IPL 2025, Gujarat Titans vs Mumbai Indians LIVE Score: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) के एलिमिनेटर में शुक्रवार (30 मई) को मुंबई इंडियंस (MI) ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराया। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने क्वालिफायर-2 में जगह बनाई। वहीं, आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस का सफर समाप्त हो गया। अब मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स (PBKS) से अहमदाबाद में रविवार (1 जून) को होगा।

क्वालिफायर 2 जीतने वाली टीम 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से फाइनल खेलेगी। गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस एलिमिनेटर मैच मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 20 ओवर में 5 विकेट पर 228 रन बनाए। गुजरात टाइटंस 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन ही बना पाई।

Match Ended

Indian Premier League, 2025

Gujarat Titans 
208/6 (20.0)

vs

Mumbai Indians  
228/5 (20.0)

Match Ended ( Day – Eliminator )
Mumbai Indians beat Gujarat Titans by 20 runs

गुजरात टाइटंस को रोहित शर्मा का कैच छोड़ना महंगा पड़ा। रोहित शर्मा जब 3 रन पर थे तब गेराल्ड कोएत्जी और जब 12 रन पर थे तब कुसल मेंडिस ने उनके कैच टपकाए। रोहित ने मौका का दोनों हाथों से फायदा उठाया और प्लेऑफ में अपनी सबसे बड़ी पारी खेल दी। उनके साथी ओपनर जॉनी बेयरस्टो ने पावरप्ले में तूफानी बल्लेबाजी करके बड़े स्कोर के लिए प्लेटफॉर्म सेट किया।

मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ने 81, जॉनी बेयरस्टो ने 47, सूर्यकुमार यादव ने 33, तिलक वर्मा ने 25 और हार्दिक पंड्या ने नाबाद 22 रन बनाए। नमन धीर 9 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल सैंटनर बगैर खाता खोले नाबाद रहे। गुजरात टाइटंस के लिए आर साई किशोर ने 42 रन देकर 2 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा ने 53 रन देकर 2 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज ने 37 रन देकर 1 विकेट लिए।

मुंबई इंडियंस 228 रन बनाने के बाद भी एकतरफा मैच नहीं जीती। साई सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर ने 84 रन की साझेदारी करके मैच में जान झोंक दी। जसप्रीत बुमराह ने वाशिंगटन सुंदर को आउट करके मैच पलटा। एक समय गुजरात टाइटंस का स्कोर 13 ओवर में 2 विकेट पर 148 रन था। साई सुदर्शन 44 गेंद में 77 और वाशिंगटन सुंदर 22 गेंद में 47 रन बनाकर क्रीज पर थे। गुजरात टाइटंस को जीत लिए 7 ओवर में 81 रन बनाने थे।

यह आसान नहीं था, लेकिन जिस तरह से साई सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर खेल रहे थे, उसे देखकर असंभव भी नहीं लग रहा था। इसी समय हार्दिक पंड्या ने 14वें ओवर के लिए जसप्रीत बुमराह को गेंद थमाई। बुमराह की पहली गेंद पर साई सुदर्शन ने 1 रन लिया। दूसरी गेंद पर वाशिंगटन सुंदर ने 1 रन लिया। तीसरी गेंद पर साई सुदर्शन ने 1 रन लेकर स्ट्राइक वाशिंगटन सुंदर को सौंपी।

बुमराह ने चौथी गेंद पर वाशिंगटन सुंदर का लेग स्टम्प उखाड़ दिया। बुमराह की सटीक यॉर्कर का वाशिंगटन सुंदर के पास कोई जवाब नहीं था। उनकी गेंद वाशिंगटन के पैर के बीच में से गई और लेग स्टम्प से जा टकराई। वाशिंगटन सुंदर का विकेट टर्निंग पॉइंट साबित हुआ और मुंबई इंडियंस ने मैच में वापसी की। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और अंत में जीत मुंबई इंडियंस के खाते में गई।

गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन ने 80 और वाशिंगटन सुंदर ने 48 रन की पारी खेली। कुसल मेंडिस ने 20, शेरफेन रदरफोर्ड ने 24 और शाहरुख खान ने 13 रन का योगदान दिया। राहुल तेवतिया 16 रन बनाकर नाबाद रहे। राशिद खान भी नाबाद पवेलियन लौटे, लेकिन खाते में एक भी रन नहीं था। मुंबई इंडियंस के लिए ट्रेंट बोल्ट ने 2 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह, रिचर्ड ग्लीसन, मिचेल सैंटनर और अश्वनी कुमार के हिस्से 1-1 विकेट आया।

इस मैच में मुंबई इंडियंस के लिए जॉनी बेयरस्टो और रिचर्ड ग्लीसन का डेब्यू हुआ। ग्लीसन को जसप्रीत बुमराह और बेयरस्टो को रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की कैप पहनाई। राज अंगद बावा को भी मौका मिला। गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव हुए। जोस बटलर की जगह कुसल मेंडिस और अरशद खान की जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका मिला।

Live Updates
23:49 (IST) 30 May 2025
MI vs GT IPL LIVE Score: गुजरात टाइटंस की पारी

गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन ने 80 और वाशिंगटन सुंदर ने 48 रन की पारी खेली। कुसल मेंडिस ने 20, शरफेन रदरफोर्ड ने 24 और शाहरुख खान ने13 रन बनाए। राहुल तेवतिया 16 और राशिद खान बगैर खाता खोले नाबाद रहे। मुंबई इंडियंस के लिए ट्रेंट बोल्ट ने 2 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह, रिचर्ड ग्लीसन, मिचेल सेंटनर और अश्वनी कुमार ने 1-1 विकेट लिए।

23:43 (IST) 30 May 2025
IPL 2025, Eliminator GT vs MI IPL LIVE Score: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 20 रन से हराया

मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 20 रन से हराया और क्वालिफायर-2 में जगह बनाई। गुजरात टाइटंस 20 ओवर में 6 विकेट पर 208 रन ही बना पाई। गुजरात टाइटंस का सफर समाप्त हो गया। रिचर्ड ग्लीसन आखिरी ओवर में 3 गेंद करने के बाद मैदान से बाहर गए। अश्वनी कुमार ने ओवर पूरा किया। शाहरुख खान का विकेट लिया और कोई रन नहीं दिया।

23:33 (IST) 30 May 2025
GT vs MI IPL LIVE Score: गुजरात टाइटंस को आखिरी ओवर में 24 रन चाहिए

ट्रेंट बोल्ट ने 19वें ओवर में 1 विकेट लिया और 12 रन दिए। गुजरात टाइटंस का स्कोर 19 ओवर में 5 विकेट पर 205 रन। जीत के लिए 6 गेंद पर 24 रन चाहिए। राहुल तेवतिया 15 और शाहरुख खान 11 रन बनाकर क्रीज पर।

23:28 (IST) 30 May 2025
IPL 2025, Eliminator GT vs MI IPL LIVE Score: शरफेन रदरफोर्ड को ट्रेंट बोल्ट ने पवेलियन भेजा

शरफेन रदरफोर्ड को ट्रेंट बोल्ट ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 15 गेंद पर 24 रन बनाए। गुजरात टाइटंस ने 18.1 ओवर में 5 विकेट पर 193 रन बनाए। 11 गेंद पर 36 रन चाहिए।

23:26 (IST) 30 May 2025
GT vs MI IPL LIVE Score: गुजरात को 12 गेंद पर 36 रन चाहिए

गुजरात टाइटंस ने 18 ओवर में 4 विकेट पर 193 रन बनाए। 12 गेंद पर 36 रन चाहिए। शरफेन रदरफोर्ड 24 और राहुल तेवतिया 14 रन बनाकर क्रीज पर। 14 गेंद पर 23 रन की साझेदारी।

23:22 (IST) 30 May 2025
IPL 2025, Eliminator GT vs MI IPL LIVE Score: गुजरात को 18 गेंद पर 45 रन चाहिए

गुजरात टाइटंस ने 17 ओवर में 4 विकेट पर 184 रन बनाए। 18 गेंद पर 45 रन चाहिए। शरफेन रदरफोर्ड 22 और राहुल तेवतिया 8 रन बनाकर क्रीज पर। 8 गेंद पर 14 रन की साझेदारी।

23:12 (IST) 30 May 2025
IPL 2025, Eliminator GT vs MI IPL LIVE Score: साई सुदर्शन को रिचर्ड ग्लीसन ने पवेलियन भेजा

साई सुदर्शन को रिचर्ड ग्लीसन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 49 गेंद पर 81 रन बनाए। गुजरात टाइटंस का स्कोर 15.4 ओवर में 4 विकेट पर 170 रन। जीत के लिए 26 गेंद पर 59 रन चाहिए।

23:01 (IST) 30 May 2025
वाशिंगटन सुंदर को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया

वाशिंगटन सुंदर को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया। उन्होंने 24 गेंद पर 48 रन बनाए। शरफेन रदरफोर्ड नए बल्लेबाज हैं। गुजरात टाइटंस का स्कोर 14 ओवर में 3 विकेट पर 152 रन। जीत के लिए36 गेंद पर 77 रन चाहिए।

22:54 (IST) 30 May 2025
GT vs MI IPL LIVE Score: सुंदर ने बोल्ट को 2 छक्के और 1 चौका लगाया

गुजरात टाइटंस ने 13 ओर में 2 विकेट पर 148 रन बनाए। जीत के लिए 42 गेंद पर 81 रन चाहिए। साई सुदर्शन 77 और वाशिंगटन सुंदर 47 रन बनाए। 40 गेंद पर 81 रन की साझेदारी। बोल्ट के ओवर में 18 रन बने। सुंदर ने बोल्ट को 2 छक्के और 1 चौका लगाया।

22:47 (IST) 30 May 2025
GT vs MI IPL LIVE Score: गुजरात को जीत के लिए 48 गेंद पर 99 रन चाहिए

गुजरात टाइटंस ने 12 ओर में 2 विकेट पर 130 रन बनाए। जीत के लिए 48 गेंद पर 99 रन चाहिए। साई सुदर्शन 76 और वाशिंगटन सुंदर 31 रन बनाए। 34 गेंद पर 63 रन की साझेदारी।

22:37 (IST) 30 May 2025
GT vs MI IPL LIVE Score: गुजरात को जीत के लिए 60 गेंद पर 123 रन चाहिए

गुजरात टाइटंस ने 10 ओर में 2 विकेट पर 106 रन बनाए। जीत के लिए 60 गेंद पर 123 रन चाहिए। साई सुदर्शन 67 और वाशिंगटन सुंदर 16 रन बनाए। 22 गेंद पर 39 रन की साझेदारी।

22:20 (IST) 30 May 2025
IPL 2025, Eliminator GT vs MI IPL LIVE Score: कुसल मेंडिस हिट विकेट

कुसल मेंडिस हिट विकेट हो गए। उन्होंने 20 रन बनाए। साई सुदर्शन 44 रन बनाकर क्रीज पर। मिचेल सेंटनर को विकेट मिला। गुजरात टाइटंस ने 6.2 ओवर में 2 विकेट पर 67 रन बनाए। जीत के लिए 81 गेंद पर 162 रन चाहिए।

22:15 (IST) 30 May 2025
GT vs MI IPL LIVE Score: गुजरात को जीत के लिए जीत के लिए 84 गेंद पर 163 रन चाहिए

गुजरात टाइटंस ने 6 ओवर में 1 विकेट पर 66 रन बनाए। जीत के लिए 84 गेंद पर 163 रन चाहिए। कुसल मेंडिस 20 और साई सुदर्शन 43 रन बनाकर क्रीज पर। 32 गेंद पर 63 रन की साझेदारी।

22:04 (IST) 30 May 2025
IPL 2025, Eliminator GT vs MI IPL LIVE Score: मेंडिस-सुदर्शन की तूफानी बल्लेबाजी

गुजरात टाइटंस ने 4 ओवर में 1 विकेट पर 41 रन बनाए। जीत के लिए 188 रन चाहिए। कुसल मेंडिस 15 और साई सुदर्शन 23 रन बनाकर क्रीज पर। 20 गेंद पर 38 रन की साझेदारी।

21:52 (IST) 30 May 2025

गुजरात टाइटंस और भारत के लिए चिंता की खबर,तेज गेंदबाज चोटिल होकर मैदान से गया बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को गेंदबाजी के दौरान हैमस्ट्रिंग में दिक्कत महसूस हुई। उन्हें ओवर पूरा करके मैदान से बाहर जाना पड़ा। ...यहां पढ़ें
21:45 (IST) 30 May 2025
IPL 2025, Eliminator GT vs MI IPL LIVE Score: गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू

गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। साई सुदर्शन और शुभमन गिल क्रीज पर। ट्रेंट बोल्ट ने मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। गिल चौथी गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 1 रन बनाए। साई सुदर्शन 2 रन बनाकर क्रीज पर। गुजरात टाइटंस का स्कोर 0.4 ओवर में 1 विकेट पर 3 रन।

21:30 (IST) 30 May 2025
MI vs GT IPL LIVE Score: मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी

मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ने 81, जॉनी बेयरस्टो ने 47, सूर्यकुमार यादव ने 33, तिलक वर्मा ने 25 और हार्दिक पंड्या ने नाबाद 22 रन बनाए। नमन धीर 9 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल सेंटनर बगैर खाता खोले नाबाद रहे। गुजरात टाइटंस के लिए आर साई किशोर ने 42 रन देकर 2 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा ने 53 रन देकर 2 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज ने 37 रन देकर 1 विकेट लिए।

21:27 (IST) 30 May 2025
IPL 2025, Eliminator GT vs MI IPL LIVE Score: मुंबई ने गुजरात को दिया 229 का लक्ष्य

मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 228 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने आखिरी ओवर में 3 छक्के जड़े। वह 9 गेंद पर 22 रन बनाकर नाबाद रहे। मिचेल सेंटनर बगैर खाता खोले नाबाद रहे।

21:16 (IST) 30 May 2025
नमन धीर को प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन भेजा

नमन धीर को प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 9 रन बनाए। हार्दिक पंड्या 3 रन बनाकर क्रीज पर। मुंबई इंडियंस का स्कोर 18.4 ओवर में 5 विकेट पर 206 रन।

21:12 (IST) 30 May 2025
MI vs GT IPL LIVE Score: नमन धीर-हार्दिक पंड्या क्रीज पर

मुंबई इंडियंस ने 18 ओवर में 4 विकेट पर 198 रन बनाए। नमन धीर 2 और हार्दिक पंड्या 2 रन बनाकर क्रीज पर। 4 गेंद पर 4 रन की साझेदारी।

21:10 (IST) 30 May 2025

VIDEO: बेयरस्टो आए और छाए, पर्पल कैप रेस में शामिल गेंदबाज को 1 ही ओवर में ठोक दिए 26 रन

आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस के लिए जॉनी बेयरस्टो ने प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर में 3 छक्के और 2 चौके की मदद से 26 रन ठोक दिए। ...और पढ़ें
21:04 (IST) 30 May 2025
IPL 2025, Eliminator GT vs MI IPL LIVE Score: तिलक वर्मा को मोहम्मद सिराज ने पवेलियन भेजा

तिलक वर्मा को मोहम्मद सिराज ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 11 गेंद पर 25 रन बनाए। हार्दिक पंड्या 1 रन बनाकर क्रीज पर। मुंबई इंडियंस का स्कोर 17.2 ओवर में 4 विकेट पर 194 रन।

21:01 (IST) 30 May 2025
MI vs GT IPL LIVE Score: रोहित शर्मा को प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन भेजा

रोहित शर्मा को प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 50 गेंद पर 81 रन बनाए। मुंबई इंडियंस 16.4 ओवर में 3 विकेट पर 186 रन बनाए। तिलक वर्मा 18 और हार्दिक पंड्या नए बल्लेबाज हैं।

20:52 (IST) 30 May 2025
GT vs MI IPL LIVE Score: मुंबई इंडियंस की स्थिति मजबूत

मुंबई इंडियंस ने 15 ओवर में 2 विकेट पर 160 रन बनाए। रोहित शर्मा 74 और तिलक वर्मा 3 रन बनाकर क्रीज पर। 12 गेंद पर 17 रन की साझेदारी।

20:42 (IST) 30 May 2025
IPL 2025, Eliminator GT vs MI IPL LIVE Score: सूर्यकुमार यादव को साई किशोर ने पवेलियन भेजा

सूर्यकुमार यादव को साई किशोर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 33 रन बनाए। रोहित शर्मा 60 और तिलक वर्मा नए बल्लेबाज हैं। मुंबई इंडियंस ने 13 ओवर में 2 विकेट पर 143 रन बनाए।

20:37 (IST) 30 May 2025
GT vs MI IPL LIVE Score: रोहित शर्मा-सूर्यकुमार यादव के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

मुंबई इंडियंस ने 12 ओवर में 1 विकेट पर 134 रन बनाए। रोहित शर्मा 58 और सूर्यकुमार यादव 26 रन बनाकर क्रीज पर। 28 गेंद पर 50 रन की साझेदारी।

20:24 (IST) 30 May 2025
IPL 2025, Eliminator GT vs MI IPL LIVE Score: रोहित शर्मा ने 28 गेंद पर अर्धशतक ठोक दिया

रोहित शर्मा ने 28 गेंद पर अर्धशतक ठोक दिया। सूर्यकुमार यादव 6 रन बनाकर क्रीज पर। मुंबई इंडियंस का स्कोर 9.4 ओवर में 1 विकेट पर 108 रन।

20:15 (IST) 30 May 2025
जॉनी बेयरस्टो को साई किशोर ने पवेलियन भेजा

जॉनी बेयरस्टो को साई किशोर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 47 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा 34 रन बनाकर क्रीज पर। मुंबई इंडियंस का स्कोर 7.3 ओवर में 1 विकेट पर 86 रन।

20:06 (IST) 30 May 2025
IPL 2025, Eliminator GT vs MI IPL LIVE Score: बेयरस्टो-रोहित की तूफानी बैटिंग

मुंबई इंडियंस ने 6 ओवर में बगैर विकेट के 79 रन बना लिए हैं। जॉनी बेयरस्टो 17 गेंद पर 44 और रोहित शर्मा 19 गेंद पर 33 रन बनाकर क्रीज पर।

19:54 (IST) 30 May 2025
IPL 2025, Eliminator GT vs MI IPL LIVE Score: प्रसिद्ध कृष्णा को जॉनी बेयरस्टो ने 26 रन ठोके

प्रसिद्ध कृष्णा को जॉनी बेयरस्टो ने 26 रन ठोक दिए। ओवर में 3 छक्के और 2 चौके जड़े। जॉनी बेयरस्टो 14 गेंद पर 39 और रोहित शर्मा 13 रन बनाकर क्रीज पर। मुंबई इंडियंस का स्कोर 4 ओवर में 54 रन।