एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में इंडिया ए का सामना बांग्लादेश ए के साथ वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दोहा में हुआ। रोमांचक मुकाबला टाई होने के बाद सुपर ओवर तक गया और अंत में सुपर ओवर जीतते हुए बांग्लादेश की टीम ने फाइनल में एंट्री कर ली।

WTC Points Table: एशेज के पहले टेस्ट में जीत से ऑस्ट्रेलिया और मजबूत, इंग्लैंड को नुकसान; ये है भारत का हाल

इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और बांग्लादेश ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 194 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 195 का टारगेट मिला था। भारत ए ने भी 20 ओवर में 6 विकेट पर 194 रन बनाए और मैच टाई हो गया। फिर सुपर ओवर में कप्तान जितेश ने वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या को नहीं उतारा।

अंपायर की गलती से जीता पाकिस्तान, श्रीलंका के लिए एक गलत फैसला बना काल; फाइनल में अब बांग्लादेश से भिड़ेंगे शाहीन्स

भारतीय टीम ने सुपर ओवर में पहली दो गेंद पर ही दो विकेट गंवा दिए। रिपोन मोंडल ने बांग्लादेश के लिए दोनों विकेट लिए। जवाब में बांग्लादेश ने भी सुयस शर्मा के सामने पहली गेंद पर विकेट गंवाया। उसके बाद दूसरी गेंद वाइड हो गई और 1 रन बनाते ही बांग्लादेश ए ने एक विकेट से सुपर ओवर जीत लिया और फाइनल का टिकट पक्का किया।

वैभव सूर्यवंशी का हार के बावजूद जलवा; बने नंबर 1 बल्लेबाज, सबसे ज्यादा छक्के भी टूर्नामेंट में लगाए

फाइनल मुकाबला अब 23 नवंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा। बांग्लादेश ए का सामना फाइनल में पाकिस्तान ए या श्रीलंका ए में से किसी एक के साथ होगा। पाकिस्तान ए और श्रीलंका ए के बाद इस मैच के बाद दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। उस मैच की विजेता टीम कौन होगी इस पर बांग्लादेश की टीम की नजरें होंगी।

जितेश शर्मा की इन 3 बड़ी गलतियों से सेमीफाइनल हारी इंडिया ए, वैभव सूर्यवंशी को सुपर ओवर में क्यों नहीं उतारा?

Live Updates
22:43 (IST) 21 Nov 2025

Smriti Mandhana Haldi Ceremony: स्मृति-पलाश की हल्दी में जमकर थिरकीं भारतीय महिला क्रिकेटर्स, देखें Video और तस्वीरें

भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना म्यूजिक डायरेक्टर और कम्पोजर पलाश मुच्छल के साथ शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं। उनकी हल्दी सेरेमनी की कई तस्वीरें सामने आई हैं। वहीं वायरल वीडियो में भी भारतीय महिला टीम की कई खिलाड़ी जमकर डांस करती दिख रही हैं। …यहां पढ़ें
21:16 (IST) 21 Nov 2025

IND A vs BAN A: वैभव सूर्यवंशी का हार के बावजूद जलवा; बने नंबर 1 बल्लेबाज, सबसे ज्यादा छक्के भी टूर्नामेंट में लगाए

वैभव सूर्यवंशी का एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में जलवा बरकरार रहा है। सेमीफाइनल में इंडिया ए की टीम बांग्लादेश ए से भले हार गई लेकिन 14 वर्षीय बल्लेबाज का जलवा नहीं खत्म हुआ। वह टूर्नामेंट के नंबर 1 बल्लेबाज बन गए। …अधिक जानकारी
19:53 (IST) 21 Nov 2025

IND A vs BAN A: जितेश शर्मा की इन 3 बड़ी गलतियों से सेमीफाइनल हारी इंडिया ए, वैभव सूर्यवंशी को सुपर ओवर में क्यों नहीं उतारा?

Jitesh Sharma 3 Mistakes, India A loss Semifinal Against Bangladesh A: इंडिया ए को एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल में बांग्लादेश ए ने हराया। इस मैच में कप्तान जितेश शर्मा ने कई गलतियां शायद कर दी हैं जिस कारण भारतीय टीम को हार झेलनी पड़ी। …पूरी जानकारी
19:25 (IST) 21 Nov 2025

LIVE IND A vs BAN A: रिपोन मोंडल बने प्लेयर ऑफ द मैच

बांग्लादेश के लिए सुपर ओवर में दो विकेट लेकर भारत ए को शून्य पर ऑल आउट करने वाले रिपोन मोंडल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच में भी उन्होंने 4 ओवर में 35 रन देकर एक विकेट लिया था।

19:00 (IST) 21 Nov 2025

LIVE IND A vs BAN A: सुपर ओवर में हारा भारत ए

इंडिया ए को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। सुपर ओवर में भारतीय टीम 0 पर ऑल आउट बांग्लादेश की टीम ने सुपर ओवर में जीत दर्ज कर ली और फाइनल में जगह बनाई। इससे पहले दोनों टीमों ने 194/6 का स्कोर बनाया था और मुकाबला टाई हो गया था।

18:49 (IST) 21 Nov 2025

LIVE IND A vs BAN A: सुपर ओवर में 0 पर ऑल आउट

सुपर ओवर में भारत ए की टीम 0 पर ही ऑल आउट हो गई। कप्तान जितेश शर्मा को रिपोन मोंडल ने पहली गेंद पर क्लीन बोल्ड किया। फिर अगली गेंद पर उतरे आशुतोष शर्मा भी शून्य पर आउट हो गए। वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या को नहीं उतारना समझ के परे था।

18:43 (IST) 21 Nov 2025

LIVE IND A vs BAN A: मैच टाई अब होगा सुपर ओवर

इंडिया ए और बांग्लादेश ए के बीच सेमीफाइनल मैच टाई हो गया है। अब इस मैच का नतीजा सुपर ओवर से निकलेगा। बांग्लादेश और भारत दोनों टीमों ने अपनी-अपनी पारी में 6-6 विकेट खोकर 194 रन बनाए हैं। आखिरी गेंद पर चार रन चाहिए थे और हर्ष दुबे ने तीन रन लिए। बांग्लादेश ने मिसफील्ड की और मुकाबला टाई हो गया।

18:39 (IST) 21 Nov 2025

LIVE IND A vs BAN A: एक गेंद पर चाहिए चार रन

भारतीय टीम को जीत के लिए आखिरी 6 गेंद पर 16 रन चाहिए थे। आशुतोष शर्मा ने रकिबुल के ऊपर एक छक्का लगाया और एक कैच छूटा और भारत को चौका मिला। फिर पांचवीं गेंद पर वह आउट हो गए। अब भारत को जीत के लिए एक गेंद पर 4 रन चाहिए हैं।

18:33 (IST) 21 Nov 2025

LIVE IND A vs BAN A: रमनदीप सिंह आउट

भारतीय टीम को रमनदीप सिंह के रूप में पांचवां झटका लगा है। भारत को अब जीत के लिए 9 गेंद पर 19 रन चाहिए हैं। आशुतोष शर्मा अब क्रीज पर नेहल वढेरा का साथ देने आए हैं। भारत ए का स्कोर 176/5

18:23 (IST) 21 Nov 2025

LIVE IND A vs BAN A: रमनदीप और नेहल के भरोसे भारत

रमनदीप सिंह 7 गेंद पर 11 और नेहर वढेरा 22 गेंद पर 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारतीय टीम को अब आखिरी 18 गेंद पर जीत के लिए 31 रन की जरूरत है। भारतीय टीम का स्कोर 17 ओवर के बाद 164/4

18:15 (IST) 21 Nov 2025

LIVE IND A vs BAN A: जितेश शर्मा आउट

इंडिया ए के कप्तान जितेश शर्मा 23 गेंद पर 33 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारतीय टीम का स्कोर 15 ओवर के बाद 4 विकेट पर 150 रन है। आखिरी 30 गेंद पर भारतीय टीम को 45 रन ही चाहिए हैं और अब नेहल वढेरा का साथ देने आए हैं रमनदीप सिंह। भारत को यहां से 9 रन का ही जरूरी रन रेट चाहिए है।

18:00 (IST) 21 Nov 2025

LIVE IND A vs BAN A: 48 गेंद पर चाहिए 82 रन

भारतीय टीम को 48 गेंद पर 82 रनों की जरूरत है। कप्तान जितेश शर्मा 13 गेंद पर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनका साथ दे रहे हैं नेहल वढेरा जिन्होंने 9 गेंद पर 7 रन बनाए हैं। 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 113/3

17:49 (IST) 21 Nov 2025

LIVE IND A vs BAN A: प्रियांश आर्या आउट

भारत के एक और खतरनाक बल्लेबाज प्रियांश आर्या 23 गेंद पर 44 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रकीबुल ने प्रियांश का विकेट लिया और भारत को तीसरा झटका दिया। जितेश शर्मा का साथ देने अब नेहर वढेरा आए हैं। भारत ए की टीम को जीत के लिए 63 गेंद पर 97 रन चाहिए हैं। भारत का स्कोर 98/3

17:44 (IST) 21 Nov 2025

LIVE IND A vs BAN A: प्रियांश आर्या ने संभाला मोर्चा

प्रियांश आर्या ने इस अहम मुकाबले में फॉर्म में वापसी की और शानदार लय पकड़ ली है। वह 21 गेंद पर 44 रन बनाकर खेल रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी और नमन धीर का विकेट एक छोर से गिरा लेकिन यह ओपनर बल्लेबाज दूसरे छोर पर डटा है। उनके साथ कप्तान जितेश शर्मा भी क्रीज पर हैं। वह 6 गेंद पर 7 रन बना चुके हैं। जितेश का 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर कैच भी छूटा। भारत का स्कोर 9 ओवर के बाद 97/2

17:32 (IST) 21 Nov 2025

LIVE IND A vs BAN A: भारत को लगा दूसरा झटका

नमन धीर के रूप में भारत को दूसरा झटका लगा है। 12 गेंद पर वह 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शुरू से ही वह गेंदें डॉट कर रहे थे। पहला झटका भारत को वैभव सूर्यवंशी के रूप में लगा था। भारत का स्कोर 66/2

17:30 (IST) 21 Nov 2025

LIVE IND A vs BAN A: पॉवरप्ले खत्म स्कोर 62/1

भारतीय टीम का स्कोर 3 ओवर में 49 रन था लेकिन वैभव के विकेट के बाद रन रेट एकदम गिर गया है। पॉवरप्ले खत्म हो चुका है। भारतीय टीम ने पहले 6 ओवर में एक विकेट खोकर बनाए हैं 62 रन। प्रियांश आर्या 11 गेंद 21 रन और नमन धीर 10 गेंद पर 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।

17:19 (IST) 21 Nov 2025

LIVE IND A vs BAN A: वैभव सूर्यवंशी आउट

वैभव सूर्यवंशी 15 गेंद पर 38 रन बनाकर आउट हो गए। उनको अब्दुल गाफर सक्लैन ने पवेलियन भेजा। उनकी शुरुआत तेज थी लेकिन वह पारी को आगे नहीं ले जा पाए। भारत को 53 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा। प्रियांश आर्या क्रीज पर मौजूद हैं और उनका साथ देने आए हैं अब नमन धीर।

17:16 (IST) 21 Nov 2025

LIVE IND A vs BAN A: इंडिया ए का स्कोर 19 गेंद पर 50 पार

इंडिया ए की टीम को वैभव सूर्यवंशी ने खतरनाक शुरुआत दिलाई और 19 गेंद पर ही टीम का स्कोर 50 के पार पहुंच गया। इस टूर्नामेंट में यह किसी भी टीम का सबसे तेज पचासा रहा। पहले तीन ओवर में भारत ने 49 रन बना लिए थे। वैभव ने इस दौरान चार छक्के लगाए तो प्रियांश आर्या ने भी दो सिक्स जड़े।

17:14 (IST) 21 Nov 2025

LIVE IND A vs BAN A: प्रियांश आर्या ने भी पकड़ी रफ्तार

पहले दो ओवर में वैभव सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ शुरुआत के बाद अब प्रियांश आर्या ने भी रफ्तार पकड़ ली। पारी के तीसरे ओवर में स्पिनर जीशान आलम पर उन्होंने बैक टू बैक दो छक्के लगा दिए। भारत ए का स्कोर 3 ओवर के बाद 49/0

17:11 (IST) 21 Nov 2025

LIVE IND A vs BAN A: वैभव का धमाल जारी

वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ शुरुआत कर दी है। पहले ओवर में दो छक्के और एक चौका लगाने के बाद दूसरे ओवर में भी उन्होंने दो छक्के लगा दिए हैं। भारत का स्कोर 2 ओवर के बाद 35 रन हो गया है। वैभव 10 गेंद पर 33 रन बना चुके हैं।

17:07 (IST) 21 Nov 2025

LIVE IND A vs BAN A: वैभव सूर्यवंशी की तेज शुरुआत

इंडिया ए के लिए 195 रन का लक्ष्य चेज करने उतरे वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ शुरुआत की है। उन्होंने पहले ओवर में ही दो छक्के और एक चौका लगाया और टीम इंडिया को धाकड़ शुरुआत दिलाई। पहले ओवर के बाद इंडिया ए का स्कोर 19/0

17:04 (IST) 21 Nov 2025

IND A vs BAN A: इंडिया ए के सामने 195 का कठिन लक्ष्य, बांग्लादेश ए ने 12 गेंद पर बनाए 50 रन; मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी ने दिए 28 रन

IND A vs BAN A Semifinal, Asia Cup Rising Stars 2025: भारतीय टीम के गेंदबाजों की सेमीफाइनल में बांग्लादेश ए ने जमकर पिटाई की है। भारत ए के सामने जीत के लिए 195 रन का लक्ष्य है। बांग्लादेश ए ने पहली पारी में 6 विकेट खोकर 194 रन बनाए। …पूरी जानकारी
16:55 (IST) 21 Nov 2025
IND A vs BAN A Semi Final Live Cricket Score: भारत को मिला 195 रन का टारगेट

भारत के खिलाफ मेहेरोब ने आखिरी वक्त पर 18 गेंदों पर 6 छक्कों की मदद से नाबाद 48 रन की पारी खेली और मैच को ही पलट दिया। बांग्लादेश ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 194 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 195 रन का टारगेट मिला। भारत की तरफ से गुरजपनीत ने 2 जबकि हर्ष दुबे, नमनधीर, सुयश और रमनदीप ने एक-एक विकेट लिए।

16:48 (IST) 21 Nov 2025

IND A vs BAN A Semi Final Live Cricket Score: 19 ओवर में बने 172 रन

19वें ओवर में 28 रन बने और बांग्लादेश ने 6 विकेट पर 172 रन बना लिए हैं। मेहेरोब की तूफानी बैटिंग जारी है और उन्होंने मैच को पूरी तरह से पलट दिया।

16:36 (IST) 21 Nov 2025

IND A vs BAN A Semi Final Live Cricket Score: भारत को मिली छठी सफलता

भारत को छठी सफलता नमनधीर ने महीदुल इस्लाम को आउट करके दिलाई। इस्लाम ने सिर्फ एक रन की पारी खेली और आउट हो गए। बांग्लादेश ने 17 ओवर में 6 विकेट पर 133 रन बनाए।

16:30 (IST) 21 Nov 2025

IND A vs BAN A Semi Final Live Cricket Score: भारत को मिली 5वीं सफलता

भारत को 5वीं सफलता गुरजपनीत सिंह ने दिलाई। उन्होंने 46 गेंदों पर 65 रन की पारी खेली। बांग्लादेश ने 16 ओवर में 5 विकेट पर 128 रन बना लिए हैं।

16:22 (IST) 21 Nov 2025

IND A vs BAN A Semi Final Live Cricket Score: बांग्लादेश का चौथा विकेट गिरा

भारत को चौथी सफलता सुयश शर्मा ने दिलाई और उन्होंने अबु हैदर को डक पर जितेश शर्मा के हाथों कैच आउट करवा दिया। बांग्लादेश की टीम ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 119 रन बना लिए हैं।

16:11 (IST) 21 Nov 2025

IND A vs BAN A Semi Final Live Cricket Score: भारत को मिली तीसरी सफलता

भारत को तीसरी सफलता हर्ष दुबे ने दिलाई और उन्होंने अकबर अली को 9 रन के स्कोर पर अपनी ही गेंद पर कैच लेकर आउट कर दिया। बांग्लादेश की टीम ने 13 ओवर में 3 विकेट पर 108 रन बना लिए हैं।

16:06 (IST) 21 Nov 2025

IND A vs BAN A Semi Final Live Cricket Score: हबीबुर का अर्धशतक

हबीबुर रहमान ने 32 गेंदों पर 4 छक्के और 2 चौकों की मदद से अर्धशतक लगाया। बांग्लादेश ने 12 ओवर में 5 विकेट पर 106 रन बना लिए हैं।

16:00 (IST) 21 Nov 2025

IND A vs BAN A Semi Final Live Cricket Score: 11 ओवर में बने 92 रन

भारत के खिलाफ पहले खेलते हुए बांग्लादेश की टीम ने 11 ओवर में 2 विकेट पर 92 रन बना लिए हैं। हबिबुर 28 गेंदों पर 40 रन बनाकर खेल रहे हैं और भारत के लिए खतरनाक साबित होते जा रहे हैं।