India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 337 रनों का लक्ष्य रखा था जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 212 रन ही बना सकी और डकवर्थ लुइस के चलते भारत ने 89 रनों से इस मैच को जीत लिया है। वर्ल्ड कप में भारत की ये सातवीं जीत है। भारत की ओर से रोहित शर्मा ने सबसे अधिक 140 रन अपने नाम किया। इसके चलते भारत ने पाकिस्तान को 337 रनों का लक्ष्य दिया था।

इसके जवाब में उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और इमाम उल हक अपना विकेट सस्ते में गंवा बैठे। हालांकि इसके बाद फखर जमान और बाबर के बीच एक कमाल की साझेदारी पनपी। दोनों ने कमाल की पारी खेली और फखर ने अर्धशतक भी जड़ा। हालांकि कुलदीप ने बाबर को 48 के उनके व्यक्तिगत स्कोर पर आउट किया और उसके बाद फिर भारतीय गेंदबाजों ने एक के बाद एक विकेट चटकाए। इसके बाद बारिश ने भी अपना कहर दिखाया जिसके चलते पाक को 30 गेंद पर 136 रनों की दरकार थी। वहीं, पाक 212 रन ही बना सकी और टीम इंडिया ने इस मुकाबले को 89 रनों से जी लिया है।

Live Blog

Highlights

    23:58 (IST)16 Jun 2019
    भारत ने जीता मैच

    इस मुकाबले में टीम इंडिया ने डकवर्थ लुइस नियम के चलते 89 रनों से जीत दर्ज कर ली है। वर्ल्ड कप में भारत की ये सातवीं जीत है।

    23:39 (IST)16 Jun 2019
    30 गेंद पर चाहिए 131 रन

    इस मैच में जीत के लिए पाक को 30 गेंदों पर 136 रनों की दरकार है। अब ये मैच भारत ने लगभग जीत लिया है। 

    23:14 (IST)16 Jun 2019
    थोड़ी देर में शुरू होगा मुकाबला

    बारिश के चलते ये मैच थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया था लेकिन अब अच्छी खबर आ रही है कि ये मैच अब शुरू होने जा रहा है। पाक को 90 गेंद में 171 रन चाहिए।

    22:25 (IST)16 Jun 2019
    150 के पार पाकिस्तान

    32वें ओवर में पाकिस्तान की टीम ने 5 विकेट खोकर 150 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। सरफराज से अब एक आतिशी पारी की दरकार है।

    22:08 (IST)16 Jun 2019
    पंड्याा ने झटके दो विकेट

    हार्दिक पंड्या ने एक ही ओवर में मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक को आउट कर भारत की पकड़ मजबूत कर दी है।

    21:49 (IST)16 Jun 2019
    बाबर आजम आउट

    117 के स्कोर पर पाकिस्तान को दूसरा झटका कुलदीप यादव ने दिया है। बाबर आजम 48 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

    21:41 (IST)16 Jun 2019
    100 के पार पहुंचा पाक का स्कोर

    22वें ओवर में पाकिस्तान की टीम ने 100 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। फखऱ जमान अर्धशतक जमाकर खेल रहे हैं। 

    21:31 (IST)16 Jun 2019
    अर्धशतक के करीब फखर जमान

    55 गेंदों में 43 रन बनाकर खेल रहे फखर जमान यहां एक बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। 6 चौकों की मदद से फखर 43 रन पर पहुंच गए है। अर्धशतक के करीब फखर जमान।

    21:06 (IST)16 Jun 2019
    भारत को बड़ा झटका

    भुवनेश्वर कुमार अब मैदान पर इस मैच के दौरान वापस नहीं लौट पाएंगे। भारत के लिए यह बड़ा झटका है। भुवी की जगह विजय शंकर को गेंदबाजी करनी होगी।

    20:57 (IST)16 Jun 2019
    37 गेंदों में 28 रनों की साझेदारी

    फखर जमान और बाबर आजम के बीच 37 गेंदों में 28 रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है। बाबार दो चौकों की मदद से 15 रनों पर खेल रही है।

    20:42 (IST)16 Jun 2019
    फखर ने जड़ा चौका

    8वां ओवर लेकर बुमराह आए थे और इस ओवर की आखिरी गेंद पर फखर ने कमाल का चौका जड़ दिया है। टीम का स्कोर अब 29 पर पहुंच गया है।

    20:28 (IST)16 Jun 2019
    बाबर आजम मैदान में

    इमाम उल हक के आउट होने के बाद अब बाबर आजम मैदान में आ गए हैं। 5 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर अभी 14-1 है।

    20:15 (IST)16 Jun 2019
    पाक की संभली शुरुआत

    भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर इमाम ने शानगार चौका लगाया। इमाम ने ऑन साइड पर इस शॉट को खेला। अंतिम गेंद से एक रन।

    20:05 (IST)16 Jun 2019
    पहले ओवर से दो रन

    भुवनेश्वर कुमार पारी का पहला ओवर लेकर आए। पहली गेंद पर इमाम ने सिंगल लेकर अपना और टीम का खाता खोला। पहले ओवर से दो रन आए।

    19:49 (IST)16 Jun 2019
    कोहली के नाम दर्ज बड़ा रिकॉर्ड

    कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप मैच में भारतीय पारी के 45वें ओवर में हसन अली की दूसरी गेंद पर चौका लगाकर अपने 230वें मैच और 222वीं पारी में 11,000 के आंकड़े को छुआ। कोहली ने इस मैचस में 77 रनों की पारी खेली। यह उनकी करियर की 51वीं अर्धशतकीय पारी है।

    19:35 (IST)16 Jun 2019
    337 रनों का टारगेट

    भारत ने 50 ओवर के खेल खत्म होने तक पांच विकेट खोकर 336 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान को जीत के लिए 337 रन बनाने होंगे।

    19:23 (IST)16 Jun 2019
    कोहली आउट

    कप्तान विराट कोहली मोहम्मद आमिर की गेंद पर आउट नहीं थे, इसके बावजूद वह पवेलियन की ओर चल पड़े। कोहली 77 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

    19:14 (IST)16 Jun 2019
    कोहली ने जड़ा चौका

    बारिश के बाद एक बार फिर खेल शुरू किया जा चुका है। वहाब रियाज की गेंद पर कोहली ने चतुराई के साथ चौका जड़ने का काम किया। कोहली 75 के स्कोर पर पहुंच गए हैं।

    18:40 (IST)16 Jun 2019
    रुक गई बारिश

    बारिश फिलहाल रुक गई है और 15-20 मिनट के भीतर खेल दोबारा शुरू किया जा सकता है। एक घंटे से पहले अगर मैच शुरू होता है तो भारत पूरे 50 ओवर खेल लेगा। 

    18:23 (IST)16 Jun 2019
    बारिश ने बिगाड़ा खेल

    बारिश की वजह से खेल रोक दिया गया है। भारत ने 46.4 ओवर के खेल खत्म होने तक चार विकेट खोकर 305 रन बना लिए हैं। भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली नाबाद 71 रन बनाकर खेल रहे थे।

    18:09 (IST)16 Jun 2019
    विराट ने पूरे किए 11 हजार रन

    विराट कोहली ने हसन अली की गेंद पर चौका जड़कर वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 11 हजार रन पूरे किए । अगली गेंद पर हसन अली ने एक और चौका बटोरा।

    17:59 (IST)16 Jun 2019
    विराट का अर्धशतक पूरा

    इस मैच का 44वां ओवर लेकर आए थे आमिर और इस ओवर में विराट कोहली ने अपना 51वां अर्धशतक जड़ दिया है। कोहली अब तेजी से रन बटोरना चाहेंगे।

    17:52 (IST)16 Jun 2019
    ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करेंगे पंड्या

    रोहित शर्मा के आउट होने के बाद हार्दिक पंड्या बल्लेबाजी करने आए। पंड्या की कोशिश बचे हुए 6 ओवर में ताबड़तोड़ पारी खेलने की होगी।

    17:41 (IST)16 Jun 2019
    रोहित लौटे पवेलियन

    हसन अली की गेंद पर रोहित ने शानदार चौका लगाया। अगली गेंद पर रोहित वहाब रियाज को एक आसान सा कैच थमा बैठे। रोहित के पास यहां दोहरा शतक जड़ने का मौका था।

    17:28 (IST)16 Jun 2019
    रोहित ने जड़ा चौका

    वहाब रियाज की गेंद पर रोहित शर्मा ने अपर कट शॉट लगाकर चौका बटोरा। इसके साथ ही रोहित 105 गेंदों में 126 के स्कोर पर पहुंच गए हैं। अपनी पारी के दौरान रोहित 3 छक्के और 12 चौके लगा चुके हैं।

    17:15 (IST)16 Jun 2019
    इमाद वसीम की अच्छी गेंदबाजी

    इमाद वसीम और शादाब खान की कोशिश अपना ओवर जल्द से जल्द खत्म करने की होगी। अंतिम के ओवरों में भारतीय बल्लेबाज स्पिनर को टारगेट कर सकते हैं।

    17:05 (IST)16 Jun 2019
    34 गेंदों में 32 रनों की साझेदारी

    रोहित और कोहली के बीच 34 गेंदों में 32 रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है। दोनों ही बल्लेबाज समय लेकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

    16:54 (IST)16 Jun 2019
    रोहित के शॉट् में सचिन की झलकी

    हसन अली की गेंद पर शानदार छक्का जड़कर रोहित ने साल 2003 वर्ल्ड कप की याद दिला दी। शोएब अख्तर की गेंद पर सचिन ने जिस तरह छक्का जड़ा था रोहित ने भी ठीक वेसे ही सिक्स लगाया।

    16:43 (IST)16 Jun 2019
    पाक को पहली सफलता

    भारत ने 24 ओवर के खेल खत्म होने तक एक विकेट खोकर 136 रन बना लिए हैं। दोनों ही टीमों के लिए यहां से मैच को अपने पक्ष में लाना बेहद जरूरी।

    16:35 (IST)16 Jun 2019
    विकेट की तलाश में पाक

    पाकिस्तानी गेंदबाजों को अभी भी पहली विकेट की तलाश है। पाक का कोई भी गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने में कामयाब नहीं हो सका है।

    16:21 (IST)16 Jun 2019
    मजबूत स्थिति में भारत

    भारतीय टीम 20 ओवर के बाद बिना कोई विकेट गंवाए 105 रनों पर पहुंच गई है। भारत की कोशिश यहां से 350 से अधिक रन बनाना चाहेगी।

    16:10 (IST)16 Jun 2019
    तीन ओवर में 26 रन

    रोहित शर्मा शादाब खान की पहली गेंद पर शानदार चौका लगाया। शादाब खान तीन ओवर में 26 रन खर्च कर चुके हैं। शादाब खान वापसी करने की कोशिश करेंगे।

    15:57 (IST)16 Jun 2019
    रोहित ने जड़ा अर्धशतक

    शादाब खान के ओवर में छक्का और चौका जड़कर रोहित ने अपना अर्धशतक पूरा किया। रोहित शर्मा ने 34 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से अपना पचास रन पूरा किया।

    15:44 (IST)16 Jun 2019
    इमाद वसीम के ओवर से 4 रन

    इमाद वसीम अपना पहला ओवर लेकर आए हैं। पहली चार गेंदों से सिर्फ दो रन। इस ओवर से चार रन आए। केएल राहुल और रोहित शर्मा किसी तरह की जल्दबाजी नहीं दिखा रहे हैं।

    15:31 (IST)16 Jun 2019
    संभली हुई शुरुआत

    केएल राहुल 20 गेंदों में 8 रन बनाकर खेल रहे हैं, वहीं रोहित 21 गेंदों में 26 रन बना चुके हैं। दोनों ही बल्लेबाजों ने संभली हुई शुरुआत की है।

    15:22 (IST)16 Jun 2019
    तीन ओवर में सिर्फ 6 रन

    मोहम्मद आमिर की दूसरी गेंद पर केएल राहुल ने शानदार चौका लगाया। तीसरी गेंद पर आउट होने से बाल-बाल बच गए। आमिर ने तीन ओवर में सिर्फ 6 रन खर्चे हैं।

    15:13 (IST)16 Jun 2019
    आमिर की शानदार गेंदबाजी

    मोहम्मद आमिर के दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर रोहित ने सिंगल लिया। आमिर ने अभी तक शानदार गेंदबाजी की है। राहुल ने अंतिम गेंद पर अपना खाता खोला।

    15:04 (IST)16 Jun 2019
    पहला ओवर मेडन

    मोहम्मद अमीर पहला ओवर लेकर आए हैं। पहली दो गेंदों से कोई रन नहीं। पहले ओवर से कोई रन नहीं आया।

    14:57 (IST)16 Jun 2019
    कोहली जड़ सकते हैं शतक

    कोहली अभी ने तक विश्व कप में सैकड़ा नहीं बनाया है और मैच की अहमियत को देखते हुए वह सैकड़ा जड़ने के प्रबल दावेदार हैं। कोहली शतक लगाकर इस मैच को यादगार बनाना चाहेंगे।

    14:45 (IST)16 Jun 2019
    खल सकती है धवन की कमी

    धवन ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ मैच में शानदार शतक जड़ा था, इसी मैच में बल्‍लेबाजी के दौरान नाथन कुल्‍टर नाइल की गेंद पर वह चोटिल हो गए थे।