India vs England 3rd Test Match Scorecard, IND vs ENG LIVE Cricket Score: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन यानी 11 जुलाई 2025 (शुक्रवार) का खेल खत्म होने के समय तक अपनी पहली पारी में 43 ओवर में 3 विकेट पर 145 रन बना लिए थे। ऋषभ पंत 19 और केएल राहुल 53 रन बनाकर नाबाद थे। भारत पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड से अब भी 242 रन पीछे है। इंग्लैंड की पहली पारी 387 रन पर ऑलआउट हुई थी।

IND vs ENG 3rd Test LIVE Score: Watch Here

केएल राहुल ने निरंतरता जारी रखते हुए शोएब बशीर की गेंद पर 1 रन लेकर 97 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए। भारत ने चायकाल तक सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (13 रन) का विकेट गंवा दिया था। करुण नायर 40 रन बनाकर आउट हुए। वह फिर अच्छी शुरुआत को लंबी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। इंग्लैंड ने कप्तान शुभमन गिल (16) को आउट कर भारत को बड़ा झटका दिया।

द्रविड़ और स्मिथ से निकले आगे रूट, टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में इस नंबर पर पहुंचे

Match Ended

Anderson-Tendulkar Trophy, 2025

England 
387(112.3)& 192(62.1)

vs

India  
387(119.2)& 170(74.5)

Match Ended ( Day 5 – 3rd Test )
England beat India by 22 runs

युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का पहला शिकार बने। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने शॉर्ट लेंथ गेंद पर करुण नायर को आउट किया। पहली स्लिप में खड़े जो रूट ने एक हाथ से उनका बेहतरीन कैच लपका। हालांकि तीसरे अंपायर को इसे चेक करना पड़ा।

इस कैच के साथ ही जो रूट फील्डर के तौर पर सबसे ज्यादा 211 कैच लने वाले खिलाड़ी बन गए। भारत को तीसरा झटका 107 रन पर लगा। क्रिस वोक्स की ऑफ स्टम्प के अंदर आती गेंद शुभमन गिल के बल्‍ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के हाथों में चली गई।

लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को लंच के बाद इंग्लैंड की पहली पारी 112.3 ओवर में 387 रन पर ऑलआउट हुई। इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने शतक, जबकि जेमी स्मिथ और ब्रायडन कार्स ने अर्धशतक लगाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लिए। वह लॉर्ड्स में एक पारी में 5 विकेट लेने वाले 15वें भारतीय बने। उनके अलावा मोहम्मद सिराज और नितीश कुमार रेड्डी ने 2-2, जबकि रविंद्र जडेजा ने एक विकेट लिया।

IND vs ENG 3rd Test LIVE Streaming: Watch Here

जसप्रीत बुमराह ने इस तरह कपिल देव के विदेशी सरजमीं पर 12 बार 5 विकेट लेने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया और लॉर्ड्स पर ‘ऑनर्स बोर्ड’ पर अपना नाम दर्ज कराया। इंग्लैंड ने दूसरे दिन लंच तक 105 ओवर में 7 विकेट पर 353 रन बनाए थे। जेमी स्मिथ 51 और ब्रायडन कार्स 33 रन बनाकर क्रीज पर थे। दोनों के बीच 8वें विकेट के लिए 106 गेंद में 82 रन साझेदारी हो चुकी थी। जो रूट ने तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन की पहली ही गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। हालांकि, वह जल्द ही पवेलियन लौट गए।

पहले दिन का खेल खत्म होने के समय इंग्लैंड ने 83 ओवर में 4 विकेट पर 251 रन बनाए थे। जो रूट 9 चौके की मदद से 99 रन बनाकर नाबाद थे। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स 39 रन बनाकर क्रीज पर थे। पहले दिन नितीश कुमार रेड्डी सबसे सफल भारतीय गेंदबाज रहे। उन्होंने 46 रन देकर 2 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा भी 1-1 विकेट लेने में सफल रहे।

भारत बनाम इंग्लैंड मौजूदा टेस्ट सीरीज की बात करें तो यह अभी 1-1 से बराबर है। लीड्स के हेडिंग्ले में इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी।बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर भारत ने 336 रन से मेजबानों को हराया था। अब भारत और इंग्लैंड दोनों की नजर लॉर्ड्स में जीत हासिल कर सीरीज में बढ़त बनाने पर होगी।

Live Updates
20:03 (IST) 11 Jul 2025
IND vs ENG, Live Cricket Score: यहां देखें भारत बनाम इंग्लैंड लॉर्ड्स टेस्ट का फुल स्कोर कार्ड

भारत बनाम इंग्लैंड लॉर्ड्स टेस्ट मैच का स्कोर कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।

19:51 (IST) 11 Jul 2025
IND vs ENG, Live Cricket Score: भारत के 40 रन हुए पूरे

पहली पारी में भारत ने एक विकेट पर 40 रन बना लिए हैं और टीम अभी भी 347 रन पीछे है। करुण नायर अभी 17 रन जबकि केएल राहुल 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 48 गेंदों पर 28 रन की साझेदारी हो चुकी है।

19:43 (IST) 11 Jul 2025
IND vs ENG, Live Cricket Score: करुण ने जोफ्रा के ओवर में लगाए 2 चौके

करुण नायर ने पहली पारी के 8वें ओवर में जोफ्रा आर्चर की गेंद पर लगातार 2 चौके लगाए। इस ओवर में 10 रन बने और भारत ने अब तक एक विकेट पर 37 रन बना लिए हैं। अभी टीम इंडिया इंग्लैंड से 350 रन पीछे है।

19:20 (IST) 11 Jul 2025
IND vs ENG, Live Cricket Score: टेस्ट में वापसी करते ही जोफ्रा ने दिया भारत को बड़ा झटका

जोफ्रा आर्चर ने टेस्ट क्रिकेट में करीब 4 साल बाद वापसी की। उनकी वापसी शानदार रही। उन्होंने अपनी तीसरी ही गेंद पर यशस्वी जायसवाल को हैरी ब्रूक के हाथों कैच करा दिया। यशस्वी 13 रन ही बना पाए। उनकी जगह करुण नायर बल्लेबाजी के लिए आए। वह अगली 3 गेंद में अपना खाता नहीं खोल पाए। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 13 रन है।

19:11 (IST) 11 Jul 2025
IND vs ENG, Live Cricket Score: यशस्वी ने पहले ओवर में जड़े 3 चौके

भारत की पहली पारी शुरू हो चुकी है। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स पहला ओवर लेकर आए। यशस्वी जायसवाल ने उनकी पहली ही गेंद पर चौका लगाकर अपना और भारत का खाता खोला। उन्होंने तीसरी और चौथी गेंद पर भी चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर एक रन लिया। आखिरी गेंद पर केएल राहुल अपना खाता नहीं खोल पाए। पहले ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 13 रन है। सभी रन यशस्वी के बल्ले से आए हैं।

19:00 (IST) 11 Jul 2025
IND vs ENG, Live Cricket Score: इंग्लैंड ने पहली पारी में बनाए 387 रन

मोहम्मद सिराज 113वां ओवर लेकर आए। उन्होंने अपनी तीसरी गेंद पर ब्रायडन कार्स को बोल्ड कर दिया। इसके साथ ही इंग्लैंड की पारी का अंत हो गया। ब्रायडन कार्स 6 चौके की मदद से 83 गेंद में 56 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड की पहली पारी 112.3 ओवर में 387 रन पर ऑलआउड हुई। शोएब बशीर 1 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 74 रन देकर 5 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज ने 85, नितीश कुमार रेड्डी ने 62 रन देकर 2-2 विकेट लिए। रविंद्र जडेजा ने 29 रन देकर एक विकेट लिया।

18:48 (IST) 11 Jul 2025
IND vs ENG, Live Cricket Score: ब्रायडन कार्स का अर्धशतक पूरा

मोहम्मद सिराज 111वां ओवर लेकर आए। ब्रायडन कार्स ने पहली गेंद पर 2 रन लिए। दूसरी गेंद पर छक्का लगाया। इसके साथ ही उनका अर्धशतक पूरा हो गया। कार्स ने अगली गेंद पर चौका लगाया। 111 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 9 विकेट पर 380 रन है। ब्रायडन कार्स के 80 गेंद में 54 रन हैं। शोएब बशीर के 4 गेंद में 1 रन हैं।

18:22 (IST) 11 Jul 2025
IND vs ENG, Live Cricket Score: सिराज ने जेमी स्मिथ को पवेलियन भेजा

लंच के बाद का खेल शुरू हो चुका है। लंच के बाद भारत को पहली सफलता मोहम्मद सिराज ने 107वें ओवर की दूसरी गेंद पर दिलाई। उन्होंने जेमी स्मिथ को विकेट के पीछे ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। जेमी स्मिथ 6 चौके की मदद 56 गेंद में 51 रन बनाकर आउट हुए। जेमी स्मिथ की जगह जोफ्रा आर्चर बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने तीसरी गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला।

18:14 (IST) 11 Jul 2025
IND vs ENG, Live Score: बदली हुई गेंद से भारत को मिली ज्यादा स्विंग

अभी-अभी क्रिकबज ने एक आंकड़ा शेयर किया है। इसके अनुसार, भारतीय तेज गेंदबाजों को इस गेंद पर ज्यादा स्विंग (1.5 गुना) और पिच से ज्यादा मूवमेंट मिला है, जबकि शुभमन गिल इस गेंद से नाखुश थे। वहीं, इंग्लैंड भी अपनी बैजबॉल शैली में वापस आ गया है। उसने पहले दिन 29.4% की तुलना में आज 41% गेंदों पर प्रहार किया है। पहले सत्र में रन-रेट 4.63 रहा, जबकि कल यह 3.02 था।

17:56 (IST) 11 Jul 2025

IND vs ENG: ऋषभ पंत ने अगर नहीं की बैटिंग तो कौन करेगा उनकी जगह बल्लेबाजी, जानिए क्या है ICC का नियम

Ind vs Eng: तीसरे टेस्ट मैच में अगर पंत बल्लेबाजी नहीं करते हैं तो कौन उनकी जगह बैटिंग करेगा, जानिए क्या कहता है आईसीसी का नियम। …अधिक जानकारी
17:37 (IST) 11 Jul 2025
IND vs ENG, Live Score: इंग्लैंड का दूसरे दिन लंच के समय स्कोर 353/7 (105)

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन लंच तक का खेल हो चुका है। लंच के समय इंग्लैंड का पहली पारी में स्कोर 105 ओवर में 7 विकेट पर 353 रन है। जेमी स्मिथ 53 गेंद में 51 और ब्रायडन कार्स 62 गेंद में 33 रन बनाकर क्रीज पर थे। दोनों के बीच 8वें विकेट के लिए 106 गेंद में 82 रन साझेदारी हो चुकी है। लंच से पहले जेमी स्मिथ ने अपना अर्धशतक पूरा किया।

17:29 (IST) 11 Jul 2025
IND vs ENG, Live Score: जेमी स्मिथ का अर्धशतक

जेमी स्मिथ ने तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत के खिलाफ तेज पारी खेलते हुए अपना अर्धशतक 52 गेंदों पर पूरा किया। उन्होंने 8वें विकेट के लिए कार्स के साथ मिलकर 102 गेंदों पर 79 रन की साझेदारी कर ली है। इंग्लैंड का स्कोर 7 विकेट पर 351 रन हो गया है।

17:12 (IST) 11 Jul 2025
IND vs ENG, Live Score: जेमी स्मिथ और कार्स के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी

जेमी स्थिम और ब्रायनड कार्स के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है और दोनों ने मिलकर 81 गेंदों पर 63 रन बना लिए हैं। स्मिथ अभी 39 रन जबकि कार्स 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड की टीम ने 7 विकेट पर 334 रन बना लिए हैं।

16:45 (IST) 11 Jul 2025
IND vs ENG, Live Score: इंग्लैंड 300 रन के पार

इंग्लैंड ने पहले घंटे का खेल पूरा होने से पहले 300 रन का आंकड़ा पार कर लिया। मोहम्मद सिराज 93वां ओवर लेकर आए। उनकी तीसरी गेंद पर जेमी स्मिथ ने 2 रन लिए और इंग्लैंड का तिहरा शतक पूरा हो गया। 94 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 7 विकेट पर 307 रन है। जेमी स्मिथ 32 गेंद में 33 रन हैं। ब्रायडन कार्स के 17 गेंद में 11 रन हैं। दोनों के बीच 40 गेंद में 36 रन की साझेदारी हुई है।

16:18 (IST) 11 Jul 2025
IND vs ENG, Live Cricket Score: 10 ओवर बाद ही बदलनी पड़ी गेंद

भारत पहले ही अंपायर से गेंद के बारे में शिकायत कर चुका है। गेंद अभी लगभग 10 ओवर पुरानी है। ऐसा लग रहा है कि उनकी मांग मान ली गई है क्योंकि अब रिप्लेसमेंट गेंद की मांग की जा रही है। अंपायर ने गेंद को हूप के पार डालने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं पहुंची। गिल अंपायर से बातें कर रहे हैं क्योंकि उन्हें यह रिप्लेसमेंट गेंद पसंद नहीं आ रही है। क्या रिप्लेसमेंट सही में सिर्फ 10 ओवर ही पुरानी है??

16:01 (IST) 11 Jul 2025
IND vs ENG, Live Cricket Score: बुमराह ने 2 गेंद में झटके 2 विकेट

बुमराह ने 88वें ओवर में भारत को छठी और सातवीं सफलता दिलाई। उन्होंने पहली गेंद पर शतकवीर जो रूट को बोल्ड किया। जो रूट 10 चौके की मदद से 199 गेंद में 104 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह क्रिस वोक्स बल्लेबाजी के लिए आए, लेकिन दूसरी गेंद पर ही वह विकेट के पीछे ध्रुव जुरेल को अपना कैच थमा बैठे। अंपायर ने आउट नहीं दिया था। शुभमन गिल ने DRS लिया और क्रिस वोक्स को पवेलियन लौटना पड़ा। इंग्लैंड का स्कोर 271/7 (87.2)

15:48 (IST) 11 Jul 2025
IND vs ENG, Live Cricket Score: बुमराह ने बेन स्टोक्स को भेजा पवेलियन

दूसरे दिन बुमराह ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने 86वें ओवर की दूसरी गेंद पर बेन स्टोक्स को बोल्ड कर दिया। बेन स्टोक्स ने उनकी पहली गेंद पर चौका लगाया था। बेन स्टोक्स 4 चौके की मदद से 44 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह दाएं हाथ के बल्लेबाज जेमी स्मिथ आए हैं। उन्होंने आखिरी गेंद पर 1 रन लेकर अपना खाता खोला। 86 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 5 विकेट पर 261 रन है।

15:38 (IST) 11 Jul 2025
IND vs ENG, Live Cricket Score: जो रूट ने चौका जड़ पूरा किया शतक

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। दूसरे दिन सबसे पहले जो रूट ने अपना शतक पूरा किया। वह कल 99 रन बनाकर नाबाद थे। आज उन्होंने जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर चौका जड़कर अपना शतक पूरा किया। 84 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 4 विकेट पर 255 रन है।

15:12 (IST) 11 Jul 2025
IND vs ENG, Live Cricket Score: थोड़ी देर में शुरू होगा दूसरे दिन का खेल

भारत ने पहले अपनी तरफ से स्थिति को संभाला और दूसरी नई गेंद आने से पहले मैच को हाथ से जाने नहीं दिया। नितीश रेड्डी की गेंदबाजी ने काफी हद तक मदद की और ऐसा प्रदर्शन किया जिससे उन्होंने भारतीय गेंदबाजों में सबसे ज्यादा स्विंग और सीम हासिल की और अच्छे एरिया में गेंद डाली। देखते हैं आज क्या होता है। भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का आंखों देखा हाल जानने के लिए आप जनसत्ता.कॉम के साथ जुड़े रहिए। थोड़ी ही देर में दूसरे दिन का खेल शुरू होने वाला है।

14:37 (IST) 11 Jul 2025
IND-U19 vs ENG-U19: वैभव सूर्यवंशी-आयुष होंगे ओपनर, इंग्लैंड के खिलाफ पहले यूथ टेस्ट के लिए इंडिया की प्लेइंग इलेवन

IND vs ENG: इंडिया अंडर 19 क्रिकेट टीम 12 जुलाई से इंग्लैंड अंडर 19 क्रिकेट टीम के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेलेगी। इस मैच के लिए इंडिया की प्लेइंग इलेवन कुछ ऐसी हो सकती है। …यहां पढ़ें

14:22 (IST) 11 Jul 2025
IND vs ENG, Live Cricket Score: रूट और पोप ने खेली समझदारी भरी पारी

हालांकि, दोहरे झटके के बावजूद इंग्लैंड की टीम ज्यादा प्रभावित नहीं हुई, क्योंकि जो रूट और उप-कप्तान ओली पोप ने सतर्कता से खेलते हुए तीसरे विकेट के लिए 109 रन जोड़े, लेकिन चाय के बाद पहली ही गेंद पर रविंद्र जडेजा ने ओली पोप को आउट कर दिया। दुनिया के नए नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज हैरी ब्रूक भी तब पवेलियन लौट गए जब बुमराह ने दाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए अंदर आती गेंद पर उन्हें बोल्ड कर दिया।

14:17 (IST) 11 Jul 2025
Live Cricket Score: पहले दिन भारतीय गेंदबाजों को पिच से नहीं मिली मदद

लॉर्ड्स की पिच की बात करें तो उसमें सीम मूवमेंट न के बराबर दिख रहा था। पिच भारतीय तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित नहीं हुई। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली और बेन डकेट ने पहले घंटे में जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप की कसी हुई गेंदबाजी पर पानी फेर दिया। जब वे जमते हुए दिख रहे थे, तभी नितीश कुमार रेड्डी ने अपने पहले ओवर में चार गेंदों के अंतराल में दोनों को आउट कर दिया।

13:51 (IST) 11 Jul 2025
India vs England 3rd Test Day 2 Live Cricket Score: भारत और इंग्लैंड दोनों के लिए मौके

पहले दिन इंग्लैंड को 251 रन पर रोककर भारत को खुशी होगी कि उसने स्कोरिंग रेट कम रखा है, लेकिन सिर्फ 4 विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड को लगेगा कि उसके पास बड़ा मुकाबला करने के लिए पर्याप्त मंच है। आज टेस्ट क्रिकेट का एक और कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। दूसरे दिन के एक्शन के लिए जनसत्ता.कॉम से जुड़े रहिए।

13:12 (IST) 11 Jul 2025
IND vs ENG, 3rd Test Day 2 Live Cricket Score: नई गेंद से फायदा उठा पाएगी टीम इंडिया

आज भारत दूसरी नई गेंद के साथ फिर से अपनी लय बरकरार रख सकता है। एजबेस्टन में नई गेंद के साथ इन छोटे-छोटे मौकों का भारत ने शानदार इस्तेमाल किया था। उम्मीद है कि लॉर्ड्स में भी टीम इंडिया कुछ ऐसा ही करेगी। जो रूट हमेशा की तरह एक छोर पर लंगर डाले खड़े दिख रहे हैं। बेन स्टोक्स कमर की समस्या से जूझ रहे हैं। देखते हैं आज क्या होता है?

13:04 (IST) 11 Jul 2025
भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के आंकड़े
  • 251/4: बैजबॉल युग में पहले दिन के खेल में इंग्लैंड का सबसे कम स्कोर (जब वे ऑलआउट नहीं हुए) है।
  • 3.02 का स्कोरिंग रेट: एक दिन के खेल में इंग्लैंड का दूसरा सबसे कम स्कोर (जब उसने कम से कम 50 ओवर बैटिग की) है। यह 2024 में रांची में तीसरे दिन 2.69 (53.5 ओवर में 145) से कम है।
  • जो रूट: कुल मिलाकर 18वें और इंग्लैंड के लिए 99 रन पर नाबाद रहने वाले छठे बल्लेबाज हैं। पिछले 17 बल्लेबाजों में से प्रत्येक ने अगले दिन तीन अंकों तक पहुंच बनाई।
  • 12:43 (IST) 11 Jul 2025

    IND vs ENG: जडेजा ने तोड़ा जहीर खान का रिकॉर्ड, इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में इस नंबर पर आए

    Ind vs Eng: तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में ओली पोप को आउट करते ही रविंद्र जडेजा ने जहीर खान के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया। …अधिक जानकारी
    12:38 (IST) 11 Jul 2025

    लगातार 2 ओवरों में हैट्रिक, 5 बल्लेबाज बोल्ड: किशोर कुमार साधक ने हासिल की दुर्लभ उपलब्धि, 1 खिलाड़ी को रन आउट भी किया

    किशोर कुमार साधक ने बल्ले से भी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्हें तब बल्लेबाजी के लिए बुलाया गया जब टीम 139 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। …अधिक जानकारी
    12:33 (IST) 11 Jul 2025

    एक करोड़ में 1340 गेंदें, 11.85 लाख में एयर कंडीशनर: ये हैं हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज FIR में आरोप

    तेलंगाना सीआईडी ​​का दावा है कि एचसीए अध्यक्ष ए जगन मोहन राव ने एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सीजे श्रीनिवास राव और इसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील कांते के साथ मिलीभगत करके कथित तौर पर धन का ‘दुरुपयोग’ किया। …यहां पढ़ें
    12:28 (IST) 11 Jul 2025
    नमस्कार

    नमस्कार। जनसत्ता.कॉम के लाइव ब्लाग में आपका स्वागत है। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की सीरीज का तीसरा टेस्ट लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल हो चुका है। दूसरे दिन का खेल भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। इस लाइव ब्लाग में दूसरे दिन के खेल के अपडेट्स और मैच के लाइव स्कोर के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा खेल से जुड़ी अन्य खबरों से भी रूबरू कराया जाएगा।