भारत के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में तीन पारी बाद वेस्टइंडीज ने संघर्ष दिखाया। जॉन कैंपबेल और शाई होप की बेहतरीन साझेदारी के कारण भारत की जीत का इंतजार बढ़ गया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे मैच के तीसरे दिन रविवार (12 अक्टूबर) को भारत ने वेस्टइंडीज को फॉलोऑन दिया। इसके बाद दिन का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में दूसरी पारी में 2 विकेट पर 173 रन बना लिए।

IND vs WI 2nd Test Day 4 LIVE Score: Watch Here

भारत अभी 95 रन से आगे है। अगर वेस्टइंडीज 95 रन के भीतर आउट नहीं होता है तो भारत को दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरना पड़ेगा। शाई होप 66 और जॉन कैंपबेल 87 रन बनाकर क्रीज पर हैं। अलिक अथनाज 7 रन बनाकर आउट हुए। वाशिंगटन सुंदर को उनका विकेट मिला। तेगनारायण चंद्रपॉल 10 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद सिराज को उनका विकेट मिला। इससे पहले वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 81.5 ओवर में 248 रन पर ऑल आउट हो गई।

Match Ended

West Indies in India, 2 Test Series, 2025

India 
518/5dec& 124/3(35.2)

vs

West Indies  
248(81.5)& 390(118.5)

Match Ended ( Day 5 – 2nd Test )
India beat West Indies by 7 wickets

भारत को 270 रन की बढ़त मिली। भारत ने वेस्टइंडीज को फॉलोऑन दिया। वेस्टइंडीज को फॉलोऑन बचाने के लिए 319 रन बनाने थे। वेस्टइंडीज के लिए अलिक अथनाज ने 41, शाई होप ने 36 और तेगनारायण चंद्रपॉल ने 34 रन बनाए। एंडरसन फिलिप 24 रन बनाकर नाबाद रहे। खैरी पियर ने 23 और टेविन इमलाच ने 21 रन बनाए।

जस्टिन ग्रीव्स ने 17, जायडन सील्स ने 13 और जॉन कैंपबल 10 रन बनाकर आउट हुए। जोमेल वारिकन 1 और रस्टन चेज बगैर खाता खोले आउट हुए। भारत के लिए कुलदीप यादव ने 5 और रविंद्र जडेजा ने 3 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट लिए। भारत ने पहली पारी 5 विकेट पर 318 रन बनाकर घोषित की।

Live Updates
09:14 (IST) 12 Oct 2025

India vs West Indies 2nd Test LIVE Score: थोड़ी देर में शुरू होगा तीसरे दिन का खेल

भारत-वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली टेस्ट के तीसरे दिन का खेल भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे शुरू होगा। शाई होप दिन की पहली गेंद का सामना करेंगे। वह 46 गेंद पर 41 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 31 गेंद पर 14 रन बनाकर टेविन इमलाच ने उनका अच्छा साथ दिया है। वेस्टइंडीज ने 43 ओवर में 4 विकेट पर 140 रन बनाए हैं। भारत 378 रन से आगे है।

08:27 (IST) 12 Oct 2025

IND vs WI: ‘यशस्वी जायसवाल खुद थे रन आउट के लिए जिम्मेदार’, शुभमन गिल के समर्थन में उतरे अनिल कुंबले

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में यशस्वी जायसवाल 175 के स्कोर पर रन आउट हो गए। कुंबले ने कहा कि इसके लिए वो खुद ही जिम्मेदार थे। …पूरी जानकारी
08:15 (IST) 12 Oct 2025

नामीबिया ने किया बड़ा उलटफेर, साउथ अफ्रीका को दी पटखनी, डरबन में जन्मा खिलाड़ी रहा ऐतिहासिक जीत का नायक

नामीबिया ने अपने घरेलू मैदान नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट पर 134 रन पर रोक दिया। इसके बाद मेजबान टीम ने अपनी पारी की आखिरी गेंद पर जीत हासिल की। टीम ने छह विकेट पर 138 रन बनाए और जीत के बाद एक ‘लैप ऑफ ऑनर’भी हुआ। …अधिक जानकारी
07:52 (IST) 12 Oct 2025

IND vs WI LIVE Score: होप-इमलाच क्रीज पर

शाई होप 31 और टेविन इमलाच 14 रन बनाकर क्रीज पर। जॉन कैंपबेल 10, तेगनारायण चंद्रपॉल 34, अलिक अथनाज 41 और रस्टन चेज बगैर खाता खोले आउट हुए।

07:34 (IST) 12 Oct 2025
IND vs WI 2nd Test LIVE Score: भारत का पलड़ा मजबूत

दिल्ली टेस्ट में भारत का पलड़ा मजबूत है। वेस्टइंडीज ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 4 विकेट पर 140 रन बना लिए। भारत 378 रन आगे हैं। वेस्टइंडीज के फॉलोऑन बचाने के लिए 319 रन बनाने हैं। इसके लिए उसे 179 रन और बनाने हैं।

07:32 (IST) 12 Oct 2025

नमस्कार!

नमस्कार! भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन के अपडेट्स और स्कोर के लिए यहां आप जान सकते हैं। सीरीज और खेल जगत से जुड़ी अन्य खबरें भी यहां आपको मिलती रहेंगी। जनसत्ता.कॉम के साथ जुड़े रहने के लिए धन्यवाद।