IND vs WI 1st Test Day 2 Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने पहली पारी में 5 विकेट पर 448 रन बना लिए हैं और टीम इंडिया की बढ़त 286 रन हो चुकी है। अभी जडेजा 104 रन जबकि सुंदर 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

IND vs WI 1st Test Day 3 Live Score Updates

Match Ended

West Indies in India, 2 Test Series, 2025

India 
448/5 dec (128.0)

vs

West Indies  
162(44.1)& 146(45.1)

Match Ended ( Day 3 – 1st Test )
India beat West Indies by an innings and 140 runs

दूसरे दिन भारत की तरफ से लगे तीन शतक

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में दूसरे दिन भारत की तरफ से तीन शतक लगे। भारत के लिए पहला शतक केएल राहुल ने जड़ा जबकि दूसरा शतक टीम के विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के बल्ले से निकला जबकि तीसरा शतक वर्ल्ड के नंबर एक टेस्ट ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने ठोका। इन तीनों खिलाड़ियों की शतकीय पारी के दम पर भारत बेहद मजबूत स्थिति में पहुंच गया।

केएल राहुल,ध्रुव जुरेल, जडेजा के शतक, भारत की पहली पारी

पहली पारी में भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने 36 रन की पारी खेली जबकि केएल राहुल ने 100 रन बनाए। साई सुदर्शन 7 रन जबकि कप्तान शुभमन गिल ने 50 रन बनाए। ध्रुव जुरेल ने पहली पारी में 190 गेंदों पर शतक पूरा किया और वो 125 के स्कोर पर आउट हुए। रविंद्र जडेजा ने भी शतक 168 गेंदों पर पूरा किया।

सिराज ने झटके 4 विकेट, वेस्टइंडीज 162 पर आउट

भारत के लिए पहली पारी में सिराज ने 4 जबकि बुमराह ने 3 विकेट लिए। इसके अलावा कुलदीप यादव ने 2 जबकि वाशिंगटन सुंदर को एक सफलता मिली। वेस्टइंडीज के लिए पहली पारी में सबसे ज्यादा रन जस्टिन ग्रीव्स ने बनाए और उन्होंने 32 रन की पारी खेली जबकि शाई होप ने 26 रन तो कप्तान रोस्टन चेज ने 24 रन बनाए।

Live Updates
16:50 (IST) 3 Oct 2025

IND vs WI Live Score: भारत ने बनाए 5 विकेट पर 448 रन

खेल के दूसरे दिन भारत की तरफ से पहली पारी में केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रविंद्र जडेजा ने शतक लगाए। जब दूसरे दिन का खेल समाप्त हुआ तब तक टीम इंडिया ने 5 विकेट पर 448 रन बना लिए थे और इस टीम की कुल बढ़त 286 रन की हो गई थी।

16:38 (IST) 3 Oct 2025

IND vs WI Live Score: रविंद्र जडेजा ने लगाया शतक

रविंद्र जडेजा ने अपना शतक 168 गेंदों पर पूरा किया और ये उनके टेस्ट क्रिकेट करियर का छठा शतक रहा जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ ये उनका दूसरा शतक रहा। साल 2025 में ये उनकी दूसरी शतकीय पारी रही।

16:27 (IST) 3 Oct 2025

IND vs WI Live Score: ध्रुव जुरेल आउट हुए

ध्रुव जुरेल ने शानदार पारी खेली और वो 125 रन बनाकर आउट हो गए। ध्रुव और जडेजा के बीच 5वें विकेट के लिए 206 रन की साझेदारी हुई। अब बैटिंग के लिए वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर आए हैं।

16:15 (IST) 3 Oct 2025

IND vs WI Live Score: भारत का स्कोर 400 के पार

भारतीय टीम ने 4 विकेट पर 407 रन बना लिए हैं और इस टीम की बढ़त अब 245 रन की हो चुकी है। ध्रुव अभी क्रीज पर 113 रन जबकि जडेजा 86 रन बनाकर खेल रहे हैं।

16:04 (IST) 3 Oct 2025

IND vs WI Live Score: ध्रुव जुरेल ने पूरा किया शतक

भारतीय विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में शतक लगाया और ये उनके टेस्ट क्रिकेट करियर का पहला शतक रहा। उन्होंने अपने छठे टेस्ट मैच में ये उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 190 गेंदों पर ये शतक लगाया।

15:48 (IST) 3 Oct 2025

IND vs WI Live Score: भारत को मिली 200 से ज्यादा की बढ़त

जडेजा और ध्रुव शानदार बैटिंग कर रहे हैं और दोनों के बीच 150 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत ने 4 विकेट पर 372 रन बना लिए हैं और टीम इंडिया की बढ़त अब 210 रन की हो गई है।

15:33 (IST) 3 Oct 2025

IND vs WI Live Score: भारत का स्कोर 350 के पार

भारतीय टीम5 ने 4 विकेट पर 356 रन बना लिए हैं और टीम इंडिया की बढ़त पहली पारी में 194 रन की हो चुकी है। ध्रुव जुरेल अपने शतक के करीब आते जा रहे हैं।

15:22 (IST) 3 Oct 2025

IND vs WI Live Score: भारत की बढ़त 180 के पार

भारत ने पहली पारी में 4 विकेट पर 345 रन बना लिए हैं और टीम इंडिया की बढ़त अब 183 रन की हो चुकी है। जुरेल अभी 78 रन जबकि जडेजा 59 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 5वें विकेट के लिए 127 रन की साझेदारी हो चुकी है।

14:59 (IST) 3 Oct 2025

IND vs WI Live Score: जडेजा-ध्रुव के बीच शतकीय साझेदारी

रविंद्र जडेजा और ध्रुव जुरेल के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है और भारत ने 4 विकेट पर 337 रन बना लिए हैं। भारत की कुल बढ़त अब 175 रन की हो गई है।

14:40 (IST) 3 Oct 2025

IND vs WI: क्या नई गेंद से बदलेगी वेस्टइंडीज की किस्मत?

वेस्टइंडीज की टीम ने 97 ओवर के बाद नई गेंद ले ली है। भारतीय टीम ने पुरानी गेंद से 97 ओवर में तीन विकेट खोकर 329 रन बना लिए थे। अब देखना होगा कि क्या नई गेंद से वेस्टइंडीज की किस्मत बदल पाती है। क्योंकि अभी तक भारतीय टीम ने 167 रन की बढ़त भी हासिल कर ली है।

14:35 (IST) 3 Oct 2025

LIVE IND vs WI: तीसरे सत्र का खेल शुरू

अहमदाबाद टेस्ट के दूसरे दिन तीसरे सत्र का खेल शुरू हो चुका है। रविंद्र जडेजा और ध्रुव जुरेल क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों अर्धशतकीय पारियां खेल चुके हैं। जुरेल 70 और जडेजा 51 रन पर नाबाद हैं। भारत का स्कोर 97 ओवर के बाद 329/4

14:13 (IST) 3 Oct 2025

IND vs WI: चायकाल तक भारत का स्कोर 326/4

भारतीय टीम ने दूसरे सत्र में भी एक विकेट गंवाया है। केएल राहुल इस सत्र में 100 रन बनाकर आउट हुए थे। इस सेशन में भारत ने तेजी से रन बटोरे हैं। ध्रुव जुरेल और रविंद्र जडेजा दोनों ने अर्धशतक जड़ते हुए पांचवें विकेट के लिए 108 रन चायकाल तक जोड़ लिए हैं। भारत का स्कोर 4 विकेट पर 326 रन है। कुल बढ़त भारत की 164 रन की हो चुकी है। जुरेल 68 और जडेजा 50 रन बनाकर नाबाद हैं।

14:07 (IST) 3 Oct 2025

LIVE IND vs WI: रविंद्र जडेजा का शानदार पचासा

ध्रुव जुरेल के बाद रविंद्र जडेजा ने भी शानदार अर्धशतक ठोक दिया है। उन्होंने 75 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया। इस पारी में उन्होंने चार छक्के भी लगाए हैं। ध्रुव जुरेल के साथ पांचवें विकेट के लिए वह 100 रन से ऊपर की पार्टनरशिप कर चुके हैं। भारत का स्कोर है 326 रन पर चार विकेट। भारत की कुल बढ़त 164 रन की हो चुकी है।

13:35 (IST) 3 Oct 2025

LIVE IND vs WI: भारत के 300 रन हुए पूरे

भारतीय टीम ने 87 ओवर में 300 रन पूरे कर लिए हैं। ध्रुव जुरेल शानदार बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं और 60 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं रविंद्र जडेजा भी 32 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। भारत की कुल बढ़त 138 रन की हो चुकी है।

13:32 (IST) 3 Oct 2025

इशान किशन-रुतुराज गायकवाड़ फ्लॉप, ईरानी कप में शेष भारत का बुरा हाल; पहली पारी में विदर्भ 128 रन से आगे

Ishan Kishan-Ruturaj Gaikwad Fails Irani Cup 2025: ईरानी कप 2025 में शेष भारत की टीम पहली पारी में 214 रन पर ढेर हो गई। इशान किशन और रुतुराज गायकवाड़ बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए। ...और पढ़ें
13:26 (IST) 3 Oct 2025

LIVE IND vs WI: ध्रुव जुरेल ने ठोका पचासा

शुभमन गिल और केएल राहुल के बाद अब ध्रुव जुरेल ने शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया है। उन्होंने 91 गेंदों पर अपना अर्धशतक चौका लगाते हुए पूरा किया। उन्होंने नंबर 5 पर ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में बखूबी अपनी भूमिका को निभाया है। भारत का स्कोर 287/4

13:03 (IST) 3 Oct 2025

IND vs WI: जडेजा और जुरेल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

ध्रुव जुरेल 40 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं रविंद्र जडेजा 26 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। दोनों खिलाड़ियों ने पांचवें विकेट के लिए महज 77 गेंदों पर 52 रनों की साझेदारी कर ली है। भारत का स्कोर है 270/4

12:56 (IST) 3 Oct 2025

LIVE IND vs WI: बाल-बाल बचे ध्रुव जुरेल

जेडन सील्स के ओवर की पहली गेंद पर ध्रुव जुरेल ने चौका लगाकर उनका स्वागत किया। मगर उसके बाद वह बहुत ही शानदार गेंद पर पूरी तरह बीट हो गए। इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम ने जोरदार अपील की मगर फील्ड अंपायर ने आउट नहीं दिया। कप्तान चेज ने रिव्यू लिया और उसमें भी जुरेल बाल-बाल बच गए। गेंद लेग स्टंप के बाहर जा रही थी।

12:50 (IST) 3 Oct 2025

LIVE IND vs WI: 100 रन की बढ़त पूरी

भारतीय टीम की बढ़त अब 100 रनों के पार पहुंच गई है। रविंद्र जडेजा और ध्रुव जुरेल ने सकारात्मक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए बखूबी भारतीय पारी को संभाला है। राहुल और गिल का विकेट कम अंतराज में खोने के बाद अब भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर 266 रन बना लिए हैं। कुल बढ़त 104 रनों की है।

12:39 (IST) 3 Oct 2025

LIVE IND vs WI: भारत का स्कोर 250 पार

रविंद्र जडेजा जब से मैदान पर उतरे हैं लगातार आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आए हैं। उन्होंने अभी तक 21 गेंदों पर 21 रन बनाए हैं। वेरिकेन के पिछले ओवर में उन्होंने दो छक्के लगाए थे। अब एक चौका लगा दिया है। इसी के साथ भारत का स्कोर 250 के पार पहुंच गया। भारतीय टीम ने 251 रन चार विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। कुल बढ़त 89 रनों की हो गई है।

12:27 (IST) 3 Oct 2025
LIVE IND vs WI: जडेजा ने जाहिर की मंशा

रविंद्र जडेजा ने अपनी पारी की 8वीं गेंद पर ही छक्का लगाते हुए अपनी मंशा जाहिर कर दी है। उन्होंने राहुल का विकेट लेने वाले वेरिकेन के ऊपर आगे बढ़ते हुए मिड ऑन व लॉन्ग ऑन के ऊपर से शानदार छक्का लगाया। इसके बाद इसी ओवर में पांचवीं गेंद पर उन्होंने लगभग वैसे ही एक छक्का और लगा दिया। भारत का स्कोर 238/4

12:16 (IST) 3 Oct 2025

LIVE IND vs WI: केएल राहुल 100 रन पर आउट

भारतीय टीम के लिए 11वां शतक लगाने वाले केएल राहुल दूसरे दिन लंच के बाद पहले ओवर में ही आउट होकर पवेलियन लौट गए। उन्हें जोमेल वेरिकेन ने 100रन के स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। भारतीय टीम का स्कोर है 218/4

11:52 (IST) 3 Oct 2025

IND vs WI: केएल राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ठोका शानदार शतक, खत्म किया 9 साल का इंतजार

KL Rahul 2nd Test Century in India After 9 Years: भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने 9 साल का इंतजार खत्म कर दिया है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में शानदार शतक जड़ा। ...और पढ़ें
11:34 (IST) 3 Oct 2025

IND vs WI: पहले सेशन का खेल खत्म

भारतीय टीम ने अहमदाबाद टेस्ट के दूसरे दिन पहले सत्र में एक विकेट कप्तान शुभमन गिल के रूप में खोला। लंच तक भारतीय टीम के लिए केएल राहुल 100 और ध्रुव जुरेल 14 रन बनाकर नाबाद थे। भारत का स्कोर 218 रन हो चुका है तीन विकेट के नुकसान पर। वहीं भारत ने अभी तक 56 रन की बढ़त हासिल कर ली है।

11:25 (IST) 3 Oct 2025

IND vs WI: केएल राहुल का 11वां टेस्ट शतक

केएल राहुल ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 11वां शतक पूरा कर लिया है। वहीं 2016 के बाद भारतीय सरजमीं पर यह उनका पहला शतक है। उन्होंने भारत में सिर्फ दो शतक लगाए हैं। वहीं पिछले 6 टेस्ट मैचों में यह उनका तीसरा शतक है। इंग्लैंड दौरे पर भी उन्होंने दो शतक लगाए थे।

11:19 (IST) 3 Oct 2025

IND vs WI: शुभमन गिल के बल्ले का जलवा जारी, बतौर कप्तान पहली बार किया ये काम; खास 'तिहरा शतक' भी पूरा

Shubman Gill Milestone IND vs WI 1st Test: भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बतौर कप्तान अपने 800 से ज्यादा रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने अहमदाबाद टेस्ट में अर्धशतक जड़ा है। ...और पढ़ें
11:17 (IST) 3 Oct 2025

LIVE IND vs WI: भारत का स्कोर 200 पार

भारतीय टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंच गया है। ध्रुव जुरेल गिल के आउट होने के बाद पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे हैं। केएल राहुल अपने शतक के करीब हैं। वहीं भारत ने वेस्टइंडीज के स्कोर से 46 रन की बढ़त अभी तक ले ली है। भारत का स्कोर 208/3

10:58 (IST) 3 Oct 2025

LIVE IND vs WI: शुभमन गिल बने चेज का दूसरा शिकार

शुभमन गिल ने जब तक अपना पचासा पूरा किया था तब तक शानदार लय में दिख रहे थे। मगर उसके बाद पचासा पूरा करने के अगले ओवर में ही वह कप्तान रॉस्टन चेज का दूसरा शिकार बन गए। रिवर्स स्वीप लगाने के प्रयास में वह स्लिप के फील्डर को कैच थमा बैठे। वह 50 रन के स्कोर पर आउट हुए और भारत को तीसरा झटका लगा। तीसरे विकेट के लिए उनके और केएल राहुल के बीच 98 रन की साझेदारी हुई।

10:53 (IST) 3 Oct 2025

LIVE IND vs WI: शुभमन गिल का 8वां पचासा

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने टेस्ट करियर का 8वां अर्धशतक पूरा कर लिया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में 94 गेंदों पर गिल ने अपना पचासा जड़ा। बतौर कप्तान उनका शानदार फॉर्म जारी है। भारत का स्कोर है 188/2

10:47 (IST) 3 Oct 2025

IND vs WI: स्पिनर्स ने लगाई रफ्तार पर लगाम

भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल और केएल राहुल ने पेस गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन बटोरना शुरू कर दिए थे। उसके बाद जब से स्पिनर्स आए हैं स्कोर रेट पर लगाम लग गई है। पिछले तीन ओवर में भारत ने 6 रन बनाए हैं। रॉस्टन चेज और खैरी पिएरे ने थोड़ा सा बल्लेबाजों को सधी हुई बल्लेबाजी करने पर मजबूर किया है। गिल 47 और राहुल 79 रन बनाकर नाबाद हैं।