जिम्बाब्वे ने भारत को के पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में 13 रन से हराकर बड़ा उलटफेर किया। हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में शनिवार (6 जुलाई) को भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। शुभमन गिल की कप्तानी में भारत का यह पहला मैच था।

India vs Zimbabwe 2nd T20I Live Score: Watch Here

जिम्बाब्वे ने 20 ओवर 9 विकेट पर 115 रन बनाए। क्लाइव मडांडे 29 रन बनाकर नाबाद रहे। ब्रायन बेनेट और डायोन मायर्स ने 23-23 रन की पारी खेली। वेस्ली मधेवेरे ने 21 रन बनाए। रवि बिश्नोई ने 4 विकेट लिए। वाशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट लिए मुकेश कुमार ने 1-1 विकेट लिए।

India vs Zimbabwe 2nd T20 Live Cricket Match Streaming Online: Watch Here

116 रन के टारगेट के जवाब में भारत की टीम 19.5 ओवर में 102 रन पर ऑल आउट हो गई। वाशिंगटन सुंदर 34 गेंद पर 27 रन बनाकर आखिरी विकेट के तौर पर आउट हुए। जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा और तेंदई चतारा ने 3-3 विकेट लिए। ब्रायन बेनेट, वेलिंग्टन मस्कदजा, ब्लेसिंग मजरबानी और ल्यूक जोंगवे ने 1-1 विकेट लिए।

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद पहले ही मैच भारतीय टीम को दुनिया की 12वीं रैंक की टीम ने हराया। 5 मैचों की सीरीज में जिम्बाब्वे की टीम 1-0 से आगे। दूसरा मैच रविवार को खेला जाएगा। भारत के लिए 3 खिलाड़ियों नें डेब्यू किया। अभिषेक शर्मा, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने डेब्यू किया।

Match Ended

India in Zimbabwe, 5 T20I Series, 2024

Zimbabwe 
115/9 (20.0)

vs

India  
102 (19.5)

Match Ended ( Day – 1st T20I )
Zimbabwe beat India by 13 runs

Live Updates
20:03 (IST) 6 Jul 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: जिम्बाब्वे ने पहले ही मैच में उलटफेर किया

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद पहले ही मैच भारतीय टीम को दुनिया 12वीं रैंक की टीम ने हराया। 116 रन के टारगेट के जवाब में भारत की टीम 19.5 ओवर में 102 रन पर ऑल आउट हो गई। वाशिंगटन सुंदर 34 गेंद पर 27 रन बनाकर आखिरी विकेट के तौर पर आउट हुए। 5 मैचों की सीरीज में जिम्बाब्वे की टीम 1-0 से आगे। दूसरा मैच रविवार को खेला जाएगा।

19:56 (IST) 6 Jul 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: भारत को 6 गेंद पर 16 रन चाहिए

भारत को 2 ओवर में 18 रन चाहिए थे और 1 विकेट हाथ में था। वाशिंगटन सुंदर ने 19 वें ओवर में बाउंड्री लगाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह नहीं लगा पाए। आखिरी ओवर में 6 गेंद पर 16 रन चाहिए। भारत ने 19 ओवर में 9 विकेट पर 100 रन बनाए।

19:46 (IST) 6 Jul 2024
IND vs ZIM 1st T20 Live Score: मुकेश कुमार को सिकंदर रजा ने पवेलियन भेजा

मुकेश कुमार को सिकंदर रजा ने पवेलियन भेजा। वह खाता भी नहीं खोल पाए। वाशिंगटन सुंदर 13 और खलील अहमद नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। भारत ने 17 ओवर में 9 विकेट पर 86 रन बनाए। जीत के लिए 18 गेंद पर 30 रन चाहिए।

19:40 (IST) 6 Jul 2024
आवेश खान बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में पवेलियन लौटे

आवेश खान बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में पवेलियन लौटे। उन्होंने 16 रन बनाए। वेलिंग्टन मस्कादजा को विकेट मिला। वाशिंगटन सुंदर 12 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 15.5 ओवर में 8 विकेट पर 84 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 25 गेंद पर 32 रन चाहिए। नए बल्लेबाज मुकेश कुमार हैं।

19:28 (IST) 6 Jul 2024
IND vs ZIM Live score: रवि बिश्नोई को सिकंदर रजा ने पवेलियन भेजा

रवि बिश्नोई को सिकंदर रजा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 9 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर 5 और आवेश खान बगैर खाता खोले क्रीज पर। भारत ने 13 ओवर में 7 विकेट पर 61 रन बनाए। जीत के लिए 42 गेंद पर 55 रन चाहिए।

19:17 (IST) 6 Jul 2024
IND vs ZIM Live score: शुभमन गिल को सिकंदर रजा ने पवेलियन भेजा

शुभमन गिल को सिकंदर रजा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 31 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई क्रीज पर। भारत ने 10.3 ओवर में 6 विकेट पर 47 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 57 गेंद पर 69 रन चाहिए।

19:14 (IST) 6 Jul 2024
भारत बनाम ज़िम्बाब्वे मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: ध्रुव जुरेल को ल्यूक जोंगवे ने पवेलियन भेजा

ध्रुव जुरेल को ल्यूक जोंगवे ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 7 रन बनाए। शुभमन गिल 27 रन बनाकर क्रीज पर। वाशिंगटन सुंदर बगैर खाता खोले क्रीज पर। भारत ने 10 ओवर में 5 विकेट पर 43 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 60 गेंद पर 73 रन चाहिए।

19:02 (IST) 6 Jul 2024
IND vs ZIM 1st T20 Live Score: गिल-जुरेल क्रीज पर

भारत ने 7 ओवर में 4 विकेट पर 28 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 78 गेंद पर 88 रन चाहिए। शुभमन गिल 19 और ध्रुव जुरेल बगैर खाता खोले क्रीज पर।

18:48 (IST) 6 Jul 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: रियान पराग के बाद रिंकू सिंह आउट

रियान पराग के बाद रिंकू सिंह आउट। पराग ने 2 रन बनाए। रिंकू खाता नहीं खोल पाए। भारत ने 5 ओवर में 4 विकेट पर 22 रन बनाए। जीत के लिए 90 गेंद पर 94 रन चाहिए। शुभमन गिल 13 और ध्रुव जुरेल नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।

18:45 (IST) 6 Jul 2024
भारत बनाम ज़िम्बाब्वे मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: ऋतुराज गायकवाड़ को ब्लेसिंग मुजरबानी ने पवेलियन भेजा

ऋतुराज गायकवाड़ को ब्लेसिंग मुजरबानी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 रन बनाए। शुभमन गिल 13 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 4.4 ओवर में 3 विकेट पर 22 रन बनाए हैं। जीत के लिए 92 गेंद पर 94 रन बनाए हैं।

18:40 (IST) 6 Jul 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: ऋतुराज गायकवाड़ को ब्लेसिंग मुजरबानी ने पवेलियन भेजा

ऋतुराज गायकवाड़ को ब्लेसिंग मुजरबानी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 7 रन बनाए। नए बल्लेबाज रियान पराग हैं। भारत ने 3.5 ओवर में 2 विकेट पर 16 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 8 और रियान पराग 1 रन बनाकर क्रीज पर।

18:36 (IST) 6 Jul 2024
IND vs ZIM 1st T20 Live Score: शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ क्रीज पर

भारत ने 3 ओवर में 1 विकेट पर 12 रन बनाए हैं। जीत के लिए 104 रन चाहिए। शुभमन गिल 5 और ऋतुराज गायकवाड़ 7 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 14 गेंद पर 12 रन की साझेदारी।

18:26 (IST) 6 Jul 2024
IND vs ZIM 1st T20 Live Score: भारत की खराब शुरुआत

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर। ब्रायन बेनेट ने जिम्बाब्वे के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। वह चौथी गेंद पर बगैर खाता खोले आउट हुए। नए बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ हैं। पहले ओर के बाद भारत का स्कोर 0/1

18:16 (IST) 6 Jul 2024
IND vs ZIM 1st T20 Live Score: जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 116 का टारगेट

जिम्बाब्वे ने 20 ओवर 9 विकेट पर 115 रन बनाए। क्लाइव मडांडे 29 रन बनाकर नाबाद रहे। तेंदई चतारा बगैर खाता खोले नाबाद रहे। दोनों के बीच 25 रन की साझेदारी हुई। ब्रायन बेने और डायोन मायर्स ने 23-23 रन की पारी खेली। वेस्ली मधेवेरे ने 21 रन बनाए। रवि बिश्नोई ने 4 विकेट लिए। वाशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट लिए मुकेश कुमार ने 1-1 विकेट लिए।

17:56 (IST) 6 Jul 2024
IND vs ZIM 1st T20 Live Score: हेमिल्टन मस्कादजा को रवि बिश्नोई ने पवेलियन भेजा

हेमिल्टन मस्कादजा को रवि बिश्नोई ने पवेलियन भेजा। वह खाता भी नहीं खोल पाए। तेतंदई चतारा बगैर खाता खोले क्रीज। क्लाइव मडांडे 4 रन बनाकर क्रीज पर। जिम्बाब्वे ने 16 ओवर में 9 विकेट पर 90 रन बना लिए हैं।

17:52 (IST) 6 Jul 2024
IND vs ZIM Live score: ल्यूक जोंगवे को रवि बिश्नोई ने पवेलियन भेजा

ल्यूक जोंगवे को रवि बिश्नोई ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 1 रन बनाए। ब्लेसिंग मुजरबानी नए बल्लेबाज हैं। क्लाइव मडांडे 4 रन बनाकर क्रीज पर। जिम्बाब्वे ने 15.2 ओवर में 8 विकेट पर 90 रन बना लिए हैं।

17:47 (IST) 6 Jul 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: वाशिंगटन सुंदर ने ब्रायन बेनेट और वेलिंगटन मसाकाद्जा ने पवेलियन भेजा

वाशिंगटन सुंदर ने ब्रायन बेनेट और वेलिंगटन मसाकाद्जा ने पवेलियन भेजा। जिम्बाब्वे ने 15 ओवर में 7 विकेट पर 90 रन बना लिए हैं। ल्यूक जोंगवे 1 और क्लाइव मडांडे 4 रन बनाकर क्रीज पर।

17:35 (IST) 6 Jul 2024
भारत बनाम ज़िम्बाब्वे मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: जॉनथन कैंपबेल आउट हुए

जॉनथन कैंपबेल आउट हुए। वह खाता भी नहीं खोल पाए। क्लाइव मडेंडे नए बल्लेबाज हैं। डायोन मायर्स 14 रन बनाकर क्रीज पर। जिम्बाब्वे ने 12.4 ओवर में 5 विकेट पर 76 रन बना लिए हैं।

17:32 (IST) 6 Jul 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: सिकंदर रजा को आवेश खान ने पवेलियन भेजा

सिकंदर रजा को आवेश खान ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 17 रन बनाए। डायोन मायर्स 13 रन बनाकर क्रीज पर। जॉनथन कैंपबेल बगैर खाता खोले क्रीज पर। जिम्बाब्वे ने 11.5 ओवर में 4 विकेट पर 74 रन बना लिए हैं।

17:14 (IST) 6 Jul 2024
IND vs ZIM 1st T20 Live Score: रवि बिश्नोई ने वेस्ली मधेवेरे को पवेलियन भेजा

रवि बिश्नोई ने वेस्ली मधेवेरे को पवेलियन भेजा। उन्होंने 21 रन बनाए। सिकंदर रजा 7 रन बनाकर क्रीज पर। जिम्बाब्वे ने 7.5 ओवर में 3 विकेट पर 51 रन बना लिए हैं।

17:02 (IST) 6 Jul 2024
रवि बिश्नोई ने ब्रायन बेनेट को पवेलियन भेजा

रवि बिश्नोई ने ब्रायन बेनेट को पवेलियन भेजा। उन्होंने 15 गेंद पर 23 रन बनाए। वेस्ली मधेवेरे 17 रन बनाकर क्रीज पर। जिम्बाब्वे ने 5.1 ओवर में 2 विकेट पर 40 रन बना लिए हैं।

16:55 (IST) 6 Jul 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: ब्रायन बेनेट और वेस्ली मधेवेरे क्रीज पर

जिम्बाब्वे ने 4 ओवर में 1 विकेट पर 23 रन बना लिए हैं। ब्रायन बेनेट 14 और वेस्ली मधेवेरे 9 रन बनाकर क्रीज पर। मुकेश कुमार के ओवर में 4 रन बने हैं।

16:39 (IST) 6 Jul 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: मुकेश कुमार ने इनोसेंट काइया को भेजा पवेलियन

मुकेश कुमार ने इनोसेंट काइया को पवेलियन भेजा। वह गोल्डेन डक हुए। वेस्ली मधेवेरे 6 रन बनाकर क्रीज पर। ब्रायन बेनेट ने चौके से खाता खोला। जिम्बाब्वे का स्कोर 1.3 ओवर में 1 विकेट पर 10 रन।

16:36 (IST) 6 Jul 2024
Live Cricket Score: जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी शुरू

जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। वेस्ली मधेवेरे और इनोसेंट काइया क्रीज पर। भारत के लिए खलील अहमद ने गेंदबाजी की शुरुआत की। वेस्ली मधेवेरे ने पहली गेंद पर चौका जडा। पहले ओवर में 6 रन बने। वेस्ली मधेवेरे 6 और इनोसेंट काइया बगैर खाता खोले क्रीज पर।

16:15 (IST) 6 Jul 2024
Live Cricket Score: जिम्बाब्वे की प्लेइंग 11

तदिवनाशे मारुमानी, इनोसेंट काइया, ब्रायन बेनेट, सिकंदर रजा (कप्तान), डायोन मायर्स, जॉनथन कैंपबेल, क्लाइव मडेंडे (विकेटकीपर), वेस्ली मधेवेरे, ल्यूक जोंगवे, ब्लेसिंग मुजारबानी, टेंडाई चतारा।

16:14 (IST) 6 Jul 2024
India vs Zimbabwe 1st T20 Live Score: भारत की प्लेइंग 11

शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा,ऋतुराज गायकवाड़, रियान पराग, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मुकेश कुमार, खलील अहमद।

16:06 (IST) 6 Jul 2024
India vs Zimbabwe Live Score: भारत ने गेंदबाजी का फैसला किया

भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत के लिए 3 खिलाड़ियों नें डेब्यू किया। अभिषेक शर्मा, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने डेब्यू किया।

15:57 (IST) 6 Jul 2024
IND vs ZIM 1st T20 Live Score: थोड़ी देर में टॉस

भारत-जिम्बाब्वे के बीच पहले टी20 मैच का टॉस थोड़ी देर में होना है। कप्तान के तौर पर शुभमन गिल का यह मैच होगा। वह टी20 में भारत की कमान संभालने वाले 14वें कप्तान होंगे।

15:17 (IST) 6 Jul 2024
IND vs ZIM Live score: 4 खिलाड़ी डेब्यू कर सकते हैं

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में भारत के लिए 4 खिलाड़ी डेब्यू कर सकते हैं। अभिषेक शर्मा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल और तुषार देशपांडे डेब्यू कर सकते हैं।

14:47 (IST) 6 Jul 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग 11

ब्रायन बेनेट, तदिवनाशे मारुमानी, सिकंदर रजा (कप्तान), जॉनथन कैंपबेल, अंतुम नकवी, क्लाइव मडांडे (विकेटकीपर), वेस्ली मधेवेरे, ल्यूक जोंगवे, फराज अकरम, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी।