Asia Cup 2025, India vs Pakistan Super Fours, Match 2, IND vs PAK LIVE Cricket Score: एशिया कप 2025 के सुपर 4 चरण के दूसरे मैच में रविवार (21 सितंबर) को भारत और पाकिस्तान दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने हैं। भारत ने इस मैच में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 171 रन बना लिए। भारत को जीत के लिए 172 रन बनाने हैं।

Asia Cup, 2025

India 
105/1 (10.0)

vs

Pakistan  
171/5 (20.0)

BattingRB
Abhishek Sharma57 31
Suryakumar Yadav *0 1
BowlingORWKT
Haris Rauf2170
Faheem Ashraf *141

Play In Progress ( Day – Super Four – Match 2 )
India need 67 runs in 60 balls at 6.7 rpo

पाकिस्तान की पारी, फरहान का अर्धशतक

पाकिस्तान के लिए ओपन करने आए फखर जमान 15 रन के स्कोर पर हार्दिक की गेंद पर आउट हुए। फरहान ने 34 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 58 के स्कोर पर आउट हुए। सैम अयूब 21 रन बनाकर आउट हुए। हुसैन तलत 10 रन पर आउट हो गए। मोहम्मद नवाज 21 रन पर रन आउट हो गए। सलमान आगा 17 रन जबकि फहीम अशरफ 20 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की तरफ से शिवम दुबे ने 2 जबकि हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिए।

भारत की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

Live Updates
22:57 (IST) 21 Sep 2025

Asia Cup 2025 LIVE Score: अभिषेक शर्मा का अर्धशतक

भारत ने 8 ओवर में बगैर विकेट के 95 रन बनाए। जीत के लिए 73 गेंद पर 76 रन चाहिए। अभिषेक शर्मा 53 और शुभमन गिल 42 रन बनाकर क्रीज पर।

22:49 (IST) 21 Sep 2025

IND vs PAK LIVE Score: गिल-अभिषेक की ताबड़तोड़ बैटिंग

भारत ने 6 ओवर में बगैर विकेट के 69 रन बनाए। जीत के लिए 84 गेंद पर 103 रन चाहिए। अभिषेक शर्मा 33 और शुभमन गिल 35 रन बनाकर क्रीज पर।

22:44 (IST) 21 Sep 2025

India vs Pakistan LIVE Score: भारत की शानदार शुरुआत

भारत ने 5 ओवर में बगैर विकेट के 55 रन बनाए। जीत के लिए 90 गेंद पर 117 रन चाहिए। अभिषेक शर्मा 28 और शुभमन गिल 27 रन बनाकर क्रीज पर।

22:33 (IST) 21 Sep 2025

Asia Cup 2025 LIVE Score: शुभमन गिल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

भारत ने तेज शुरुआत की है। 3 ओवर में बगैर विकेट के 31 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 141 रन चाहिए। अभिषेक शर्मा 10 और शुभमन गिल 21 रन बनाकर क्रीज पर।

22:25 (IST) 21 Sep 2025

IND vs PAK LIVE Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर। अभिषेक शर्मा 8 रन बनाकर क्रीज पर। शुभमन गिल 1 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 9 रन। जीत के लिए 163 रन चाहिए।

22:00 (IST) 21 Sep 2025

IND vs PAK LIVE Score: भारत को जीत के लिए 172 का टारगेट

पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 171 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 172 रन का टारगेट मिला है। पाकिस्तान के लिए फरहान ने 58 रन की अच्छी पारी खेली। भारत की तरफ से शिवम दुबे ने 2 जबकि हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिए।

21:49 (IST) 21 Sep 2025
IND vs PAK LIVE Score: पाकिस्तान का 5वां विकेट गिरा

पाकिस्तान का 5वां विकेट गिरा और मोहम्मद नवाज 21 रन पर रन आउट हो गए। पाकिस्तान ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 157 रन बना लिए हैं। अब एक ओवर का खेल शेष बचा है।

21:39 (IST) 21 Sep 2025

IND vs PAK LIVE Score: भारत ने की वापसी

भारत ने फिलहाल मैच में वापसी कर ली है। पाकिस्तान शुरू में जिस तरह से रन बना रहा था उसमें कमी आई है। 17 ओवर में 4 विकेट पर 129 रन बना लिए हैं। अब सलमान और नवाज पर तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी है।

21:34 (IST) 21 Sep 2025

IND vs PAK LIVE Score: पाकिस्तान की स्कोर गति कम हुई

फरहान के आउट होने के बाद पाकिस्तान के तेजी से रन बनाने पर अंकुश लग गया और इस टीम ने 16 ओवर में 4 विकेट पर 121 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभी सलमान आगा और मोहम्मद नवाज मौजूद हैं।

21:28 (IST) 21 Sep 2025

IND vs PAK: सूर्यकमार ने सलमान आगा से नहीं मिलाया हाथ, टॉस जीतने के बाद तुंरत मुंह फेरा, देखते रह गए पाकिस्तानी कप्तान

IND vs PAK: भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद फिर से पाकिस्तानी कप्तान सलमान से हाथ नहीं मिलाया। …यहां पढ़ें
21:24 (IST) 21 Sep 2025

IND vs PAK LIVE Score: फरहान को शिवम दुबे ने किया आउट

साहिजादा फरहान ने 45 गेंदों पर 58 रन की पारी खेली और उनका कैच शिवम दुबे की गेंद पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पकड़ा। दुबे का ये दूसरा विकेट था। भारतीय टीम ने फिलहाल मैच में वापसी कर ली है।

21:19 (IST) 21 Sep 2025
IND vs PAK LIVE Score: भारत को मिली तीसरी सफलता

भारत को तीसरी सफलता कुलदीप यादव ने दिलाया और उन्होंने 10 रन पर हुसैन तलत को आउट किया। पांचवें नंबर पर बैटिंग के लिए मोहम्मद नवाज आए हैं। पाकिस्तान ने 14 ओवर में 3 विकेट पर 115 रन बना लिए हैं।

21:11 (IST) 21 Sep 2025

IND vs PAK LIVE Score: पाकिस्तान का स्कोर 100 के पार

पाकिस्तान की टीम ने 12 ओवर में 2 विकेट पर 103 रन बना लिए हैं। फरहान अभी 56 रन जबकि हुसैन 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के लिए फरहान का विकेट लेना जरूरी हो गया है। वो स्कोर बोर्ड की गति को लगातार चला रहे हैं।

21:03 (IST) 21 Sep 2025

IND vs PAK LIVE Score: शिवम दुबे ने सैम अयूब को किया आउट

शिवम दुबे ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई और सैम अयूब को उन्होंने 21 के स्कोर पर अभिषेक के हाथों कैच आउट करवा दिया। सैम ने दूसरे विकेट के लिए फरहान के साथ मिलकर 48 गेंदों पर 72 रन की साझेदारी की।

20:54 (IST) 21 Sep 2025
IND vs PAK LIVE Score: फरहान ने 34 गेंदों पर लगाया अर्धशतक

साहिबजादा फरहान ने 34 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया। उनका कैच छोड़ना भारत को भारी पड़ रहा है। वो कमाल की बैटिंग कर रहे हैं। उन्होंने छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। पाकिस्तान ने 10 ओवर में एक विकेट पर 91 रन बना लिया हैं।

20:52 (IST) 21 Sep 2025

IND vs PAK LIVE Score: फरहान-सैम के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

फरहान और सैम के बीच अब तक 39 गेंदों पर 62 रन की साझेदारी हो चुकी है। फरहान 45 रन पर खेल रहे हैं। पाकिस्तान ने 9 ओवर में एक विकेट पर 83 रन बना लिए हैं।

20:47 (IST) 21 Sep 2025

IND vs PAK LIVE Score: शानदार बैटिंग कर रहे हैं फरहान

फरहान का कैच पहले ही ओवर में अभिषेक ने छोड़ दिया था और वो शानदार बैटिंग करते हुए अर्धशतक के करीब पहुंच चुके हैं। उन्होंने 29 गेंदों पर 39 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान ने 8 ओवर में एक विकेट पर 70 रन बना लिए हैं।

20:44 (IST) 21 Sep 2025

IND vs PAK LIVE Score: भारत को विकेट की तलाश

भारत को विकेट की तलाश है। पाकिस्तान ने 7 ओवर में एक विकेट पर 60 रन बना लिए हैं। पिछले ओवर में वरुण की गेंद पर सैम का कैच छूटा था। भारत अगर यहां से दो विकेट लेता है तो पाकिस्तान दबाव में आ जाएगा।

20:40 (IST) 21 Sep 2025

IND vs PAK LIVE Score: पाकिस्तान का स्कोर 50 के पार

पाकिस्तान की टीम ने पहले 6 ओवर में यानी पावरप्ले में एक विकेट पर 55 रन बना लिए हैं। फरहान अभी 29 रन जबकि सैम अयूब 9 रन पर खेल रहे हैं। इन दोनों बल्लेबाजों का एक-एक कैच छूट चुका है।

20:33 (IST) 21 Sep 2025

IND vs PAK LIVE Score: वरुण अटैक पर आए, सैम का छूटा कैच

सूर्यकुमार यादव 5वें ओवर में वरुण को अटैक पर लेकर आए। इस ओवर में सैम अयूब का आसान सा कैच कुलदीप यादव ने छोड़ दिया। इस ओवर में 6 रन बने।

20:29 (IST) 21 Sep 2025

IND vs PAK LIVE Score: 4 ओवर में बने 36 रन

पाकिस्तान की बल्लेबाजी अच्छी हो रही है और ये टीम अभी 9 की औसत से रन बना रही है। पहले 4 ओवर में एक विकेट पर 36 रन बन चुके हैं। सैम और फरहान क्रीज पर हैं। भारत को विकेट की तलाश है।

20:21 (IST) 21 Sep 2025
IND vs PAK LIVE Score: सैम अयूब का खुला खाता

पिछले तीन मैचों में डक पर आउट होने वाले सैम अयूब भारत के खिलाफ तीसरे नंबर पर उतरे और उन्होंने इस मुकाबले में चौके के साथ अपना खाता खोला। पाकिस्ता ने 3 ओवर में एक विकेट पर 26 रन बना लिए हैं।

20:18 (IST) 21 Sep 2025

IND vs PAK LIVE Score: पाकिस्तान का पहला विकेट गिरा

पाकिस्तान का पहला विकेट फखर जमान के रूप में गिरा। फखर जमान का कैच हार्दिक पंड्या की गेंद पर संजू सैमसन ने लपका। उन्होंने 9 गेंदों पर 15 रन की पारी खेली।

20:13 (IST) 21 Sep 2025

IND vs PAK LIVE Score: बुमराह के ओवर में लगे 2 चौके

बुमराह के पहले ही ओवर में फखर ने 2 शानदार चौके लगाए। पाकिस्तान ने 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 17 रन बना लिए हैं। दोनों ओपनर तेज गति से रन बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

20:07 (IST) 21 Sep 2025

IND vs PAK LIVE Score: पहले ओवर में बने 6 रन

पाकिस्तान ने एक ओवर में भारत के खिलाफ 6 रन बना लिए हैं जबकि इस टीम का कोई विकेट नहीं गिरा। फरहान 6 रन पर खेल रहे हैं जबकि फखर ने अपना खाता नहीं खोला है।

20:05 (IST) 21 Sep 2025

IND vs PAK LIVE Score: अभिषेक ने फरहान का कैच छोड़ा

अभिषेक ने फरहान का कैच हार्दिक पंड्या की गेंद पर छोड़ दिया जो आसान कैच था। अभिषेक गेंद को जज नहीं कर पाए और गेंद उनके ठीक पास आकर गिर गई।

20:01 (IST) 21 Sep 2025

IND vs PAK LIVE Score: पाकिस्तानी पारी की हुई शुरुआत

पाकिस्तान के लिए पारी की शुरुआत करने फखर जमान और शाहिबजादा फरहान आए हैं। भारत के पहले गेंदबाजी की शुरुआत हार्दिक पंड्या ने की।

19:39 (IST) 21 Sep 2025
IND vs PAK LIVE Score: पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

19:34 (IST) 21 Sep 2025

IND vs PAK LIVE Score: भारत की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

19:33 (IST) 21 Sep 2025

IND vs PAK LIVE Score: भारत ने किए दो बदलाव

पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। बुमराह और वरुण की टीम में वापसी हुई जबकि अर्शदीप और हर्षित राणा को टीम से बाहर होना पड़ा।