डी सिल्वा ने 2, कौशानी नुथ्यांगना ने 11, शशिनी गिम्हानी 0 और काव्या कविंदी 1 रन बनाकर आउट हुईं। मल्की मदारा 1 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत के लिए वैष्णवी शर्मा और श्री चरणी ने 2-2 विकेट लिए। क्रांति गौड़ और स्नेह राणा ने 1-1 विकेट लिए।

भारत की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ। दीप्ति शर्मा बीमार होने के कारण मैच से बाहर हुईं। श्रीलंका की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ। भारतीय टीम पहला मैच 8 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। अब भारतीय टीम की निगाहें बढ़त को और मजबूत करने पर होंगी। दोनों टीमों के बीच पिछले 10 टी20 मैचों में भारत ने 8 में जीत दर्ज की है।

श्रीलंका महिला प्लेइंग इलेवन

विश्मी गुणारत्ने, चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), मल्की मदारा, इनोका राणावीरा, काव्या कविंदी, शशिनी गिम्हानी।

भारत महिला प्लेइंग इलेवन

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, श्री चरणी।

Live Updates
21:01 (IST) 23 Dec 2025

IND W vs SL W LIVE Score: काविशा दिलहारी ने स्मृति मंधाना ने पवेलियन भेजा

काविशा दिलहारी ने स्मृति मंधाना ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 11 गेंद पर 14 रन बनाए। जेमिमा रोड्रिग्स क्रीज पर। शैफाली वर्मा 9 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 3.1 ओवर में 1 विकेट पर 29 रन। जीत के लिए 100 रन चाहिए।

20:59 (IST) 23 Dec 2025

LIVE Cricket Score: स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा क्रीज पर

भारत ने 3 ओवर में बगैर विकेट के 29 रन बनाए। स्मृति मंधाना 14 और शैफाली वर्मा 9 रन बनाकर क्रीज पर। 18 गेंद पर 29 रनों की साझेदारी।

20:48 (IST) 23 Dec 2025

India women vs Sri Lanka women LIVE Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। स्मृति मंधाना 2 और शैफाली वर्मा 1 रन बनाकर क्रीज पर। मल्की मदारा ने श्रीलंका के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। भारत का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 6 रन। जीत के लिए 123 रन चाहिए।

20:37 (IST) 23 Dec 2025

IND W vs SL W LIVE Score: श्रीलंका की बल्लेबाजी

श्रीलंका के लिए विश्मी गुणारत्ने ने 1, चमारी अटापट्टू 31, हसिनी परेरा ने 22, हर्षिता समरविक्रमा ने 33, कविशा दिलहारी ने 14, नीलाक्षी डी सिल्वा ने 2, कौशानी नुथ्यांगना ने 11, शशिनी गिम्हानी 0 और काव्या कविंदी 1 रन बनाकर आउट हुईं। मल्की मदारा 1 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत के लिए वैष्णवी शर्मा और श्री चरणी ने 2-2 विकेट लिए। क्रांति गौड़ और स्नेह राणा ने 1-1 विकेट लिए।

20:33 (IST) 23 Dec 2025

IND W vs SL W LIVE Score: श्रीलंका ने भारत को दिया 129 का लक्ष्य

आखिरी ओवर मकौशानी नुथ्यांगना 11 और काव्या कविंदी 1 रन बनाकरप रन आउट हुईं। श्रीलंका ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 128 रन बनाए। मल्की मदारा 1 रन बनाकर नाबाद रहीं।

20:28 (IST) 23 Dec 2025

LIVE Cricket Score: कविशा दिलहारी को श्री चरणी ने पवेलियन भेजा

कविशा दिलहारी को श्री चरणी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 14 रन बनाए। वैष्णवी शर्मा ने शशिनी गिम्हानी को पवेलियन भेजा। वह खाता नई खोल पाई। कौशानी नुथ्यांगना 9 और काव्या कविंदी 1 रन बनाकर क्रीज पर। श्रीलंका का स्कोर 19.4 ओवर में 7 विकेट पर 124 रन।

20:19 (IST) 23 Dec 2025

India women vs Sri Lanka women LIVE Score: वैष्णवी शर्मा को मिला विकेट

हर्षिता समरविक्रमा रन आउट हुईं। उन्होंने 33 रन बनाए। वैष्णवी शर्मा ने नीलाक्षी डी सिल्वा को पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 रन बनाए। काविशी दिलहारी 10 रन बनाकर क्रीज पर श्रीलंका का स्कोर 17.1 ओवर में 5 विकेट पर 109 रन।

20:07 (IST) 23 Dec 2025

IND W vs SL W LIVE Score: भारत की शानदार गेंदबाजी

श्रीलंका ने 15 ओवर में 3 विकेट पर 94 रन बनाए। हर्षिता समरविक्रमा 25 और काविशी दिलहारी 5 रन बनाकर क्रीज पर। 13 गेंद पर 12 रनों की साझेदारी।

19:57 (IST) 23 Dec 2025

India women vs Sri Lanka women LIVE Score: हसिनी परेरा को श्री चरणी ने पवेलियन भेजा

हसिनी परेरा को श्री चरणी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 22 रन बनाए। और हर्षिता समरविक्रमा 22 रन बनाकर क्रीज पर। कविशा दिलहारी नई बल्लेबाज हैं। श्रीलंका का स्कोर 1 ओवर में 3 विकेट पर 82 रन।

19:53 (IST) 23 Dec 2025

IND W vs SL W LIVE Score: हसिनी परेरा और हर्षिता समरविक्रमा क्रीज पर

श्रीलंका ने 12 ओवर में 2 विकेट पर 79 रन बना लिए हैं। हसिनी परेरा 20 और हर्षिता समरविक्रमा 21 रन बनाकर क्रीज पर। 39 गेंद पर 41 रनों की साझेदारी हुई।

19:39 (IST) 23 Dec 2025

India women vs Sri Lanka women LIVE Score: हसिनी परेरा- हर्षिता समरविक्रमा की अच्छी साझेदारी

श्रीलंका ने 9 ओवर में 2 विकेट पर 66 रन बना लिए हैं। हसिनी परेरा 17 और हर्षिता समरविक्रमा 14 रन बनाकर क्रीज पर। 21 गेंद पर 28 रनों की साझेदारी हुई।

19:32 (IST) 23 Dec 2025

LIVE Cricket Score: हसिनी परेरा और हर्षिता समरविक्रमा क्रीज पर

श्रीलंका ने 7 ओवर में 2 विकेट पर 47 रन बना लिए हैं। हसिनी परेरा 11 और हर्षिता समरविक्रमा 2 रन बनाकर क्रीज पर। अमनजोत कौर के पहले ओवर में 8 रन बने।

19:26 (IST) 23 Dec 2025

IND W vs SL W LIVE Score: छह ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 39-2

स्नेह राणा ने छठे ओवर की तीसरी गेंद पर अमनजोत कौर के हाथों चमारी अटापट्टू को लपकवाया। चमारी अटापट्टू तीन चौके और 2 छक्के की मदद से 24 गेंद में 31 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। उनकी जगह हर्षिता समरविक्रमा बल्लेबाजी के लिए आईं। छह ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 2 विकेट पर 39 रन है।

19:23 (IST) 23 Dec 2025

IND W vs SL W LIVE Score: छक्का जड़ पवेलियन लौटीं चमारी अटापट्टू

पांचवां ओवर अरुंधति रेड्डी लेकर आईं। उनके इस ओवर से श्रीलंका के खाते में 11 रन आए। चमारी अटापट्टू ने पहली गेंद पर चौका लगाया और चौथी गेंद पर छक्का ठोक दिया। हालांकि, छठे ओवर की तीसरी गेंद पर वह स्नेह राणा को अपना विकेट दे बैठीं। श्रीलंका का स्कोर 38-2(5.3)

19:18 (IST) 23 Dec 2025

IND W vs SL W LIVE Score: चमारी अटापट्टू की ताबड़तोड़ बैटिंग

चार ओवर का खेल हो चुका है। श्रीलंका महिला टीम का स्कोर एक विकेट पर 27 रन है। चमारी अटापट्टू के 16 गेंद में 20 रन हैं। हसिनी परेरा के पांच गेंद में 6 रन हैं। दोनों के बीच 18 गेंद में 25 रन की साझेदारी हुई है।

19:04 (IST) 23 Dec 2025
IND W vs SL W LIVE Score: विश्मी गुणरत्ने आउट

विश्मी गुणारत्ने ने पहली गेंद पर 1 रन से खाता खोला। चमारी अटापट्टू ने तीसरी गेंद पर खाता खोला। विश्मी गुणारत्ने को आखिरी गेंद पर क्रांति गौड़ ने पवेलियन भेजा। श्रीलंका का स्कोर 1 ओवर में 1 विकेट पर 2 रन। चमारी अट्टापट्टू 1 रन बनाकर क्रीज पर।

18:59 (IST) 23 Dec 2025

India women vs Sri Lanka women LIVE Score: श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू

श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। विश्मी गुणरत्ने और चमारी अट्टापट्टू क्रीज पर। क्रांति गौड़ भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत करेंगी।

18:48 (IST) 23 Dec 2025

LIVE Cricket Score: दीप्ति शर्मा को लेकर अपडेट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक्स पर जानकारी दी कि ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा हल्के बुखार की वजह से विशाखापत्तनम में दूसरे टी20 में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थीं। बीसीसीआई मेडिकल टीम उनकी सेहत पर करीब से नजर रख रही है।

18:36 (IST) 23 Dec 2025

IND W vs SL W LIVE Score: भारत की प्लेइंग 11

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, श्री चरणी।

18:36 (IST) 23 Dec 2025

LIVE Cricket Score: श्रीलंका महिला प्लेइंग इलेवन

विश्मी गुणरत्ने, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), मल्की मदारा, इनोका राणावीरा, काव्या कविंदी, शशिनी गिम्हानी।

18:32 (IST) 23 Dec 2025

India women vs Sri Lanka women LIVE Score: भारत ने चुनी गेंदबाजी

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दीप्ति शर्मा बीमार होने के कारण मैच से बाहर हैं।

18:14 (IST) 23 Dec 2025

IND W vs SL W LIVE Score: दीप्ति शर्मा इतिहास रचने के करीब

टी20 इंटरनेशनल में भारत की सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज दीप्ति शर्मा 150 विकेट पूरे करने से सिर्फ दो विकेट दूर हैं। सिर्फ मेगन शट ही दीप्ति से आगे हैं।

18:12 (IST) 23 Dec 2025

India women vs Sri Lanka women LIVE Score: श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11

चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), विशमी गुणरत्ने, हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशिनी नुइथ्यंगना (विकेटकीपर), इनोका राणावीरा, मल्की मदारा, काव्या कविंदी, शशिनी गिम्हानी

18:01 (IST) 23 Dec 2025

IND W vs SL W LIVE Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11

शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा, एन श्री चरणी।

17:54 (IST) 23 Dec 2025

IND W vs SL W 2nd T20I LIVE Streaming: भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टी20, ऐसे देखें इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

India W vs Sri Lanka W 2nd T20 Cricket Match Live Streaming Free, TV Channels, Telecast: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा महिला टी20 मैच विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। पहला मैच भी यहीं हुआ था जिसमें 8 विकेट से भारत को जीत मिली थी। दूसरे टी20 का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा। वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार की ऐप पर होगी। …और पढ़ें
17:47 (IST) 23 Dec 2025

IND W vs SL W live score: श्रीलंका की प्लेइंग 11 में भी शायद ही हो बदलाव

श्रीलंका की टीम रविवार को दो सीमर और चार स्पिन विकल्प के साथ उतरी थी। हालांकि, दोनों हाथों से गेंदबाजी करने वाली लेफ्ट-आर्म रिस्टस्पिनर शशीनी गिम्हाणी ने अपने दो ओवर में 32 रन दिए, लेकिन मेहमान टीम भी शायद ही अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव करे।

17:40 (IST) 23 Dec 2025

IND W vs SL W live score: भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव की संभावना नहीं

भारतीय टीम शायद ही प्लेइंग 11 में कोई बदलाव करे। वह तीन सीमर और तीन स्पिनर के साथ फिर उतर सकती है।

17:39 (IST) 23 Dec 2025

LIVE Cricket Score: भारत का दमदार रिकॉर्ड

भारत और श्रीलंका के बीच पिछले 10 टी20 मैचों में भारत ने 8 में जीत दर्ज की है। कुल 26 में केवल 5 में श्रीलंका को जीत मिली है।

17:36 (IST) 23 Dec 2025

ICC Rankings: स्मृति मंधाना को बड़ा नुकसान, दीप्ति शर्मा नंबर 1 गेंदबाज; जेमिमा की टॉप 10 में एंट्री

ICC Women Rankings: आईसीसी की ताजा महिला रैंकिंग में स्मृति मंधाना नंबर 1 वनडे बैटर की कुर्सी से खिसकते हुए दूसरे स्थान पर आ गई हैं। जबकि दीप्ति शर्मा अब महिला टी20 इंटरनेशनल की नंबर 1 गेंदबाज बन गई हैं। …और पढ़ें
17:30 (IST) 23 Dec 2025

IND W vs SL W Live score: श्रीलंका का स्क्वाड

विशमी गुणरत्ने, चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), मल्की मदारा, इनोका रणवीरा, काव्या कविंदी, शशिनी गिम्हानी, मालशा शेहानी, इमेशा दुलानी, रश्मिका सेवलांडी, निमेश मदुशानी।