लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड में शुक्रवार (20 जून) से खेला जा रहा भारत-इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच दो दिन बित जाने के बाद बराबरी पर खड़ा है। तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के पहले टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार (21 जून) को भारत लंच ब्रेक के बाद 471 रन पर आउट हो गया। इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 49 ओवर में 3 विकेट पर 209 रन बनाए। भारत 262 रन से आगे है।

IND vs ENG 1st Test Day 1 Highlights

ओली पोप 100 और हैरी ब्रूक बगैर खाता खोले क्रीज पर हैं। बेन डकेट 62 और जो रूट 28 रन बनाकर आउट हुए। जैक क्रॉली 4 रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए तीनों विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए। फिलहाल टेस्ट मैच बराबरी पर है। अगर दिन के आखिरी ओवर में बुमराह की गेंद बॉल न हुई होती और ब्रूक आउट हो गए होते तो भारत का पलड़ा भारी होता। तीसरे दिन पहले सत्र का खेल महत्वपूर्ण होगा।

Match Ended

Anderson-Tendulkar Trophy, 2025

England 
465(100.4)& 373/5(82.0)

vs

India  
471(113.0)& 364(96.0)

Match Ended ( Day 5 – 1st Test )
England beat India by 5 wickets

भारत की बल्लेबाजी

लीड्स टेस्ट के दूसरे दिन शुभमन गिल और ऋषभ पंत के आउट होने के बाद इंग्लैंड ने वापसी की। पहले सत्र में भारत के 4 विकेट गिरे और 95 रन बने। लंच ब्रेक के बाद भारतीय टीम 113 ओवर में 471 रन बनाकर आउट हो गई। भारत ने 41रन पर आखिरी 7 विकेट गंवाए। लीड्स में बादल छाने के कारण गेंद स्विंग होना शुरू हुई। इसके बाद जोश टंग ने कहर बरपा दिया। उन्होंने 4 विकेट लिए। कप्तान स्टोक्स ने भी 4 विकेट लिए।

गिल और यशस्वी के बीच 129 रन की साझेदारी

पहले दिन इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के बीच पहले विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी करके भारत के मजबूत शुरुआत दिलाई। लंच से ठीक पहले केएल राहुल 42 और डेब्यूटेंट साई सुदर्शन बगैर खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के बीच 129 रन की साझेदारी हुई।

जोश टंग और बेन स्टोक्स ने 4-4 विकेट लिए

जायसवाल 127 रन बनाकर तीसरे सत्र में आउट हुए। इसके बाद गिल और पंत ने 209 रन की साझेदारी की। गिल 147 रन बनाकर आउट हुए। 8 साल बाद भारत की प्लेइंग 11 में वापसी करने वाले करुण नायर खाता नहीं खोल पाए। ऋषभ पंत 134 और शार्दुल ठाकुर 1 रन बनाकर आउट हुए। जसप्रीत बुमराह बगैर खाता खोले, रविंद्र जडेजा 11 और प्रसिद्ध कृष्णा 1 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद सिराज 3 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए जोश टंग और बेन स्टोक्स ने 4-4 विकेट लिए। ब्रायडन कार्स और शोएब बशीर ने 1-1 विकेट लिए।

Live Updates
08:46 (IST) 22 Jun 2025

IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह ने कर ही दिया था हैरी ब्रुक को आउट… इस गलती की वजह से नहीं मिल सका विकेट

जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशान किया, लेकिन दिन के आखिरी ओवर में उनकी एक गलती सुर्खियां बन गई। बुमराह ने इस ओवर में हैरी ब्रूक को आउट किया, लेकिन नो बॉल के कारण यह विकेट भारत के हाथ से फिसल गया। …अधिक जानकारी
23:49 (IST) 21 Jun 2025
India vs England Live Cricket Score: लीड्स टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त

लीड्स टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने 49 ओवर में 3 विकेट पर 209 रन बनाए। भारत 262 रन से आगे। ओली पोप 100 और हैरी ब्रूक बगैर खाता खोले क्रीज पर। भारत के लिए तीनों विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए।

23:34 (IST) 21 Jun 2025
IND vs ENG Live Score: पोप का शतक और रूट आउट

ओली पोप ने शतक जड़ दिया। वह 125 गेंद पर 100 रन बनाकर क्रीज पर। जसप्रीत बुमराह ने जो रूट को पवेलियन भेजा। उन्होंने 28 रन बनाए। इंग्लैंड ने 46.3 ओवर में 3 विकेट 206 रन बनाए। भारत 265 रन से आगे।

23:30 (IST) 21 Jun 2025
India vs England Live Cricket Score: ओली पोप शतक के करीब

इंग्लैंड ने 46 ओवर में 2 विकेट पर 204 रन बनाए। भारत 268 रन से आगे। ओली पोप 99 और जो रूट 27 रन बनाकर क्रीज पर। 108 गेंद पर 77 रन की साझेदारी हुई।

22:44 (IST) 21 Jun 2025
India vs England Live Cricket Score: पोप-रूट क्रीज पर

इंग्लैंड ने 37 ओवर में 2 विकेट पर 147 रन बनाए। भारत 324 रन से आगे। ओली पोप 68 और जो रूट 10 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 21 रन की साझेदारी।

22:03 (IST) 21 Jun 2025
IND vs ENG Live Score: बेन डकेट को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया

बेन डकेट को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया। उन्होंने 62 रन बनाए। इंग्लैंड का स्कोर 28.3 ओवर में 2 विकेट पर 126 रन बनाए। भारत 345 रन से आगे। जो रूट नए बल्लेबाज हैं। ओली पोप 58 रन बनाकर क्रीज पर।

21:45 (IST) 21 Jun 2025
India vs England Live Cricket Score: ओली पोप का अर्धशतक

लीड्स टेस्ट के दूसरे दिन टी ब्रेक के बाद जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर चौका जड़कर ओली पोप ने अर्धशतक जड़ा। इंग्लैंड का स्कोर 24.3 ओवर में 1 विकेट पर 112 रन। भारत 359 रन से आगे।

21:23 (IST) 21 Jun 2025
IND vs ENG Live Score: टी ब्रेक

लीड्स टेस्ट के दूसरे दिन टी ब्रेक तक इंग्लैंड ने 24 ओवर में 1 विकेट पर 107 रन बनाए। भारत के पास 364 रन की बढ़त। ओली पोप 48 और बेन डकेट 53 रन बनाकर क्रीज पर। 139 गेंद पर 103 रन की साझेदारी। जैक क्रॉली 4 रन बनाकर आउट हुए। जसप्रीत बुमराह ने विकेट लिया।

21:15 (IST) 21 Jun 2025
LIVE Cricket Score: बेन डकेट ने अर्धशतक जड़ा

बेन डकेट ने अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 69 गेंद पर 52 रन बनाए। ओली पोप 47 रन बनाकर क्रीज पर। 101 रन की साझेदारी। इंग्लैंड ने 22 ओवर में 1 विकेट पर 105 रन। भारत के पास 366 रन की बढ़त।

20:48 (IST) 21 Jun 2025
India vs England Live Cricket Score: बेन डकेट अर्धशतक के करीब

इंग्लैंड ने 16 ओवर में 1 विकेट पर 82 रन बनाए। भारत 389 रन आगे। ओली पोप 35 और बेन डकेट 42 रन बनाकर क्रीज पर। 91 गेंद पर 78 रन की साझेदारी।

20:32 (IST) 21 Jun 2025
IND vs ENG Live Score: भारत को जल्द इस साझेदारी को तोड़ना होगा

इंग्लैंड ने 13 ओवर में 1 विकेट पर 67 रन बनाए। भारत 404 रन आगे। ओली पोप 32 और बेन डकेट 30 रन बनाकर क्रीज पर। 72 गेंद पर 63 रन की साझेदारी। भारत को जल्द इस साझेदारी को तोड़ना होगा।

20:09 (IST) 21 Jun 2025
India vs England Live Cricket Score: इंग्लैंड की तेज बल्लेबाजी

इंग्लैंड ने तेज बल्लेबाजी की है। हालांकि, बेन डकेट और ओली पोप को जसप्रीत बुमराह की गेंद पर कुछ मौके मिले हैं। बेन डकेट 22 और ओली पोप 20 रन बनार क्रीज पर। इंग्लैंड क स्कोर 9 ओवर में 1 विकेट पर 47 रन। भारत 424 रन से आगे।

19:47 (IST) 21 Jun 2025
LIVE Cricket Score: मोहम्मद सिराज की खराब गेंदबाजी

मोहम्मद सिराज खराब गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 2 ओवर में 19 रन दे दिए हैं। 4 चौके दे चुके हैं। इंग्लैंड ने 4 ओवर में 1 विकेट पर 24 रन बनाए। भारत 447 रन से आगे। ओली पोप 8 और बेन डकेट 11 रन बनाकर क्रीज पर।

19:32 (IST) 21 Jun 2025
IND vs ENG Live Score: जसप्रीत बुमराह ने झटका विकेट

जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में भारत को सफलता दिलाई। जैक क्रॉली चौके से खाता खोलने के बाद आउट हुए। इंग्लैंड का स्कोर 1 ओवर में 1 विकेट पर 4 रन। भारत 467 रन से आगे। बेन डकेट और ओली पोप बगैर खाता खोले क्रीज पर।

19:24 (IST) 21 Jun 2025
India vs England Live Cricket Score: इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू

इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू होने वाली है। जैक क्रॉली और बेन डकेट क्रीज पर। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे।

19:23 (IST) 21 Jun 2025
IND vs ENG Live Score: लीड्स में बारिश रुकी

लीड्स में बारिश रुक गई है। जसप्रीत बुमराह मैदान पर हैं और गेंदबाजी की प्रैक्टिस कर रहे हैं। भारतीय समयानुसार शाम 7.25 बजे इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू होगी।

18:49 (IST) 21 Jun 2025
LIVE Cricket Score: लीड्स में बारिश

इंग्लैंड के ओपनर जैस क्रॉली और ब्रेन डकेट क्रीज पर उतर गए थे। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी के लिए तैयार थे। तभी बारिश शुरू हो गई है। अंपायर ने कवर्स बुला लिए। बादल छाए होने का फायदा भारतीय तेज गेंदबाज उठा सकते हैं।

18:35 (IST) 21 Jun 2025
India vs England Live Cricket Score: भारत 471 पर आउट

जोश टंग ने प्रसिद्ध कृष्णा को बोल्ड किया। उन्होंने 1 रन बनाए। मोहम्मद सिराज 3 रन बनाकर नाबाद रहे। भारतीय टीम 113 ओवर में 471 रन बनाए। लीड्स में मौसम ने करवट ली। बारिश के कारण पिच ढक दी गई है। मौसम बदलते ही तेज गेंदबाजों ने कहर बरपाना शुरू कर दिया। भारत ने 41रन पर आखिरी 6 विकेट गंवाए।

18:30 (IST) 21 Jun 2025
IND vs ENG Live Score:रविंद्र जडेजा को जोश टंग ने पवेलियन भेजा

रविंद्र जडेजा को जोश टंग ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 11 रन बनाए। भारत का स्कोर 112.1 ओवर में 9 विकेट पर 469 रन। प्रसिद्ध कृ्ष्णा और मोहम्मद सिराज 2 रन बनाकर क्रीज पर।

18:20 (IST) 21 Jun 2025
India vs England Live Cricket Score: जसप्रीत बुमराह को जोश टंग ने पवेलियन भेजा

जसप्रीत बुमराह को जोश टंग ने पवेलियन भेजा। वह खाता नहीं खोल पाए। रविंद्र जडेजा 2 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 110.3 ओवर में 8 विकेट पर 458 रन। मोहम्मद सिराज नए बल्लेबाज हैं।

18:16 (IST) 21 Jun 2025
LIVE Cricket Score: दूसरे दिन दूसरे सत्र का खेल शुरू

लीड्स टेस्ट के दूसरे दिन दूसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। भारत ने 110 ओवर में 7 विकेट पर 454 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह बगैर खाता खोले और रविंद्र जडेजा 2 रन बनाकर क्रीज पर।

18:03 (IST) 21 Jun 2025
IND vs ENG Live Score: लीड्स में मौसम ने ली करवट

लीड्स में मौसम ने करवट ले ली है। बादल छाए हैं और बूंदाबांदी भी हो रही है। अब परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होंगी।

17:38 (IST) 21 Jun 2025
India vs England Live Cricket Score: दूसरे दिन लंच ब्रेक

भारत ने दूसरे दिन लंच ब्रेक तक 7 विकेट पर 454 रन बनाए। इस सत्र में 4 विकेट गिरे और 95 रन बने। शुभमन गिल 147, ऋषभ पंत 134, करुण नायर 0 और शार्दुल ठाकुर 1 रन बनाकर आउट हुए। बेन स्टोक्स ने 2 विकेट लिए। जोश टंग और शोएब बशीर ने 1-1 विकेट लिए। शार्दुल ठाकुर के आउट होते ही लंच ब्रेक हो गया।

17:27 (IST) 21 Jun 2025
IND vs ENG Live Score: ऋषभ पंत को जोश टंग ने पवेलियन भेजा

ऋषभ पंत को जोश टंग ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 134 रन बनाए। रविंद्र जडेजा नए बल्लेबाज हैं। रविंद्र जडेजा रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 107.4 ओवर में 6 विकेट पर 453 रन।

17:12 (IST) 21 Jun 2025
India vs England Live Cricket Score: करुण नायर को बेन स्टोक्स ने पवेलियन भेजा

करुण नायर को बेन स्टोक्स ने पवेलियन भेजा। वह खाता नहीं खोल पाए। ओली पोप ने कवर्स पर शानदार कैच लपका। भारत ने 105 ओवर में 5 विकेट पर 447 रन बनाए। ऋषभ पंत 130 और रविंद्र जडेजा नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।

16:56 (IST) 21 Jun 2025
IND vs ENG Live Score: शुभमन गिल को शोएब बशीर ने पवेलियन भेजा

शुभमन गिल को शोएब बशीर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 147 रन बनाए। ऋषभ पंत 113 रन बनाकर क्रीज पर। करुण नायर नए बल्लेबाज हैं। भारत ने 101.5 ओवर में 4 विकेट पर 430 रन बनाए।

16:47 (IST) 21 Jun 2025
India vs England Live Cricket Score: ऋषभ पंत ने छक्के से शतक पूरा किया

ऋषभ पंत ने छक्के से शतक पूरा किया। वह 150 गेंद पर 112 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 100 ओवर में 3 विकेट पर 426 रन। शुभमन गिल 144 रन बनाकर क्रीज पर। 290 गेंद पर 206 रन की साझेदारी।

16:33 (IST) 21 Jun 2025
IND vs ENG Live Score: भारत के 400 रन पूरे

भारत ने 98 ओवर में 3 विकेट पर 412 रन बनाए। शुभमन गिल 144 और ऋषभ पंत 98 रन बनाकर क्रीज पर। 191 रन की साझेदारी।

16:21 (IST) 21 Jun 2025
India vs England Live Cricket Score: इंग्लैंड के गेंदबाज विकेट के लिए तरसे

भारत ने 95 ओवर में 3 विकेट पर 393 रन बनाए। शुभमन गिल 139 और ऋषभ पंत 84 रन बनाकर क्रीज पर। 172 रन की साझेदारी। इंग्लैंड के गेंदबाज विकेट के लिए तरसे।

15:59 (IST) 21 Jun 2025
IND vs ENG Live Score: पंत-गिल की 154 रन की साझेदारी

भारत ने 91 ओवर में 3 विकेट पर 375 रन बनाए। ऋषभ पंत 75 और शुभमन गिल 132 रन बनाकर क्रीज पर। 154 रन की साझेदारी।