इंडिया अंडर-19 ने तीन मैच की यूथ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में सोमवार (5 जनवरी) को बेनोनी के विलोमूर पार्क में साउथ अफ्रीका अंडर-19 को आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही इंडिया अंडर-19 ने सीरीज में भी 2-0 से अजेय बढ़त हासिल की।
IND U19 vs SA U19: वैभव-आरोन ओपनर, युवराज की एंट्री? तीसरे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
साउथ अफ्रीका अंडर-19 ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और 49.3 ओवर में 245 रन बनाए। बारिश और खराब रोशनी के कारण मैच में दो बार व्यवधान पड़ा। अंत में भारत को जीत के लिए 27 ओवर में 174 रन का लक्ष्य मिला, जिसे उसने 23.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाकर हासिल कर लिया। अभिज्ञान कुंडू 48 और वेदांत त्रिवेदी 31 रन बनाकर नाबाद रहे।
इससे पहले वैभव सूर्यवंशी ने 24 गेंद में 68 रन की तूफानी पारी खेली। वैभव सूर्यवंशी प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। वह बतौर कप्तान सबसे कम उम्र में सीरीज जीतने वाले खिलाड़ी बने। दूसरे ओपनर आरोन जॉर्ज ने 19 गेंद में 20 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए दोनों विकेट माइकल क्रुइस्काम्प ने लिए। माइकल क्रुइस्काम्प ने 6 ओवर में 23 रन देकर वैभव सूर्यवंशी और आरोन जॉर्ज को पवेलियन भेजा।
भारतीय पारी के दौरान दो बार रुका खेल
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया अंडर 19 ने जब 11 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाए थे, तभी खराब रोशनी के कारण खेल रोकना पड़ा। इसके बाद बारिश आ गई। बारिश बंद होने के बाद खेल जब दोबारा शुरू हुआ तो आठ ओवर बर्बाद हो चुके थे, इसलिए भारत को जीत के लिए 42 ओवर में 230 रन बनाने का नया लक्ष्य मिला।
मैच दोबारा शुरू होने के बाद 11 गेंदें ही फेंकी गईं थीं कि फिर से खेल रोकना पड़ा। खेल जब रोका गया था तब इंडिया अंडर 19 का स्कोर 12.5 ओवर में 2 विकेट पर 115 रन था। करीब 40 मिनट तक खेल रुका रहा। जब फिर से खेल शुरू हुआ तो लक्ष्य पुनर्निर्धारित किया गया। अब भारत को 27 ओवर में 174 रन बनाने का लक्ष्य मिला।
साउथ अफ्रीकी जेसन राउल्स का शतक
साउथ अफ्रीकी पारी की बात करें तो उसके लिए जेसन राउल्स ने शतक जड़ा। जेसन के अलावा जोरिच वान शल्कविक ने 10, अदनान लागाडियन ने 25, मुहम्मद बुलबुलिया ने 14, जेसन राउल्स ने 114, अरमान मैनैक ने 16, डैनियल बोसमैन ने 31, लेथाबो फाहलमोहलाका ने 3, माइकल क्रुइस्कैम्प ने 7 रन बनाए।
जेजे बैसन बगैर खाता खोले और बयांडा माजोला 8 रन बनाकर आउट हुए। एनाथी किट्सिनी 3 रन बनाकर नाबाद रहे। इंडिया अंडर-19 के लिए इंडिया अंडर-19 के लिए किशन सिंह ने 4 विकेट झटके। उनके अलावा आरएस अम्बरीश ने 2, दीपेश देवेंद्रन, कनिष्क चौहान और खिलान पटेल ने 1-1 विकेट अपने नाम किए।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो इंडिया अंडर-19 ने एक बदलाव किया। हेनिल पटेल की जगह किशन कुमार को मौका दिया। साउथ अफ्रीका अंडर-19 ने 3 बदलाव किए। पॉल जेम्स, बैंडिले मबाथा और एनटांडो सोनी की जगह डैनियल बोसमैन,माइकल क्रुइस्कैम्प और एनाथी खितशिनी को जगह मिली।
साउथ अफ्रीका की अंडर-19 प्लेइंग 11: जोरिच वान शल्कविक, अदनान लागाडियन, मुहम्मद बुलबुलिया (कप्तान), जेसन राउल्स, अरमान मैनैक, डैनियल बोसमैन, लेथाबो फाहलमोहलाका (विकेटकीपर), माइकल क्रुइस्कैम्प, एनाथी किट्सिनी, जेजे बैसन, बयांदा माजोला।
इंडिया अंडर-19 की प्लेइंग 11: एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगालिया, आरएस अंबरिश, कनिष्क चौहान, मोहम्मद एनान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह।
IND U19 vs SA U19: वैभव का कमाल, साउथ अफ्रीका को 2-0 से हरा ऐसा करने वाले सबसे कम उम्र के कप्तान बने
IND U19 vs SA U19 LIVE Score: भारत ने मैच और सीरीज जीती
एनाथी कित्शिनी 24वां ओवर लेकर आए। अभिज्ञान कुंडू ने उनकी तीसरी गेंद पर छक्का लगाकर भारत की झोली में जीत डाल दी। इसके साथ ही इंडिया अंडर 19 ने साउथ अफ्रीका अंडर 19 के खिलाफ तीन यूथ वनडे की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल की। 23.3 ओवर के बाद इंडिया U19 का स्कोर: 176/2
IND U19 vs SA U19 LIVE Score: अभिज्ञान कुंडू ने जड़ा छक्का
एनाथी कित्शिनी 22वां ओवर लेकर आए। उनकी तीसरी गेंद पर अभिज्ञान कुंडू ने छक्का लगाया। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी के अलावा छक्का लगाने वाले दूसरे भारतीय हैं। चौथी गेंद पर एक रन लिया। अगली गेंद नोबॉल रही। पांचवीं गेंद पर वेदांत त्रिवेदी ने एक रन लिया। आखिरी गेंद पर अभिज्ञान कुंडू ने एक रन लिया। 22 ओवर के बाद इंडिया U19 का स्कोर: 165/2
विश्व चैंपियन से राष्ट्रीय कोच तक: बिलियर्ड्स के महानायक मनोज कोठारी नहीं रहे, छोड़ गए तीन दशकों की विरासत
IND U19 vs SA U19 LIVE Score: भारत को जीत के लिए चाहिए 20 रन
माइकल क्रुइस्काम्प 21वां ओवर लेकर आए। उनकी तीसरी गेंद पर वेदांत त्रिवेदी ने चौका लगाया। भारत को अब जीत के लिए 36 गेंद में 20 रन की और आवश्यकता है। 21 ओवर के बाद इंडिया U19 का स्कोर: 154/2
IND U19 vs SA U19 LIVE Score: भारत ने 19 ओवर में बनाए 147 रन
19 ओवर का खेल हो चुका है। इंडिया अंडर 19 का स्कोर 2 विकेट पर 147 रन है। उसे जीत के लिए अब 48 गेंद में 27 रन की जरूरत है। 19 ओवर के बाद इंडिया U19 का स्कोर: 147/2
IND U19 vs SA U19 LIVE Score: भारत को जीत के लिए चाहिए 44 रन और
16 ओवर का खेल हो चुका है। इंडिया अंडर 19 का स्कोर 2 विकेट पर 130 रन है। उसे जीत के लिए 44 रनों की और जरूरत है। 16 ओवर के बाद इंडिया U19 का स्कोर: 130/2
IND U19 vs SA U19 LIVE Score: भारत को चाहिए 55 रन
जेजे बसोन ने 14वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से भारत के खाते में सिर्फ 4 रन आए। भारत को अब जीत के लिए 55 रन और बनाने हैं। 14 ओवर के बाद इंडिया U19 का स्कोर: 119/2
इंडिया अंडर 19 बनाम साउथ अफ्रीका अंडर 19 दूसरे यूथ वनडे का दोबारा खेल शुरू हो चुका है। इस बार खेल का और नुकसान हुआ। अब भारत को जीत के लिए 27 ओवर में 174 रन का लक्ष्य मिला है। इसका मतलब है कि भारत को जीत के लिए अब 85 गेंद में 59 रन बनाने हैं और उसके आठ विकेट शेष हैं, क्योंकि खेल रोके जाने के समय उसका स्कोर 12.5 ओवर में 2 विकेट पर 115 रन था।
एशेज 5वां टेस्ट: जो रूट ने रचा इतिहास, फिर ट्रेविस हेड ने किया पलटवार, बढ़ाईं इंग्लैंड की मुश्किलें
गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से शादी करने जा रहे हैं शिखर धवन, दोनों के बीच उम्र का है इतना अंतर
IND U19 vs SA U19 LIVE Score: फिर से रोका गया मैच
माइकल क्रुइस्काम्प 13वां ओवर लेकर आए। उनके ओवर से भारत के खाते में सिर्फ एक रन आया, वह भी वाइड से। उनके ओवर की पांच गेंदें ही फेंकी गईं थीं कि फिर से खराब रोशनी के कारण मैच रोकना पड़ा। जिस समय मैच रोका गया उस समय इंडिया अंडर 19 का स्कोर 2 विकेट पर 115 रन था।
बयांडा माजोला 12वां ओवर लेकर आए। अभिज्ञान कुंडू ने उनकी चौथी गेंद पर चौका लगाया। उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर भी चौका लगाया। 12 ओवर के बाद इंडिया U19 का स्कोर: 114/2
इंडिया अंडर 19 बनाम साउथ अफ्रीका अंडर 19 दूसरे यूथ वनडे का दोबारा खेल शुरू हो चुका है। बारिश और खराब रोशनी के कारण आठ ओवर का खेल बर्बाद हो गया। अब भारत को 42 ओवर में 230 रन बनाने का लक्ष्य मिला है। यानी मैच जीतने के लिए अगले 31 ओवर में उसे 127 रन बनाने होंगे।
IND U19 vs SA U19 LIVE Score: बारिश रुकी, लेकिन खेल अभी नहीं हुआ शुरू
इंडिया अंडर 19 बनाम साउथ अफ्रीका अंडर 19 दूसरे यूथ वनडे में खेल रुके हुए करीब 50 मिनट हो चुके हैं, लेकिन दोबारा शुरू नहीं हो पाया है। हालांकि, अच्छी खबर यह है कि बारिश अभी रुक गई है, लेकिन खेल शुरू हो, इसके लिए पर्याप्त रोशनी नहीं है। जनसत्ता.कॉम के इस लाइव ब्लॉग में हम इंडिया अंडर 19 बनाम साउथ अफ्रीका अंडर 19 दूसरे यूथ वनडे मैच के अलावा क्रिकेट और अन्य खेल की खबरों से भी रूबरू कराएंगे।
भारत-बांग्लादेश तनाव का T20 वर्ल्ड कप पर असर! जय शाह की अगुआई में ICC नया शेड्यूल बनाने में जुटा
जानते हैं टेस्ट क्रिकेट की पहली हैट्रिक किसने ली थी? 1879 में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने मचाई थी तबाही
‘भारत में सबका स्वागत, बांग्लादेश आए या नहीं, उसकी मर्जी’, बीसीबी के ICC पहुंचने पर हरभजन सिंह की दो टूक
IND U19 vs SA U19: यूथ वनडे में सबसे तेज अर्धशतक; वैभव ने तोड़ा इन दो खिलाड़ियों का रिकॉर्ड, बाल-बाल बचा पंत का कीर्तिमान
IND U19 vs SA U19 LIVE Score: अब बारिश के कारण मैच रुका
इंडिया अंडर 19 बनाम साउथ अफ्रीका अंडर 19 दूसरा यूथ वनडे अब तक दोबारा शुरू नहीं हो पाया है। इस बार बारिश बाधा बन गई है। बारिश के कारण मैच रुका हुआ है।
IND U19 vs SA U19 LIVE Score: खराब रोशनी बनी मैच में बाधा
इंडिया अंडर 19 बनाम साउथ अफ्रीका अंडर 19 दूसरे यूथ वनडे में अभी खेल रुका हुआ है। भारतीय पारी के 11 ओवर हो चुके थे। भारत का स्कोर 2 विकेट पर 103 रन था। उसी समय खराब रोशनी के कारण मैच रोकना पड़ा। उस समय तक वेदांत त्रिवेदी के 17 गेंद में नौ और अभिज्ञान कुंडू के 6 गेंद में 2 रन थे। इंडिया अंडर 19 को अभी जीत के लिए 39 ओवर में 143 रन की जरूरत है।
IND U19 vs SA U19 LIVE Score: भारत का शतक पूरा
वेदांत त्रिवेदी ने नौवें ओवर की चौथी गेंद पर चौका लगाया। इसके साथ ही भारत का शतक पूरा हुआ। पांचवीं गेंद डॉट रही। आखिरी गेंद पर भी वेदांत कोई रन नहीं बना पाए। नौ ओवर के बाद इंडिया U19 का स्कोर: 101/2
IND U19 vs SA U19: वैभव सूर्यवंसी का मैदान पर जलजला, साउथ अफ्रीका के खिलाफ 19 गेंदों पर ठोका अर्धशतक
IND U19 vs SA U19 LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी पवेलियन लौटे
माइकल क्रुइस्काम्प नौवां ओवर लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर बड़ी मछली फंसाई और वैभव सूर्यवंशी को बोसमैन के हाथों कैच करा दिया। वैभव सूर्यवंशी 24 गेंद में 68 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह अभिज्ञान कुंडू बल्लेबाजी के लिए आए।
IND U19 vs SA U19 LIVE Score: भारत ने आठ ओवर में बनाए 95 रन, गंवाया एक विकेट
वैभव सूर्यवंशी ने आठवें ओवर की चौथी गेंद पर चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर एक रन लिया। छठी गेंद डॉट रही। इंडिया U19 का स्कोर: 95/1
IND U19 vs SA U19 LIVE Score: वैभव ने लगाई छक्के की हैट्रिक
वेदांत त्रिवेदी ने सातवें ओवर की चौथी गेंद पर चौका लगाकर अपना खाता खोला। बयांडा माजोला आठवां ओवर लेकर आए। वैभव सूर्यवंशी ने उनकी पहली गेंद पर छक्का लगाया। इस तरह 19 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। वैभव ने दूसरी गेंद पर भी छक्का लगाया। फिर तीसरी गेंद पर भी छक्का लगाया। इंडिया U19 का स्कोर: 90/1
IND U19 vs SA U19 LIVE Score: भारत को लगा पहला झटका, आरोन जॉर्ज गली में लपके गए
माइकल क्रुइस्काम्प सातवां ओवर लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद में गली में आरोन जॉर्ज को बोसमैन के हाथों कैच करा दिया। आरोन जॉर्ज 19 गेंद में तीन चौके की मदद से 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह वेदांत त्रिवेदी बल्लेबाजी के लिए आए। इंडिया U19 का स्कोर: 67/1
IND U19 vs SA U19 LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी अर्धशतक के करीब
बयांडा माजोला छठा ओवर लेकर आए। आरोन जॉर्ज ने उनकी पहली गेंद पर एक रन लिया। दूसरी गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने छक्का लगाया। तीसरी गेंद डॉट रही। चौथी गेंद पर दौड़कर दो रन लिए। पांचवीं गेंद डॉट रही। छठी गेंद भी डॉट रही। इंडिया U19 का स्कोर: 67/0
तिलक नंबर 10, युवराज, हार्दिक भी लिस्ट में; विजय हजारे के पहले 5 मैचों में सबसे ज्यादा औसत से रन बनाने वाले बैटर
IND U19 vs SA U19 LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी ने 5वें ओवर में ठोके 2 छक्के
जेजे बसोन पांचवां ओवर लेकर आए। वैभव सूर्यवंशी ने उनकी पहली गेंद पर छक्का लगाया। दूसरी गेंद डॉट रही। तीसरी गेंद पर फिर छक्का लगाया। चौथी गेंद डॉट रही। पांचवीं गेंद भी डॉट रही। आखिरी गेंद भी डॉट रही। इस ओवर से भारत के खाते में 12 रन आए। इंडिया U19 का स्कोर: 58/0
