IND vs AUS 2nd T20I Match LIVE Scorecard (भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला मेलबर्न में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले खेलते हुए भारतीय टीम 18.4 ओवर में 125 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में कंगारू टीम ने 14वें ओवर में 6 विकेट गंवाकर ही लक्ष्य हासिल करलिया।
IND vs AUS 2nd T20I Match LIVE Streaming Telecast Details
ऑस्ट्रेलिया ने यह मुकाबला चार विकेट से जीता और सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। मेजबान टीम के लिए कप्तान मिचेल मार्श ने 46 रन की पारी खेली। भारत के लिए बुमराह, वरुण और कुलदीप को 2-2 सफलताएं मिलीं। मार्श के अलावा ट्रेविस हेड ने भी 28 रनों की अच्छी पारी ओपनिंग करते हुए खेली थी।
India in Australia, 5 T20I Series, 2025
Australia 
126/6 (13.2)
India   
 125 (18.4)
Match Ended ( Day – 2nd T20I ) 
 Australia beat India by 4 wickets
लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म सूर्यकुमार यादव पिछले मैच में लय में दिख रहे थे मगर यहां कुछ खास नहीं कर पाए और 1 रन पर आउट हुए। उनके अलावा संजू सैमसन (2), शुभमन गिल (5), शिवम दुबे (4), अक्षर पटेल (7), तिलक वर्मा (0) कोई भी क्रीज पर टिक नहीं सका।
छठे विकेट के लिए हर्षित राणा और अभिषेक शर्मा ने 56 रन जोड़े और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की थी मगर यह स्कोर पर्याप्त नहीं रहा। अभिषेक ने 68 और हर्षित ने 35 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड ने 3, बार्टलेट व एलिस ने 2-2 और स्टायनिस ने एक विकेट लिया। अब सीरीज का तीसरा मुकाबला 2 नवंबर रविवार को होबार्ट में खेला जाएगा।
LIVE Cricket Score IND vs AUS: भारत की 4 विकेट से हार
भारतीय टीम को दूसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में पहले खेलते हुए भारतीय टीम 18.4 ओवर में 125 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में कंगारू टीम ने 13.2 ओवर में 6 विकेट गंवाकर ही लक्ष्य हासिल करलिया। इसी के साथ मेजबानों ने सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। अब सीरीज का तीसरा मुकाबला 2 नवंबर रविवार को होबार्ट में खेला जाएगा।
LIVE Cricket Score IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने लिए बैक टू बैक दो विकेट
जसप्रीत बुमराह ने बैक टू बैक दो गेंद पर दो विकेट ले लिए हैं। उन्होंने पहले मिचेल ओवन और फिर मैथ्यू शॉर्ट को गोल्डन डक पर आउट कर दिया। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 124/6
LIVE Cricket Score IND vs AUS: कुलदीप ने किया इंग्लिस को आउट
भारतीय टीम को कुलदीप यादव ने चौथी सफलता दिलाई। हालांकि, अब देर हो चुकी है लेकिन फिर भी जोश इंग्लिस को आउट कर उन्होंने अपना दूसरा विकेट झटका। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 112/4
LIVE Cricket Score IND vs AUS: वरुण चक्रवर्ती का बेहतरीन स्पेल
दुनिया के नंबर 1 टी20 गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी मेलबर्न टी20 में की है। एक तरफ से भारतीय गेंदबाजों की पिटाई हो रही थी। मगर दूसरी तरफ वरुण ने अपनी किफायती गेंदबाजी को दिखाया और दो विकेट भी लिए। वरुण ने ट्रेविस हेड और टिम डेविड का विकेट झटका। उन्होंने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए।
LIVE Cricket Score IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के 100 रन पूरे
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 9.4 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 100 रन पूरे कर लिए हैं। मिचेल ओवन 4 और जोश इंग्लिस 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। जीत के लिए यहां से मेजबान टीम को 26 रन और चाहिए हैं।
LIVE Cricket Score IND vs AUS: वरुण चक्रवर्ती को मिला दूसरा विकेट
वरुण चक्रवर्ती ने टिम डेविड को 1 रन पर आउट कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया को 90 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। वरुण की यह दूसरी सफलता है। इससे पहले ट्रेविस हेड का भी विकेट उन्होंने लिया था। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 90/3
LIVE Cricket Score IND vs AUS: पहले पिटाई फिर विदाई
मिचेल मार्श ने कुलदीप यादव के स्पेल की पहली पांच गेंद पर 20 रन ठोक दिए। उसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर वह आउट भी हो गए। मार्श ने 26 गेंद पर 46 रन की बेहतरीन पारी खेली। 8 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 87/2
LIVE Cricket Score IND vs AUS: मार्श ने की कुलदीप की धुनाई
मिचेल मार्श ने कुलदीप यादव का स्वागत चौकों और छक्कों के साथ किया है। उनके स्पेल की पहली तीन गेंद पर उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगा दिया। इसके बाद पांचवीं गेंद पर भी उन्होंने छक्का जड़ा। उन्होंने भारतीय चाइनामैन गेंदबाज सेट ही नहीं होने दिया। वह अभी 25 गेंद पर 46 रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 87/1
LIVE Cricket Score IND vs AUS: वरुण ने किया हेड को आउट
चार ओवर में 49 रन लुटाने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने ट्रंप कार्ड वरुण चक्रवर्ती को गेंदबजी सौंपी। वरुण ने अपने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ही खतरनाक ट्रेविस हेड का विकेट लिया और भारत को पहली सफलता दिलाई। हेड ने 15 गेंद पर 28 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 51/1
ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले चार ओवर में 49 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श ने पहले चार ओवर में ही मैच भारत की पकड़ से दूर कर दिया है। भारतीय टीम इससे पहले 125 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
LIVE Cricket Score IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह के ओवर में आए 18 रन
जसप्रीत बुमराह पहले ओवर में लय में दिख रहे थे लेकिन दूसरे ओवर में वह पूरी तरह लय से भटकते हुए नजर आए। उनके दूसरे ओवर में 18 रन बने। इसमें एक चौका था एक डबल, एक ट्रिपल भी शामिल था। वहीं पांच रन उन्होंने वाइड पर चौका देकर भी खर्च किए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 ओवर के बाद 29/0
LIVE Cricket Score IND vs AUS: हर्षित राणा ने दिए 7 रन
पहले ओवर में जसप्रीत बुमराह ने चार रन दिए थे तो हर्षित राणा ने अपने पहले ओवर में एक बाउंड्री समेत 7 रन दिए। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अभी तक ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श ने अच्छी की है। 2 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 11/0
LIVE Cricket Score IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह का पहला ओवर
जसप्रीत बुमराह ने पहला ओवर फेंकते हुए पारी की शुरुआत की। वहीं ऑस्ट्रेलिया के ओपनर कप्तान मिचेल मार्श और उनके साथ ट्रेविस हेड क्रीज पर उतरे। पहले ओवर में बुमराह के सामने दोनों खिलाड़ियों ने समझदारी से खेला और कोई दिक्कत में नहीं दिखे। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4/0
LIVE Cricket Score IND vs AUS: भारतीय पारी का 125 पर अंत
भारतीय पारी का 18.4 ओवर में 125 रन पर अंत हो गया है। अभिषेक शर्मा ने अकेले 68 रन की पारी खेली और आठवें विकेट तक टीम को संभाले रखा। हर्षित राणा ने भी उपयोगी 35 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई भी खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाया। ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड ने 3 विकेट झटके।
LIVE Cricket Score IND vs AUS: अभिषेक की जुझारू पारी का अंत
अभिषेक शर्मा की 37 गेंद पर 68 रन की जुझारू पारी का अंत हो गया है। उन्होंने इस पारी में 8 चौके और दो छक्के लगाए। उन्हीं की बदौलत भारत का स्कोर 125/9 तक पहुंचा। नाथन एलिस ने उन्हें पवेलियन भेजा।
LIVE Cricket Score IND vs AUS: अभिषेक शर्मा का बेहतरीन खेल
अभिषेक शर्मा ओपनिंग से अभी तक क्रीज पर डटे हैं। एक छोर से 8 विकेट गिर गए लेकिन अभिषेक की एकाग्रता कोई नहीं बिगाड़ सका। उन्होंने अभी तक 34 गेंद पर 68 रन बना लिए हैं। भारत का स्कोर 18 ओवर के बाद 125/8
LIVE Cricket Score IND vs AUS: कुलदीप यादव भी शून्य पर आउट
भारतीय टीम को कुलदीप यादव के रूप में आठवां झटका लगा है। मार्कस स्टॉयनिस ने अपना पहला विकेट झटका और कुलदीप को शून्य पर पवेलियन भेज दिया। एक बार फिर भारत ने गुच्छे में तीन विकेट गंवा दिए। अभिषेक शर्मा दूसरे छोर पर 53 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 110/8
भारतीय टीम को शिवम दुबे के रूप में 7वां झटका लगा है। जेवियर बार्टलेट ने एक ही ओवर में दो विकेट देकर फिर से भारत को मुश्किल में डाल दिया है। पहले सेट हर्षित राणा 35 पर आउट हुए। उसके बाद जोश इंग्लिस के शानदार कैच की बदौलत शिवम दुबे 2 गेंद पर 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अभिषेक अभी भी एक छोर पर 52 रन बनाकर खड़े हैं और उनका साथ देने आए हैं कुलदीप यादव। भारत का स्कोर 109/7
LIVE Cricket Score IND vs AUS: हर्षित राणा की पारी का अंत
33 गेंद पर 35 रन की शानदार पारी खेलने के बाद हर्षित राणा पवेलियन लौट गए। जेवियर बार्टलेट का उनका विकेट लिया। भारत को इसी के साथ छठा झटका भी लगा है। छठे विकेट के लिए हर्षित और अभिषेक ने 56 रन की पार्टनरशिप की। अभिषेक शर्मा का साथ देने क्रीज पर शिवम दुबे आए और पहली गेंद पर ही चौका लगा दिया। भारत का स्कोर 109/6
LIVE Cricket Score IND vs AUS: हर्षित का छक्का, भारत 100 पार
हर्षित राणा 30 गेंद पर 34 रन की बेहतरीन पारी अभी तक खेल चुके हैं। उन्होंने पारी के 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बेहतरीन छक्का लगाया और स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। भारतीय टीम की पारी को उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ संभाला। छठे विकेट के लिए अभी तक वह अभिषेक के साथ 56 रन जोड़ चुके हैं। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 105/5
LIVE Cricket Score IND vs AUS: अभिषेक शर्मा का पचासा
अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने करियर का छठा अर्धशतक महज 23 गेंद पर पूरा किया है। उनका यह पचासा इसलिए और खास रहा क्योंकि यह तब आया जब भारत ने 40 से कम के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। वह ओपनिंग से एक छोर पर डटे हुए हैं। भारत का स्कोर 91/5
मार्कस स्टोइनिस 12वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से भारत के खाते में नौ रन आए। हर्षित राणा ने उनकी पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। भारत का स्कोर 5 विकेट पर 83 रन है।
भारतीय पारी के 10 ओवर हो चुके हैं। भारत का स्कोर पांच विकेट पर 69 रन हैं। अभिषेक शर्मा के 19 गेंद में 46 रन हैं। अभिषेक अब तक सात चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। हर्षित राणा के नौ गेंद में सात रन हैं। दोनों के बीच 15 गेंद में 20 रन की साझेदारी हुई है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने तीसरी बार 50 रन के भीतर अपने पांच विकेट गंवाए हैं। इससे पहले उसने 2008 में ही 32 और ब्रिजटाउन में 37 रन के भीतर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: टीम इंडिया का 5 विकेट पर न्यूनतम स्कोर
LIVE Cricket Score IND vs AUS: अक्षर पटेल हुए रन आउट
जेवियर बार्टलेट आठवां ओवर लेकर आए। उनकी तीसरी गेंद पर भारत को पांचवां झटका लगा। टिम डेविड के थ्रो पर विकेटकीपर जोश इंगलिस ने अक्षर पटेल को रन आउट कर दिया। अक्षर पटेल की जगह हर्षित राणा बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला।
जोश हेजलवुड सातवां ओवर लेकर आए। उनकी दूसरी गेंद पर अभिषेक शर्मा ने चौका लगाया। सात ओवर के बाद भारत का स्कोर 47-4
IND vs AUS LIVE Score: पावरप्ले में भारत ने बनाए 40 रन, गंवाए 4 विकेट
पावरप्ले का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 6 विकेट पर 4 विकेट पर 40 रन है। अभिषेक शर्मा के 11 गेंद में 29 रन हैं। अक्षर पटेल के 5 गेंद में 3 रन हैं। दोनों के बीच सात गेंद में आठ रन की साझेदारी हुई है।
LIVE IND vs AUS: तिलक वर्मा का नहीं खुला खाता
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने खासतौर से जोश हेजलवुड ने भारतीय टॉप ऑर्डर को बुरी तरह ध्वस्त कर दिया है। शुभमन गिल 5, संजू सैमसन 2, कप्तान सूर्या 1 और तिलक वर्मा 0 पर पवेलियन लौट गए। हेजलवुड ने तिलक को अपना तीसरा शिकार बनाया। भारत का स्कोर 32/4
भारतीय टीम अब गिल, सैमसन के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव के भी विकेट से मुश्किल में आ गई है। जोश हेजलवुड ने भारतीय कप्तान को अपना दूसरा शिकार बनाया। अभिषेक शर्मा एक तरफ लग रहा है कि किसी और पिच पर खेल रहे लेकिन दूसरी साइड से विकेट गिरते जा रहे हैं। अभिषेक 9 गेंद पर 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 32/3
LIVE IND vs AUS: संजू सैमसन भी लौटे पवेलियन
संजू सैमसन को इस मैच में तीसरे नंबर पर भेजा गया लेकिन वह कुछ खास नहीं कर पाए और नाथन एलिस का शिकार बने। उन्होंने 4 गेंद पर 2 रन बनाए। इसी के साथ भारत को दूसरा झटका लगा। इससे पहले हेजलवुड ने शुभमन गिल को आउट किया था। भारत का स्कोर 23/2

