भारत-इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का 5वां मैच अंतिम पड़ाव पर खड़ा है। 31 जुलाई को शुरू हुए टेस्ट मैच का चौथे दिन 3 अगस्त को अंत हो जाएगा। लंदन के ओवल स्टेडियम में शनिवार (2 अगस्त) को टेस्ट मैच का तीसरे दिन भारतीय टीम दूसरी पारी में 88 ओवर में 396 रन बनाकर आउट हुई। 373 रन की बढ़त हासिल की।

इंग्लैंड ने 374 रन के लक्ष्य के जवाब में 14 ओवर में 1 विकेट पर 50 रन बनाए। मोहम्मद सिराज ने दिन के आखिरी ओवर में 5वीं गेंद पर जैक क्रॉली को बोल्ड किया। उन्होंने 14 रन बनाए। बेन डकेट 34 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड ने 13.5 ओवर में 1 विकेट पर 50 रन बनाए। जीत के लिए 324 रन चाहिए। भारत को जीत के लिए 8 विकेट चाहिए। क्रिस वोक्स टेस्ट मैच से बाहर हो चुके हैं।

Match Ended

Anderson-Tendulkar Trophy, 2025

England 
247(51.2)& 367(85.1)

vs

India  
224(69.4)& 396(88.0)

Match Ended ( Day 5 – 5th Test )
India beat England by 6 runs

यशस्वी जायसवाल 118 और आकाशदीप 66 रन बनाकर आउट हुए। रविंद्र जडेजा 53 और वाशिंगटन सुंदर ने 53 रन बनाए। शुभमन गिल 11 और करुण नायर 17 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल 7 और साई सुदर्शन 11 रन बनाकर आउट हुए। जोश टंग ने 5 विकेट लिए। गस एटकिंसन ने 3 और जेमी ओवरटन ने 2 विकेट लिए। भारत ने पहली पारी 224 और इंग्लैंड ने 247 रन बनाए।

Live Updates
13:18 (IST) 2 Aug 2025
India vs England LIVE Score: तीसरे दिन 98 ओवर का खेल

तीसरे दिन 98 ओवर का खेल हो सकता है। भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे खेल शुरू होगा। पहला सत्र 3.30 बजे से शाम 5.30 तक चलेगा। 40 मिनट का लंच होगा। दूसरा सत्र 6.10 से रात 8.55 तक चलेगा। चायकाल 20 मिनट का होगा। तीसरा सत्र 9.15 से 11.30 तक चलेगा।

13:16 (IST) 2 Aug 2025
IND vs ENG LIVE Score: क्या तीसरे दिन खत्म होगा मैच

ओवल टेस्ट में 2 दिन का खेल हुआ है और 2 पारी समाप्त हो गई हैं। दूसरे दिन 15 विकेट गिरे। हो सकता है कि तीसरे दिन ही मैच समाप्त हो जाए। भारत ने पहली पारी 224 और इंग्लैंड ने 247 रन बनाए। भारतीय टीम ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में 18 ओवर में 2 विकेट पर 75 रन बना लिए। बढ़त 52 रन की हो गई है।

13:09 (IST) 2 Aug 2025
IND vs ENG 5th Test LIVE Score: ओवल टेस्ट का तीसरा दिन

नमस्कार! भारत-इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का 5वां मैच लंदन के ओवल में खेला जा रहा है। तीसरे दिन के खेल के लाइव अपडेट्स में आपका स्वागत है। भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज और खेल जगत जुड़े अन्य अपडेट्स यहां पा सकते हैं।