IND vs SA 3rd T20I LIVE Score: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन, धर्मशाला में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 117 रन पर सिमट गई। जीत के लिए भारत को 118 रन बनाने हैं।

South Africa in India, 5 T20I Series, 2025

India 
91/1 (11.1)

vs

South Africa  
117 (20.0)

BattingRB
Shubman Gill28 27
Tilak Varma *21 22
BowlingORWKT
Lungi Ngidi2150
Marco Jansen *2.1230

Play In Progress ( Day – 3rd T20I )
India need 27 runs in 53 balls at 3.05 rpo

IND vs SA 3rd T20I Match Live Streaming: Watch Here

भारत की पारी, अभिषेक ने बनाए 35 रन

अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों पर 35 रन की पारी खेली और कैच आउट हुए।

साउथ अफ्रीका की पारी, मार्कराम का अर्धशतक

क्विंटन डिकॉक ने एक रन बनाए जबकि रीजा हेंड्रिक्स खाता भी नहीं खोल पाए तो वहीं डेवाल्ड ब्रेविस 2 रन के स्कोर पर निपट गए। स्टब्स ने 9 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया। कार्बिन बॉश ने 4 रन की पारी खेली और आउट हुए। फरेरा ने 15 गेंदों पर 20 रन की पारी खेली। मार्कराम ने 41 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 61 रन पर आउट हुए। भारत की तरफ से कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने 2-2 विकेट लिए। हार्दिक और शिवम दुबे को एक-एक सफलता मिली।

भारतीय टीम में हुए दो बदलाव

इस मैच के लिए भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन दो बदलाव किए। अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह की जगह अंतिम ग्यारह में कुलदीप यादव और हर्षित राणा को शामिल किया गया। साउथ अफ्रीका ने तीन बदलाव इस मैच के लिए किए जिसमें मिलर, लिंडे और सिपाम्ला को बाहर किया गया जबकि बॉश, नॉर्खिया और स्टब्स टीम में आए।

भारत की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसेन, कार्बिन बॉश, एनरिक नॉर्खिया, लुंगी नगिडी, ओटनील बार्टमैन।

Live Updates
21:52 (IST) 14 Dec 2025

IND vs SA 3rd T20I Live score: भारत को जीत के लिए 27 रन की जरूरत

भारत को अब जीत के लिए 54 गेंदों पर 27 रन की जरूरत है। साउथ अफ्रीका के लिए यहां से मैच में वापसी करना और उसे जीतना नामुमकिन हैं।

21:41 (IST) 14 Dec 2025

IND vs SA 3rd T20I Live score: भारत जीत के करीब

भारत को अब जीत के लिए 66 गेंदों पर 33 रन बनाने हैं। 9 ओवर में एक विकेट पर 85 रन बना लिए हैं। क्रीज पर गिल और तिलक वर्मा मौजूद हैं।

21:24 (IST) 14 Dec 2025
IND vs SA 3rd T20I Live score: अभिषेक शर्मा आउट

अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों पर 35 रन की पारी खेली और मार्कराम ने उनका गजब का कैच काब्रिन बॉश की गेंद पर लपक लिया। भारत ने पहला विकेट गंवा दिया है। भारत ने 6 ओवर के बाद एक विकेट गंवाया और 68 रन बनाए।

21:22 (IST) 14 Dec 2025

IND vs SA 3rd T20I Live score: भारत का स्कोर 50 के पार

भारत ने 5 ओवर में 60 रन बना लिए हैं और जीत की तरफ अग्रसर है। अब जीत के लिए 58 रन की और जरूरत है। बल्लेबाजी अब काफी आसान लग रही है। भारत को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

21:17 (IST) 14 Dec 2025

IND vs SA 3rd T20I Live cricket score: भारत की दमदार शुरुआत

अभिषेक और गिल ने मिलकर भारत को दमदार शुरुआत दिलाई है और 4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 49रन बन चुके हैं। भारत को इस मैच में 118 रन का आसान टारगेट मिला है।

21:08 (IST) 14 Dec 2025

IND vs SA 3rd T20I Live cricket score: दूसरे ओवर में भी बने 16 रन

भारत ने पहले ओवर में 16 रन बनाए थे और दूसरे ओवर में फिर से मार्को यानसेन की गेंदों पर 16 रन बने। अभिषेक ने इस ओवर में एक चौका और एक छक्का लगाया। भारत ने 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 32 रन बना लिए हैं।

21:05 (IST) 14 Dec 2025

IND vs SA 3rd T20I Live cricket score: गिल ने चौके से खोला खाता

शुभमन गिल ने अपना खाता चौके के साथ खोला। हालांकि अपनी पारी की पहली गेंद पर वो बाल-बाल बचे। अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया था, लेकिन उन्होंने डीआरएस की मांग की और फिर तीसरे अंपायर ने उन्हें नॉट आउट करार दिया।

21:01 (IST) 14 Dec 2025

IND vs SA 3rd T20I Live cricket score: अभिषेक ने की छक्के से शुरुआत

भारतीय पारी की शुरुआत अभिषेक शर्मा ने छक्के के साथ की और पहले ओवर में भारत ने 16 रन बनाए। भारत ने कोई विकेट नहीं गंवाया। लुंगी नगीडी के लिए ये ओवर अच्छा नहीं बीता।

20:45 (IST) 14 Dec 2025
IND vs SA 3rd T20I Live cricket score: भारत को जीत के लिए मिला 118 रन का टारगेट

साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 117 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 118 रन लक्ष्य मिला है। भारत की तरफ से कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने 2-2 विकेट लिए। हार्दिक और शिवम दुबे को एक-एक सफलता मिली।

20:37 (IST) 14 Dec 2025

IND vs SA 3rd T20I Live cricket score: मार्कराम आउट हुए

मार्कराम 61 रन बनाकर आउट हुए और अर्शदीप सिंह ने उनकी पारी का अंत किया और विकेट के पीछे जितेश ने उनका कैच लपका। इस सीरीज में ये मार्कराम का शतक के बाद पहला अर्धशतक रहा।

20:33 (IST) 14 Dec 2025

IND vs SA 3rd T20I Live cricket score: मार्कराम ने 41 गेंदों पर लगाया अर्धशतक

मार्कराम ने 41 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। साउथ अफ्रीका के लिए वो अकेले लड़ते नजर आए। इस टीम ने 18 ओवर में 7 विकेट पर 111 रन बना लिए हैं।

20:20 (IST) 14 Dec 2025

IND vs SA 3rd T20I Live cricket score: वरुण ने लिया दूसरा विकेट

वरुण ने यानसेन को 2 रन के स्कोर पर आउट किया और भारत को 7वीं सफलता दिलाई। वरुण का इस मैच में ये दूसरा विकेट रहा। भारतीय टीम की गेंदबाजी के सामने साउथ अफ्रीका ने पूरी तरह से सरेंडर कर दिया है।

20:13 (IST) 14 Dec 2025

IND vs SA 3rd T20I Live cricket score: भारत को वरुण ने दिलाई छठी सफलता

भारत को वरुण ने छठी सफलता दिलाई और फरेरा को 20 रन के स्कोर पर आउट कर दिया। भारत पूरी तरह से अभी हावी है।

19:58 (IST) 14 Dec 2025
IND vs SA 3rd T20I Live cricket score: भारत को मिली 5वीं सफलता

शिवम दुबे ने कार्बिन बॉश को आउट किया और इस टीम ने 5वां विकेट गंवा दिया। बॉश ने 4 रन बनाए। साउथ अफ्रीका ने 12 ओवर में 5 विकेट पर 58 रन बना लिए हैं।

19:43 (IST) 14 Dec 2025

IND vs SA 3rd T20I Live cricket score: हार्दिक ने भारत को दिलाई चौथी सफलता

हार्दिक पंड्या ने स्टब्स को आउट किया और भारत को चौथी सफलता दिलाई। स्टब्स ने 9 रन बनाए। इसके साथ ही हार्दिक पंड्या ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 विकेट भी पूरे किए।

19:39 (IST) 14 Dec 2025

IND U19 vs PAK U19: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत का हीरो रहा ये ऑलराउंडर, बना प्लेयर ऑफ द मैच; वैभव को मिला विकेट

IND U19 vs PAK U19: भारत ने पाकिस्तान को 90 रन से हरा दिया और इस खिलाड़ी को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ...पूरी जानकारी
19:38 (IST) 14 Dec 2025

IND vs SA 3rd T20I Live cricket score: 6 ओवर में बने 25 रन

साउथ अफ्रीका ने पावरप्ले में 3 विकेट गंवाए और सिर्फ 25 रन बने। पावरप्ले में भारत ने पूरी तरह से साउथ अफ्रीका पर शिंकजा बनाए रखा।

19:23 (IST) 14 Dec 2025

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में क्यों नहीं खेल रहे जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल? जानें वजह

साउथ अफ्रीका के खिलाफ धर्मशाला में तीसरे टी20 के प्लेइंग 11 में भारतीय टीम ने दो बदलाव किए। जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल की जगह हर्षित राणा और कुलदीप यादव को मौका मिला। बीसीसीआई ने दोनों के न खेलने का कारण बता दिया है। ...अधिक जानकारी
19:22 (IST) 14 Dec 2025

IND vs SA 3rd T20I Live cricket score: डेवाल्ड ब्रेविस को हर्षित ने किया आउट

डेवाल्ड ब्रेविस को 2 रन के स्कोर पर हर्षित राणा ने क्लीन बोल्ड कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। ये हर्षित राणा का दूसरा विकेट रहा। साउथ अफ्रीका इस वक्त संघर्ष कर रही है।

19:11 (IST) 14 Dec 2025
IND vs SA 3rd T20I Live cricket score: साउथ अफ्रीका का दूसरा विकेट गिरा

साउथ अफ्रीका ने महज एक रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए। क्विंटन डीकॉक भी एक रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हर्षित राणा ने आउट किया। साउथ अफ्रीका ने 2 ओवर में 2 विकेट पर 2 रन बना लिए हैं।

19:06 (IST) 14 Dec 2025

IND vs SA 3rd T20I Live cricket score: अर्शदीप ने भारत को दिलाई पहली सफलता

अर्शदीप ने भारत को पहली सफलता दिलाई और रीजा हेंड्रिक्स को आउट किया। रीजा खाता भी नहीं खोल पाए।

18:42 (IST) 14 Dec 2025

IND vs SA 3rd T20I Live cricket score: साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्खिया, लुंगी नगिडी, ओटनील बार्टमैन।

18:38 (IST) 14 Dec 2025

U19 Asia Cup 2025 Points Table: भारत-पाकिस्तान मैच बाद अंकतालिका, ऐसा है आयुष महात्रे की टीम का हाल

U19 Asia Cup 2025 Points Table: भारत ने पाकिस्तान को अपने दूसरे लीग मैच में 90 रन से हरा दिया और अंकतालिका में ग्रुप ए में पहले नंबर पर पहुंच गई। ...पूरी जानकारी
18:37 (IST) 14 Dec 2025

IND vs SA 3rd T20I Live cricket score: भारत की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

18:36 (IST) 14 Dec 2025

IND vs SA 3rd T20I Today Match: भारत ने टॉस जीता, प्लेइंग इलेवन में किए दो बदलाव

भारत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए गए और अक्षर पटेल और बुमराह इस मैच में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह कुलदीप यादव और हर्षित राणा को मौका दिया गया।

18:18 (IST) 14 Dec 2025

IND vs SA 3rd T20I Today Match: कुछ देर में होगा टॉस

भारत-साउथ अफ्रीका तीसरे टी20 मैच के लिए अब से कुछ ही देर में यानी शाम 630 बजे टॉस होगा। मैच की शुरुआत आधे घंटे के बाद यानी शाम 7.00 बजे होगा।

18:16 (IST) 14 Dec 2025

अभिषेक लगाएंगे सबसे बड़ा 6, कौन जीतेगा T20WC 2026 का खिताब और बनेगा प्लेयर ऑफ द सीरीज; हरमनप्रीत ने की भविष्यवाणी

T20WC 2026 का खिताब किस टीम के नाम होगा और इस टूर्नामेंट में कौन सबसे ज्यादा रन बनाएगा इसके बारे में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भविष्यवाणी की। ...और पढ़ें
18:09 (IST) 14 Dec 2025

IND vs SA 3rd T20I Today Match: टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना फायदेमंद

धर्मशाला में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला अच्छा हो सकता है। शुरुआत में तेज गेंदबाज पिच से फायदा उठा सकते हैं जबकि बाद में ओस का फायदा बल्लेबाजों को मिल सकता है।

18:05 (IST) 14 Dec 2025

IND vs SA 3rd T20I Today Match: भारतीय बल्लेबाजों को लेनी होगी जिम्मेदारी

भारतीय बल्लेबाजों को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे मैच में जीत हासिल करने के लिए जिम्मेदारी से खेलना होगा। टीम के उप-कप्तान शुभमन गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए रन बनाना जरूरी होगा।

17:49 (IST) 14 Dec 2025

IND vs SA 3rd T20I Today Match: तेज गेंदबाजों को मिलेगी मदद

धर्मशाला की पिच पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन बाद में स्पिनरों को भी मदद मिलती है। यहां पर बल्लेबाजों के लिए काफी कुछ होता है क्योंकि यहां का मैदान छोटा है।