भारत ने साउथ अफ्रीका को पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में मंगलवार (9 दिसंबर) को 101 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। कटक के बाराबती स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 175 रन बनाए।
हार्दिक पंड्या ने बेहतरीन अर्धशतक जड़कर भारत को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट लिए। 176 रनों के लक्ष्य के जवाब में साउथ अफ्रीका की पारी 12.3 ओवर में 74 रन पर सिमट गई।
भारत के लिए हार्दिक पंड्या 28 गेंद पर 59 बनाकर नाबाद रहे। तिलक वर्मा ने 32 गेंद पर 26 और अक्षर पटेल ने 21 गेंद पर 23 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 17, सूर्यकुमार यादव ने 12, शिवम दुबे ने 11 और जितेश शर्मा ने नाबाद 10 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट लिए। लुथो सिमपाला ने 2 और डोनोवन फरेरा ने 1 विकेट लिए।
South Africa in India, 5 T20I Series, 2025
India
175/6 (20.0)
South Africa
74 (12.3)
Match Ended ( Day – 1st T20I )
India beat South Africa by 101 runs
साउथ अफ्रीका के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने 22, एडेन मार्कराम और ट्रिस्टन स्टब्स ने 14-14 रन बनाए। मार्को यानसेन ने 12 रन बनाए। डेनोवन फरेरा ने 5, लुथो सिमपाला ने 2, डेविड मिलर और एनरिख नॉर्खिया ने 1-1 विकेट लिए। लुंगी एनगिडी 2 रन बनाकर नाबाद रहे।
अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट लिए। भारत की प्लेइंग 11 में संजू सैमसन, कुलदीप यादव, हर्षित राणा और वाशिंगटन सुंदर को मौका नहीं मिला।
IND vs SA: हार्दिक पंड्या की शानदार वापसी, पहले बल्ले से बचाई भारत की लाज, फिर गेंद से भी किया कमाल
IND vs SA 1st T20I LIVE Score: साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी
साउथ अफ्रीका के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने 22, एडेन मार्कराम और ट्रिस्टन स्टब्स ने 14-14 रन बनाए। मार्को यानसेन ने 12 रन बनाए। डेनोवन फरेरा ने 5, लुथो सिमपाला ने 2, डेविड मिलर और एनरिख नॉर्खिया ने 1-1 विकेट लिए। लुंगी एनगिडी 2 रन बनाकर नाबाद रहे। अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट लिए।
India vs South Africa 1st T20I LIVE Score: भारत ने साउथ अफ्रीका को 101 रन से हराया
भारत ने साउथ अफ्रीका को 101 रन से हराया। शिवम दुबे ने लुथो सिपमाला को आउट करके साउथ अफ्रीका की पारी को 74 रन पर समेटा। उन्होंने 2 रन बनाए। लुंगी एनगिडी 1 रन बनाकर नाबाद रहे।
India vs South Africa 1st T20I LIVE Score: जसप्रीत बुमराह ने एक ही ओवर में 2 विकेट लिए
हार्दिक पंड्या ने डेविड मिलर को पवेलियन भेजा। उन्होंने 1 रन बनाए। वरुण चक्रवर्ती ने डोनोवन फरेरा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 6 रन बनाए। इसके बाद वरुण ने मार्को यानसेन को पवेलियन भेजा। उन्होंने 12 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने एक ही ओवर में डेवाल्ड ब्रेविस और केशव महाराज को पवेलियन भेजा। ब्रेविस ने 22 रन बनाए। महाराज खाता नहीं खोल पाए। साउथ अफ्रीका 11 ओवर में 8 विकेट पर 72 रन बनाए। जीत के लिए 54 गेंद पर 104 रन चाहिए।
LIVE Cricket Score: अक्षर पटेल ने एडेन मार्कराम को पवेलियन भेजा
अक्षर पटेल ने एडेन मार्कराम को पवेलियन भेजा। उन्होंने 14 रन बनाए। डेवाल्ड ब्रेविस 12 रन बनाकर क्रीज पर। साउथ अफ्रीका ने 5.1 ओवर में 3 विकेट पर 40 रन बनाए। 89 गेंद पर 136 रन चाहिए।
India vs South Africa 1st T20I LIVE Score: वरुण चक्रवर्ती के पहले ओवर में 12 रन बने
साउथ अफ्रीका ने 5 ओवर में 2 विकेट पर 40 रन बनाए। 90 गेंद पर 136 रन चाहिए। एडेन मार्कराम 14 और डेवाल्ड ब्रेविस 12 रन बनाकर क्रीज पर। 15 गेंद पर 24 रनों की साझेदारी। वरुण चक्रवर्ती के पहले ओवर में 12 रन बने।
IND vs SA 1st T20I LIVE Score: टिस्टन स्टब्स को अर्शदीप सिंह ने पवेलियन भेजा
टिस्टन स्टब्स को अर्शदीप सिंह ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 14 रन बनाए। डेवाल्ड ब्रेविस नए बल्लेबाज हैं। एडेन मार्कराम 2 रन बनाकर क्रीज पर। साउथ अफ्रीका ने 2.3 ओवर में 2 विकेट पर 16 रन बनाए।
India vs South Africa 1st T20I LIVE Score: साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू
साउथ अफ्रीका के लिए क्विंटन डिकॉक और एडेन मार्कराम क्रीज पर उतरे। सिंह ने भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। डिकॉक दूसरी ही गेंद पर बगैर खाता खोले पवेलियन लौट गए। क्रीज पर उतरे ट्रिस्टन स्टब्स ने चौथी गेंद पर चौका जड़ा। साउथ अफ्रीका ने पहले ओवर में 1 विकेट पर 6 रन बनाए। जीत के लिए 170 रन चाहिए।
LIVE Cricket Score: भारत की बल्लेबाजी
भारत के लिए हार्दिक पंड्या 28 गेंद पर 59 बनाकर नाबाद रहे। तिलक वर्मा ने 32 गेंद पर 26 और अक्षर पटेल ने 21 गेंद पर 23 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 17, सूर्यकुमार यादव ने 12, शिवम दुबे ने 11 और जितेश शर्मा ने नाबाद 10 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट लिए। लुथो सिमपाला ने 2 और डोनोवन फरेरा ने 1 विकेट लिए।
IND vs SA LIVE Score: भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 176 का लक्ष्य
भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 175 रन बनाए। हार्दिक पंड्या 28 गेंद पर 59 और जितेश शर्मा 10 रन बनाकर नाबाद रहे। साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट लिए।
IND vs SA 1st T20I LIVE Score: डोनोवन फरेरा ने शिवम दुबे को पवेलियन भेजा
डोनोवन फरेरा ने शिवम दुबे को पवेलियन भेजा। उन्होंने 11 रन बनाए। भारत का स्कोर 17.1 ओवर में 6 विकेट पर 137 रन। हार्दिक पंड्या 32 रन बनाकर क्रीज पर। जितेश शर्मा नए बल्लेबाज हैं।
IND vs SA LIVE Score: अक्षर पटेल को लुथो सिपामला ने पवेलियन भेजा
अक्षर पटेल को लुथो सिपामला ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 23 रन बनाए। शिवम दुबे नए बल्लेबाज हैं। हार्दिक पंड्या 16 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 14.1 ओवर में 5 विकेट पर 105 रन बनाए।
India vs South Africa 1st T20I LIVE Score: तिलक वर्मा को लुंगी एनगिडी ने पवेलियन भेजा
तिलक वर्मा को लुंगी एनगिडी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 26 रन बनाए। भारत ने 12 ओवर में 4 विकेट पर 80 रन बनाए। अक्षर पटेल 14 और हार्दिक पंड्या 1 र बनाकर क्रीज पर।
LIVE Cricket Score: तिलक वर्मा ने स्टेडियम के बाहर मारी गेंद
भारत ने 10 ओवर में 3 विकेट पर 72 रन बना लिए हैं। अक्षर पटेल 10 और तिलक वर्मा 23 रन बनाकर क्रीज पर। 21 गेंद पर 23 रनों की साझेदारी हुई। तिलक ने एनरिख नॉर्खिया को ऐसा छक्का मारा कि गेंद खो गई।
LIVE Cricket Score: अभिषेक शर्मा को लुथो सिमपाला ने पवेलियन भेजा
अभिषेक शर्मा को लुथो सिमपाला ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 17 रन बनाए। अक्षर पटेल नए बल्लेबाज हैं। तिलक वर्मा 11 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 6.3 ओवर में 3 विकेट पर 48 रन।
IND vs SA 1st T20I LIVE Score: तिलक-अभिषेक क्रीज पर
भारत ने 5 ओवर में 2 विकेट पर 32 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा 3 और अभिषेक शर्मा 9 रन बनाकर क्रीज पर। लुथो सिपामला के पहले ओवर में 2 रन बने।
'भाई यह किस लाइन में आ गए...,' IPL ऑक्शन से पहले अश्विन ने शेयर की सनी लियोनी की तस्वीर; फैंस हुए हैरान
IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में संजू, कुलदीप, वाशिंगटन और हर्षित राणा प्लेइंग 11 में नहीं, 8 बल्लेबाजों संग उतरा भारत
IND vs SA LIVE Score: सूर्यकुमार यादव भी पवेलियन पहुंचे
शुभमन गिल के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए आए। लुंगी एनगिडी तीसरा ओवर लेकर आए। सूर्यकुमार यादव ने उनकी दूसरी गेंद पर चौका लगाया। तीसरी गेंद पर छक्का लगाया। चौथी गेंद पर मिड-ऑन पर एडेन मार्कराम ने उन्हें लपक लिया। सूर्यकुमार यादव एक चौके और एक छक्के की मदद से 11 गेंद में 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत का स्कोर 18-2
भारत की ओर से शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की। साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी पहला ओवर लेकर आए। अभिषेक शर्मा ने उनकी पहली गेंद पर एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। गिल ने दूसरी गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। हालांकि, वह अगली ही गेंद पर मिड-ऑफ पर मार्को यानसेन के हाथों लपक लिए गए। भारत का स्कोर 6-1
IND vs SA LIVE Score: साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11
क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसेन, केशव महाराज, लुथो सिपामला, एनरिक नॉर्खिया, लुंगी एनगिडी।
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।
India vs South Africa 1st T20I LIVE Score: साउथ अफ्रीका ने चुनी गेंदबाजी
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत की प्लेइंग 11 में संजू सैमसन, कुलदीप यादव, हर्षित राणा और वाशिंगटन सुंदर को मौका नहीं मिला।
IND vs SA T20I LIVE Score: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद दोनों टीमों का रिकॉर्ड
2024 में रोमांचक टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद से भारत ने इस फॉर्मेट में 26 मैच जीते हैं और 4 हारे हैं। साउथ अफ्रीका ने 9 टी20 जीते हैं और 16 हारे हैं।
भारत का ऐसा खिलाड़ी जिसकी बैटिंग-बॉलिंग दोनों घातक, पूर्व कोच का दावा- साउथ अफ्रीका के खिलाफ मचाएगा धमाल
LIVE Cricket Score: तिलक-संजू की निगाहें 1000 रन पूरा करने पर
तिलक वर्मा (996) और संजू सैमसन (995) दोनों टी20 इंटरनेशनल में 1000 रन पूरा करने के करीब हैं।
IND vs SA T20I LIVE Score: साउथ अफ्रीका बन सकती है भारत के खिलाफ सबसे सफल टी20 टीम
साउथ अफ्रीका को भारत के खिलाफ सबसे सफल टी20 टीम बनने के लिए इस सीरीज में एक जीत की जरूरत है। अभी वह भारत के खिलाफ 12-12 जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बराबर है।
India vs South Africa 1st T20I LIVE Score: भारत का शानदार रिकॉर्ड
2024 की शुरुआत से हार्दिक पांड्या के टीम में रहने पर भारत ने 28 टी20 में से 25 मैच जीत दर्ज की है। दो हारी है और एक टाई रहा है। इस साल के एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ मैच टाई रहा था। इस मैच में हार्दिक सिर्फ एक ओवर फेंकने के बाद चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए थे। हार्दिक उपलब्ध नहीं रहने पर भारत ने नौ जीत दर्ज की है। दो मैच हारे और दो मैच टाई रहे हैं।
IND vs SA 1st T20I LIVE Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।
LIVE Cricket Score: साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11
क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया।
