सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच हरियाणा ने झारखंड को 69 रनों से हराया। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में गुरुवार (18 दिसंबर) को हरियाणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। झारखंड ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 262 रन बनाए। इसके जवाब में हरियाणा ने 18.3 ओवर में 193 रन बनाए।

झारखंड के लिए इशान किशन ने 49 गेंद पर 101 और कुमार कुशाग्र ने 38 गेंद पर 81 रन बनाए। अनुकूल रॉय ने 20 गेंद पर 40 और रॉबिन मिंज ने 14 गेंद पर 31 रन बनाकर नाबाद रहे। विराट सिंह ने 2 रन बनाए। हरियाणा के लिए अंशुल कम्बोज ने 51 रन देकर 1 विकेट लिए। सुमित कुमार ने 41 और समंत जाखर ने 62 रन देकर 1 विकेट लिए। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी को नया चैंपियन मिलना तय है क्योंकि हरियाणा और झारखंड में से कोई भी टीम आजतक यह टूर्नामेंट नहीं जीती है।

हरियाणा के लिए यशवर्धन दलाल ने 22 गेंद पर 53, सामंत जाखड़ ने 17 गेंद पर 38 और निशांत सिंधू ने 15 गेंद पर 31 रन बनाए। इशांत भारद्वाज और अर्श रंगा ने 17-17 रन बनाए। अमित राणा ने नाबाद 13 और अंशुल कम्बोज ने 11 रन बनाए। सुमित कुमार 5 और पार्थ वत्स 4 रन बनाकर आउट हुए। अंकित कुमार और आशीष सिवाच खाता नहीं खोल पाए। झारखंड के लिए सुशांत मिश्रा और बाल कृष्णा ने 3-3 विकेट लिए। विकाश सिंह और अनूकुल रॉय वे 2-2 विकेट लिए।

झारखंड की प्लेइंग 11- इशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), विराट सिंह, कुमार कुशाग्र, रॉबिन मिंज, अनुकूल रॉय, पंकज कुमार, राजनदीप सिंह, बाल कृष्ण, विकाश सिंह, सुशांत मिश्रा, सौरभ शेखर

हरियाणा की प्लेइंग 11- अर्श रंगा, अंकित कुमार (कप्तान), निशांत सिंधू, यशवर्धन दलाल (विकेटकीपर), पार्थ वत्स, आशीष सिवाच, सुमित कुमार, सामंत जाखर, अंशुल कम्बोज, अमित राणा, इशांत भारद्वाज।

Live Updates
20:57 (IST) 18 Dec 2025

हरियाणा को हरा झारखंड पहली बार जीता खिताब, ये है सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी विजोताओं की लिस्ट

तमिलनाडु सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इतिहास में तीन खिताबों के साथ सबसे सफल टीम है। कर्नाटक, गुजरात, बड़ौदा और मुंबई ने दो-दो बार खिताब जीता है। …और पढ़ें
20:40 (IST) 18 Dec 2025

इशान ने झारखंड को पहली बार बनाया चैंपियन, बने प्लेयर ऑफ द मैच; अनुकूल बने प्लेयर ऑफ द सीरीज

इशान किशन की कप्तानी में झारखंड पहली बार चैंपियन बना। इशान को फाइनल में शतक लगाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया जबकि झारखंड के ऑलराउंडर अनुकूल राय प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए। …अधिक जानकारी
20:23 (IST) 18 Dec 2025

HAR vs JHA Final LIVE Score: हरियाणा की पारी

हरियाणा के लिए यशवर्धन दलाल ने 22 गेंद पर 53, सामंत जाखड़ ने 17 गेंद पर 38 और निशांत सिंधू ने 15 गेंद पर 31 रन बनाए। इशांत भारद्वाज और अर्श रंगा ने 17-17 रन बनाए। अमित राणा ने नाबाद 13 और अंशुल कम्बोज ने 11 रन बनाए। सुमित कुमार 5 और पार्थ वत्स 4 रन बनाकर आउट हुए। अंकित कुमार और आशीष सिवाच खाता नहीं खोल पाए। झारखंड के लिए सुशांत मिश्रा और बाल कृष्णा ने 3-3 विकेट लिए। विकाश सिंह और अनूकुल रॉय वे 2-2 विकेट लिए।

20:18 (IST) 18 Dec 2025

Syed Mushtaq Ali Trophy LIVE Score: झारखंड ने पहली बार जीता खिताब

बाल कृष्णा ने इशांत भारद्वाज को पवेलियन भेजा। उन्होंने 17 रन बनाए। हरियाणा ने 18.3 ओवर में 193 रन बनाए। झारखंड को 69 रनों से जीत मिली। झारखंड पहली बार चैंपियन बना। अमिता राणा ने नाबाद 13 रन बनाए।

20:02 (IST) 18 Dec 2025

LIVE Cricket Score: अंशुल कम्बोज को सुशांत मिश्रा ने पवेलियन भेजा

अंशुल कम्बोज को सुशांत मिश्रा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 11 रन बनाए। हरियाणा ने 15.3 ओवर में 9 विकेट पर 166 रन बनाए। 27 गेंद पर 97 रन बनाए। अमित राणा 3 और इशांत भारद्वाज 1 रन बनाकर क्रीज पर।

19:56 (IST) 18 Dec 2025

HAR vs JHA Final LIVE Score: सामंत जाखड़ को बाल कृष्णा ने पवेलियन भेजा

सामंत जाखड़ को बाल कृष्णा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 17 गेंद पर 38 रन बनाए। अंशुल कम्बोज 10 रन बनाकर क्रीज पर। हरियाणा ने 14.3 ओवर में 8 विकेट पर 161 रन बनाए। जीत के लिए 33 गेंद पर 102 रन चाहिए।

19:49 (IST) 18 Dec 2025

Syed Mushtaq Ali Trophy LIVE Score: सुमित कुमार को बाल कृष्णा ने पवेलियन भेजा

सुमित कुमार को बाल कृष्णा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 5 रन बनाए। समंत जाखड़ 23 और आंशुल कम्बोज 1 रन बनाकर क्रीज पर। हरियाणा ने 13 ओवर में 7 विकेट पर 141 रन बनाए। जीत के लिए 42 गेंद पर 122 रन चाहिए।

19:38 (IST) 18 Dec 2025

Syed Mushtaq Ali Trophy LIVE Score: सुशांत मिश्रा को पार्थ वत्स ने पवेलियन भेजा

सुशांत मिश्रा को पार्थ वत्स ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 4 रन बनाए। समंत जाखड़ 2 और सुमित कुमार 1 रन बनाकर क्रीज पर। हरियाणा ने 10.4 ओवर में 6 विकेट पर 110 रन बनाए। जीत के लिए 56 गेंद पर 153 रन चाहिए।

19:33 (IST) 18 Dec 2025

Syed Mushtaq Ali Trophy LIVE Score: यशवर्धन दलाल को अनुकूल रॉय ने पवेलियन भेजा

यशवर्धन दलाल को अनुकूल रॉय ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 22 गेंद पर 53 रन बनाए। पार्थ वत्स नए बल्लेबाज हैं। समंत जाखड़ 1 रन बनाकर क्रीज पर। हरियाणा ने 9.4 ओवर में 5 विकेट पर 105 रन बनाए। जीत के लिए 62 गेंद पर 158 रन चाहिए।

19:31 (IST) 18 Dec 2025
LIVE Cricket Score: अनूकुल रॉय ने निशांत सिंधू को पवेलियन भेजा

अनूकुल रॉय ने निशांत सिंधू को पवेलियन भेजा। उन्होंने 15 गेंद पर 31 रन बनाए। यशवर्धन दलाल ने 21 गेंद पर 53 रन बनाए। हरियाणा ने 9.1 ओवर में 4 विकेट पर 103 रन बनाए। जीत के लिए 65 गेंद पर 160 रन चाहिए।

19:19 (IST) 18 Dec 2025

Syed Mushtaq Ali Trophy LIVE Score: जीत के लिए 78 गेंद पर 187 रन चाहिए

हरियाणा ने 7 ओवर में 3 विकेट पर 76 रन बनाए। जीत के लिए 78 गेंद पर 187 रन चाहिए। यशवर्धन दलाल 34 और निशांत सिंधू 23 रन बनाकर क्रीज पर।

19:08 (IST) 18 Dec 2025

LIVE Cricket Score: अर्श रंगा को सुशांत मिश्रा ने पवेलियन भेजा

अर्श रंगा को सुशांत मिश्रा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 17 रन बनाए। निशांत सिंधू नए बल्लेबाज हैं। यशवर्धन दलाल 17 रन बनाकर क्रीज पर। हरियाणा ने 5 ओवर में 3 विकेट पर 40 रन। जीत के लिए 90 गेंद पर 223 रन चाहिए।

18:57 (IST) 18 Dec 2025

Syed Mushtaq Ali Trophy LIVE Score: अर्श रंगा अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं

अर्श रंगा अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह 8 गेंद पर 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 12 रन बनाए। यशवर्धन दलाल 2 रन बनाकर क्रीज पर। हरियाणा ने 3 ओवर में 2 विकेट पर 16 रन बनाए। जीत के लिए 247 रन चाहिए।

18:52 (IST) 18 Dec 2025

इशान-कुशाग्र ने हरियाणा को धोया, 384 विकेट वाले गेंदबाज की खली कमी, जानें क्यों नहीं खेला

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के फाइनल में हरियाणा के खिलाफ इशान किशन ने शतक जड़ा और कुमार कुशाग्र शतक से चूक गए, लेकिन दोनों ने 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर सुनिश्चित किया कि झारखंड 250 के करीब पहुंचने का सोच सके। …यहां पढ़ें
18:44 (IST) 18 Dec 2025

HAR vs JHA Final LIVE Score: हरियाणा की बल्लेबाजी शुरू

हरियाणा की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। अर्श रंगा और अंकित कुमार क्रीज पर उतरे। विकाश सिंह ने हरियाणा के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। वह खाता भी नहीं खोल पाए। आशीष सिवाच भी पवेलियन लौटे। हरियाणा ने पहले ओवर के बाद 2 विकेट पर 1 रन बनाए। जीत के लिए 262 रन चाहिए।

18:31 (IST) 18 Dec 2025

HAR vs JHA Final LIVE Score: झारखंड ने हरियाणा को दिया 263 का लक्ष्य

झारखंड ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 262 रन बनाए। अनुकूल रॉय ने 20 गेंद पर 40 और रॉबिन मिंज ने 14 गेंद पर 31 रन बनाकर नाबाद रहे। इशान किशन ने 49 गेंद पर 101 और कुमार कुशाग्र ने 38 गेंद पर 81 रन बनाए। विराट सिंह ने 2 रन बनाए। हरियाणा के लिए अंशुल कम्बोज ने 51 रन देकर 1 विकेट लिए। सुमित कुमार ने 41 और समंत जाखर ने 62 रन देकर 1 विकेट लिए।

18:27 (IST) 18 Dec 2025

इशान 262 गेंदों पर 517 रन बना बने नंबर 1; तोड़ा संजू का रिकॉर्ड, कामरान की कर ली बराबरी

SMAT 2025 Final: इशान किशन ने फाइनल मैच में हरियाणा के खिलाफ 101 रन की कप्तानी पारी खेलते हुए संजू सैमसन का ये बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया जबकि इस टूर्नामेंट में 500 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले बैटर भी बने। …अधिक जानकारी
18:00 (IST) 18 Dec 2025

HAR vs JHA Final LIVE Score: रॉबिन मिंज की तूफानी बल्लेबाजी

झारखंड ने 17 ओवर में 3 विकेट पर 211 रन बनाए। अनुकूल रॉय 6 और रॉबिन मिंज 7 गेंद पर 18 रन बनाकर क्रीज पर।

17:56 (IST) 18 Dec 2025

इशान किशन SMAT फाइनल में शतक लगाने वाले पहले कप्तान, 206 के स्ट्राइक रेट से खेली पारी

SMAT 2025: इशान किशन ने हरियाणा के खिलाफ बेहद तेज गति से बैटिंग करते हुए शतक पूरा किया। इस सीजन में ये उनका दूसरा शतक रहा। फाइनल में कप्तानी पारी खेलकर उन्होंने टीम को बेहद मजबूत स्थिति में ला दिया। …अधिक जानकारी
17:51 (IST) 18 Dec 2025

Haryana vs Jharkhand LIVE Score: कुमार कुशाग्र शतक से चूके

कुमार कुशाग्र शतक से चूक गए हैं। उन्होंने 38 गेंद पर 81 रन बनाए। रॉबिन मिंज नए बल्लेबाज हैं। अनुकूल रॉय 1 रन बनाकर क्रीज पर। झारखंड ने 15.2 ओवर में 3 विकेट पर 188 रन बनाए।

17:45 (IST) 18 Dec 2025

HAR vs JHA Final LIVE Score: इशान किशन आउट

इशान किशान 49 गेंद पर 101 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने छह चौके और 10 छक्के लगाए। कुमार कुशाग्र 76 रन बनाकर क्रीज पर। झारखंड ने 14.2 ओवर में 2 विकेट पर 180 रन बनाए।

17:42 (IST) 18 Dec 2025

Haryana vs Jharkhand LIVE Score: इशान किशान ने छक्के से शतक पूरा किया

इशान किशान ने छक्के से शतक पूरा किया। 10 छक्के और 6 चौके से शतक पूरा किया। झारखंड ने 1 ओवर में 1 विकेट पर 180 रन बनाए। कुमार कुशाग्र 76 रन बनाकर क्रीज पर।

17:33 (IST) 18 Dec 2025

HAR vs JHA Final LIVE Score: कुशाग्र-किशन की तूफानी पारी

झारखंड ने 12 ओवर में 1 विकेट पर 146 रन बनाए। कुमार कुशाग्र 70 और इशान किशान 73 रन बनाकर क्रीज पर।

17:23 (IST) 18 Dec 2025
Haryana vs Jharkhand LIVE Score: कुमार कुशाग्र ने छक्के से अर्धशतक पूरा किया

कुमार कुशाग्र ने छक्के से अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 29 गेंद पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 53 रन बनाए। इशान किशन 33 गेंद पर 4 चौके और 7 छक्के की मदद से 71 रन बनाए। झारखंड ने 11 ओवर में 1 विकेट पर 137 रन बनाए।

17:20 (IST) 18 Dec 2025

Syed Mushtaq Ali Trophy LIVE Score: इशान-कुशाग्र के बीच 110 रनों की साझेदारी

झारखंड ने 10 ओवर में 1 विकेट पर 113 रन बनाए। कुमार कुशाग्र 39 रन बनाकर क्रीज पर। इशान किशन 33 गेंद पर 4 चौके और 7 छक्के की मदद से 71 रन बनाकर क्रीज पर। 56 गेंद पर 110 रन की साझेदारी।

17:09 (IST) 18 Dec 2025

HAR vs JHA Final LIVE Score: इशान किशन ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ा

इशान किशन ने ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़ दिया है। वह 28 गेंद पर 65 रन बनाकर क्रीज पर। 7 छक्के और 4 चौके लगा चुके हैं। कुमार कुशाग्र 18 गेंद पर 33 रन बनाकर क्रीज पर। झारखंड ने 8 ओवर में 1 विकेट पर 101 रन बनाए।

17:01 (IST) 18 Dec 2025

Haryana vs Jharkhand LIVE Score: इशान किशन ने ठोके आधा दर्जन छक्के

झारखंड ने 6 ओवर में 1 विकेट पर 69 रन बनाए। कुमार कुशाग्र 20 और इशान किशान 21 गेंद पर 46 रन बनाकर क्रीज पर। 6 छक्के और 1 चौका लगा चुके हैं।

16:52 (IST) 18 Dec 2025

Syed Mushtaq Ali Trophy LIVE Score: बेहतरीन लय में इशान

झारखंड ने 4 ओवर में 1 विकेट पर 39 रन बनाए। कुमार कुशाग्र 8 और इशान किशन 15 गेंद पर 28 रन बना चुके हैं। वह 3 छक्के और 1 चौका लगा चुके हैं।

16:49 (IST) 18 Dec 2025

HAR vs JHA Final LIVE Score: इशान किशन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

इशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी है। वह 10 गेंद पर 18 रन बनाकर क्रीज पर। कुमार कुशाग्र 7 रन बनाकर क्रीज पर। झारखंड का स्कोर 3 ओवर में 1 विकेट पर 28 रन।

16:36 (IST) 18 Dec 2025

Syed Mushtaq Ali Trophy LIVE Score: झारखंड की बल्लेबाजी शुरू

झारखंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। इशान किशान और विराट सिंह क्रीज पर। अंशुल कम्बोज ने हरियाणा के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। लेग बाय से खाता खोला। विराट ने 2 रन से खाता खोला। चौथी गेंद पर मिडऑन पर कैच थमा बैठे। कुमार कुशाग्र नए बल्लेबाज हैं। पहले ओवर में झारखंड ने 1 विकेट पर 4 रन।