भारत बनाम इंग्लैंड पांचवां टेस्ट मैच लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। दो दिन का खेल हो चुका है। दूसरे दिन 16 विकेट गिरे और सिर्फ 267 रन बने। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय भारत का दूसरी पारी में स्कोर 18 ओवर में 2 विकेट पर 75 रन था। यशस्वी जायसवाल 51 रन और आकाशदीप 4 रन बनाकर नाबाद थे। इस हिसाब से भारत अब इंग्लैंड से 52 रन आगे है।

Match Ended

Anderson-Tendulkar Trophy, 2025

England 
247(51.2)& 367(85.1)

vs

India  
224(69.4)& 396(88.0)

Match Ended ( Day 5 – 5th Test )
India beat England by 6 runs

भारत ने बनाए 224 रन, करुण नायर ने लगाया अर्धशतक

इससे पहले दूसरे दिन लंच से पहले भारत की पहली पारी 224 रन पर ऑलआउट हुई। भारत अपने पहले दिन के स्कोर में सिर्फ 20 रन (34 गेंद में) जोड़ पाया और आखिरी 4 विकेट गंवा दिए। भारत की ओर से करुण नायर ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। साई सुदर्शन ने 38, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने 21 रन की पारी खेली। वाशिंगटन सुंदर ने 26 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 2 और केएल राहुल 14 रन बनाकर आउट हुए।

गस एटकिंसन ने खोला पंजा

इंग्लैंड की ओर से गस एटकिंसन सबसे सफल रहे। उन्होंने 33 रन देकर 5 विकेट लिए। उनके अलावा जोश टंग ने 3 विकेट चटकाए। क्रिस वोक्स भी एक विकेट लेने में सफल रहे। कप्तान शुभमन गिल रन आउट हुए। इसके बाद इंग्लैंड की पहली पारी शुरू हुई। इंग्लैंड की पहली पारी 51.2 ओवर में 247 रन पर ऑलआउट हुई। इस तरह उसे 23 रन की लीड मिली।

इंग्लैंड की पारी: सिराज-कृष्णा ने लिए 4-4 विकेट

भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज ने 4-4 विकेट लिए। आकाशदीप ने एक विकेट लिए। चोटिल होने के कारण बाकी मैच से बाहर हो चुके क्रिस वोक्स बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही थी। बेन डकेट और जैक क्रॉली ने सिर्फ 12.4 ओवर में ही 92 रन की साझेदारी की। इसी स्कोर पर बेन डकेट 43 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद हैरी ब्रूक को छोड़कर उनका कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक टिक कर नहीं खेल पाया। जैक क्रॉली ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए। हैरी ब्रूक 53 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जो रूट ने अपनी टीम के लिए पहली पारी में 29 रन बनाए। जैकब बेथेल 6 रन जबकि जेमी स्मिथ 8 रन रन पर आउट हुए तो वहीं जेमी ओवर्टन अपना खाता भी नहीं खोल पाए।

भारत की दूसरी पारी: यशस्वी जायसवाल का अर्धशतक

भारत की दूसरी पारी की बात करें तो केएल राहुल नहीं चले। वह 7 रन के निजी स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। यशस्वी ने 44 गेंद में अर्धशतक लगाया। उन्होंने छक्का लगाकर अपना पचासा पूरा किया। साई सुदर्शन ने 11 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की ओर से गस एटकिंसन और जोश टंग ने एक-एक विकेट लिए।

Live Updates
23:52 (IST) 1 Aug 2025
IND vs ENG Live Score: यशस्वी का अर्धशतक, भारत को मिली 52 रन की लीड

ओवल टेस्ट मैच में दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 75 रन बना लिए हैं और टीम इंडिया को 52 रन की बढ़त मिल चुकी है। क्रीज पर अभी यशस्वी जायसवाल 51 रन तो वहीं आकाशदीप 4 रन बनाकर मौजूद हैं।

23:44 (IST) 1 Aug 2025
IND vs ENG Live Score: भारत का दूसरा विकेट गिरा

भारत का दूसरा विकेट साई सुदर्शन के रूप में गिरा। उन्होंने 29 गेंदों पर 11 रन बनाए और गस एटकिंसन की गेंद पर आउट हो गए। भारत का स्कोर 2 विकेट पर 70 रन है और टीम की बढ़त 47 रन की हो गई है। अब बैटिंग के लिए क्रीज पर नाइटवॉच मैच के रूप में आकाशदीप आए हैं।

23:39 (IST) 1 Aug 2025
IND vs ENG Live Score: यशस्वी ने 44 गेंदों पर लगाया अर्धशतक

यशस्वी जायसवाल ने 44 गेंदों पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि इस दौरान यशस्वी के दो कैच इंग्लैंड के फील्डर्स ने छोड़े। भारत ने एक विकेट पर 70 रन बना लिए हैं और इस टीम को 47 रन की बढ़त मिली चुकी है।

23:19 (IST) 1 Aug 2025
IND vs ENG Live Score: भारत का स्कोर 50 के पार

भारतीय टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 55 रन बना लिए हैं और इस टीम को 32 रन की लीड मिल चुकी है। क्रीज पर अभी यशस्वी के साथ साई सुदर्शन मौजूद हैं। साई तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए हैं।

23:06 (IST) 1 Aug 2025
IND vs ENG Live Score: भारत का पहला विकेट गिरा, राहुल आउट हुए

भारत का पहला विकेट केएल राहुल के रूप में गिरा जिन्होंने 7 रन बनाए। राहुल को जोश टंग ने जो रूट के हाथों कैच आउट करवा दिया। भारत ने एक विकेट पर 46 रन बना लिए हैं और इस टीम की बढ़त 23 रन की हो चुकी है।

22:56 (IST) 1 Aug 2025
IND vs ENG Live Score: भारत 11 रन आगे

भारत ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 34 रन बना लिए हैं और इस टीम को 11 रन की बढ़त मिल चुकी है। यशस्वी अभी 26 रन जबकि केएल राहुल 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को इस मैच को जीतने के लिए बड़े स्कोर की जरूरत है।

22:33 (IST) 1 Aug 2025
IND vs ENG Live Score: भारत की शानदार शुरुआत

दूसरी पारी की तीसरे ओवर में यशस्वी जायसवाल ने एटकिंसन के ओवर में 3 चौके लगाए। भारत ने बिना किसी नुकसान के 12 रन बना लिए हैं और ये टीम अभी 11 रन पीछे है।

22:22 (IST) 1 Aug 2025
IND vs ENG Live Score: भारत की बैटिंग शुरू

भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है और पारी की शुरुआत करने के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर हैं। इंग्लैंड के लिए पहला ओवर गस एटकिंसन फेंक रहे हैं जिन्होंने पहली पारी में 5 विकेट लिए थे। इंग्लैंड को 23 रन की लीड मिली है।

22:17 (IST) 1 Aug 2025
IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड की टीम 247 रन पर आउट

पहली पारी में भारत के खिलाफ इंग्लैंड की टीम 247 रन पर आउट हो गई और इस टीम को 23 रन की लीड मिली। भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज ने 4-4 विकेट लिए।

21:57 (IST) 1 Aug 2025
IND vs ENG Live Score: बारिश के बाद खेल शुरू

बारिश के कारण खेल कुछ देर तक रुका रहा और अब खेल को दोबारा शुरू कर दिया गया है। इंग्लैंड ने 8 विकेट पर 242 रन बना लिए हैं और इस टीम को 19 रन की लीड मिल चुकी है।

21:15 (IST) 1 Aug 2025
IND vs ENG Live Score: बारिश के कारण मैच रुका

इस वक्त बारिश की वजह से मैच को रोक दिया गया है। इंग्लैंड ने 8 विकेट पर 242 रन बना लिए हैं और उसे 18 रन की लीड मिल चुकी है। प्रसिद्ध कृष्णा ने अब तक 4 जबकि सिराज ने 3 विकेट लिए हैं।

21:06 (IST) 1 Aug 2025
IND vs ENG Live Score: भारत को मिली 8वीं सफलता

भारतीय टीम को 8वीं सफलता प्रसिद्ध कृष्णा ने गस एटकिंगन को आउट करके दिलाई। ये कृष्णा का पहली पारी में चौथा विकेट भी रहा। इंग्लैंड की टीम ने 8 विकेट पर 235 रन बना लिए हैं। ये टीम अब भारत को 11 रन आगे हो गई है।

20:54 (IST) 1 Aug 2025
IND vs ENG Live Score: तीसरे सत्र का खेल शुरू

5वें टेस्ट मैच के दूसरे दिन तीसरे सत्र का खेल शुरू हो चुका है और अभी इंग्लैंड ने 7 विकेट पर 223 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभी गस एटकिंसन और हैरी ब्रुक मौजूद हैं।

20:27 (IST) 1 Aug 2025
IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड का 7वां विकेट गिरा

भारतीय टीम को 7वीं सफलता प्रसिद्ध कृष्णा ने दिलाई और उन्होंने जेमी ओवर्टन को डक पर आउट कर दिया। ये कृष्णा की पहली पारी में तीसरा विकेट रहा। इंग्लैंड ने टी तक 215 रन पर 7 विकेट गंवा दिए हैं और भारत अभी 9 रन आगे है।

20:21 (IST) 1 Aug 2025
IND vs ENG Live Score: भारत को मिली छठी सफलता

भारतीय टीम को छठी सफलता प्रसिद्ध कृष्णा ने दिलाई और उन्होंने जेमी स्मिथ को आउट किया। जेमी ने 8 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया और उनका कैच केएल राहुल ने लपका। इंग्लैंड ने 6 विकेट पर 215 रन बना लिए हैं।

19:59 (IST) 1 Aug 2025
IND vs ENG Live Score: सिराज ने लिया तीसरा विकेट

भारत को 5वीं सफलता सिराज ने ही दिलाई और उन्हों जैकब बेथेल को 6 रन के स्कोर पर LBW आउट किया। सिराज की पहली पारी में ये तीसरी विकेट रही। 7वें नंबर पर बैटिंग के लिए एब जेमी स्मिथ आए हैं। इंग्लैंड ने 5 विकेट पर 195 रन बनाए हैं और भारत अभी 29 रन आगे है।

19:39 (IST) 1 Aug 2025
IND vs ENG Live Score: जो रूट को सिराज ने किया आउट

भारत को चौथी सफलता जो रूट ने दिलाई और उन्होंने जो रूट को 29 रन के स्कोर पर LBW आउट कर दिया। इंग्लैंड ने 4 विकेट पर 175 रन बना लिए हैं और अब छठे नंबर पर बैटिंग करने के लिए जैकल बेथेल क्रीज पर आए हैं।

19:10 (IST) 1 Aug 2025
IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड का स्कोर 150 के पार

इंग्लैंड की टीम ने भारत के खिलाफ पहली पारी में 3 विकेट पर 150 रन बना लिए हैं और अभी क्रीज पर जो रूट के साथ हैरी ब्रुक मौजूद हैं। टीम इंडिया अभी इंग्लैंड से 72 रन आगे है।

18:56 (IST) 1 Aug 2025
IND vs ENG Live Score: सिराज ने भारत को दिलाई तीसरी सफलता

मोहम्मद सिराज ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने 25वें ओवर की चौथी गेंद पर एलबीडब्ल्यू किया। ओली पोप 44 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। ओली पोप की जगह हैरी ब्रूक बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। इंग्लैंड का स्कोर 146/3 (25)

18:39 (IST) 1 Aug 2025
India vs England Live Cricket Score: भारत को मिली दूसरी सफलता

लंच के बाद भारत को पहली सफलता मिली। 22वें ओवर की पहली गेंद पर जैक क्रॉली 64 रन के निजी स्कोर पर रविंद्र जडेजा को अपना कैच थमा बैठे। प्रसिद्ध कृष्णा की यह गेंद हवा में थी। जैक क्रॉली का धैर्य जवाब दे रहा था और वह आउट हो गए। ऑफ स्टम्प पर थोड़ी ही दूर पर डाली गई गेंद को क्रॉली ने फ्रंटफुट से दूर से ही खेलने की कोशिश की। शायद वह थोड़ा लेट हो गए और गेंद स्क्वायर लेग की तरफ उछल गई। रविंद्र जडेजा गेंद के नीचे जम गए। वह उसे छोड़ना नहीं चाहते थे। जैक क्रॉली ने अपनी 57 गेंद की पारी में 14 चौके लगाए।

17:36 (IST) 1 Aug 2025
India vs England Live Cricket Score: दूसरे दिन लंच तक का खेल पूरा

भारत बनाम इंग्लैंड पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन लंच तक का खेल हो चुका है। लंच के समय इंग्लैंड का पहली पारी में स्कोर 109/1 (16) है। जैक क्रॉली 12 चौके की मदद से 43 गेंद में 52 रन बनाकर नाबाद हैं। ओली पोप के 16 गेंद में 12 रन हैं। वह भी अब तक 2 चौके लगा चुके हैं। इंग्लैंड अब भारत से 115 रन पीछे है और उसके 9 विकेट गिरना शेष हैं।

17:32 (IST) 1 Aug 2025
India vs England Live Score: जैक क्रॉली का अर्धशतक पूरा

जैक क्रॉली ने 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसले पहले 13वें ओवर की 5वीं गेंद पर बेन डकेट 43 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटे। उन्हें आकाशदीप ने विकेट के पीछे ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। बेन डकेट ने अपनी 38 रन की पारी में 5 चौके और 2 छक्के लगाए।

17:03 (IST) 1 Aug 2025
IND vs ENG Live Cricket Score: क्रॉली और डकेट मचा रहे तूफान

इंग्लैंड की पारी के अभी 10 ओवर हुए हैं और उसका स्कोर बिना विकेट खोए 71 रन हो चुका है। जैक क्रॉली के 35 गेंद में 38 और बेन डकेट के 25 गेंद में 32 रन हैं। दोनों ने 7वें ओवर में ही इंग्लैंड का अर्धशतक पूरा कर लिया था।

16:57 (IST) 1 Aug 2025

IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टेस्ट की टीम से भी बाहर, बीसीसीआई ने नहीं बताई वजह

जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पांचवें टेस्ट के लिए भारतीय टीम से रिलीज कर दिया गया है। शृंखला का का पांचवां और अंतिम टेस्ट लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जा रहा है। ...अधिक जानकारी
16:25 (IST) 1 Aug 2025
India vs England Live Cricket Score: इंग्लैंड की ताबड़तोड़ शुरुआत

इंग्लैंड की पारी शुरू हो चुकी है। भारत के लिए पहला ओवर मोहम्मद सिराज लेकर आए। इंग्लैंड की ओर से जैक क्रॉली और बेन डकेट ने पारी की शुरुआत की। पहले ओवर से इंग्लैंड के खाते में 8 रन आए। आकाशदीप दूसरा ओवर लेकर आए। उन्होंने एक रन दिया। सिराज तीसरा ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से इंग्लैंड के खाते में 9 रन आए। तीन ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर बिना विकेट खोए 18 रन है। जैक क्रॉली के 12 और बेन डकेट के 5 रन हैं।

16:09 (IST) 1 Aug 2025
India vs England Live Score: गस एटकिंसन ने चौथी बार लिए पारी में 5 विकेट

गस एटकिंसन ने टेस्ट करियर में चौथी बार पारी में 5 विकेट लिए। खास यह है कि ये सभी लंदन में आए हैं। अब भारतीय तेज गेंदबाजों को यह सुनिश्चित करना होगा कि 224 का स्कोर पहली पारी में कमजोर न लगे।

16:04 (IST) 1 Aug 2025
IND vs ENG Live Cricket Score: भारत 224 रन पर ऑलआउट

भारत की पहली पारी 69.4 ओवर में 224 रन पर ऑलआउट हुई। गस एटकिंसन ने 21.4 ओवर में 33 रन देकर 5 विकेट लिए। इंग्लैंड को भारत के बाकी चार विकेट गिराने में सिर्फ 34 गेंदें लगीं। करुण नायर ने कल शाम मुश्किल हालात में अपना अर्धशतक पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की। साई सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर ने भी कुछ योगदान दिया, लेकिन आज की सुबह इंग्लैंड के नाम रही।

15:51 (IST) 1 Aug 2025
India vs England Live Score: जोश टंग ने करुण नायर को पवेलियन भेजा

जोश टंग 67वां ओवर लेकर आए। उनकी पांचवीं गेंद पर करुण नायर एलबीडब्ल्यू हो गए। जोश टंग ने लेग साइड की ओर गेंद को स्प्रे करने के बाद ऑफ स्टंप के बाहर एक और शानदार गेंद डाली और करुण नायर को आउट कर दिया! यह थोड़ी फुलर और ऑफ स्टम्प के बाहर पिच की गई गेंद थी। गेंद तेजी से अंदर की ओर आई और अंदरूनी किनारे से टकराकर बैक पैड के नी रोल पर जा लगी। करुण नायर बिल्कुल निश्चिंत थे। उनके पैर में बहुत कम हरकत हुई। उनका अगला पैर बाईं ओर मुड़ गया। अर्धशतक के बाद, करुण नायर को पवेलियन लौटना पड़ा। करुण नायर 8 चौके की मदद से 109 गेंद में 57 रन बनाकर आउट हुए।

15:36 (IST) 1 Aug 2025
IND vs ENG Live Cricket Score: करुण नायर ने जड़ा चौका

दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। इंग्लैंड के खिलाड़ी ग्राहम थोर्प द्वारा प्रसिद्ध किए गए सफेद हेडबैंड पहनकर मैदान पर उतरे। जोश टंग पहला ओवर लेकर आए। करुण नायर ने उनकी पहली गेंद पर चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर वाशिंगटन सुंदर ने चौका लगाया। पहले ओवर के बाद भारत का स्कोर 65 ओवर में 6 विकेट पर 213 रन। करुण नायर के 57 और सुंदर के 23 रन हैं।

15:24 (IST) 1 Aug 2025
IND vs ENG Live Score: ग्राहम थोर्प के सम्मान में होगा खेल

आज का दिन स्वर्गीय ग्राहम थोर्प के सम्मान में मनाया जाएगा, जिन्होंने इंग्लैंड और सरे क्रिकेट में महत्वपूर्ण योगदान दिया। आज थोर्प की जयंती है और इस अवसर का उपयोग मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए किया जा रहा है। कई प्रशंसक उनकी याद में सफेद हेडबैंड को पहने हुए हैं।