बाएं हाथ के दिग्‍गज बल्‍लेबाज युवराज सिंह ने गुरुवार को कटक में इंग्‍लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में कॅरियर का 14वां शतक जड़ा। उन्‍होंने 127 गेंदों में 21 चौकों और 3 छक्‍कों की मदद से 150 रन बनाए। एकदिवसीय मैचों में युवराज ने 5 साल, नौ महीने और 30 दिन बाद सैकड़ा ठोंका। युवी ने इससे पहले 2011 के वर्ल्‍ड कप में शतक लगाया था। उसके बाद से अब तक 17 पारियों ने युवराज ने सिर्फ 18.32 की औसत से रन बनाए थे, जिसमें दो अर्द्धशतक शामिल हैं। इंग्‍लैंड के खिलाफ टीम इंडिया के तीन विकेट सस्‍ते में निपट जाने के बाद युवी ने एमएस धोनी के साथ मिलकर पारी को संभाला और तेजी से रन बटोरे। धोनी ने भी अपने कॅरियर का 10वां शतक पूरा किया। युवराज ने धोनी के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 256 रनों की साझेदारी की, जो कि एक दिवसीय क्रिकेट में चौथे विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।

युवराज और धोनी की जोड़ी भारत के लिए सबसे ज्‍यादा शतकीय साझेदारियां करने वालों की सूची में भी पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। एमएस धोनी और युवराज ने 65 साझेदारियों में तीन हजार से ज्‍यादा रन जोड़े हैं। टीम इंडिया के लिए सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर के नाम पर सबसे ज्‍यादा 26 बार शतकीय साझेदारी करने का रिकॉर्ड है। युवराज सिंह का 14वां शतक पूरा होते ही क्रिकेटप्रेमी खुशी से झूम उठे। खेल के अलावा नेताओं, अभिनेताओं ने भी युवराज को उनकी शानदार वापसी पर बधाई दी। ट्विटर पर युवराज की तारीफ में कसीदे पढ़े जा रहे हैं। हालांकि युवी और धोनी की बल्‍लेबाजी के बहाने अंग्रेजों से उनकी गुलामी का बदला भी खूब लिया जा रहा है। देखें कुछ टिप्‍पणियां:

https://twitter.com/AwsomePriya/status/822075867761442817

https://twitter.com/Pahunji/status/822073947822915588

https://twitter.com/imronitkr/status/822071558105485312

https://twitter.com/htldoctor/status/822069496877875201

https://twitter.com/pooja3goswami/status/822068439082762240