ICC Women’s Cricket World Cup 2025 Final, IND-W vs SA-W LIVE Cricket Score: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच महिला वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। इस मैच के बाद महिला क्रिकेट को नया विश्व चैंपियन मिलेगा। पहली बार साउथ अफ्रीका फाइनल में पहुंची है। वहीं तीसरी बार फाइनल खेलने उतरेगी टीम इंडिया जिसे पहले खिताब का इंतजार है।

Womens World Cup 2025 Prize Money: भारत या साउथ अफ्रीका, कौन बनेगा मालामाल? किसे मिलेगी कितनी रकम

भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। वहीं पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम को 125 रन से हराकर साउथ अफ्रीका पहली फाइनलिस्ट बनी थी। अब 52 साल बाद ऐसा हुआ है कि महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया में से कोई भी फाइनल में नहीं खेलेगा। इस मैच में शायद दोनों टीमें बिना किसी बदलाव के उतरेंगी, क्योंकि प्लेइंग कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ अक्सर देखी नहीं जाती।

India Women vs South Africa Women Cricket Final Match LIVE Streaming

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, दीप्ती शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।

दक्षिण अफ्रीका: लॉरा वोल्वार्ट (कप्तान), टैजमिन ब्रिट्स, सुने लुस, एनेरी डर्कसन, एनेके बॉश, मारिजान कैप, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), क्लो ट्रॉयन, नादिन डी क्लर्क, अयाबोंगा खाका और नॉनकुलुलेको मलाबा।

IND W vs SA W: नहीं हुआ भारत-साउथ अफ्रीका फाइनल मैच, तो किसे मिलेगी वर्ल्ड कप ट्रॉफी?

Live Updates
19:42 (IST) 2 Nov 2025

LIVE IND W vs SA W: 40 ओवर पूरे

भारतीय टीम ने 40 ओवर में चार विकेट खोकर 229 रन बना लिए हैं। दीप्ति शर्मा और अमनजोत कौर क्रीज पर टिकी हैं। अब आखिरी 10 ओवर में भारत को तेज बल्लेबाजी करनी होगी ताकि टीम इंडिया का स्कोर 320 के पार पहुंच जाए।

दीप्ति शर्मा- 36 (37)

अमनजोत कौर- 2 (2)

19:36 (IST) 2 Nov 2025

LIVE IND W vs SA W: हरमनप्रीत कौर 20 रन पर आउट

भारतीय टीम को कप्तान हरमनप्रीत कौर के रूप में चौथा झटका लगा है। मलाबा ने उन्हें 20 के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया है। दीप्ति शर्मा 33 रन बनाकर क्रीज पर टिकी हैं। अब उनका साथ देने क्रीज पर आई हैं अमनजोत कौर। भारत का स्कोर 223/4

19:28 (IST) 2 Nov 2025

LIVE IND W vs SA W: दीप्ति शर्मा की अच्छी बल्लेबाजी

भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा सेमीफाइनल की तरह फाइनल में भी एक उपयोगी पारी खेलती नजर आ रही हैं। उन्होंने 26 गेंद पर 25 रन अब तक बना लिए हैं। जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत का स्कोर 37 ओवर के बाद 211/3

19:21 (IST) 2 Nov 2025

LIVE IND W vs SA W: भारत के 200 रन पूरे

भारतीय टीम ने 35 ओवर में 3 विकेट खोकर 200 रन बना लिए हैं। शेफाली और जेमिमा के विकेट के बाद कुछ हद तक हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्स ने पारी को संभाल लिया है।

हरमनप्रीत कौर- 14 (20)

दीप्ति शर्मा- 17 (18)

19:17 (IST) 2 Nov 2025

IND W vs SA W: शेफाली वर्मा इतिहास रचते ही पवेलियन लौटीं, ये हैं महिला वर्ल्ड कप फाइनल के हाइएस्ट स्कोरर

IND W vs SA W: शेफाली वर्मा ने फाइनल में भारत के लिए शानदार पारी खेली, लेकिन वो शतक लगाने से चूक गईं। ...यहां पढ़ें
19:11 (IST) 2 Nov 2025

LIVE IND W vs SA W: ड्रिंक्स ब्रेक

भारतीय पारी का दूसरा ड्रिंक्स ब्रेक 33 ओवर के बाद हो गया है। भारत के तीन विकेट गिर चुके हैं। मगर कप्तान हरमनप्रीत कौर और सीनियर दीप्ति शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं। इससे पहले शेफाली वर्मा 87 रन की शानदार पारी खेलकर गई थीं। भारत का स्कोर 33 ओवर के बाद 185/3

हरमनप्रीत कौर- 6 (14)

दीप्ति शर्मा- 11 (12)

19:06 (IST) 2 Nov 2025
LIVE IND W vs SA W: थम गई भारतीय पारी की रफ्तार

शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स के दो जल्दी-जल्दी विकेट के बाद भारतीय टीम की रनों की रफ्तार थम गई है। हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा दोनों क्रीज पर हैं और धीरे-धीरे सेटल होती जा रही हैं। शेफाली 87 और जेमिमा 24 रन बनाकर आउट हुईं। इससे पहले स्मृति मंधाना ने 45 रन की पारी खेली थी। भारत का स्कोर 32 ओर के बाद 175/3

हरमनप्रीत कौर- 4 (12)

दीप्ति शर्मा- 3 (8)

18:56 (IST) 2 Nov 2025
LIVE IND W vs SA W: जेमिमा रोड्रिग्स आउट

सेमीफाइनल में शतकीय पारी खेलने वाली जेमिमा रोड्रिग्स फाइनल मुकाबले में अपना कमाल नहीं दोहरा पाई हैं। उन्होंने 37 गेंद पर 24 रन की पारी खेली। खाका ने इस पारी में भारत को दूसरा झटका दिया। इससे पहल शेफाली वर्मा को भी उन्होंने 87 के स्कोर पर आउट किया था। इस तरह भारत ने बैक टू बैक 5 रन में ही दो विकेट गंवा दिए। भारत का स्कोर 171/3

18:47 (IST) 2 Nov 2025

LIVE IND W vs SA W: शेफाली वर्मा 87 पर आउट

शेफाली वर्मा 78 गेंद पर 87 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं हैं। खाका ने उनका विकेट लिया और भारत को दूसरा झटका दिया। दूसरे विकेट के लिए शेफाली और जेमिमा रोड्रिग्स के बीच 62 रन की पार्टनरशिप हुई। वह शतक से चूक गईं मगर महिला वर्ल्ड कप फाइनल इतिहास में भारत की टॉप स्कोरर बन गई हैं। भारत का स्कोर 166/2

18:43 (IST) 2 Nov 2025

LIVE IND W vs SA W: शेफाली-जेमिमा की अर्धशतकीय साझेदारी

शेफाली वर्मा की कमाल की बल्लेबाजी जारी है। उन्होंने 75 गेंद पर अभी तक 85 रन बना लिए हैं। उनका साथ दे रही हैं जेमिमा रोड्रिग्स अभी तक दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 58 रन जोड़ लिए हैं। जेमिमा 21 रन बनाकर खेल रही हैं। भारत का स्कोर 27 ओवर के बाद 162/1

18:34 (IST) 2 Nov 2025
LIVE IND W vs SA W: भारत की आधी पारी पूरी

भारतीय टीम की आधी पारी पूरी, यानी 25 ओवर का खेल हो चुका है। भारत को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने अच्छी शुरुआत दिलाई और 104 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। स्मृति 45 रन बनाकर ट्रॉयन का शिकार बनीं। उसके बाद सेमीफाइनल की स्टार जेमिना ने शेफाली का साथ दिया और भारत का स्कोरकार्ड लगातार आगे बढ़ाया।

भारत का स्कोर 25 ओवर के बाद 151/1

शेफाली वर्मा- 78 (68)

जेमिमा रोड्रिग्स- 18 (24)

18:29 (IST) 2 Nov 2025

Womens World Cup: वर्ल्ड कप में खूब चला स्मृति मंधाना का बल्ला, 9 मैचों में बनाए इतने रन; तोड़ा मिताली राज का रिकॉर्ड

Womens World Cup 2025: स्मृति मंधाना इस सीजन में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर रहीं साथ ही वो महिला वनडे वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बल्लेबाज भी बन गईं। ...अधिक जानकारी
18:23 (IST) 2 Nov 2025
LIVE IND W vs SA W: शेफाली वर्मा का तूफान जारी

भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा की तूफानी पारी जारी है। 56 के स्कोर पर जीवनदान मिलने के बाद भी उनकी रफ्तार नहीं थमी है। उनकी आतिशी बल्लेबाजी की बदौलत भारत का स्कोर 22 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 129 रन तक पहुंच गया है।

शेफाली वर्मा- 63 (58)

जेमिमा रोड्रिग्स- 11 (16)

18:18 (IST) 2 Nov 2025

LIVE IND W vs SA W: शेफाली वर्मा का कैच छूटा

शेफाल वर्मा बाल-बाल बचीं और 56 के स्कोर पर उन्हें बड़ा जीवनदान मिला। एनेके बॉश ने उनका बाउंड्री लाइन पर आसान कैच छोड़ा। इसी के साथ भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए राहत की सांस आई।

18:14 (IST) 2 Nov 2025

LIVE IND W vs SA W: शेफाली वर्मा ने ठोका पचासा

प्रतिका रावल की जगह सीधे सेमीफाइनल में भारतीय टीम में शामिल हुईं शेफाली वर्मा ने फाइनल मैच में 49 गेंद पर अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाई। भारतीय महिला टीम के लिए वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में वह अर्धशतक लगाने वाली तीसरी खिलाड़ी भी बनीं। भारत का स्कोर 18 ओवर के बाद 106/1

शेफाली वर्मा- 50 (49)

जेमिमा रोड्रिग्स- 1 (1)

18:11 (IST) 2 Nov 2025

LIVE IND W vs SA W: स्मृति मंधाना आउट

भारतीय टीम को स्मृति मंधाना के रूप में पहला झटका लगा है। उन्हें क्लोए ट्रॉयन ने 45 के स्कोर पर आउट किया। इस विकेट से पहले उन्होंने साथी ओपनर शेफाली वर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी की।

18:09 (IST) 2 Nov 2025

LIVE IND W vs SA W: भारत का स्कोर 100 पार

भारतीय टीम का स्कोर 17.2 ओवर में 100 के पार पहुंच गया है। उपकप्तान स्मृति मंधाना ने चौका लगाकर ओपनिंग में शेफाली वर्मा के साथ शतकीय साझेदारी भी पूरी की। भारत का स्कोर 102 रन हो गया।

18:03 (IST) 2 Nov 2025

LIVE IND W vs SA W: ड्रिंक्स ब्रेक

भारतीय पारी का पहला ड्रिंक्स ब्रेक हो गया है। भारत ने अभी तक बेहतरीन शुरुआत की है। दोनों ओपनर्स स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा शानदार बल्लेबाजी कर रही हैं। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 92/0

स्मृति मंधाना- 35 (51)

शेफाली वर्मा- 47 (45)

17:56 (IST) 2 Nov 2025

IND vs AUS: भारत ने ले लिया दूसरे मैच की हार का बदला, तीसरे मैच में वाशिंगटन सुंदर नहीं ये खिलाड़ी बना 'प्लेयर ऑफ द मैच'

IND vs AUS: भारत ने तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हरा दिया और दूसरे मैच में मिली हार का बदला लेते हुए सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया। ...और पढ़ें
17:55 (IST) 2 Nov 2025

IND vs AUS: टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया में बड़ा कारनामा, होबार्ट में 187 रन चेज कर बनाया खास रिकॉर्ड

India vs Australia: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टी20 मुकाबला होबार्ट में 5 विकेट से जीत लिया। इसके बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई। अब सीरीज का चौथा मैच 6 नवंबर को गोल्ड कोस्ट में खेला जाएगा। ...अधिक जानकारी
17:54 (IST) 2 Nov 2025

LIVE IND W vs SA W: रनों की रफ्तार थमी

भारतीय टीम ने पहले पॉवरप्ले में 10 ओवर में 64 रन बना लिए थे। उसके बाद थोड़ी रनों की रफ्तार थमी। शेफाली वर्मा ने भी सधा हुआ खेल दिखाया और स्मृति मंधाना शुरुआत से ही सूझबूझ से खेलती नजर आ रही हैं। भारत का स्कोर 14 ओवर के बाद 80/0

स्मृति मंधाना- 33 (45)

शेफाली वर्मा- 38 (39)

17:41 (IST) 2 Nov 2025

LIVE IND W vs SA W: भारत का 10 ओवर में तगड़ा स्कोर

भारतीय टीम ने पहले 10 ओवर में तगड़ा स्कोर बना लिया है। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई है। भारत का स्कोर 10 ओवर के बाद है 64 रन बना बिना किसी नुकसान के बना लिए हैं।

स्मृति मंधाना- 27 (35)

शेफाली वर्मा- 29 (25)

17:30 (IST) 2 Nov 2025

LIVE IND W vs SA W: भारत का अर्धशतक पूरा

भारतीय टीम का अर्धशतक 7वें ओवर में ही पूरा हो गया है। साथ ही स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने भी अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। दोनों ने टीम इंडिया को अभी तक अच्छी और तेज शुरुआत दिलाई है। भारत का स्कोर 7 ओवर के बाद 51/0

स्मृति मंधाना- 21 (24)

शेफाली वर्मा- 22 (18)

17:28 (IST) 2 Nov 2025

LIVE IND W vs SA W: शेफाली-स्मृति की तेज शुरुआत

शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने तेज शुरुआत भारत को दिला दी है। पहले 6 ओवर के बाद टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 45 रन बना लिए हैं। शेफाली 21 और स्मृति 16 रन बना चुकी हैं।

17:22 (IST) 2 Nov 2025

LIVE IND W vs SA W: भारत का रनरेट 6 पार

भारतीय टीम ने पहले पांच ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 31 रन बना लिए हैं। शेफाली वर्मा 15 गेंद पर 21 रन बनाकर खेल रही हैं। उन्होंने चार चौके अभी तक लगाए हैं। दूसरे छोर पर स्मृति मंधाना संभलकर बल्लेबाज कर रही हैं।

17:18 (IST) 2 Nov 2025

LIVE IND W vs SA W: शेफाली की तेज शुरुआत

शेफाली वर्मा ने इस मैच में अपनी पारी की तेज शुरुआत की है। अभी तक वह 10 गेंद पर 13 रन बना चुकी हैं और दो बाउंड्री उन्होंने लगाई हैं। स्मृति मंधाना दूसरे छोर पर सधी हुई बल्लेबाजी कर रही हैं। भारत का स्कोर 4 ओवर के बाद 22/0

17:14 (IST) 2 Nov 2025

LIVE IND W vs SA W: भारत की सधी हुई शुरुआत

पहला ओवर मेडन खेलने के बाद अब भारत के स्कोरकार्ड ने रफ्तार पकड़ ली है। स्मृति मंधाना ने भी मैचमें अफना पहला चौका मारिजान कैप के ऊपर लगाया। शेफाली वर्मा ने चौके से पिछले ओवर में खाता खोला था।

भारत का स्कोर 3 ओवर के बाद 13/0

शेफाली वर्मा 6 (5)

स्मृति मंधाना 5 (13)

17:08 (IST) 2 Nov 2025

LIVE IND W vs SA W: शेफाली ने चौके से खोला खाता

शेफाली वर्मा ने अपनी पारी की पहली गेंद पर ही चौका लगाकर अपना और टीम इंडिया का इस फाइनल मैच में खाता खोला है। जबकि पहले ओवर में स्मृति मंधाना पूरा ओवर मेडन खेल गईं थीं और खाता नहीं खुला था। उसके बाद खाका के ओवर में पहली गेंद खेलते ही स्मृति ने खाता खोला।

भारत का स्कोर 2 ओवर के बाद 7/0

शेफाली वर्मा 5 (4)

स्मृति मंधाना 1 (8)

17:04 (IST) 2 Nov 2025

LIVE IND W vs SA W: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। साउथ अफ्रीका के लिए मारिजान कैप ने गेंदबाजी की शुरुआत की। स्मृति मंधाना ने सूझबूझ से खेलते हुए धीमी शुरुआत की है और पहला ओवर पूरा मेडन खेला और खाता नहीं खोल पाईं। भारत का स्कोर 0/0

17:03 (IST) 2 Nov 2025

IND W vs SA W: फाइनल में हरमनप्रीत कौर का किस्मत ने नहीं दिया साथ, टीम इंडिया के नाम जुड़ा यह अनचाहा रिकॉर्ड

IND W vs SA W Final Women's World Cup 2025: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच महिला विश्व कप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। वहीं हरमनप्रीत कौर एक बार फिर टॉस हार गईं। ...पूरी जानकारी