IND vs SL 3rd ODI: भारत और श्रीलंका आज कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में तीसरे और अंतिम वनडे मैच खेल रही है। भारत तीन वनडे की सीरीज में 0-1 से पिछड़ चुका है। भारत दूसरा मैच 32 रन से हार गया था। ऐसे में भारत वापसी करके 1-1 से बराबरी करना चाहेगा।
भारत ने आखिरी बार 1997 में श्रीलंका से वनडे सीरीज हारी थी। तब अर्जुन रणतुंगा की अगुआई वाली श्रीलंका ने सचिन तेंदुलकर के नेतृत्व वाली भारतीय क्रिकेट टीम को तीनों वनडे मैच में हराया था। तब से, भारत ने श्रीलंका के खिलाफ खेली सभी 11 वनडे सीरीज जीती हैं।
India vs Sri Lanka 3rd ODI Live Streaming Online: Watch Here
भारतीय टीम के लिए तीसरा वनडे विशेष रूप से काफी अहम होगा, क्योंकि वनडे प्रारूप में इस साल भारत का यह अंतिम मैच होगा। भारतीय टीम इस मैच को एक आशाजनक नोट पर समाप्त करना चाहेगी। सीरीज का पहला मैच बराबरी पर टाई हुआ था। दूसरे वनडे में श्रीलंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेन इन ब्लू को पछाड़ दिया।
दूसरे वनडे में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उसने 50 ओवर में 240/9 का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। भारतीय टीम 42.2 ओवर में 208 रन पर ऑलआउट हो गई। जेफ्री वांडर्से ने चरित असलांका की अगुआई वाली टीम के लिए अहम प्रदर्शन किया। जेफ्री वांडर्से ने 10 ओवर में सिर्फ 33 रन दिए और 6 विकेट चटकाए। यह उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। रोहित शर्मा ने 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 44 गेंद में 64 रन की पारी खेली थी। इस लेख में कोलंबो में भारत बनाम श्रीलंका तीसरे वनडे की लाइव-स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स उपलब्ध है।
IND vs SL, 3rd ODI Match Live Streaming Details In Hindi: भारत बनाम श्रीलंका लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
भारत बनाम श्रीलंका तीसरा वनडे कब खेला जाएगा?
भारत बनाम श्रीलंका तीसरा वनडे मैच बुधवार, 7 अगस्त 2024 को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर खेला जाएगा।
भारत बनाम श्रीलंका तीसरा वनडे मैच किस समय शुरू होगा?
भारत बनाम श्रीलंका तीसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। दोपहर 2:00 बजे टॉस होगा।
भारत बनाम श्रीलंका तीसरा वनडे मैच का भारत में लाइव टेलीकास्ट किस चैनल पर होगा?
भारत बनाम श्रीलंका तीसरा वनडे मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। इसके अलावा दूरदर्शन के डीडी भारती चैनल पर भी मुफ्त में इसका सीधा प्रसारण होगा। हालांकि, यह सुविधा उन्हीं उपभोक्ताओं के लिए मुफ्त में होगी जिन्होंने DD free dish का कनेक्शन ले रखा है।
भारत बनाम श्रीलंका तीसरा वनडे मैच का भारत में कैसे और कहां लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं?
भारत बनाम श्रीलंका तीसरा वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में SonyLiv ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
तीसरे वनडे के लिए चुनी गईं भारत और श्रीलंका की टीमें
भारतीय वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, ऋषभ पंत, खलील अहमद, रियान पराग, हर्षित राणा।
श्रीलंकाई वनडे टीम: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरित असालंका (कप्तान), जेनिथ लियानागे, डुनिथ वेलालागे, कामिंडु मेंडिस, अकिला धनंजय, जेफ्री वांडर्से, असिता फर्नांडो, चामिका करुणारत्ने , निशान मदुष्का, महेश तीक्षना, इशान मलिंगा, मोहम्मद शिराज।