भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच बुधवार (29 अक्टूबर) बारिश के कारण धुल गया। कैनबरा के मनुका ओवल में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बारिश के कारण दूसरी बार खेल रुकने तक भारत ने 9.4 ओवर में 1 विकेट पर 97 रन बना लिए थे।

Womens World Cup 2025: सेमीफाइनल से पहले भारत के लिए बड़ा खतरा, बिना खेले ही हो सकता है बाहर?

सूर्यकुमार यादव 24 गेंद पर 39 और शुभमन गिल 20 गेंद पर 37 रन बनाकर क्रीज पर थे। दोनों के बीच 35 गेंद पर 62 रन की साझेदारी हुई। अभिषेक शर्मा 19 रन बनाकर आउट हुए। नाथन एलिस को उनका विकेट मिला। भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में 2 स्पिनर्स और 2 तेज गेंदबाजों को मौका मिला।

Match Ended

India in Australia, 5 T20I Series, 2025

Australia 

vs

India  
97/1 (9.4)

Match Abandoned ( Day – 1st T20I )
Match Abandoned

अर्शदीप सिंह पर हर्षित राणा को तरजीह दी गई। नितीश कुमार रेड्डी पहले तीन टी20 से बाहर हुए। एडिलेड में दूसरे वनडे के दौरान बाएं क्वाड्रिसेप्स में लगी चोट से उबर रहे ऑलराउंडर ने गर्दन में ऐंठन की शिकायत की। इससे उनकी रिकवरी और चलने-फिरने पर असर पड़ा। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी प्रोग्रेस पर नजर रख रही है।

ऋषभ पंत कप्तान, देवदत्त पडीक्कल-एन जगदीशन ओपनर; साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंडिया ए की संभावित प्लेइंग इलेवन

यहां देखें महिला विश्व कप सेमीफाइनल का लाइव स्कोर

भारत की प्लेइंग XI

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI

मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, जोश फिलिप, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमन, जोश हेजलवुड।

Live Updates
16:33 (IST) 29 Oct 2025

India vs Australia 1st T20I LIVE Score: धुल गया मैच

कैनबरा में बारिश के कारण मैच रुक गया है। भारत ने 5 ओवर में 1 विकेट पर 43 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव 8 और शुभमन गिल 16 रन बनाकर क्रीज पर। अभिषेक शर्मा 19 रन बनाकर आउट हुए। नाथन एलिस को विकेट मिला। भारत ने 9.4 ओवर में 1 विकेट पर 97 रन बना लिए थे। सूर्यकुमार यादव 24 गेंद पर 39 और शुभमन गिल 20 गेंद पर 37 रन बनाकर क्रीज पर। 35 गेंद पर 62 रन की साझेदारी हुई। अभिषेक शर्मा 19 रन बनाकर आउट हुए। नाथन एलिस को विकेट मिला।

16:15 (IST) 29 Oct 2025

बारिश के कारण धुल गई भारतीय पारी तो ऑस्ट्रेलिया को कितने ओवर में मिलेगा कितने का लक्ष्य? ये है पूरी डिटेल

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच कैनबरा में पहला टी20 बारिश के कारण दूसरी बार रुका। अगर भारतीय टीम 9.4 ओवर में 1 विकेट पर 97 रन से आगे नहीं खेल पाती है तो ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ लुईस स्ट्रेन नियम के तहत ऑस्ट्रेलिया को 5 ओवर में 71, 6 ओवर में 83, 7 ओवर में 95, 8 ओवर में 106 और 9 ओवर में 117 रन का लक्ष्य मिलेगा। …और पढ़ें
16:03 (IST) 29 Oct 2025

IND vs AUS 1st T20I LIVE Score: ऑस्ट्रेलिया को कितने का लक्ष्य मिलेगा?

बारिश के कारण भारत की पारी शुरू नहीं हो पाई तो डकवर्थ लुईस स्ट्रेन नियम के तहत ऑस्ट्रेलिया को 5 ओवर में 71, 6 ओवर में 83, 7 ओवर में 95, 8 ओवर में 106 और 9 ओवर में 117 रन का लक्ष्य मिलेगा।

15:59 (IST) 29 Oct 2025

India vs Australia 1st T20I LIVE Score: कैनबरा से बुरी खबर

कैनबरा से बुरी खबर है। बारिश ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। ऐसे में मैच शुरू होने में और देरी हो सकती है। बारिश रुकने के बाद अंपायर मैदान का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद कोई फैसला लिया जाएगा।

15:50 (IST) 29 Oct 2025
India vs Australia 1st T20I LIVE Score: बारिश धीमी हुई

कैनबरा में बारिश की रफ्तार कम हुई, लेकिन बंद नहीं हुई है। पिच ढकी हुई है और ओवर्स कट रहे हैं। भारत ने बारिश के कारण मैच रुकने तक 9.4 ओवर में 1 विकेट पर 97 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव 24 गेंद पर 39 और शुभमन गिल 20 गेंद पर 37 रन बनाकर क्रीज पर। 35 गेंद पर 62 रन की साझेदारी हुई।

15:38 (IST) 29 Oct 2025

IND vs AUS 1st T20I LIVE Score: और ओवर्स कटेंगे

कैनबरा में बारिश जारी है। ओवर्स पहले ही कट चुके हैं। फिर से मैच रुकने से और ओवर्स का कटना तय है। हालांकि, विकेट न गिरने से भारत को डकवर्थ लुईस स्ट्रेन नियम के तहत फायदा होगा।

15:26 (IST) 29 Oct 2025

IND vs AUS LIVE Score: कैनबरा में फिर बारिश

कैनबरा में फिर बारिश होने लगी है। खेल रुकने तक भारत ने 9.4 ओवर में 1 विकेट पर 97 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव 24 गेंद पर 39 और शुभमन गिल 20 गेंद पर 37 रन बनाकर क्रीज पर। 35 गेंद पर 62 रन की साझेदारी हुई।

15:16 (IST) 29 Oct 2025

LIVE Cricket Score: रन रेट बढ़ाने की जरूरत

भारत ने 8 ओवर में 1 विकेट पर 70 रन बनाए। शुभमन गिल 29 और सूर्यकुमार यादव 21 रन बनाकर क्रीज पर। 25 गेंद पर 35 रन की साझेदारी।

15:05 (IST) 29 Oct 2025

IND vs AUS LIVE Score: बारिश के बाद खेल शुरू

बारिश के बाद खेल शुरू हो गया है। भारत ने 6 ओवर में 1 विकेट पर 53 रन बनाए। शुभमन गिल 22 और सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर क्रीज पर। 13 गेंद पर 18 रन की साझेदारी।

14:51 (IST) 29 Oct 2025

IND vs AUS 1st T20I LIVE Score: बारिश के कारण ओवर्स कटे

बारिश के कारण ओवर्स कटे। 18-18 ओवर का मैच हुआ। पावरप्ले 5.2 ओवर का होगा। 3 गेंदबाज 4 ओवर और 2 गेंदबाज 3 ओवर गेंदबाजी कर सकते हैं।

14:45 (IST) 29 Oct 2025

IND vs AUS LIVE Score: कैनबरा में बारिश रुकी

कैनबरा से अच्छी खबर आई है। बूंदाबांदी रुक गई है और कवर हटाए जा रहे हैं। खेल जल्द ही फिर से शुरू होगा।

14:18 (IST) 29 Oct 2025

IND vs AUS LIVE Score: कैनबरा में बारिश के कारण मैच रुका

कैनबरा में बारिश के कारण मैच रुक गया है। भारत ने 5 ओवर में 1 विकेट पर 43 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव 8 और शुभमन गिल 16 रन बनाकर क्रीज पर। अभिषेक शर्मा 19 रन बनाकर आउट हुए। नाथन एलिस को विकेट मिला।

14:09 (IST) 29 Oct 2025

IND vs AUS LIVE Score: अभिषेक शर्मा को नाथन एलिस ने पवेलियन भेजा

भारत को पहला झटका लगा। अभिषेक शर्मा को नाथन एलिस ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 14 गेंद पर 19 रन बनाए। भारत ने 3.5 ओवर में 1 विकेट पर 35 रन। शुभमन गिल 16 और सूर्यकुमार यादव नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर।

13:58 (IST) 29 Oct 2025

LIVE Cricket Score: अभिषेक शर्मा ने जेवियर बार्टलेट को 2 चौके जड़े

अभिषेक शर्मा ने जेवियर बार्टलेट को 2 चौके जड़े। वह 10 गेंद पर 15 रन बनाकर क्रीज पर। शुभमन गिल 2 रन बनाकर क्रीज पर। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 ओवर में बगैर विकेट के 17 रन।

13:54 (IST) 29 Oct 2025

IND vs AUS 1st T20I LIVE Score: अभिषेक शर्मा ने हेजलवुड को जड़ा चौका

अभिषेक शर्मा ने पहली गेंद से जोश हेजलवुड पर दबाव बनाने की कोशिश की। आखिरी गेंद पर उन्होंने चौका जड़ा। भारत का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 8 रन। अभिषेक शर्मा 7 और शुभमन गिल 1 रन बनाकर क्रीज पर।

13:47 (IST) 29 Oct 2025

IND vs AUS: टी20 सीरीज शुरू होते ही भारत के लिए बुरी खबर, धाकड़ खिलाड़ी इतने मैचों के लिए हुआ बाहर

IND vs AUS 1st T20I: भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 की शुरुआत से पहले ही बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया का एक धाकड़ खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हो गया है। बीसीसीआई ने इसकी जानकारी दी। …यहां पढ़ें
13:46 (IST) 29 Oct 2025

IND vs AUS LIVE Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारत की बल्लेबाजी शुरू होने वाली है। ऑस्ट्रेलिया की टीम फील्डिंग के लिए पहुंच गई है। भारत के ओपनर शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा भी क्रीज पर उतर गए हैं। जोश हेजलवुड पहला ओवर करेंगे। अभिषेक शर्मा स्ट्राइक पर हैं।

13:43 (IST) 29 Oct 2025

IND vs AUS: टी20 इंटरनेशनल में भारत का ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड, ये है सक्सेस रेट, सर्वोच्च और न्यूनतम स्कोर और अन्य आंकड़े

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज 29 अक्टूबर से कैनबरा में शुरू होगी। सीरीज से पहले जानें टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया में अब तक का टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड, जीत-हार के आंकड़े और गौरवशाली पल। …यहां पढ़ें
13:29 (IST) 29 Oct 2025

LIVE Cricket Score: नितीश कुमार रेड्डी पहले तीन टी20 से बाहर

नितीश कुमार रेड्डी पहले तीन टी20 से बाहर हो गए हैं। एडिलेड में दूसरे वनडे के दौरान बाएं क्वाड्रिसेप्स में लगी चोट से उबर रहे ऑलराउंडर ने गर्दन में ऐंठन की शिकायत की। इससे उनकी रिकवरी और चलने-फिरने पर असर पड़ा है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी प्रोग्रेस पर नजर रख रही है।

13:29 (IST) 29 Oct 2025

ICC Women’s Cricket World Cup, ENG W vs SA W Today Match: साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड पहला सेमीफाइनल, कुछ ही देर में होगा टॉस; देखें लाइव अपडेट्स

महिला क्रिकेट विश्व कप (ICC Women’s Cricket World Cup 2025) England Women vs South Africa Women 1st Semi Final Match LIVE Score: महिला वर्ल्ड कप 2025 का पहला सेमीफाइनल इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। वहीं ओटीटी पर जियो हॉटस्टार पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं। …और पढ़ें
13:24 (IST) 29 Oct 2025

IND vs AUS 1st T20I LIVE Score: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI

मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, जोश फिलिप, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमन, जोश हेजलवुड।

13:24 (IST) 29 Oct 2025

IND vs AUS LIVE Score: भारत की प्लेइंग XI

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

13:21 (IST) 29 Oct 2025

India vs Australia 1st T20I LIVE Score: ऑस्ट्रेलिया ने गेंदबाजी का फैसला किया

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में 2 स्पिनर्स और 2 तेज गेंदबाजों को मौका। अर्शदीप सिंह पर हर्षित राणा को तरजीह दी गई।

13:04 (IST) 29 Oct 2025

कप्तान बनने के बाद 20 में से 11 बार नहीं छू पाए दहाई का आंकड़ा, ऑस्ट्रेलिया में सूर्यकुमार यादव पर होगा भारी दबाव

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद सूर्यकुमार यादव को भारत की टी20 टीम का कप्तान बनाया गया था। सूर्यकुमार ने 20 पारियों में 18.33 के औसत से 330 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 142.85 का है। वह तीन बार बगैर खाता खोले आउट हुए हैं। …यहां पढ़ें
13:02 (IST) 29 Oct 2025

India vs Australia 1st T20I LIVE Score: थोड़ी देर में टॉस

भारत-ऑस्ट्रेलिया पहले टी20 का टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 1.15 बजे होगा। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर दबाव है। उन्हें अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

13:01 (IST) 29 Oct 2025

IND vs AUS 1st T20I Playing 11, Dream11 Prediction: जसप्रीत बुमराह-अर्शदीप सिंह की जोड़ी मचाएगी कहर! जानें भारत और ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

India vs Australia Team Squad, IND vs AUS 1st T20I Match Playing 11, Dream11 Team Prediction, Today Match Players List: कौन होगा कैनबरा का किंग? पहले मैच में ऐसी हो सकती है भारत और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन। …यहां पढ़ें
13:01 (IST) 29 Oct 2025

IND vs AUS 1st T20I Match Pitch Report/ Weather Forecast: यहां पढ़ें मनुका ओवल की पिच रिपोर्ट, जानें कैसा रहेगा कैनबरा का मौसम

India vs Australia, IND vs AUS 1st T20I Manuka Oval, Canberra, Pitch Report/ Weather Forecast News in Hindi: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टी20 इंटरनेशनल मैच वाले दिन कैनबरा का मौसम कैसा रहेगा, उसके लिए यहां पूर्वानुमान दिया गया है। मनुका ओवल की पिच रिपोर्ट भी उपलब्ध है। …और पढ़ें
12:45 (IST) 29 Oct 2025

LIVE Cricket Score: ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11

ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मिचेल ओवेन, जोश फिलिप, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट/सीन एबट, मैथ्यू कुहनेमैन, जोश हेजलवुड।

12:43 (IST) 29 Oct 2025

ENG-W vs SA-W Match LIVE Streaming: इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका महिला विश्व कप सेमीफाइनल का सीधा लाइव प्रसारण, ऐसे देखें आज के मैच का लाइव टेलीकास्ट

ICC Women’s World Cup 2025, ENG-W vs SA-W Match Live Streaming, TV Channel, Telecast: महिला विश्व कप 2025 का पहला सेमीफाइनल इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 29 अक्टूबर 2025 को खेला जाना है। यहां इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स दी गईं हैं। …यहां पढ़ें
12:35 (IST) 29 Oct 2025

IND vs AUS LIVE Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर/कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।