Asia Cup 2025, India vs Pakistan Super Fours, Match 2, IND vs PAK LIVE Cricket Score: एशिया कप 2025 के सुपर 4 चरण के दूसरे मैच में भारत और पाकिस्तान दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबाई में आमने-सामने हैं। भारत ने इस मैच में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। सूर्या ने टॉस जीतने के बाद सलमान से हाथ नहीं मिलाया।

Asia Cup, 2025

India 

vs

Pakistan  
103/2 (12.0)

BowlingORWKT
Varun Chakaravarthy *3230
Shivam Dube151
BattingRB
Sahibzada Farhan56 41
Hussain Talat *6 7

Play In Progress ( Day – Super Four – Match 2 )
India elected to field

पाकिस्तान की पारी, फरहान का अर्धशतक

पाकिस्तान के लिए ओपन करने आए फखर जमान 15 रन के स्कोर पर हार्दिक की गेंद पर आउट हुए। फरहान ने 34 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। सैम अयूब 21 रन बनाकर आउट हुए।

भारत की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

टूर्नामेंट में दूसरी बार दोनों टीमें एक-दूसरे से भिड़ रही हैं। इससे पहले मैच में भारत ने ग्रुप चरण में पाकिस्तान को सात विकेट से हराया था। हालांकि, सुर्खियां बटोरने वाली बात उस मैच की तैयारी थी। इस बार भी यही स्थिति है। पाकिस्तान ने यूएई के खिलाफ अपने अंतिम ग्रुप मैच से पहले ही मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट पर अपनी आपत्तियों के कारण टूर्नामेंट से पूरी तरह हटने की धमकी दी थी। पाकिस्तान का आरोप था कि एंडी पाइक्रॉफ्ट भारत का पक्ष ले रहे थे।

IND vs PAK Live Cricket Streaming In Hindi: Watch Here

Live Updates
21:03 (IST) 21 Sep 2025

IND vs PAK LIVE Score: शिवम दुबे ने सैम अयूब को किया आउट

शिवम दुबे ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई और सैम अयूब को उन्होंने 21 के स्कोर पर अभिषेक के हाथों कैच आउट करवा दिया। सैम ने दूसरे विकेट के लिए फरहान के साथ मिलकर 48 गेंदों पर 72 रन की साझेदारी की।

20:54 (IST) 21 Sep 2025
IND vs PAK LIVE Score: फरहान ने 34 गेंदों पर लगाया अर्धशतक

साहिबजादा फरहान ने 34 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया। उनका कैच छोड़ना भारत को भारी पड़ रहा है। वो कमाल की बैटिंग कर रहे हैं। उन्होंने छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। पाकिस्तान ने 10 ओवर में एक विकेट पर 91 रन बना लिया हैं।

20:52 (IST) 21 Sep 2025

IND vs PAK LIVE Score: फरहान-सैम के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

फरहान और सैम के बीच अब तक 39 गेंदों पर 62 रन की साझेदारी हो चुकी है। फरहान 45 रन पर खेल रहे हैं। पाकिस्तान ने 9 ओवर में एक विकेट पर 83 रन बना लिए हैं।

20:47 (IST) 21 Sep 2025

IND vs PAK LIVE Score: शानदार बैटिंग कर रहे हैं फरहान

फरहान का कैच पहले ही ओवर में अभिषेक ने छोड़ दिया था और वो शानदार बैटिंग करते हुए अर्धशतक के करीब पहुंच चुके हैं। उन्होंने 29 गेंदों पर 39 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान ने 8 ओवर में एक विकेट पर 70 रन बना लिए हैं।

20:44 (IST) 21 Sep 2025

IND vs PAK LIVE Score: भारत को विकेट की तलाश

भारत को विकेट की तलाश है। पाकिस्तान ने 7 ओवर में एक विकेट पर 60 रन बना लिए हैं। पिछले ओवर में वरुण की गेंद पर सैम का कैच छूटा था। भारत अगर यहां से दो विकेट लेता है तो पाकिस्तान दबाव में आ जाएगा।

20:40 (IST) 21 Sep 2025

IND vs PAK LIVE Score: पाकिस्तान का स्कोर 50 के पार

पाकिस्तान की टीम ने पहले 6 ओवर में यानी पावरप्ले में एक विकेट पर 55 रन बना लिए हैं। फरहान अभी 29 रन जबकि सैम अयूब 9 रन पर खेल रहे हैं। इन दोनों बल्लेबाजों का एक-एक कैच छूट चुका है।

20:33 (IST) 21 Sep 2025

IND vs PAK LIVE Score: वरुण अटैक पर आए, सैम का छूटा कैच

सूर्यकुमार यादव 5वें ओवर में वरुण को अटैक पर लेकर आए। इस ओवर में सैम अयूब का आसान सा कैच कुलदीप यादव ने छोड़ दिया। इस ओवर में 6 रन बने।

20:29 (IST) 21 Sep 2025

IND vs PAK LIVE Score: 4 ओवर में बने 36 रन

पाकिस्तान की बल्लेबाजी अच्छी हो रही है और ये टीम अभी 9 की औसत से रन बना रही है। पहले 4 ओवर में एक विकेट पर 36 रन बन चुके हैं। सैम और फरहान क्रीज पर हैं। भारत को विकेट की तलाश है।

20:21 (IST) 21 Sep 2025
IND vs PAK LIVE Score: सैम अयूब का खुला खाता

पिछले तीन मैचों में डक पर आउट होने वाले सैम अयूब भारत के खिलाफ तीसरे नंबर पर उतरे और उन्होंने इस मुकाबले में चौके के साथ अपना खाता खोला। पाकिस्ता ने 3 ओवर में एक विकेट पर 26 रन बना लिए हैं।

20:18 (IST) 21 Sep 2025

IND vs PAK LIVE Score: पाकिस्तान का पहला विकेट गिरा

पाकिस्तान का पहला विकेट फखर जमान के रूप में गिरा। फखर जमान का कैच हार्दिक पंड्या की गेंद पर संजू सैमसन ने लपका। उन्होंने 9 गेंदों पर 15 रन की पारी खेली।

20:13 (IST) 21 Sep 2025

IND vs PAK LIVE Score: बुमराह के ओवर में लगे 2 चौके

बुमराह के पहले ही ओवर में फखर ने 2 शानदार चौके लगाए। पाकिस्तान ने 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 17 रन बना लिए हैं। दोनों ओपनर तेज गति से रन बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

20:07 (IST) 21 Sep 2025

IND vs PAK LIVE Score: पहले ओवर में बने 6 रन

पाकिस्तान ने एक ओवर में भारत के खिलाफ 6 रन बना लिए हैं जबकि इस टीम का कोई विकेट नहीं गिरा। फरहान 6 रन पर खेल रहे हैं जबकि फखर ने अपना खाता नहीं खोला है।

20:05 (IST) 21 Sep 2025

IND vs PAK LIVE Score: अभिषेक ने फरहान का कैच छोड़ा

अभिषेक ने फरहान का कैच हार्दिक पंड्या की गेंद पर छोड़ दिया जो आसान कैच था। अभिषेक गेंद को जज नहीं कर पाए और गेंद उनके ठीक पास आकर गिर गई।

20:01 (IST) 21 Sep 2025

IND vs PAK LIVE Score: पाकिस्तानी पारी की हुई शुरुआत

पाकिस्तान के लिए पारी की शुरुआत करने फखर जमान और शाहिबजादा फरहान आए हैं। भारत के पहले गेंदबाजी की शुरुआत हार्दिक पंड्या ने की।

19:39 (IST) 21 Sep 2025
IND vs PAK LIVE Score: पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

19:34 (IST) 21 Sep 2025

IND vs PAK LIVE Score: भारत की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

19:33 (IST) 21 Sep 2025

IND vs PAK LIVE Score: भारत ने किए दो बदलाव

पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। बुमराह और वरुण की टीम में वापसी हुई जबकि अर्शदीप और हर्षित राणा को टीम से बाहर होना पड़ा।

19:31 (IST) 21 Sep 2025

IND vs PAK LIVE Score: भारत ने टॉस जीता, पहले किया गेंदबाजी का फैसला

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम पहले बैटिंग करेगी।

19:23 (IST) 21 Sep 2025

IND vs PAK LIVE Score: 50 टी20 इंटरनेशनल छक्कों से इतने दूर अभिषेक

अभिषेक शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 50 छक्के पूरे होने के काफी करीब हैं। पाकिस्तान के खिलाफ 4 छक्के लगाते ही वो इस मुकाम को हासिल कर लेंगे।

19:15 (IST) 21 Sep 2025

IND vs PAK LIVE Score: कुछ देर में होगा टॉस

भारत-पाकिस्तान मैच के बीच अब से कुछ ही देर में यानी शाम 7.30 बजे टॉस होगा। दुबई में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है।

19:03 (IST) 21 Sep 2025

IND vs PAK LIVE Score: कुलदीप यादव के पास नंबर 1 बॉलर बनने का मौका

एशिया कप में अब तक खेले गए 3 मैचों में कुलदीप यादव ने 8 विकेट लिए हैं और वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उनके पास नंबर एक गेंदबाज बनने का मौका है।

19:00 (IST) 21 Sep 2025

IND vs PAK LIVE Score: भारत है हर डिपार्टमेंट में मजबूत

पाकिस्तान के मुकाबले अगर भारतीय टीम पर नजर डालें तो इस टीम की बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों तगड़ी नजर आती है। पाकिस्तान को भारत से पार पाने के लिए एक्स्ट्रा एफर्ट लगाने की जरूरत होगी।

18:59 (IST) 21 Sep 2025

IND vs PAK LIVE Score: पाकिस्तान ने नहीं किया था प्रेस कांफ्रेंस

भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान की टीम ने प्रेस कांफ्रेंस में हिस्सा नहीं लिया था। इसके बाद सुनील गावस्कर पाकिस्तान टीम की इस हरकत से काफी नाराज नजर आए थे।

18:57 (IST) 21 Sep 2025

IND vs PAK LIVE Score: क्या भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी प्लेयर्स से मिलाएंगे हाथ

भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी प्लेयर्स से पिछले मुकाबले में हाथ नहीं मिलाया था और इस बात ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी। क्या इस बार भी भारत का रुख ऐसा ही होगा।

18:46 (IST) 21 Sep 2025

IND vs PAK LIVE Score: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पहुंची भारत और पाकिस्तान की टीमें

दोनों टीमें दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहुंच चुकी हैं। कम से कम इस बार, खेल में देरी नहीं होगी।

18:44 (IST) 21 Sep 2025

IND vs PAK Today Match: मिस्बा ने बताया अभिषेक को आउट करने का तरीका

मिस्बाह ने अभिषेक शर्मा को आउट करने के तरीके पर कहा कि आपको उनके स्टंप पर गेंद डालनी होगी, अच्छी लेंथ से गेंद को उनके बल्ले की ओर घुमाकर डालनी होगी। यही उन्हें आउट करने का एकमात्र तरीका है, या फिर अगर पिच ऐसी है कि गेंद रुक रही है, तो ऑफ स्पिनर को आजमाएं।

18:33 (IST) 21 Sep 2025

IND vs PAK Today Match: एशिया कप में विजयी क्रम को बनाए रखना चाहेगा भारत

भारत ने इस एशिया कप में अब तक खेले अपने तीनों लीग मैचों में लगातार जीत दर्ज की थी। भारत की कोशिश होगी कि वो अपने विजयी लय को बनाए रखें और जीत हासिल करते हुए अंकतालिका में अपना खाता भी खोले।

18:32 (IST) 21 Sep 2025

IND vs PAK Today Match: अभिषेक के पास बड़ा स्कोर करने का मौका

अभिषेक शर्मा ने अब तक भारत को तीनों लीग मैचों में अच्छी शुरुआत दिलाई है और वो लगातार आक्रामक बैटिंग कर रहे हैं, लेकिन वो बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ उनके पास अच्छा मौका होगा।

18:23 (IST) 21 Sep 2025

IND vs PAK Today Match: बुमराह-वरुण की वापसी संभव

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारत की प्लेइंग इलेवन में बुमराह और वरुण की वापसी हो सकती है। अगर ये दोनों टीम में वापस आते हैं तो इस स्थिति में अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को बाहर होना पड़ सकता है।

18:22 (IST) 21 Sep 2025

सहवाग-जयसूर्या ओपनर; वसीम अकरम ने चुनी ऑल-टाइम एशियन टी20 XI, रोहित, रैना, युवराज को नहीं किया शामिल

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने ऑल-टाइम एशियन प्लेइंग इलेवन का चयन किया जिसमें रोहित, रैना, युवराज जैसे खिलाड़ियों को जगह नहीं दी। …और पढ़ें