IND vs ZIM 2nd T20 Match: भारत ने जिम्बाब्वे को 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में 100 रन से हराया। सीरीज 1-1 से बारबर कर ली। हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में रविवार (6 जुलाई) को भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।
भारत ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 234 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ 47 गेंद पर 77 और रिंकू सिंह ने 22 गेंद पर 48 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 47 गेंद पर शतक जड़ा। शुभमन गिल 2 रन बनाकर आउट हुए। जिम्बाब्वे के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी और वेलिंग्टन मस्कादजा ने 1-1 विकेट लिए।
India vs Zimbabwe 2nd T20 Live Cricket Match Streaming Online: Watch Here
जिम्बाब्वे की टीम 18.4 ओवर में 134 रन पर सिमटी। जिम्बाब्वे के लिए वेस्ली मधेवेरे ने 43 रन बनाए। ल्यूक जोंगवे ने 33 रन बनाए। ब्रायन बेनेट ने 26 रन बनाए। भारत के लिए आवेश खान और मुकेश कुमार ने 3-3 विकेट लिए। रवि बिश्नोई ने 2 विकेट लिए। वाशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट लिए।
भारतीय टीम ने प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया। खलील अहमद की जगह साई सुदर्शन को मौका मिला। जिम्बाब्वे की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया। सीरीज का तीसरा मैच 10 जुलाई को इसी मैदान पर खेला जाएगा।
India in Zimbabwe, 5 T20I Series, 2024
Zimbabwe
134 (18.4)
India
234/2 (20.0)
Match Ended ( Day – 2nd T20I )
India beat Zimbabwe by 100 runs
भारत ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में 100 रन से हराया। जिम्बाब्वे की टीम 18.4 ओवर में 134 रन पर सिमटी। जिम्बाब्वे के लिए वेस्ली मधेवेरे ने 43 रन बनाए। ल्यूक जोंगवे ने 33 रन बनाए। ब्रायन बेनेट ने 26 रन बनाए। भारत के लिए आवेश खान और मुकेश कुमार ने 3-3 विकेट लिए। रवि बिश्नोई ने 2 विकेट लिए। वाशिंगटन सुंदर ने 1 विकेट लिए। सीरीज 1-1 से बराबर
ब्लेसिंग मुजरबानी को आवेश खान ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 रन बनाए। तेंदई चतारा बगैर खाता खोले और ल्यूक जोंगवे 23 रन बनाकर क्रीज पर। जिम्बाब्वे ने 17.4 ओवर में 9 विकेट पर 123 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 14 गेंद पर 112 रन चाहिए।
वेस्ली मधेवेरे को रवि बिश्नोई ने पवेलियन भेजा। ल्यूक जोंगवे 20 रन बनाकर क्रीज पर। जिम्बाब्वे ने 16.3 ओवर में 8 विकेट पर 117 रन बनाए। जीत के लिए 21 गेंद पर 118 रन चाहिए।
भारत ने 14 ओवर में 7 विकेट पर 96 रन बनाए। वेस्ली मधेवेरे 33 और ल्यूक जोंगवे 9 रन बनाकर क्रीज पर। 17 गेंद पर 20 रन की साझेदारी। जिम्बाब्वे ने 14 ओवर में 7 विकेट पर 96 रन बनाए। जीत के लिए 36 गेंद पर 139 रन चाहिए।
वेलिंगटन मसाकाद्जा रन आउट हो गए हैं। उन्होंने 1 रन बनाए। ल्यूक जोंगवे 1 रन बनाकर क्रीज पर। जिम्बाब्वे ने 11.4 ओवर में 7 विकेट पर 79 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 50 गेंद पर 156 रन चाहिए।
क्लाइव मडांडे को रवि बिश्नोई ने पवेलियन भेजा। वेस्ली मधेवेरे ने 20 रन बनाकर क्रीज पर। वेलिंगटन मसाकाद्जा बगैर खाता खोले क्रीज पर। जिम्बाब्वे 10.5 ओवर में 6 विकेट पर 74 रन बना लिए हैं।
वाशिंगटन सुंदर ने जोनाथन कैंपबेल को पवेलियन भेजा। उन्होंने 10 रन बनाए। वेस्ली मधेवेरे ने 19 रन बनाए। जिम्बाब्वे ने 9.4 ओवर में 5 विकेट पर 72 रन बनाए। जीत के लिए 62 गेंद पर 163 रन चाहिए।
आवेश खान ने सिकंदर रजा को पवेलियन भेजा। उन्होंने 4 रन बनाए। आवेश खान ने एक ही ओवर में 2 विकेट लिए। जिम्बाब्वे का स्कोर 4 ओर में 4 विकेट पर 46 रन। जीत के लिए 189 रन चाहिए।
डायोन मायर्स को आवेश खान ने पवेलियन भेजा। वह खाता भी नहीं खोल पाए। वेस्ली मधेवेरे 4 रन बनाकर क्रीज पर। जिम्बाब्वे ने 3.2 ओवर में 3 विकेट पर 41 रन बनाए। जीत के लिए 194 रन चाहिए।
ब्रायन बेनेट की तूफानी बल्लेबाजी पर मुकेश कुमार ने ब्रेक लगाया। उन्होंने 9 गेंद पर 26 रन बनाए। वेस्ली मधेवेरे 4 रन बनाकर क्रीज पर। जिम्बाब्वे ने 3 ओवर में 2 विकेट पर 40 रन बनाए। जीत के लिए 195 रन चाहिए। डायोन मायर्स नए बल्लेबाज हैं।
जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। इनोसेंट काइया और वेस्ली मधेवेरे क्रीज पर। मुकेश कुमार ने भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। काइया ने चौके से खाता खोला। तीसरी गेंद पर बोल्ड हुए। ब्रायन बेनेट नए बल्लेबाज हैं।
भारत ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 234 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ 47 गेंद पर 77 और रिंकू सिंह ने 22 गेंद पर 48 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 47 गेंद पर शतक जड़ा। शुभमन गिल 2 रन बनाकर आउट हुए। जिम्बाब्वे के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी और वेलिंग्टन मस्कादजा ने 1-1 विकेट लिए।
ऋतुराज गायकवाड़ ने अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 38 गेंद पर 52 रन छोके। भारत ने 17 ओवर में 2 विकेट पर 177 रन बनाए। रिंकू सिंह 17 रन बनाकर क्रीज पर।
अभिषेक शर्मा ने 46 गेंद पर शतक जड़ा। उन्होंने हैट्रिक छक्के से शतक पूरा किया। अगली गेंद पर आउट हुए। अभिषेक शर्मा ने 7 चौके और 8 छक्के जड़े। ऋतुराज गायकवाड़ ने 33 गेंद पर 41 रन बनाए हैं। वेलिंग्टन मस्कादजा को विकेट मिला। नए बल्लेबाज रिंकू सिंह है। भारत ने 14 ओवर में 2 विकेट पर 147 रन बनाए।
अभिषेक शर्मा ने छक्के से अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 33 गेंद पर 4 चौके और 3 छक्के 53 रन बना लिए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ ने 26 गेंद पर 29 रन बना लिए हैं। 57 गेंद पर 88 रन की साझेदारी हुई। भारत ने 11 ओवर में 1 विकेट पर 98 रन बना लिए हैं।
शुभमन गिल का विकेट जल्दी गंवाने के बाद भारतीय टीम ने अच्छी बल्लेबाजी की है। भारत ने 10 ओवर में 1 विकेट पर 74 रन बना लिए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ 29 और अभिषेक शर्मा 41 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 52 गेंद पर 64 रन की साझेदारी।
अभिषेक शर्मा अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 17 गेंद पर 23 रन ठोक दिए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ 9 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 6 ओवर में 1 विकेट पर 36 रन बना लिए हैं।
ब्लेसिंग मुजरबानी ने शुभमन गिल को पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 रन बनाए। अभिषेक शर्मा 7 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 1.2 ओवर में 1 विकेट पर 10 रन बनाए। नए बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ हैं।
भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा क्रीज पर। ब्रायन बेनेट ने जिम्बाब्वे के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। गिल ने पहली गेंद पर सिंगल लिया। दूसरी गेंद पर अभिषेक ने छक्का लगाया। इस छक्के से उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में खाता खोला। भारत ने 1 ओवर में बगैर विकेट के 10 रन बना लिए। शुभमन गिल 2 और अभिषेक शर्मा 7 रन बनाकर क्रीज पर।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया। खलील अहमद की जगह साई सुदर्शन को मौका। जिम्बाब्वे की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं।
दूसरे टी20 में युवा अभिषेक शर्मा और रियान पराग पर निगाहें होंगी। डेब्यू मैच में दोनों कुछ खास नहीं कर पाए। अभिषेक खाता नहीं खोल पाए तो वहीं रियान पराग भी 2 रन ही बना सके।
वेस्ली मधेवेरे, इनोसेंट काइया, ब्रायन बेनेट, सिकंदर रजा (कप्तान), डायोन मायर्स, जॉनथन कैंपबेल, क्लाइव मडांडे (विकेट कीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, ल्यूक जोंगवे, ब्लेसिंग मुजारबानी, टेंडाई चतारा।
शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, रियान पराग, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मुकेश कुमार, खलील अहमद।
भारतीय टीम भले ही जिम्बाब्वे से पहला टी20 हार गई हो, लेकिन शुभमन गिल शायद ही प्लेइंग 11 में बदलाव करेंगे। एक मैच के आधार पर बदलाव करना सही फैसला नहीं होगा।
भारतीय टीम के लिए पिछले मैच में तीन खिलाड़ियों ने डेब्यू किया था। रियान पराग, ध्रुव जुरेल और अभिषेक शर्मा ने डेब्यू किया था। हालांकि तीनों कुछ खास नहीं कर पाए थे।
वेस्ली मधेवेरे, इनोसेंट काइया, ब्रायन बेनेट, सिकंदर रजा (कप्तान), डायोन मायर्स, जोनाथन कैंपबेल, क्लाइव मडांडे (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, ल्यूक जोंगवे, ब्लेसिंग मुजारबानी, तेंडाई चतारा, ब्रैंडन मावुता, रिचर्ड नगारवा, तदिवनाशे मारुमानी, फराज अकरम, अंतुम नकवी।
शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, रियान पराग, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मुकेश कुमार, खलील अहमद, तुषार देशपांडे, साई सुदर्शन, हर्षित राणा, जितेश शर्मा।
भारतीय टीम को पहले टी20 में हार का सामना करना पड़ा था। जिम्बाब्वे ने बड़ा उलटफेर करके जीत हासिल की थी। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया अब किसी भी हाल में वापसी चाहेगी।
नमस्कार जनसत्ता.कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच हरारे के स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर होगा।