India vs New Zealand, Ind vs NZ 2nd T20 Highlights: तीन मैचों की सीरीज के दूसरे टी-20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट हराकर सीरीज बराबरी की। भारत ने न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 159 लक्ष्य को 18.5 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। ऑकलैंड में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने विस्फोटक अंदाज में पारी की शुरुआत की। पहले विकेट के लिए शिखर धवन और रोहित शर्मा ने 79 रन जोड़ने का काम किया। इस दौरान रोहित ने 28 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा किया। रोहित को सोढ़ी ने 50 के स्कोर पर पवेलियन भेज भारत को पहला झटका दिया। रोहित शर्मा के बाद शिखर धवन भी 30 रन बनाकर लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर डि ग्रैंडहोम को अपना कैच दे बैठे। विजय शंकर ने 8 गेंदों में 14 रन बनाया। इससे पहले न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 159 रनों का लक्ष्य रखा। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 158 रन ही बना सकी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही और टीम को तीसरे ओवर में ही पहला झटका लगा। टिम सेफर्ट को 12 के स्कोर पर भुवनेश्वर कुमार ने पवेलियन भेजने का काम किया। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए कप्तान केन विलियमसन और कॉलिन मुनर के बीच 26 रनों की साझेदारी हुई। क्रुणाल पंड्या ने एक ही ओवर में मुनरो और डेरिल मिशेल को आउट कर न्यूजीलैंड को दोहरा झटका दिया। इसके बाद केन विलियमसन भी 20 रन बनाकर एलबीडब्लयू आउट हो गए।
इसके बाद रॉस टेलर और डि ग्रैंड होम के बीच 77 अहम रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान ग्रैंडहोम ने सिर्फ 27 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। 50 के स्कोर पर ग्रैंड होम को हार्दिक पंड्या ने वापस भेजा। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । न्यूजीलैंड की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी इस मैच में कोई बदलाव नहीं किया।
Ind vs NZ 2nd T20 Live Cricket Score Online : यहां जानें मैच का लेटेस्ट अपडेट्स
Highlights
लॉकी फर्ग्यूसन की पहली तीन गेंदों से 6 रन। भारत को ऋषभ पंत ने शानदार चौका जड़ सात विकेट से जीत दिला दी है।
भारत को बचे हुए पांच ओवर में 30 रनों की जरूरत है। 30 गेंदों पर 30 रन। भारत की ओर से ऋषभ पंत और धोनी क्रीज पर मौजूद हैं। ऋषभ पंत सोढ़ी की गेंद पर हवा में शॉट खेल बैठे। हालांकि, इस दौरान भारत को कोई नुकसान का सामना नहीं करना पड़ा।
ईश सोढ़ी की गेंद पर ऋषभ पंत ने चौका लगाया। अगली गेंद पर सिंगल, तीसरी गेंद पर विजय शंकर ने शानदार छक्का लगाया। अगली ही गेंद पर 8 गेंदों में 14 रन बनाने के बाद शंकर आउट हो गए। शंकर को मिचेल ने आउट किया।
रोहित शर्मा के बाद शखर धवन भी 30 रन बनाकर लॉकी फर्ग्यूसन का शिकार बने। फर्ग्यूसन ने धवन को ग्रैंडहोम के हाथों कैच आउट कराया।
ईश सोढ़ी की गेंद पर रोहित आगे बढ़कर शॉट लगाया, गेंद हवा में गई और टिम साउदी ने उनका कैच पकड़ लिया।
मिशेल सेंटनर की गेंद पर रोहित ने गजब का छक्का लगाया। इसके साथ ही रोहित ने 28 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
रोहित-धवन की जोड़ी ने टीम को ठोस शुरुआत दी। पहले 6 ओवर में भारत ने 50 रनों के आकड़े को पार कर लिया।
टिम साउदी की पहली गेंद पर धवन ने चौका लगाया। तीसरी गेंद पर एक और चौका। रोहित-धवन की जोड़ी ने भारत को ठोस शुरुआत दिलाने का काम किया ।
रोहित शर्मा ने लॉकी फर्ग्यूसन की पहली गेंद पर जोरदार छक्का लगाया। रोहित अब तक टी-20 क्रिकेट में 99 छक्के जड़ चुके हैं। इसी बीच शिखर धवन ने हवा में शॉट खेला , लेकिन आउट होने से बाल-बाल बचे।
टिम साउदी के ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाकर रोहित ने अपना औऱ टीम का खाता खोला। रोहित-शिखर इस साझेदारी को बढ़ाना चाहेंगे।
ऑकलैंड में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 159 रनों का लक्ष्य रखा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 158 रन ही बना सकी।
हार्दिक पंड्या की पहली गेंद पर चौका। अगली गेंद पर सिंगल। इस ओवर के दौरान रॉस टेलर ने कुछ रिस्क लिए। ओवर की अंतिम गेंद पर एक रन।
हार्दिक की पहली गेंद पर खलील ने कैच छोड़ा। दूसरी गेंद पर डि ग्रैंडहोम ने अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके अगले ही गेंद पर वह 28 गेंदों में 50 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
19 गेंदों में 42 रनों पर बल्लेबाजी करने वाले डी ग्रैंडहोम टीम को मैच में वापस ला दिया। टेलर और ग्रैंडहोम के बीच 50 से अधिक रनों की साझेदारी भी पूरी
कोलिन डी ग्रैंडहोमे ने क्रुणाल के ओवर में दो लगातार छक्के जड़ने का काम किया। ग्रैंडहोम ने न्यूजीलैंड को मैत में एक बार फिर ला दिया है।
केन विलियमसन भी 20 रन बनाकर एलबीडब्लयू आउट हो गए। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को क्रुणाल ने पवेलियन भेजने का काम किया।
डेरिल मिशेल के आउट होने के बाद मैदान पर खिलाड़ी और अंपायर के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। इस दौरान रिव्यू लिया गया, लेकिन यह रिव्यू मिशेल के काम नहीं आया।
हार्दिक के बाद क्रुणाल को गेंदबाजी सौंपी गई है। पावरप्ले के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर रोहित शर्मा ने कमाल का कैच पकड़ मुनरो को पवेलियन भेजने का काम किया।
खलील अहमद की गेंद पर कॉलिन मुनरो ने शानदार छक्का लगाया। अगली गेंद पर तेजी के साथ सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर चौका।
भुवनेश्वर कुमार की पहली गेंद पर चौका। दूसरी गेंद पर छक्का। तीसरी गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी ने टिम सेफर्ट का कैच लपक भारत को सफलता दिलाई।
भारतीय टीम के लिए पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार लेकर आए हैं। भुवी की दूसरी गेंद पर सिंगल। चौथी गेंद पर एक रन। पहले ओवर से आए तीन रन।
रोहित शर्मा , शिखर धवन, ऋषभ पंत, एमएस धोनी ,दिनेश कार्तिक, विजय शंकर, हार्दिक पंड्या, क्रुनाल पंड्या, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार और सिद्धार्थ कौल।
भारत ने इस मैच के लिए अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किए हैं। विजय शंकर, क्रुणाल पंड्या और हार्दिक पंड्या के रूप में टीम के पास तीन ऑल राउंडर खिलाड़ी मौजूद है।
टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), कॉलिन मुनरो, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिशेल, रॉस टेलर, कोलिन डी ग्रैंडहोमे, मिशेल सेंटनर, स्कॉट कुगलेइजन, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन।
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने की कोशिश में जुटे ऋषभ पंत की नजरें भी बड़ी पारी खेलने पर होंगी। हरफनमौला विजय शंकर ने 18 गेंदों में 27 रन बनाए। अब देखना है कि उन्हें एक और मौका मिलता है या टीम शुभमन गिल को उतारती है।