भारत ने रविवार (9 मार्च) को न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब 12 साल बाद जीता। भारतीय टीम 12 साल बाद वनडे का आईसीसी खिताब जीती। भारतीय टीम 3 आईसीसी टूर्नामेंट 2-2 बार जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई। वह वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी 2-2 बार जीती है।
महेंद्र सिंह धोनी के बाद रोहित शर्मा 2 आईसीसी टूर्नामेंट जीतने वाले भारत के दूसरे कप्तान बन गए। यह तीसरा मौका है जब भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता। इससे पहले 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में इंग्लैंड को हराकर खिताब जीती थी। 2002 में संयुक्त विजेता रही थी। भारत का यह 7वां आईसीसी खिताब है।
ICC Champions Trophy, 2025
India
254/6 (49.0)
New Zealand
251/7 (50.0)
Match Ended ( Day – Final )
India beat New Zealand by 4 wickets
दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने 251 रन बनाए। भारत ने 252 रन के टारगेट को 6 विकेट खोकर 1 ओवर पहले हासिल किया। कप्तान रोहित शर्मा को बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ मैच चुना गया। रोहित शर्मा का यह 9वां आईसीसी फाइनल था। उन्होंने पहली बार इसे विशेष मैच में अर्धशतक जड़ा। रचिन रविंद्र प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे।
भारत के लिए रोहित शर्मा ने 76 रन बनाए। शुभमन गिल ने 31 रन बनाए। विराट कोहली 1 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस अय्यर ने 48 रन बनाए। अक्षर पटेल ने 29 रन बनाए। केएल राहुल ने नाबाद 34 रन बनाए। हार्दिक पंड्या 18 रन बनाए। रविंद्र जडेजा 9 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सैंटनर और माइकल ब्रेसवेल ने 2-2 विकेट लिए। रचिन रविंद्र और काइल जेमीसन ने 1-1 विकेट लिए।
न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 251 रन बनाए। डेरिल मिचेल ने 101 गेंद पर 63 रन बनाए। माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंद पर 53 रन बनाए। रचिन रविंद्र ने 37 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 34 रन बनाए। विल यंग 15 और टॉम लैथम ने 14 रन बनाए। केन विलियमसन ने 11 रन बनाए। मिचेल सैंटनर ने 8 रन बनाए। नाथन स्मिथ बगैर खाता खोले नाबाद रहे।
भारत के लिए कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए। रविंद्र जडेजा ने 1 और मोहम्मद शमी ने 1 विकेट लिए। शमी ने 9 ओवर में 74 रन दिए। हार्दिक पंड्या ने 3 ओवर में 30 रन दिए। न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 में 1 बदलाव हुआ। मैट हेनरी की जगह नाथन स्मिथ को मौका मिला। भारत की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
भारत की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11: विल यंग, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जेमिसन, विलियम ओ’रोर्के, नाथन स्मिथ।
नमस्कार! चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार (9 मार्च) को खेला जाएगा। मैच के लाइव स्कोर अपडेट्स लिए जनसत्ता.कॉम के साथ जुड़े रहें।
