भारत ने साउथ अफ्रीका को टी20 सीरीज के तीसरे टी20 मैच में 11 रन से मात दी और चार मैचों की सीरीज में 2-1 से अजेय बढ़त भी हासिल की। यह मैच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला गया था। साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारतीय टीम ने रमनदीप सिंह को डेब्यू का मौका दिया।
India in South Africa, 4 T20I Series, 2024
South Africa
208/7 (20.0)
India
219/6 (20.0)
Match Ended ( Day – 3rd T20I )
India beat South Africa by 11 runs
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 219 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 27 रन के स्कोर पर रिकलटन का विकेट खोया। इसके बाद लगातार विकेट गिरते रहे। भारत ने एक तरह से मैच में पकड़ बना ली थी लेकिन हेनरिक क्लासेन ने भारत को जीत के लिए तरसाया। क्लासेन 22 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मार्को यानसेन ने तबाही मचाई। वह मैच को आखिरी ओवर तक ले गए जहां दोनों टीमें जीत की दावेदार थीं। उन्होंने 17 गेंदों में 54 रन बनाए। अपनी पारी में 5 छक्के और चार चौके लगाए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने तीन, वरुण चक्रवर्ती ने 2 और हार्दिक पंड्या-अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट लिया।
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 219 रन बनाए। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी ले। संजू सैमसन एक बार फिर पहले ही ओवर में डक हुए। अभिषेक ने खराब फॉर्म से उबरते हुए 25 गेंद में पांच छक्कों और तीन चौकों की मदद से 50 रन बनाये। वह पिछले 8 मैच से फ्लॉप चल रहे थे। तिलक ने पूरे आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए मैदान के चारों ओर स्ट्रोक्स लगाये। उनकी पारी की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 प्रारूप में दूसरा सर्वोच्च स्कोर बनाया। तिलक वर्मा 107 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 191 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उन्होंने दूसरे विकेट के लिये अभिषेक के साथ 107 रन जोड़े।
कप्तान सूर्यकुमार यादव (एक), हार्दिक पंड्या (18) और रिंकू सिंह (8) नाकाम रहे। डेब्यू करने वाले रमनदीप सिंह ने 6 गेंद में 15 रन ठोके। उन्होंने करियर की पहली ही गेंद पर छक्का जमाया। साउथ अफ्रीका की ओर से एंडिले सिमेलेन और केशव महाराज ने 2-2 विकेट लिए।
भारत ने साउथ अफ्रीका को 11 रन से हराया। साउथ अफ्रीका को 220 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन 20 ओवर में वह केवल 208 रन ही बना सके। टीम के लिए मार्को यानसेन ने 54 और हेनरिक क्लासेन ने 41 रन की पारी खेली। भारत के लिए तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा नाबाद 107 रन बनाये। सलामी बल्लेबाज अभिषेक वर्मा ने 50 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए एंडिले सिमेलाने ने दो विकेट लिये।
मार्को यानसेन ने आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का जमाया। इसके बाद भारत ने अगली गेंद पर उनके खिलाफ रिव्यू लिया। भारत का फैसला सही साबित हुआ और यानसेन को जाना पड़ा। हालांकि अगली गेंद पर सिमेलेन ने चौका जमाया। आखिरी दो गेंदों पर दो ही रन आए।
हार्दिक पंड्या ने 19वें ओवर में 26 रन दिए जिससे मैच और रोमांचक हो गया। इस ओवर में मार्को यानसेन ने दो छक्के और दो चौके लगाए। आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 25 रन चाहिए।
अर्शदीप सिंह ने 18वें ओवर में 8 रन दिए और हेनरिक क्लासेन का अहम विकेट लिया। क्सालेन कवर ड्राइव की कोशिश में तिलक वर्मा को कैच दे बैठे। उन्होंने 22 गेंदों में 41 रन बनाए। पारी में चार छक्के और एकचौका लगाया।
17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मार्को यानसेन ने एक्सट्रा कवर और लॉन्ग ऑफ के बीच छक्का लगाया। साउथ अफ्रीका अब जीत से दूर नजर आ रहा है। उन्हें 20.53 के रनरेट से रन बनाने हैं जबकि उनका मौजूदा रनरेट 9.21 है।
पहली गेंद पर क्लासेन ने मिड विकेट के ऊपर से छक्का लगाया। वहीं अगली गेंद पर फिर पुल करके वहीं खेला। तीसरी गेंद पर भी क्लासेन के बल्ले से छक्का निकला। चौथी गेंद पर सूर्यकुमार ने उनका कैच ड्रॉप किया वहीं अगली गेंद पर डीप एक्सट्रा कवर पर चौका लगा दिया क्लासेन ने। इस ओवर में वरुण ने 23 रन दिए।
12वें ओवर की पहली गेंद पर हेनरिक क्लासेन ने छक्का लगाया। इसके अगले ओवर में रवि बिश्नोई ने केवल चार ही रन दिए।
वरुण चक्रवर्ती अब एक बाइलेट्रल टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में सबसे विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस सीरीज में 10 विकेट ले लिए हैं। वह अश्विन से आगे निकले हैं जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 9 विकेट लिए थे।
दो किफायती ओवर के बाद ट्रिस्टन स्टब्स दबाव में थे और उन्होंने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। स्टब्स ने अक्षर पटेल की गेंद पर रिवर्स स्वीप किया लेकिन इसी कोशिश में एलबीडब्ल्यू हो गए। 12 गेंदों में 12 रन बनाकर स्टब्स लौट गए।
सातवें ओवर में अक्षर पटेल ने तीन रन दिए। वहीं आठवें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने 6 रन दिए। दो किफायती ओवर जिसका फायदा भारत को मिल सकता है।
रीजा हेंडरिक्स ने अक्षर पटेल के ओवर में तीन चौके लगाए थे। हालांकि वह अगले ही ओवर में वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने। छठे ओवर की तीसरी गेंद पर रीजा ने ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद को खेलने की कोशिश की और संजू सैमसन ने स्टंप किया। रीजा ने 13 गेंदों में 21 रन बनाए।
अर्शदीप सिंह ने तीसरे ओवर में भारत को पहली सफलता दिलाई। रिकलटन ने फ्रंट फुट पर गेंद को खेला लेकिन वह स्टंप्स से टकरा गई। 15 गेंदों में रिकलटन ने 20 रन बनाए।
रुकावट के बाद मैच फिर शुरू हुआ और हार्दिक पंड्या दूसरा ओवर करने आए। ओवर की पहली गेंद पर चौका आया। चौथी गेंद पर अक्षर पटेल ने रिकटलन का कैच रिवर्स कप तरीके से लेने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं रहे।
मैच पहले तो कीट-पतंगो के कारण रुका था लेकिन मैच अब एक फ्लड लाइट न जलने के कारण रुका है। एक के बाद एक कारण आगे आ रहे हैं और मैच शुरू नहीं हो पाया है।
दूसरा ओवर शुरू हो पाता इससे पहले मैदान पर न जाने कहां से बहुत से कीड़े आ गए। इस कारण खेल रोकना पड़ा।
साउथ अफ्रीका के ओर से रीजा हेंड्रिक्स और रेयान रैकेलटन ने पारी की शुरुआत की। भारत के लिए अर्शदीप सिंह पहला ओवर लेकर आए। रेयान ने दूसरी गेंद पर 1 रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। रीजा ने तीसरी गेंद पर चौका लगाया। पहले ओवर से साउथ अफ्रीका के खाते में 7 रन आए।
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 219 रन बनाए। भारत की ओर से तिलक वर्मा ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 107 रन की पारी खेली जो उनके करियर का पहला शतक है। उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने 50 रन बनाए। डेब्यू कर रहे रमनदीप सिंह ने 6 गेंदों में 15 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की ओर से एंडिले सिमेलेन और केशव महाराज ने 2-2 विकेट लिए।
आखिरी ओवर में भारत के खाते में केवल 4 रन आए। रमनदीप सिंह इसी ओवर में 6 गेंदों में 15 रन बनाकर रन आउट हुए। आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल केवल सिंगल ही ले सके।
19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर तिलक वर्मा ने चौका लगाया और अपना शतक पूरा किया। यह तिलक वर्मा के करियर का पहला टी20 शतक है। भारतीय बल्लेबाज ने 51 गेंदों में 100 रन पूरे कर लिए। भारतीय बल्लेबाज ने सूर्यकुमार यादव को देखा और शतक का जश्न मनाया।
डेब्यू कर रहे रमनदीप ने अपने करियर की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। इसके बाद दूसरी गेंद पर दो रन लिए। 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका भी लगाया। वह तीन गेंदों में 13 रन बना चुके हैं।
17वें ओवर में मार्को यानसेन ने 8 रन दिए। इसके अगले ओवर में रिंकू सिंह बोल्ड हो गए। रिंकू ने यॉर्कल गेंद को खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले के नीचे से स्टंप्स से टकरा गई। रिंकू 13 गेंदों में 8 ही रन बना पाए।
गेराल्ड कोएत्जी का महंगा ओवर। इस ओवर में उन्होंने 21 रन दिए। ओवर की पहली गेंद पर तिलक वर्मा ने छक्का लगाया। वहीं तीसरी गेंद पर डीप स्क्वायर लेग पर छक्का जमाया। अगली दो गेंदे वाइड रही।
15वें ओवर में तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की। ओवर की तीसरी गेंद पर तिलक वर्मा ने एक्सट्रा कवर पर चौका जमाया। अगली गेंद पर स्वीप करते हुए छ्क्का लगाया। इसके बाद पांचवीं गेंद पर स्लॉग स्वीप के साथ एक और चौका लगाया। इस ओवर में भारत के खाते में 16 रन आए।
केशव महाराज की गेंद पर तिलक वर्मा ने डीप मिड विकेट पर सिंगल लिया और अपना अर्धशतक जमाया। उन्होंने 32 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किए।
भारतीय टीम के कप्तान भी ज्यादा तक क्रीज पर नहीं टिक सके। सूर्यकुमार यादव सिमेलेन का शिकार बने। सूर्यकुमार कुमार ने स्वीप कवर पर गेंद को खेला लेकिन मार्को यानसेन ने कैच लपका। सूर्यकुमार केवल एक ही रन बना सके। भारत ने दो ओवर में दो विकेट खो दिए हैं।
नौवें ओर की पहली गेंद पर अभिषेक शर्मा ने छक्का लगाया। वहीं अगली गेंद पर सिंगल लेकर अर्धशतक पूरा किया। ओवर की चौथी गेंद पर अभिषेक की पारी का अंत किया। अभिषेक ने आगे बढ़कर खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद के करीब नहीं आ सके। क्लासेन ने फौरन उन्हें स्टंप किया। अभिषेक 25 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए।
सातवें ओवर में भारतीय टीम ने 13 रन हासिल किए। इस ओवर की आखिरी गेंद पर तिलक वर्मा ने छक्का लगाया। यह गेंद नो बॉल थी और आखिरी गेंद पर दो रन आए।
भारत ने पावरप्ले में 60 रन हासिल कर लिए हैं। संजू सैमसन जब आउट हुए तब टीम का स्कोर 0 था। यहां से अभिषेक और तिलक वर्मा ने पारी को संभाला। दोनों ने दोनो छोर से अटैक किया और साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों को बैकफुट पर भेजा।
पांचवें ओवर में भारतीय बल्लेबाजों ने एनडिल सिमेलेन को दोनों ओर से कूटा। ओवर की दूसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा ने पुल शॉट के साथ छक्का जमाया। वहीं अगली गेंद पर एक बार फिर छक्का जड़ा। ओवर की पांचवीं गेंद पर तिलक वर्मा ने मिड ऑन पर चौका जमाया। इस ओवर में भारत के खाते में 18 रन आए।
चौथे ओवर में सिंपला ने सात रन दिए। ओवर की दूसरी गेंद पर तिलक वर्मा ने पुल किया और बैकवर्ड स्क्वायर पर चौका जमाया। इसके बाद ओवर में केवल तीन सिंगल आए।