Gujarat Titans vs Delhi Capitals, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 35वें लीग मैच में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 7 विकेट से हरा दिया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर शुभमन गिल की टीम ने गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 203 रन बनाए थे। गुजरात ने 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जोस बटलर की 97 रनों की बेहतरीन पारी की बदौलत बड़ी जीत दर्ज की।
RR vs LSG LIVE Cricket Score In Hindi: Watch Here
आखिरी ओवर में जीत के लिए दस रन चाहिए थे और क्रीज पर राहुल तेवतिया थे। तेवतिया ने मिचेल स्टार्क की पहली गेंद पर छक्का जड़ा। वहीं दूसरी गेंद पर चौका मारा। इसके चलते गुजरात ने 4 गेंद रहते दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत तो दर्ज कर ली लेकिन जोस बटलर नॉन स्ट्राइकिंग एंड पर खड़े होने के चलते अपना शतक नहीं बना पाए।
पॉइंट्स टेबल में टॉप पर गुजरात टाइटंस
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत दर्ज करने के साथ ही गुजरात टाइटंस पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स तीसरे नंबर पर खिसक गई है। दिल्ली कैपिटल्स को अपना अगला यानी 8वां मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 22 अप्रैल को खेलना है। वहीं गुजरात टाइटंस का अगला मैच कोलकाता में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 21 अप्रैल को खेलना है।
Indian Premier League, 2025
Gujarat Titans
204/3 (19.2)
Delhi Capitals
203/8 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 35 )
Gujarat Titans beat Delhi Capitals by 7 wickets
दिल्ली की पारी, अक्षर ने बनाए 38 रन
दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर अभिषेक पोरेल ने 18 रन की पारी खेली जबकि तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए केएल राहुल 28 रन बनाकर आउट हो गए। करुण नायर ने 18 गेंदों पर 31 रन की पारी खेली। स्टब्स ने 31 रन जबकि कप्तान अक्षर पटेल ने 32 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली। आशुतोष ने 37 रन की अच्छी पारी खेली लेकिन फिर वो कैच आउट हो गए। गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 जबकि सिराज, अरशद खान, ईशांत और साई किशोर को एक-एक सफलता मिली।
गुजरात ने 4 गेंद रहते हासिल की जीत
204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और टीम के 14 रनों के स्कोर पर शुभमन गिल रनआउट हो गए। गिल ने 5 गेंदों में 7 रन बनाए थे। गिल के जाने के बाद गुजरात की पारी को जोस बटलर और साई सुदर्शन ने संभाला। फिर गुजरात का स्कोर जब 74 रन था तो एक हवाई शॉट मारने की कोशिश में साई सुदर्शन ने अपना विकेट गंवा दिया। साई सुरदर्शन ने 21 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली।
‘दीवार’ बनकर खड़े रहे जोस बटलर
साई सुदर्शन के आउट होने के बाद शेरफेन रदरफोर्ड और जोस बटलर के बीच शतकीय पार्टनरशिप हुई लेकिन जब 18वें ओवर की 5वीं गेंद पर रदरफोर्ड एक हवाई शॉट लगाने की कोशिश में बाउंड्री में कैच आउट हो गए। उन्होंने 34 गेंदों पर 3 छक्कों और 1 चौके की मदद से 43 रनों की पारी खेली। वहीं अंत में आए राहुल तेवतिया ने 3 गेंदों में 11 रन बनाकर गुजरात टाइटंस को जीत दिला दी। गुजरात की जीत में जोस बटलर की पारी की अहम भूमिका रही। उन्होंने 54 गेंदों में 11 चौके और 4 छक्के लगाकर 97 रनों की पारी खेली थी। इस मैच के लिए गुजरात ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। दिल्ली ने जैक फ्रेजर को इस मैच के लिए ड्रॉप कर दिया।
शुभमन गिल की टीम गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराकर प्वाइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया है। 204 रन के टारगेट को गुजरात ने 4 गेंद रहते ही चेज कर लिया। हालांकि शानदार पारी के बावजूद बटलर का शतक पूरा नहीं हो पाया। वे 54 गेंदों पर 97 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं राहुल तेवतिया ने 3 गेंदों पर नाबाद 11 रन बनाए।
गुजरात टाइंटस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की है। गुजरात को दिल्ली कैपिटल्स ने 204 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया था लेकिन जोस बटलर की शानदारी पारी की बदौलत गुजरात ने चार गेंद रहते ही ये लक्ष्य हासिल कर लिया।
शेरफेन रदरफोर्ड हवाई शॉट मारने के चक्कर में आउट हो गए हैं। उनका विकेट मुकेश शर्मा ने लिया है। रदरफोर्ड 34 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज जोस बटलर शतक के करीब पहुंच गए हैं। वे 52 गेंदों में 95 रन बना चुके हैं और शतक से महज 5 रन दूर हैं। गुजरात की टीम को अभी 16 गेंदों में 20 रन बनाने हैं।
गुजरात टाइटंस की टीम 16 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 165 रनों तक पहुंच चुकी है। गुजरात टाइटंस को 24 गेंदों पर 39 रन बनाने हैं। क्रीज पर रदरफोर्ड और जोस बटलर मौजूद हैं। बटलर 46 गेंदों में 82 रनों तक पहुंच गए हैं।
गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज जोस बटलर 41 गेंदों में 77 रन पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 15वें ओवर में लगातार 4 चौके लगाए हैं। अपनी पूरी पारी में उन्होंने 9 चौके और तीन छक्के लगाए हैं। अब तक गुजरात का स्कोर 14.5 ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर 158 रन हो गया है।
गुजरात टाइटंस की पारी के 14 ओवर पूरे हो चुके हैं। टीम को 36 गेंदों में 66 रन बनाने हैं। जोस बटलर और रदरफोर्ड क्रीज पर मौजूद हैं।
जोस बटलर - 65 (38)
शेरफिन रदरफोर्ड - 31(22)
गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज जोस बटलर ने शानदार शतकीय पारी खेली है। वे 4 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 36 गेंदों में 57 रनों तक पहुंच गए हैं। दूसरे ओर इंपैक्ट प्लेयर शेरफिन रदरफोर्ड टिके हुए हैं। वे 22 गेंदों पर 31 रनों के साथ क्रीज पर टिके हैं।
गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज जोस बटलर शेरफिन रदरफोर्ड की जोड़ी ने मोहित शर्मा के ओवर में जमकर शॉट्स लगाए और टीम के खाते में 18 रन जोड़ दिए। इसके साथ ही टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 128 रन हो गया है।
गुजरात टाइटंस की टीम पर जरूरी रनरेट का दबाव बढ़ता जा रहा है। 11वें ओवर में 4 रन आने के बाद 12वां ओवर दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से कुलदीप यादव ने डाला। इसमें शेरफेन रदरफोर्ड ने एक छक्का जड़ा। 12वें ओवर में कुलदीप यादव ने कुल 12 रन दिए है। इसके साथ ही स्कोर 110 रन पहुंच गया है। गुजरात को 8 ओवर में 98 रन बनाने हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज ने 11वें ओवर में महज 4 रन दिए हैं। इसके चलते गुजरात टाइटंस की टीम पर प्रेशर बढ़ने लगा है। अब 9 ओर में गुजरात को 105 रन बनाने हैं। क्रीज पर रदरफोर्ड और जोस बटलर खेल रहे हैं।
गुजरात टाइटंस की पारी के 10 ओवर पूरी हो गई है। इसके साथ ही गुजरात टाइटंस का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर स्कोर 94 रन हो गया है। क्रीज पर जोस बटलर और शेरफेन रदरफोर्ड मौजूद है।
जोस बटलर - 42 (26)
शेरफेन रदरफोर्ड - 8 (8)
दिल्ली कैपिटल्स ने 8वें ओवर में आते ही ओपनिंग बल्लेबाज को पवेलियन भेज दिया है। हवाई शॉट मारने के चक्कर में साई सुदर्शन का कैच स्टब्स ने ले लिया। इसके साथ ही साई सुदर्शन 21 गेंदों पर 36 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इसके साथ ही क्रीज पर शेरफेन रदरफोर्ड इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर आए हैं।
दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से 6वां ओवर मुकेश कुमार ने डाला। इस ओवर में मुकेश ने 12 रन दिए हैं। इसके साथ ही गुजरात टाइटंस का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 67 रन हो गया है। क्रीच पर बटलर और सुदर्शन टिके हुए हैं।
साई सुदर्शन -34 (17)
जोस बटलर- 25 (14)
जोस बटलर ने पांचवें ओवर में दिल्ली कैपिटल्स के विपराज निगम की गेंदबाजी के दौरान लगातार दो छक्के जड़े हैं। 5 ओवर में गुजरात टाइटंस का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 55 रन हो गया है।
कप्तान शुभमन गिल के जल्दी आउट होने के बाद साई सुदर्शन और जोस बटलर ने गुजरात टाइटंस की पारी संभाली है। चार ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 41 रन है।
साई सुदर्शन - 23 (11)
जोस बटलर - 11 (8)
गुजरात टाइटंस को दूसरे ही ओवर में बड़ा झटका लगा है। कप्तान शुभमन गिल रन आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं और क्रीज पर जोस बटलर आए हैं। 2 ओवर के बाद टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 19 रन है।
दूसरे ओवर में ही करुण नायर रन आउट हो गए हैं। करुण नायर ने नॉन स्टारइकिंग एंड पर डायरेक्ट हिट मारा, तब तक शुभमन गिल पहुंच नहीं पाए।
दिल्ली कैपिटल्स को 203 रनों का टोटल डिफेंड करना है। पहले ओवर में गेंदबाजी के लिए कप्तान अक्षर पटेल ने मिचेल स्टार्क को गेंद थमाई है।
दिल्ली कैपिटल्स द्वारा दिए गए 204 रनों के पीछा करने के लिए गुजरात टाइटंस की पारी शुरू हो गई है। क्रीज पर कप्तान शुभमन गिल और दूसरे छोर पर ओपनर साई सुदर्शन उतर चुके हैं।
दिल्ली के लिए कोई भी बल्लेबाज 40 का आंकड़ा नहीं छू पाया, लेकिन फिर भी टीम ने एक बैटिंग यूनिट के तौर पर अच्छा खेल दिखाया और 20 ओवर में 8 विकेट पर 203 रन बनाए। गुजरात के लिए कृष्णा ने 4 जबकि सिराज, अरशद खान, ईशांत और साई किशोर को एक-एक सफलता मिली।
दिल्ली का 7वां फरेरा के रूप में गिरा जिन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल किया गया था। उन्हें एक रन के स्कोर पर ईशांत शर्मा ने कैच आउट करवा दिया। दिल्ली ने 19 ओवर में 7 विकेट 194 रन बना लिए हैं।
प्रसिद्ध कृष्णा ने दिल्ली के खिलाफ 4 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट लिए। दिल्ली ने 18 ओवर में 6 विकेट पर 188 रन बना लिए हैं। 18वें ओवर में अभिषेक शर्मा ने दो बेहतरीन छक्के लगाए।
कप्तान अक्षर पटेल 38 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया। ये उनका तीसरा विकेट थे, लेकिन इसके ठीक बाद उन्होंने विपराज को डक पर आउट करके मैच का चौथा विकेट हासिल किया।
सिराज ने स्टब्स को आउट कर दिया और दिल्ली ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया। स्टब्स अच्छी बैटिंग कर रहे थे, लेकिन एक गलत शॉट ने उनकी पारी का अंत कर दिया। उन्होंने 31 रन की पारी खेली। दिल्ली ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 150 रन बना लिए हैं।
दिल्ल की रन गति सही है और ये टीम 10.08 के रन रेट से रन बना रही है। अक्षर और स्टब्स के बीच चौथे विकेट के लिए 28 गेंदों पर 38 रन की साझेदारी हो चुकी है। अब राशिद खान को अटैक पर लाया गया है।
दिल्ली का टीम ने पहले 10 ओवर में 3 विकेट पर 105 रन बना लिए हैं। अभी क्रीज पर अक्षर पटेल और स्टब्स मौजूद हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 12 गेंदों पर 15 रन की साझेदारी हो चुकी है।
करुण नायर काफी संभलकर बैटिंग कर रहे थे, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर एक बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में वो बाउंड्री पर कैच हो गए। दिल्ली का तीसरा विकेट गिर गया।
दिल्ली ने 6 ओवर में तेजी से बैटिंग करते हुए 73 रन बनाए, लेकिन टीम के दो विकेट भी गिरे। इस दौरान अभिषेक 18 रन तो वहीं राहुल 28 रन पर आउट हुए। प्रसिद्ध और अरशद को एक-एक सफलता मिली।
दिल्ली का दूसरा विकेट केएल राहुल के रूप में गिरा जो 28 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। अब बैटिंग के लिए अक्षर पटेल आए हैं। 5 ओवर में 2 विकेट पर 59 रन बन चुके हैं।