IND vs ZIM 5th Match: भारत ने जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के पांचवें मैच में 42 रन से हरा दिया। सीरीज 4-1 से अपने नाम किया। हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में रविवार (14 जुलाई) को जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

India vs Zimbabwe Live Cricket Match Streaming Online: Watch Here

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 167 रन बनाए। संजू सैमसन ने 45 गेंद पर 58 रन बनाए। शिवम दुबे ने 12 गेंद पर 26 रन बनाए। रियान पराग ने 24 गेंद पर 22 रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी ने 2 विकेट लिए। सिकंदर रजा, रिचर्ड नगारावा और ब्रैंडन मावुता ने 1-1 विकेट लिए।

जिम्बाब्वे की टीम 18.3 ओवर में 125 रन पर ऑल आउट हुई। जिम्बाब्वे के लिए डायोन मायर्स ने 34 रन बनाए। फराज अकरम और तदिवनाशे मारुमानी ने 27-27 रन बनाए। ब्रायन बेनेट ने 10 रन बनाए। भारत के लिए मुकेश कुमार ने 4 विकेट लिए। शिवम दुबे ने 2 विकेट लिए। तुषार देशपांडे, वाशिंगटन सुंदर और अभिषेक शर्मा ने 1-1 विकेट लिए।

शुभमन गिल की अगुआई में युवा भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में पहला मैच हारने के बाद शानदार वापसी की। दूसरे मैच में अभिषेक शर्मा ने शतक जड़ा तो वहीं शुभमन गिल ने तीसरे और चौथे मैच में अर्धशतक जड़ा। यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रिंकू सिंह और वाशिंगटन सुंदर ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।

गेंदबाजों की बात करें तो आवेश खान और रवि बिश्नोई ने शानदार गेंदबाजी की। इसके अलावा मुकेश कुमार ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। वाशिंगटन सुंदर ने गेंद से भी प्रभावित किया। भारतीय टीम को आगे श्रीलंका दौरे पर जाना है, जहां वह जुलाई अंत और जून के पहले हफ्ते में 3 मैचों की टी20 और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी।

Match Ended

India in Zimbabwe, 5 T20I Series, 2024

Zimbabwe 
125 (18.3)

vs

India  
167/6 (20.0)

Match Ended ( Day – 5th T20I )
India beat Zimbabwe by 42 runs

Live Updates
19:55 (IST) 14 Jul 2024
Live Cricket Score: भारत 4-1 से सीरीज जीता

रिचर्ड नगरावा को मुकेश कुमार ने बोल्ड किया। वह गोल्डेन डक हुए। जिम्बाब्वे की टीम 18.3 ओवर में 125 रन पर ऑल आउट। भारत 4-1 से सीरीज जीता। जिम्बाब्वे के लिए डायोन मायर्स ने 34 रन बनाए। फराज अकरम और तदिवनाशे मारुमानी ने 27-27 रन बनाए। ब्रायन बेनेट ने 10 रन बनाए। भारत के लिए मुकेश कुमार ने 4 विकेट लिए। शिवम दुबे ने 2 विकेट लिए। तुषार देशपांडे, वाशिंगटन सुंदर और अभिषेक शर्मा ने 1-1 विकेट लिए।

19:49 (IST) 14 Jul 2024
India vs Zimbabwe Live Score: फराज अकरम को मुकेश कुमार ने पवेलियन भेजा

फराज अकरम को मुकेश कुमार ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 26 रन बनाए। ब्लेसिंग मुजरबानी 1 और रिचर्ड नगरावा बगैर खाता खोले क्रीज पर। जिम्बाब्वे का स्कोर 18.2 ओवर में 9 विकेट पर 124 रन। जीत के लिए 10 गेंद पर 44 रन चाहिए।

19:44 (IST) 14 Jul 2024
Live Cricket Score: ब्रैंडन मावुता को तुषार देशपांडे ने पवेलियन भेजा

ब्रैंडन मावुता को तुषार देशपांडे ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 4 रन बनाए। फराज अकरम 25 रन बनाकर क्रीज पर। जिम्बाब्वे ने 18 ओवर में 8 विकेट पर 120 रन। 12 गेंद पर 48 रन चाहिए। नए बल्लेबाज ब्लेसिंग मजरबानी हैं।

19:32 (IST) 14 Jul 2024
India vs Zimbabwe Live Score: क्लाइव मडांडे को अभिषेक शर्मा ने पवेलियन भेजा

क्लाइव मडांडे को अभिषेक शर्मा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 1 रन बनाए। जिम्बाब्वे ने 15.1 ओवर में 7 विकेट पर 94 रन बनाए। जीत के लिए 29 गेंद पर 74 रन चाहिए। फराज अकरम 4 रन बनाकर क्रीज पर। ब्रैंडन मावुता नए बल्लेबाज हैं।

19:28 (IST) 14 Jul 2024
जॉनथन कैंपबेल को शिवम दुबे ने पवेलियन भेजा

जॉनथन कैंपबेल को शिवम दुबे ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 4 रन बनाए। क्लाइव मडांडे 1 रन बनाकर क्रीज पर। जिम्बाब्वे ने 14.4 ओवर में 6 विकेट 90 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 32 गेंद पर 78 रन चाहिए।

19:25 (IST) 14 Jul 2024
भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: जिम्बाब्वे को 5वां झटका लगा

जिम्बाब्वे को 5वां झटका लगा। सिकंदर रजा रन आउट हुए। उन्होंने 8 रन बनाए। जॉनथन कैंपबेल 2 रन बनाकर क्रीज पर। क्लाइव मडांडे नए बल्लेबाज हैं। जिम्बाब्वे ने 14 ओवर में 4 विकेट पर 89 रन बनाए। जीत के लिए 36 गेंद पर 79 रन चाहिए।

19:18 (IST) 14 Jul 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: डायोन मायर्स को शिवम दुबे ने पवेलियन भेजा

डायोन मायर्स को शिवम दुबे ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 32 गेंद पर 34 रन बनाए। सिंकदर रजा 8 रन बनाकर क्रीज पर। जिम्बाब्वे ने 12.4 ओवर में 4 विकेट पर 85 रन बनाए। जीत के लिए 44 गेंद पर 88 रन चाहिए। नए बल्लेबाज जॉनथन कैंपबेल हैं।

19:12 (IST) 14 Jul 2024
India vs Zimbabwe Live Score: डायोन मायर्स और सिकंदर रजा क्रीज पर

जिम्बाब्वे ने 11 ओवर में 3 विकेट पर 75 रन बनाए। जीत के लिए 54 गेंद पर 93 रन चाहिए। डायोन मायर्स 27 रन बनाकर क्रीज पर। सिकंदर रजा 6 रन बनाकर क्रीज पर।

19:01 (IST) 14 Jul 2024
Live Cricket Score: तदिवनाशे मारुमानी को वाशिंगटन सुंदर ने पवेलियन भेजा

तदिवनाशे मारुमानी को वाशिंगटन सुंदर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 27 रन बनाए। डायोन मायर्स 17 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज सिकंदर रजा हैं। जिम्बाब्वे का स्कोर 8.2 ओवर में 3 विकेट पर 59 रन। जीत के लिए 70 गेंद पर 109 रन चाहिए।

18:59 (IST) 14 Jul 2024
भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: तदिवनाशे मारुमानी और डायोन मायर्स क्रीज पर

जिम्बाब्वे ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 59 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 72 गेंद पर 109 रन चाहिए। तदिवनाशे मारुमानी 27 और डायोन मायर्स 17 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 34 गेंद पर 44 रन की साझेदारी।

18:45 (IST) 14 Jul 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: बाल-बाल बचे तदिवनाशे मारुमानी

मुकेश कुमार ने तीसरे ओवर में ब्रायन बेनेट को पवेलियन भेजा। उन्होंने 10 रन बनाए। तदिवनाशे मारुमानी 14 और डायोन मायर्स 5 रन बनाकर क्रीज पर। डायोन मायर्स को मुकेश ने बोल्ड कर दिया था। नोबॉल के कारण वह बच गए। जिम्बाब्वे ने 5 ओवर में 2 विकेट पर 31 रन बनाए। जीत के लिए 90 गेंद पर 137 रन चाहिए।

18:24 (IST) 14 Jul 2024
India vs Zimbabwe Live Score: जिम्बाब्वे की खराब शुरुआत

जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। वेस्ली मधेवेरे और तदिवनाशे मारुमानी क्रीज पर उतरे। भारत के लिए मुकेश कुमार गेंदबाजी की शुरुआत की। वाइड से जिम्बाब्वे का खाता खुला। मधेवेरे को मुकेश ने तीसरी गेंद पर बोल्ड किया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। नए बल्लेबाज ब्रायन बेनेट हैं। जिम्बाब्वे ने पहले ओवर के बाद 1 विकेट पर 2 रन बनाए। जीत के लिए 166 रन चाहिए।

18:10 (IST) 14 Jul 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: भारत ने जिम्बाब्वे को 168 रन का टारगेट दिया

भारत ने जिम्बाब्वे को 168 रन का टारगेट दिया। भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 167 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर 1 और रिंकू सिह 11 रन बनाकर नाबाद रहे। आखिरी ओवर में शिवम दुबे 26 रन बनाकर रन आउट हुए। भारत के लिए संजू सैमसन ने 45 गेंद पर 58 रन बनाए। शिवम दुबे ने 12 गेंद पर 26 रन बनाए। रियान पराग ने 24 गेंद पर 22 रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी ने 2 विकेट लिए। सिकंदर रजा, रिचर्ड नगारावा और ब्रैंडन मावुता ने 1-1 विकेट लिए।

17:52 (IST) 14 Jul 2024
भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: संजू सैमसन लौटे पवेलियन

संजू सैमसन को ब्लेसिंग मुजरबानी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 45 गेंद पर 58 रन बनाए। शिवम दुबे 10 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 17.3 ओवर में 5 विकेट पर 135 रन बनाए। रिंकू सिंह नए बल्लेबाज हैं।

17:48 (IST) 14 Jul 2024
Live Cricket Score: संजू सैमसन ने 39 गेंद पर अर्धशतक जड़ा

संजू सैमसन ने 39 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का दूसरा अर्धशतक है। भारत ने 16.4 ओवर में 4 विकेट पर 127 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन 41 गेंद पर 53 और शिवम दुबे 10 रन बनाकर क्रीज पर।

17:38 (IST) 14 Jul 2024
India vs Zimbabwe Live Score: रियान पराग को ब्रैंडन मावुता ने पवेलियन भेजा

रियान पराग को ब्रैंडन मावुता ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 22 रन बनाए। संजू सैमसन 40 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 14.4 ओवर में 4 विकेट पर 107 रन बना लिए हैं। शिवम दुबे नए बल्लेबाज हैं।

17:34 (IST) 14 Jul 2024
India vs Zimbabwe Live Score: संजू सैमसन अर्धशतक के करीब

भारत ने 14 ओवर में 3 विकेट पर 105 रन बनाए। रियान पराग 22 और संजू सैमसन 40 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 54 गेंद पर 65 रन की साझेदारी।

17:13 (IST) 14 Jul 2024
India vs Zimbabwe Live Score: रियान पराग और संजू सैमसन ने संभाला

भारत ने 9 ओवर में 3 विकेट पर 64 रन बना लिए हैं। रियान पराग 6 और संजू सैमसन 17 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 24 गेंद पर 24 रन की साझेदारी। सिकंदर रजा के ओवर में 8 रन बने।

16:59 (IST) 14 Jul 2024
भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: भारतीय टीम बैकफुट पर

भारतीय टीम बैकफुट पर है। टीम 3 विकेट गंवा चुकी है। शुभमन गिल को रिचर्ड नगारवा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 13 रन बनाए। नए बल्लेबाज रियान पराग हैं। संजू सैमसन बगैर खाता खोले क्रीज पर। भारत ने 5 ओवर में 3 विकेट पर 40 रन बनाए।

16:51 (IST) 14 Jul 2024
IND vs ZIM 5th T20 Live Score: अभिषेक शर्मा आउट

अभिषेक शर्मा को ब्लेसिंग मुजरबानी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 11 गेंद पर 14 रन बनाए। एक छक्का और एक चौका लगाया। भारत ने 3.5 ओवर में 2 विकेट पर 38 रन बनाए। संजू सैमसन बगैर खाता खोले और शुभमन गिल 11 रन बनाकर क्रीज पर।

16:48 (IST) 14 Jul 2024
India vs Zimbabwe Live Score: शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा क्रीज पर

भारत ने 3 ओवर में 1 विकेट पर 33 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 10 और अभिषेक शर्मा 10 रन बनाकर क्रीज पर। फराज अकरम के पहले ओवर में 16 रन बने।

16:37 (IST) 14 Jul 2024
LIVE क्रिकेट स्कोर: पहले ओवर में 15 रन बने

भारत ने पहले ओवर की समाप्ती के बाद 1 विकेट पर 15 रन बनाए। शुभमन गिल बगैर खाता खोले और अभिषेक शर्मा 2 रन बनाकर क्रीज पर।

16:34 (IST) 14 Jul 2024
IND vs ZIM 5th T20 Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल क्रीज पर। सिकंदर रजा ने जिम्बाब्वे के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। जायसवाल ने पहली गेंद पर छक्का जड़ा। यह गेंद नोबॉल थी। अगली गेंद पर उन्होंने फिर छक्का जड़ा। चौथी गेंद पर वह बोल्ड हुए। भारत का स्कोर 0.4 ओवर में 1 विकेट पर 13 रन। नए बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हैं।

16:12 (IST) 14 Jul 2024
Live Cricket Score: भारत की प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रियान पराग, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, मुकेश कुमार।

16:10 (IST) 14 Jul 2024
India vs Zimbabwe 5th T20 Live Score: जिम्बाब्वे की प्लेइंग 11

वेस्ली मधेवेरे, तदिवनाशे मारुमानी, ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), जॉनथन कैंपबेल, फराज अकरम, क्लाइव मडांडे (विकेटकीपर), ब्रैंडन मावुता, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजारबानी।

16:07 (IST) 14 Jul 2024
Live Cricket Score: जिम्बाब्वे ने चुनी गेंदबाजी

जिम्बाब्वे ने भारत के खिलाफ 5वें टी20 में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत की प्लेइंग 11 में दो बदलाव हुए। मुकेश कुमार और रियान पराग को मौका मिला।

14:45 (IST) 14 Jul 2024
भारत बनाम ज़िम्बाब्वे मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: सम्मान बचाने के लिए खेलेगा जिम्बाब्वे

जिम्बाब्वे की टीम पहला मैच जीती थी। इसके बाद भारतीय टीम ने शानदार वापसी की। ऐसे में सिकंदर रजा की टीम अब सम्मान बचाने के लिए खेलेगी।

14:35 (IST) 14 Jul 2024
Live Cricket Score: जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग 11

वेस्ली मधेवेरे, तदिवनाशे मारुमानी, ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), जॉनथन कैंपबेल, फराज अकरम, क्लाइव मडांडे (विकेटकीपर), रिचर्ड नगारावा, ब्लेसिंग मुजारबानी, टेंडाई चतारा।

13:48 (IST) 14 Jul 2024
India vs Zimbabwe 5th T20 Live Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, रियान पराग, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, मुकेश कुमार।

13:02 (IST) 14 Jul 2024
India vs Zimbabwe Live Score: जिम्बाब्वे का स्क्वाड

वेस्ली मधेवेरे, तदिवनाशे मारुमानी, ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), जॉनथन कैंपबेल, फराज अकरम, क्लाइव मडांडे (विकेटकीपर), रिचर्ड नगारावा, ब्लेसिंग मुजरबानी, तेंडाई चतारा, ल्यूक जोंगवे, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रैंडन मावुता, इनोसेंट काइया, अंतुम नकवी।