ICC dhoni video: आईसीसी विश्व कप-2019 अपने अंत की ओर है। चार टीमें न्यूज़ीलैंड, इंग्लैंड, भारत और ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में जगह बना बना चुकी हैं। भारत अपना आखिरी लीग मुकाबला शनिवार को श्रीलंका से खेलेगा। इस मुकाबले से पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए आईसीसी ने धोनी को ट्रिब्यूट दिया है।

इस वीडियो में धोनी के फैंस की प्रतिक्रिया है। फैंस का कहना है धोनी हमारे लिए सबकुछ हैं। उन्होंने क्रिकेट खेलने का तरीका बदल दिया। एक ने कहा धोनी भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महान खिलाड़ी हैं। फैंस के अलावा कुछ साथी खिलाड़ियों ने भी धोनी की तारीफ की। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने कहा “विकेटकीपर के तौर पर वो मेरी प्रेरणा हैं। मैदान में उनका कूल अंदाज़ मुझे बहुत पसंद है। वे बहुत ही शांत और रचनात्मक तरीके से बल्लेबाजी करते हैं और विकेटकीपिंग बहुत तेज करते हैं। उन्हें खेल को गहराई में लेजाकर जीतना पसंद है। मैं उनका बूत बड़ा फैन हूं।” अफ़ग़ानिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद सहजाद ने कहा “धोनी बहुत कूल इंसान हैं। मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं।”

स्टोक्स का कहना है कि धोनी के लिए कुछ भी नया नहीं होता वे खेल को बहुत अच्छी तरह से पहचानते हैं और उन्होंने ये साल दर साल लगातार किया है। इस विडियो मेँ भारतीय कप्तान विराट कोहली का भी इंटरव्यू है। कोहली ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा “वो अपना कंपोजर बनाए रखते हैं। कितनी भी कठिन परिस्थिति धोनी कूल रहते हैं इसीलिए वे इतने अच्छे निर्णय लेते हैं। उनसे बहुत कुछ सीखा है और सीख रहा हूं। जब में टीम में नया आया था वह मेरे कप्तान थे।” आईसीसी ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा ” एक ऐसा नाम जिसने भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदल दिया। दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरणा देने वाला नाम। एमएस धोनी – ये सिर्फ एक नाम नहीं है!”