Ind vs Aus 4th Test : भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी के मैदान पर खेले जा रहे चौथे और आखिरी टेस्ट मैच का दूसरा  दिन भी भारत के लिहाज से काफी खास रहा और 303 रनों से आगे का सफर तय करने उतरी टीम इंडिया ने पुजारा के 193 और पंत के नाबाद 159 रनों की बदौलत 622 के स्कोर पर अपनी पहली पारी की घोषणा की। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बिना विकेट गंवाए 24 रन बना लिए हैं। पंत-जडेजा के बीच सातवें विकेट केो लिए 200 से ज्यादा रनों की साझेदारी देखने को मिली।

पुजारा ने 250 गेंद में 16 चौकों की मदद से नाबाद 130 रन की पारी खेलने के अलावा हनुमा विहारी (नाबाद 39) के साथ पांचवें विकेट के लिए 75 रन की अटूट साझेदारी करके भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इससे पहले उन्होंने अग्रवाल (77) के साथ दूसरे विकेट के लिए 116 जबकि कप्तान विराट कोहली (23) के साथ तीसरे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की। यह पहला मौका है जब पुजारा ने किसी श्रृंखला में तीन शतक जड़े हैं।

पुजारा ने अपनी इस पारी के दौरान किसी श्रृंखला में सर्वाधिक गेंद खेलने के लिहाज से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वह मौजूदा श्रृंखला में अब तक 1135 गेंद का सामना करते हुए 458 रन बना चुके हैं। इससे पहले उन्होंने 2016-17 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ही 1049 गेंद का सामना करते हुए 405 रन बनाए थे। रनों के लिहाज से भी यह किसी श्रृंखला में पुजारा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले उन्होंने 2012-13 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत में चार टेस्ट की श्रृंखला में 438 रन बनाए थे।

Live Blog

Highlights

    12:22 (IST)04 Jan 2019
    दूसरे दिन का खेल समाप्त

    चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है और 662 का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बिना विकेट गंवाए 24 रन बना लिए हैं। ख्वाजा ने 5 तो हैरिस ने 19 रन बनाए हैं और तीसरे दिन इन दोनों से ऑस्ट्रेलिया को खासा उम्मीदें होंगी। 

    12:11 (IST)04 Jan 2019
    गेंदबाजी में किया परिवर्तन

    बुमराह और शमी के स्पेल के बाद अब टीम इंडिया ने जडेजा को गेंदबाजी की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं 7 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर अब 21 रन हो गया है। 

    12:00 (IST)04 Jan 2019
    4 ओवर के बाद ये है ऑस्ट्रेलिया का हाल

    4 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 15 रन बना लिए हैं। बुमराह और शमी गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं वहीं मार्क हैरिस 15 रन बनाकर खेल रहे हैं लेकिन ख्वाजा अभी खाता भी नहीं खोल सके हैं। 

    11:45 (IST)04 Jan 2019
    मोहम्मद शमी कर रहे हैं शुरुआत

    662 रनों का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम में हैरिस और ख्वाजा बतौर सलामी बल्लेबाज उतरे हैं। वहीं शमी गेंदबाजी का आगाज कर रहे हैं। भारत चाहेगा कि आज एक या दो विकेट झटककर मेजबान पर प्रेशर बनाए। 

    11:33 (IST)04 Jan 2019
    622 पर घोषित की पारी

    जडेजा के आउट होने के बाद टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी की घोषणा कर दी है। 622 के स्कोर में टीम इंडिया की तरफ से पुजारा ने सबसे ज्यादा 193 और पंत ने नाबाद 159 रनों की पारी खेली है। 

    11:29 (IST)04 Jan 2019
    पंत ने पार किया 150 का आंकड़ा

    पंत ने कमाल की इनिंग खेली है और 150 रनों का आंकड़ा भी पार कर लिया है। इसी के साथ जडेजा के साथ उनकी 200 रनों की साझेदारी भी पूरी हो गई है। इसी के साथ टीम इंडिया का स्कोर 616 रन पर पहुंच गया है। 

    11:26 (IST)04 Jan 2019
    14 ओवर का खेल और बाकी

    दूसरे दिन के खेल में 14 ओवर का खेल और बचा है। वहीं टीम इंडिया का स्कोर अब 608 रन हो गया है। अब देखना होगा कि आखिर टीम इंडिया कितने स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी करने के लिए बुलाता है। 

    11:13 (IST)04 Jan 2019
    भारत ने छुआ 600 रनों का आंकड़ा

    पंत और जडेजा के बीच शानदार साझेदारी के  चलते टीम इंडिया ने अब 600 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं जडेजा का स्कोर अब 80 रन हो गया है जबकि पंत 140 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

    11:04 (IST)04 Jan 2019
    163 रनों की हुई साझेदारी

    पंत और जडे़दा के बीच सातवें विकेट के लिए अब 163 रनों की साझेदारी हो चुकी है। इसकी बदौलत टीम इंडिया ने अब 580 का स्कोर भी कर लिया है। 

    10:57 (IST)04 Jan 2019
    150 रनों की हुई साझेदारी

    पंत और जडेजा के बीच अब 150 रनों की साझेदारी हो चुकी है। इसी के साथ टीम इंडिया का स्कोर अब 568 पर पहुंच गया है।वहीं पंत अब आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

    10:50 (IST)04 Jan 2019
    जडेजा ने जड़ा शानदार अर्धशतक

    पंत के साथ शतकीय साझेदारी निभाने के बाद अब जडेजा ने भी शानदार अर्धशतक जड़ दिया है। इसके चलते टीम इंडिया का स्कोर अब 563 पर पहुंच गया है। 

    10:46 (IST)04 Jan 2019
    550 के पार पहुंचा भारत का स्कोर

    पंत और पुजारा के शानदार शतक की बदौलत टीम इंडिया ने 550 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं जडेजा भी अभी अपने अर्धशतक के करीब हैं। 

    10:39 (IST)04 Jan 2019
    जडेजा की नजर अर्धशथक पर

    पंत के शतक के बाद अब जडेजा की नजर अपने अर्धशतक की तरफ है। हो सकता है कि जडेजा के अर्धशतक के बाद भारत अपनी पारी की घोषणा कर दे। टीम इंडिया का स्कोर अब 541 रन पर पहुंच गया है।

    10:27 (IST)04 Jan 2019
    इस पारी की तीसरी शतकीय साझेदारी

    टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था और पंत और जडेजा के बीच ये तीसरी शतकीय साझेदारी हुई है। भारत का स्कोर अब 526 पर पहुंच गया है। 

    10:16 (IST)04 Jan 2019
    पंत ने जड़ा दमदार शतक

    पंत ने दमदार शतक जडकर कमाल का प्रदर्शन किया है। यह उनके करियर का दूसरा शतक है और भारत का स्कोर अब 509 रन हो गया है। 

    10:10 (IST)04 Jan 2019
    भारत ने छुआ 500 का आंकड़ा

    पंत के दमदार शो और पुजारा के शतक की बदौलत टीम इंडिया ने 500 रनों का आंकड़ा छू लिया है। अब इस मैच में टीम इंडिया की स्थिति काफी मजबूत हो गई है। 

    10:06 (IST)04 Jan 2019
    आखिरी सत्र का खेल शुरू

    आखिरी सत्र का खेल शुरू हो गया है और पंत से उम्मीद होगी कि वो अपना शतक जड़कर टीम का स्कोर तेजी से 500 के पार लेकर जाएं। 

    09:44 (IST)04 Jan 2019
    टी-ब्रेक तक ये रहा हाल

    टी-ब्रेक तक भारत ने 6 विकेट खोकर 491 रन बना लिए हैं। वहीं पंत 88 तो जडेजा 25 रन बनाकर अभी नाबाद हैं। भारत की नजर होगी कि वो 500 का आंकड़ा पार करके पारी घोषित करे। 

    09:33 (IST)04 Jan 2019
    81 पर पहुंचे पंत

    पंत एक अलग अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं और काफी सूझबूझ के साथ अपनी पारी को संवार रहे हैं। भारत का स्कोर अब 481 पर पहुंच गया है जबकि पंत 81 पर पहुंच गए हैं। 

    09:23 (IST)04 Jan 2019
    छक्के के साथ 50 रनों की हुई साझेदारी

    जडेजा ने छक्का जडकर पंत के साथ 50 रनों की साझेदारी भी पूरी कर ली है। भारत का स्कोर अब 469 पर पहुंच गया है, जबकि पंत और जडेजा दोनों ही शानदार लय में दिख रहे हैं। 

    09:05 (IST)04 Jan 2019
    440 पर पहुंचा टीम इंडिया का स्कोर

    6 विकेट खोकर टीम इंडिया ने अब 440 रन बना लिए हैं। पंत और जडेजा अब पारी को और आगे लेकर जा रहे हैं। देखना होगा कि आखिर भारत कितने रनों का लक्ष्य पहली पारी में मेजबान टीम के सामने रखना चाहेगी। 

    08:45 (IST)04 Jan 2019
    अब तेज गति से रन बनाना चाहेगी टीम इंडिया

    टीम इंडिया के बल्लेबाज पंत और जडेजा दोनों की नजर अब तेज गति से रन बनाने की ओर होगी। भारत का स्कोर अब 429 रन पर पहुंच गया है। ऐसे में कप्तान कोहली चाहेंगे कि आज ऑस्ट्रेलिया को भी बल्लेबाजी का मौका दिया जाए। 

    08:37 (IST)04 Jan 2019
    पंत ने जड़ा तीसरा अर्धशतक

    ऋषभ पंत ने अपने करियर का तीसरा अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 85 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, अभी टीम इंडिया का स्कोर 426 रन पर पहुंच गया है। 

    08:27 (IST)04 Jan 2019
    दोहरे शतक से चूके पुजारा

    पुजारा 193 रन बनाकर लायन का शिकार बन गए हैं और वोअपने दोहरे शतक से चूक गए हैं।भारत को 418 के स्कोर पर ये छठां झटका लगा है। 

    08:06 (IST)04 Jan 2019
    191 पर पहुंचे पुजारा

    कमाल की पारी खेल रहे हैं चेतेश्वर पुजारा, अब वो अपने दोहरे शतक से बस 9 रन ही दूर है। वहीं टीम इंडिया का स्कोर 410 रन पर पहुंच गया है। 

    07:58 (IST)04 Jan 2019
    भारत ने छुआ 400 रनों का आंकड़ा

    पुजारा के शानदार शतक की  बदौलत टीम इंडिया ने अब 400 रनों का आंकड़ा भी छू लिया है। पंत और पुजारा दोनों ही शानदार लय में दिख रहे हैं । ऐसे में उम्मीद होगी कि वो अब तेज पारी खेलकर स्कोर को और आगे बढ़ाएं और ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया। 

    07:44 (IST)04 Jan 2019
    दूसरे सत्र का खेल शुरू

    दूसरे दिन के दूसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है और अब पंत और पुजारा की नजर भारत के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाने की ओर होगी। भारत का स्कोर 390 पर पहुंच गया है। 

    07:03 (IST)04 Jan 2019
    लंच-ब्रेक तक रहा ये हाल

    लंच ब्रेक तक टीम इंडिया ने 5 विकेट खोकर 389 रन बना लिए हैं, और पुजारा 181 तो पंत 27 रन बनाकर इस वक्त क्रीज पर डंटे हुए हैं। दूसरे दिन का यह पहला सेशन पूरे तरीके से टीम इंडिया के नाम रहा है जिसमें भारत ने 86 रन जोड़े और सिर्फ एक विकेट ही खोया। 

    06:59 (IST)04 Jan 2019
    180 पर पहुंचे पुजारा

    चेतेश्वर पुजारा ने कमाल की पारी खेलते हुए अपना स्कोर 180 पर पहुंचा दिया है। ऐसे में अब वो अपने दोहरा शतक के बेहद करीब हैं और भारत का स्कोर भी 400 के करीब पहुंचने वाला है। 

    06:54 (IST)04 Jan 2019
    अर्धशतकीय साझेदारी हुई

    पंत और पुजारा के बीच छठें विकेट के बीच 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो गई है जिसके चलते टीम इंडिया का स्कोर अब 380 रन हो गया है। 

    06:44 (IST)04 Jan 2019
    171 पर पहुंचे पुजारा

    पुजारा  कि इस पारी की जितनी भी तारीफ की जाए वो कम है और इस खिलाड़ी का स्कोर अब 171 रन पर पहुंच गया है। जबकि दूसरी तरफ टीम इंडिया का स्कोर 371 रन पर पहुंच गया है।

    06:35 (IST)04 Jan 2019
    विकेटों के लिए तरस रहा है ऑस्ट्रेलिया

    मेजबान टीम के गेंदबाजों के लिए भारतीय बल्लेबाज मुश्किलें खड़ी कर दिए हैं। पुजारा जहां एक छोर पर कल से टिके हैं तो वहीं दूसरी ओर जो बल्लेबाज आ रहा है वो भी सेट होता दिख रहा है। भारत का स्कोर अब 367 रन पर पहुंच गया है। जबकि पुजारा और पंत मौजूद हैं। 

    06:21 (IST)04 Jan 2019
    पंत के पास आज बड़ा मौका

    अब टीम इंडिया का स्कोर अब 348 रन हो गया है जबकि पुजारा 160 रन बनाकर खेल रहे हैं ऐसे में दूसरी छोर पर खड़े पंत के पास मौका है कि  वो एक अच्छी पारी खेलें और खुद को साबित करें। 

    06:15 (IST)04 Jan 2019
    खासा महंगे साूबित हुए हैं मिचेल स्टार्क

    स्टार्क की बात करें तो उन्होंने 20 ओवर की गेंदबाजी में 90 से ज्यादा रन खर्च किए हैं जो टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से काफी ज्यादा है। ऐसे में भारत का स्कोर अब 345 पर पहुंच गया है। 

    06:03 (IST)04 Jan 2019
    विहारी का आउट होना संदेहास्पद

    विहारी जिस तरह से आउट हुए वो हैराहन करने वाला था। हालांकि अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया था जिसके चलते रिव्यू लेने के बाद भी उन्हें थर्ड अंपायर ने आउट करार दिया। वो अपने अर्धशतक से चूक गए हैं। 

    05:56 (IST)04 Jan 2019
    329 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन में

    329 के स्कोर पर टीम इंडिया की आधी पारी पवेलियन में जा चुकी है। हनुमा विहारी अर्धशतक से चूक गए हैं और 42 रन बनाकर वो आउट हो गए हैं। 

    05:52 (IST)04 Jan 2019
    पुजारा ने पार किया 150 रनों का आंकड़ा

    चेतेश्वर पुजारा का व्यक्तिगत स्कोर अब 150 के पार चला गया है और इसी के साथ टीम का स्कोर अब 328 रन हो गया है। इस बल्लेबाज को आउट करना मेजबान टीम के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रही है। 

    05:43 (IST)04 Jan 2019
    91 रनों की हुई साझेदारी

    हनुमा विहारी और पुजारा के बीच अब 91 रनों की साझेदारी हो चुकी है। एक तरफ पुजारा 142 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं तो दूसरी तरफ हनुमा विहारी 42 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर अब 319 रन पर पहुंच गया है।