World Cup XI: भारतीय टीम के पूर्व तेज गेदंबाज आशीष नेहरा ने अपनी वर्ल्ड कप टीम चुनी है। इस वर्ल्ड कप टीम में नेहरा ने पांच भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी है। इन खिलाड़ियों में रोहित शर्मा, विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह को जगह दी गई है। आशीष नेहरा ने महेंद्र सिंह धोनी को अपनी टीम का कप्तान बनाया है। सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद से ही महेंद्र सिंह धोनी को लेकर संन्यास की बातें की जा रही है। ऐसे में आशीष नेहरा ने उन्हें अपनी टीम का कप्तान बनाकर सभी को हैरान कर दिया। आशीष नेहरा ने विराट कोहली और केन विलियमसन को छोड़ धोनी को बतौर कप्तान चुना। नेहरा के मुताबिक कप्तानी के मामले में धोनी और विराट से बेहतर विकल्प हैं। भारत के अलावा इस टीम में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया से 2-2 और न्यूजीलैंड-बांग्लादेश से एक-एक नाम शामिल है। रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी डेविड वॉर्नर को सौंपी गई है। वॉर्नर और रोहित इस वर्ल्ड कप में रन बनाने के मामले में सबसे आगे रहे हैं। इस वर्ल्ड कप रोहित के नाम सबसे अधिक 648 रन दर्ज है।

वहीं रोहित से बस एक रन कम बनाकर डेविड वॉर्नर 647 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। मिडल ऑर्डर की जिम्मेदारी विराट कोहली, केन विलियमसन और शाकिब अल हसन को दी गई है। वहीं छठए नंबर पर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जगह दी गई है। जबकि बतौर ऑलराउंडर बेन स्टोक्स सातवें स्थान पर टीम के लिए फायदेमंद साबित रहेंगे। शाकिब अल हसन और बेन स्टोक्स के रूप आशीष नेहरा ने भी टीम में दो मजबूत ऑल राउंडर खिलाड़ी का चयन किया है। गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, जोफ्रा आर्चर और मिचेल स्टार्क अपना दम दिखाएंगे।

आशीष नेहरा की वर्ल्ड कप इलेवन

रोहित शर्मा, डेविड वॉर्नर, विराट कोहली, केन विलियमसन, शाकिब अल हसन, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), बेन स्टोक्स, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, जोफ्रा आर्चर, मिचेल स्टार्क।