India vs South Africa 2nd ODI: भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा वनडे इंटरनेशनल मैच रायपुर में खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 359 रन का विशाल लक्ष्य दिया और इस टीम ने मार्कराम की शतकीय पारी के दम पर मैच को 4 विकेट से जीत लिया और सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया। साउथ अफ्रीका ने विदेशी धरती पर वनडे का सबसे बड़ा स्कोर चेज किया। मार्कराम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने इस मैच में टॉस जीता और फिर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 358 रन बनाए। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने 49.2 ओवर में 6 विकेट पर 359 रन बनाकर मैच जीत लिया। भारत को इस मैच में खराब फील्डिंग का खमियाजा भुगतना पड़ा और यशस्वी द्वारा मार्कराम का कैच छोड़ना टीम पर भारी पड़ा। वहीं कोहली और ऋतुराज की शतकीय पारी इस हार के बाद बेकार हो गई।

Match Ended

South Africa in India, 3 ODI Series, 2025

India 
358/5 (50.0)

vs

South Africa  
362/6 (49.2)

Match Ended ( Day – 2nd ODI )
South Africa beat India by 4 wickets

भारतीय पारी, कोहली-ऋतुराज का शतक

रोहित शर्मा अच्छी लय में होने के बावजूद 8 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हो गए। यशस्वी जायसवाल ने खराब शॉट खेलकर 22 रन पर अपना विकेट गंवा दिया। ऋतुराज गायकवाड़ ने 77 गेंद में अपना शतक पूरा किया। विराट कोहली ने 90 गेंद में अपना 53वां वनडे इंटरनेशनल शतक पूरा किया। ऋतुराज गायकवाड़ 83 गेंद में 105 रन (12 चौके, 2 छक्के) और विराट कोहली 93 गेंद में 102 रन (सात चौके, 2 छक्के) बनाकर आउट हुए। वॉशिंगटन सुंदर गलतफहमी का शिकार हुए और सिर्फ एक रन के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए।

साउथ अफ्रीका की पारी, मार्कराम का शतक

मार्कराम ने 110 रन बनाए जबकि डिकॉक ने 8 रन बनाए। टेम्बा बावुमा ने 46 रन की पारी खेली जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 54 रन की तेज पारी खेली। ब्रिट्जके ने शानदार पारी खेली और 68 रन पर आउट हुए जबकि मार्को यानसेन के बल्ले से सिर्फ 2 रन ही निकले। टोनी डीजॉर्जी 17 रन के स्कोर पर रिटायर हर्ट होकर वापस लौट गए। इसके बाद कार्बिन बॉश ने 26 रन और केशव महाराज ने 10 रन की पारी खेलकर मैच जीत लिया। भारत की तरफ से अर्शदीप और प्रसिद्ध कृष्णा को 2-2 जबकि हर्षिक राणा और कुलदीप यादव को एक-एक सफलता मिली।

भारतीय प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं

इससे पहले साउथ अफ्रीका ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव किए और टेम्बा बावुमा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी को अंतिम ग्यारह में शामिल किया गया। भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया।

Live Updates
22:09 (IST) 3 Dec 2025

IND vs SA Live Score: भारत को 4 विकेट से मिली हार

भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 358 रन का विशाल स्कोर बनाया, लेकिन कमजोर गेंदबाजी की वजह से इस स्कोर को टीम इंडिया डिफेंड नहीं कर पाई और उसे 4 विकेट से हार मिली। एडन मार्करम की शतकीय पारी के दम पर प्रोटियाज ने मैच जीत लिया और सीरीज में 1-1 की बराबरी पर आ गई।

22:06 (IST) 3 Dec 2025

IND vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 6 गेंदों पर 3 रन की जरूरत

साउथ अफ्रीका को जीत के लिए अब 6 गेंदों पर 3 रन बनाने हैं। यहां से जीत के लिए भारत को किसी चमत्कार की जरूरत है। साउथ अफ्रीका ने 49 ओवर में 6 विकेट पर 356 रन बना लिए हैं।

22:01 (IST) 3 Dec 2025

IND vs SA Live Score: 12 गेंदों पर 8 रन की जरूरत

साउथ अफ्रीका को 12 गेंदों पर जीत के लिए 8 रन की जरूरत है। इस टीम ने 48 ओवर में 6 विकेट पर 351 रन बना लिए हैं। भारत के लिए यहां से मैच जीतना काफी मुश्किल लग रहा है।

21:54 (IST) 3 Dec 2025

IND vs SA Live Score: जीत की तरफ साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका की टीम जीत की तरफ अग्रसर है और इस टीम ने 47 ओवर में 6 विकेट पर 344 रन बना लिए हैं। प्रोटियाज को जीत के लिए अब 18 गेंदों पर 16 रन की जरूरत है। क्रीज पर कार्बिन बॉश और केशव महाराज मौजूद हैं।

21:45 (IST) 3 Dec 2025
IND vs SA Live Score: जीत के लिए 30 गेंदों पर 27 रन की जरूरत

भारत को जीत के लिए 30 गेंदों पर 27 रन चाहिए। साउथ अफ्रीका ने 45 ओवर में 6 विकेट पर 332 रन बना लिए हैं। टोनी डीजॉर्जी रिटायर हर्ट होकर पवेलियन लौट गए।

21:36 (IST) 3 Dec 2025

IND vs SA Live Score: मार्को यानसेन हुए आउट

भारत को छठी सफलता यानसेन के रूप में गिरा जो 2 रन बनाकर अर्शदीप सिंह की गेंद पर कैच आउट हो गए। इस टीम को जीत के लिए अब 33 गेंदों पर 37 रन बनाने हैं।

21:32 (IST) 3 Dec 2025

IND vs SA Live Score: भारत को मिली 5वीं सफलता

भारतीय टीम को 5वीं सफलता प्रसिद्ध कृष्णा ने ब्रिट्जके को आउट करके दिलाई जिन्होंने टीम के लिए 68 रन की शानदार पारी खेली। साउथ अफ्रीका ने 44 ओवर में 5 विकेट पर 319 रन बना लिए हैं। जीत के लिए अब 36 गेंदों पर 40 रन बनाने हैं।

21:26 (IST) 3 Dec 2025

IND vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका का स्कोर 300 के पार

साउथ अफ्रीका की टीम ने 43 ओवर में 4 विकेट पर 311 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 42 गेंदों पर 48 रन बनाने हैं। भारत के लिए मैच जीतना मुश्किल लग रहा है। कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 78 रन दिए और उन्हें एक सफलता मिली।

21:10 (IST) 3 Dec 2025
India vs South Africa Live Cricket Score: ब्रेविस हुए आउट

कुलदीप यादव ने ब्रेविस को आउट किया, लेकिन उन्होंने 34 गेंदों पर 54 रन की तगड़ी पारी खेली। साउथ अफ्रीका ने चौथा विकेट गंवा दिया है। अब जीत के लिए 70 रन बनाने हैं। साउथ अफ्रीका का स्कोर- 41 ओवर में 4 विकेट पर 292 रन

21:08 (IST) 3 Dec 2025

India vs South Africa Live Cricket Score: जीत के लिए 60 गेंदों पर 77 रन की जरूरत

साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 60 गेंदों पर 77 रन की जरूरत है। ब्रेविस गजब की बैटिंग कर रहे हैं और भारत मुश्किल में है। इस टीम ने 40 ओवर में 3 विकेट पर 240 रन बना लिए हैं।

20:58 (IST) 3 Dec 2025
India vs South Africa Live Cricket Score: ब्रिट्जके का अर्धशतक

ब्रिट्जके ने 49 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। 39 ओवर में 3 विकेट पर 266 रन बन चुके हैं। मैच पूरी तरह से फंसा हुआ है। साउथ अफ्रीका की स्थिति मजबूत है। भारत को विकेट लेना ही होगा।

20:50 (IST) 3 Dec 2025

India vs South Africa Live Cricket Score: साउथ अफ्रीका का स्कोर 250 के पार

साउथ अफ्रीका की टीम ने 37 ओवर में 3 विकेट पर 253 रन बना लिए हैं। अब जीत के लिए इस टीम को 78 गेंदों पर 106 रन की जरूरत है जो मुश्किल तो नहीं लग रहा है। ब्रेविस और ब्रीट्जके के बीच 42 गेंदों पर 56 रन की साझेदारी हो चुकी है।

20:22 (IST) 3 Dec 2025

India vs South Africa Live Cricket Score: साउथ अफ्रीका का स्कोर 200 के पार

साउथ अफ्रीका की टीम ने 32 ओवर में 3 विकेट पर 201 रन बना लिए हैं। इस वक्त मैच में किसे जीत मिलेगी ये कहना मुश्किल है। ओस की वजह से भारतीय गेंदबाजों को परेशानी हो रही है।

20:06 (IST) 3 Dec 2025
India vs South Africa Live Cricket Score: मार्करम 110 रन पर आउट

एडम मार्करम ने शानदार पारी खेली और 98 गेंदों पर 110 रन बनाए। हर्षित राणा ने उनकी पारी का अंत किया और ऋतुराज गायकवाड़ ने मार्करम का कैच लपका। साउथ अफ्रीका का स्कोर 30 ओवर में 3 विकेट पर 197 रन।

19:59 (IST) 3 Dec 2025

IND vs SA: तिलक वर्मा ने सुपर मैन की तरह हवा में उछलकर भारत के लिए बचाए 5 रन, हैरतअंगेज कर देगा VIDEO

तिलक वर्मा ने रायपुर वनडे मैच के दौरान शानदार फील्डिंग करते हुए अपनी टीम के लिए अहम 5 रन बचाए। ...और पढ़ें
19:48 (IST) 3 Dec 2025

India vs South Africa Live Cricket Score: मार्करम ने पूरा किया शतक

एडम मार्करम ने 88 गेंदों पर शतक पूरा किया। साउथ अफ्रीका को मार्करम ने मैच में बनाए रखा है। साउथ अफ्रीका ने 27 ओवर में 2 विकेट पर 177 रन बना लिए हैं।

19:41 (IST) 3 Dec 2025

India vs South Africa Live Cricket Score: साउथ अफ्रीका के 150 रन पूरे

साउथ अफ्रीका ने 25 ओवर में 2 विकेट पर 153 रन बना लिए हैं और मार्करम अभी 82 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस टीम को जीत कि लिए अभी 203 रन की जरूरत है।

19:32 (IST) 3 Dec 2025

India vs South Africa Live Cricket Score: मार्करम का विकेट जरूरी

एडन मार्करम जम चुके हैं और भारत के लिए खतरनाक साबित होते जा रहे हैं। उन्होंने 73 गेंदों पर 76 रन बना लिए हैं और अपने शतक की तरफ बढ़ रहे हैं। साउथ अफ्रीका ने 23 ओवर में 2 विकेट पर 142 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 217 रन और बनाने हैं।

19:23 (IST) 3 Dec 2025

India vs South Africa Live Cricket Score: टेम्बा बावुमा हुए आउट

प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई और टेम्बा बावुमा को आउट किया। बावुमा ने मार्करम के साथ दूसरे विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी की और भारत के लिए बड़ी परेशानी बनते जा रहे थे। बावुमा ने 46 रन की पारी खेली।

19:11 (IST) 3 Dec 2025

India vs South Africa Live Cricket Score: साउथ अफ्रीका का स्कोर 100 के पार

साउथ अफ्रीका का स्कोर 18 ओवर में एक विकेट पर 107 रन हो गया है। इस ओवर में यशस्वी जायसवाल ने मार्करम का बाउंड्री पर आसान कैच छोड़ दिया। मार्करम और बावुमा भारतीय टीम को परेशान कर रहे हैं।

19:04 (IST) 3 Dec 2025

India vs South Africa Live Cricket Score: मार्करम का अर्धशतक

एडन मार्करम ने 52 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और टेम्बा बावुमा के साथ वो 71 रन की साझेदारी कर चुके हैं। साउथ अफ्रीका ने 17 ओवर में एक विकेट पर 97 रन बना लिए हैं। भारत को विकेट की तलाश जोरों से है।

18:54 (IST) 3 Dec 2025

LIVE क्रिकेट स्कोर: साउथ अफ्रीका ने 15 ओवर में बनाए 83 रन, गंवाया क्विंटन डिकॉक का विकेट

साउथ अफ्रीका की पारी के 15 ओवर हो चुके हैं। साउथ अफ्रीका का स्कोर एक विकेट पर 83 रन है। टेम्बा बावुमा के 30 गेंद में 27 रन हैं। एडेन मार्कराम के 49 गेंद में 45 रन हैं। दोनों के बीच 61 गेंद में 57 रन की साझेदारी हो चुकी है।

18:45 (IST) 3 Dec 2025

IND vs SA 2nd ODI LIVE Cricket Score: साउथ अफ्रीका का स्कोर 62-1(12)

साउथ अफ्रीका की पारी के 12 ओवर हो चुके हैं। साउथ अफ्रीका का स्कोर एक विकेट पर 62 रन है। एडेन मार्कराम के 41 गेंद में 39 रन हैं। टेम्बा बावुमा के 20 गेंद में 12 रन हैं। दोनों के बीच 43 गेंद में 36 रन की साझेदारी हुई है।

18:15 (IST) 3 Dec 2025

LIVE क्रिकेट स्कोर: क्विंटन डिकॉक लौटे पवेलियन

अर्शदीप सिंह ने पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर भारत को पहली सफलता दिलाई। अर्शदीप सिंह की गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर ने क्विंटन डिकॉक को मिड-ऑन पर लपका। क्विंटन डिकॉक 2 चौके की मदद से 11 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए। साउथ अफ्रीका का स्कोर एक विकेट पर 26 रन है।

18:00 (IST) 3 Dec 2025

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक की वापसी; पंत, नितीश रेड्डी की छुट्टी

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया। इस टीम में हार्दिक पंड्या की वापसी हुई है जबकि बुमराह, सिराज को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है। नितीश रेड्डी इस टीम में जगह बनाने में सफल नहीं रहे। ...पूरी जानकारी
17:56 (IST) 3 Dec 2025

एडेन मार्कराम ने खोला अपना और टीम का खाता

साउथ अफ्रीका की पारी शुरू हो चुकी है। एडेन मार्कराम और क्विंटन डिकॉक ने पारी की शुरुआत की। अर्शदीप सिंह भारत के लिए पहला ओवर लेकर आए। उनकी शुरुआती 4 गेंदें डॉट रहीं। पांचवीं गेंद पर एडेन मार्कराम ने एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। आखिरी गेंद पर डिकॉक ने चौका जड़कर अपना खाता खोला। साउथ अफ्रीका का स्कोर 5-0

17:22 (IST) 3 Dec 2025

भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाए 358 रन

भारत ने दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 359 रन का लक्ष्य दिया। भारत ने केएल राहुल, विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ की पारियों की मदद से 50 ओवरमें 5 विकेट पर 358 रन बनाए। केएल राहुल 43 गेंद में 66 और रविंद्र जडेजा 27 गेंद में 24 रन बनाकर नाबाद रहे। केएल राहुल ने अपनी पारी के दौरान 6 चौके और 2 छक्के लगाए। रविंद्र जडेजा सिर्फ 2 चौके ही लगा पाए।

17:11 (IST) 3 Dec 2025

India vs South Africa LIVE Score: कोहली के बाद धीमी हुई रन बनने की रफ्तार

विराट कोहली का विकेट गिरने के बाद रन बनाने की रफ्तार धीमी हो गई है। इससे साफ है कि भारतीय प्लेइंग इलेवन में फुल-फ्लेज्ड हिटर्स की कमी है। इससे पता चलता है कि हार्दिक पंड्या जैसा खिलाड़ी कितना ज़रूरी हो सकता है।

17:10 (IST) 3 Dec 2025

LIVE क्रिकेट स्कोर: केएल राहुल ने पूरा किया अपना अर्धशतक

मार्को यानसेन 48वां ओवर लेकर आए। केएल राहुल ने उनकी दूसरी गेंद पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। केएल राहुल का यह अर्धशतक 33 गेंद में आया। केएल राहुल ने अगली गेंद पर 2 रन लिए। चौथी गेंद पर एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर रविंद्र जडेजा ने एक रन लिया। आखिरी गेंद डॉट रही। भारत का स्कोर 48 ओवर में 5 विकेट पर 336 रन है। केएल राहुल के 36 गेंद में 52 और रविंद्र जडेजा के 22 गेंद में 17 रन हैं।

16:57 (IST) 3 Dec 2025

LIVE क्रिकेट स्कोर: भारत ने 45 ओवर में बनाए विकेट पर 317 रन

भारत का स्कोर 45 ओवर में 5 विकेट पर 317 रन है। केएल राहुल के 27 गेंद में 43 रन हैं। रविंद्र जडेजा के 13 गेंद में 9 रन हैं। दोनों के बीच 24 गेंद में 28 रन की साझेदारी हुई है।