रांची के झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) मैदान पर भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच का पहला दिन दूसरे सत्र के खेल तक ही चला। भारत ने तीन विकेट खोकर 224 रन बना लिए थे। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। हालांकि भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और तीन शुरुआती झटके उसे मयंक अग्रवाल, पुजारा और कप्तान कोहली के रूप में लगे।

इसके बाद रोहित शर्मा और रहाणे के बीच कमाल की साझेदारी हुई और दोनों ने साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर खैर ली। रोहित ने जहां सीरीज का तीसरा शतक जड़ा तो वहीं रहाणे ने भी अर्धशतक लगाया। लंच ब्रेक तक भारत ने तीन विकेट खोकर 224 रन बना लिए थे। हालांकि खराब रोशनी और बारिश के चलते पहले दिन का खेल रोक दिया गया है।

भारतीय टीम ने सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है। भारतीय कप्तान विराट कोहली की कोशिश अंतिम टेस्ट को जीतकर सीरीज क्लीन स्वीप करने की होगी।

 

India vs South Africa 3rd Test Live Cricket Score : यहां जानिए मैच का लाइव स्कोर

Live Blog

Highlights

    14:46 (IST)19 Oct 2019
    चायकाल के बाद का खेल शुरू

    चायकाल के बाद का खेल शुरू हो चुका है। रोहित और रहाणे संभलकर खेल रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ी आज पूरे दिन बल्लेबाजी करना चाहेंगे। 

    14:14 (IST)19 Oct 2019
    दूसरा सेशन भारत के नाम

    दूसरे सेशन का खेल समाप्त हो गया है और भारत ने तीन विकेट खोकर 205 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा शतक तो रहाणे अर्धशतक जमाकर खेल रहे हैं। रोचक होगा अगला सेशन।

    13:47 (IST)19 Oct 2019
    रोहित ने पूरे किए सौ रन

    रोहित शर्मा ने लंच के बाद से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। रोहित ने छक्के के साथ अपना शतक पूरा किया। रोहित और रहाणे के बीच 145 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

    13:26 (IST)19 Oct 2019
    110 रनों की साझेदारी पूरी

    रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे के बी 110 रन की साझेदारी हो चुकी है। दोनों ही बल्लेबाज अपना समय ले रहे हैं। अजिंक्य रहाणे ने अपने करियर का 21वां टेस्ट शतक पूरा किया।

    13:13 (IST)19 Oct 2019
    अब आतिशी लय में दिख रहे रोहित शर्मा

    अर्धशतक जड़ने के बाद अब रोहित शर्मा कमाल की लय में दिख रहे हैं और आतिशी अंदाज में खेलते दिख रहे हैं। भारत 150 के नजदीक आ गया है।

    13:01 (IST)19 Oct 2019
    अच्छी लय में दिख रहे रोहित शर्मा

    तीन शुरुआती झटके बाद अब रोहित शर्मा और रहाणे अच्छी लय में दिख रहे हैं और रोहित अब आक्रामक लय में भी खेलते दिख रहे हैं। 

    12:33 (IST)19 Oct 2019
    100 के पार भारत

    रहाणे ने चौके के साथ इंडिया का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया है। रोहित शर्मा भी अपने अर्धशतक के काफी करीब आ गए हैं। रहाणे भी कमाल की लय में दिख रहे हैं।

    12:11 (IST)19 Oct 2019
    दूसरे सत्र का खेल शुरू

    तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। रोहित शर्मा अच्छी लय में दिख रहे हैं। रहाणे को उनका साथ देना होगा। भारत का स्कोर अभी 71 रन है।

    11:19 (IST)19 Oct 2019
    एक और चौका

    रोहित शर्मा ने एक कमाल का चौका जड़ दिया है अब वो रहाणे के साथ अच्छी लय में दिख रहे हैं। भारत का स्कोर भी 3 विकेट खोने के बाद अब 50 के पार चला गया है।

    10:45 (IST)19 Oct 2019
    रोहित ने फिर किया कमाल

    दो विकेट गिरने के बाद रोहित शर्मा और विराट के बीच कमाल की साझेदारी हो रही है। दोनों अच्छी लय में दिख रहे हैं और रोहित शर्मा ने कमाल का चौका जड़ दिया है।

    10:28 (IST)19 Oct 2019
    विराट ने जड़ा चौका

    12वें ओवर में विराट कोहली ने दो कमाल के चौके जड़कर टीम के ऊपर से प्रेशर काफी कम कर दिया है। अब वो अच्छी लय में दिख रहे हैं।

    10:14 (IST)19 Oct 2019
    कोहली मैदान में

    पुजारा के आउट होने के बाद अब कप्तान कोहली मैदान में आ गए हैं। भारत की शुरुआत बेहद खराब रही है। अब कोहली-रोहित पर सभी की नजर होगी। 

    10:08 (IST)19 Oct 2019
    रोहित ने जड़ा चौका

    रोहित शर्मा ने मयंक के आउट होने के बाद एक कमाल का चौका एनगिडी की गेंद पर जड़ा है। अब वो लय में दिख रहे हैं।

    09:55 (IST)19 Oct 2019
    पुजारा मैदान में

    मयंक के आउट होने के बाद पुजारा अब मैदान में आ गए हैं। उनसे अब एक बड़ी और संभली पारी की उम्मीद है। रोहित अच्छी लय में दिख रहे हैं।

    09:51 (IST)19 Oct 2019
    मयंक ने जड़ा चौका

    पांचवे ओवर में रबाडा की गेंद पर मयंक ने एक और चौका जड़ दिया है। इसी के साथ अब टीम इंडिया का स्कोर 12 पर पहुंच गया है।

    09:37 (IST)19 Oct 2019
    रोहित ने भी खोला खाता

    दूसरे ओवर में रोहित शर्मा ने दूसरी गेंद पर अपना खाता खोल लिया है। मयंक और रोहित दोनों संभलकर खेलते नजर आ रहे हैें।

    09:14 (IST)19 Oct 2019
    साउथ अफ्रीका ने किए कई बदलाव

    डीन एल्गर, क्विंटन डी कॉक, जुबैर हमजा, फाफ डु प्लेसिस (सी), टेम्बा बावुमा, हेनरिक क्लासेन (डब्ल्यू), जॉर्ज लिंडे, डेन पिड्ट, कैगीस रबाडा, एनरिक नार्जे, लुंगी नगिडी

    09:09 (IST)19 Oct 2019
    नदीम ने किया डेब्यू

    मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (सी), अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा (डब्ल्यू), रविचंद्रन अश्विन, शाहबाज नदीम, उमेश यादव, मोहम्मद शमी।

    09:04 (IST)19 Oct 2019
    भारत की बल्लेबाजी

    इस मुकाबले में टॉस जीतकर विराट कोहली ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। इस मुकाबले में बल्लेबाजी के अनुरूप पिच है। ऐसे में बल्लेबाज धमाल मचा सकते है।

    08:36 (IST)19 Oct 2019
    कोहली रच सकते हैं इतिहास

    टीम इंडिया इस मैच को जीतकर 5वीं बार 3-0 टेस्ट सीरीज जीतना चाहेगी। वहीं रांची टेस्ट जीतकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली बार 3-0 से सीरीज हराना चाहेगी।

    08:16 (IST)19 Oct 2019
    पहले बल्लेबाजी का होगा फैसला

    इस मुकाबले में एक बात तो लगभग साफ है कि जो भी टीम टॉस जीतेगी वो पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेगी। ऐसे में टॉस का भी काफी अहम रोल होने वाला है।

    08:03 (IST)19 Oct 2019
    खिलाड़ियों ने जमकर किया अभ्यास

    इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने नेट में जमकर अभ्यास किया है। आज मुकाबले में दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है।